icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210421
Mohd. Imran KhanMohd. Imran KhanFollow23 Dec 2024, 06:43 pm

महोबा-बमरारा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ने खाद की काला बाजारी के लगाये गम्भीर आरोप

Panchampura, Uttar Pradesh:

सरकार ने बमरारा साधन सहकारी समिति का क्रय विक्रय केन्द्र चरखारी में समबद्य किया है परन्तु उनकी समिति क्षेत्र के किसानों को खाद नहीं दी गई है मौके पर केवल 190 टोकन बाँटे गये हैं परन्तु गोदाम से 450 खाद की बोरी जा चुकी हैं किसान हरिओम यादव ने आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेतों को बार बार पर्ची देकर के खाद की कालाबाजारी करता है क्रय विक्रय केन्द्र के सचिव लालू राम ने बताया कि क्षेत्रीय किसानों को ही खाद विक्रय की जायेगी विभाग द्वारा उनके बेटों को पर्ची काटने एवं पैसा जमा करने की अनुमति दी गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पानीपत में नेपाल के लिए संवेदना का आह्वान: 13 सितम्बर की विशेष प्रार्थना सभा

Panipat, Haryana:नेपाल की त्रासदी पर पानीपत की संवेदना संजय भाटिया बोले मानवता के नाते संकट में नेपाल के साथ खड़े हों 13 सितंबर को गूंजेगी प्रार्थना की आवाज संजय भाटिया ने जिमखाना क्लब पहुंचकर प्रार्थना सभा स्थल का किया निरीक्षण, बोले- दुख-სुख सबके सांझे, मानवता के नाते नेपाल के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य पानीपत। राकेश भयाना नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी देश के प्रति संवेदना और सद्भावना व्यक्त करने के लिए पानीपत में 13 सितंबर को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को जिमखाना क्लब पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संजय भाटिया ने कहा कि दुख और सुख सबके सांझे होते हैं। आपदा की इस घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के नाते नेपाल के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानीपत के लोगों और यहां की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं ने हमेशा जरूरत के समय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। संजय भाटिया ने कहा कि देश और दुनिया में जब भी बाढ़, भूकंप या किसी अन्य आपदा की स्थिति आई है, पानीपत की संस्थाओं ने मिलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। नेपाल में आई बड़ी त्रासदी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। ऐसे समय में पानीपत के लोगों की ओर से नेपाल के लोगों के प्रति सांत्वना, संवेदना और हरसंभव मदद के लिए तैयार रहने का संदेश देना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नेपाल से बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु पानीपत के घरों और फैक्ट्रियों में काम करते हैं। कोई कुक, ड्राइवर या चौकीदार के रूप में सेवाएं दे रहा है तो कोई मशीनों पर मेहनत कर रहा है। इन लोगों ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से पानीपत के लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि आज जब उनके समाज और देश पर संकट की घड़ी आई है तो पानीपत के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे उनके साथ खड़े हों। 13 सितंबर को होने वाली प्रार्थना सभा इसी संवेदना और मानवीय एकजुटता का प्रतीक होगी। संजय भाटिया ने आयोजन समिति को प्रार्थना सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report

गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू के 3 मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Majarkata, Chhattisgarh:स्थान - गरियाबंद गरियाबंद जिले में एक बार फिर कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है, गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया है, इनमें कोरोना का एक और स्वाइन फ्लू के दो मरीज शामिल हैं, सभी मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने की बात कही जा रही है, जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव मरीज गरियाबंद मुख्यालय का बताया जा रहा है, वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीजों में एक मैनपुर और दूसरा गरियाबंद का रहने वाला बताया गया है, संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीजों की स्थिति और उनके संपर्क में आए लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है, बताया जा रहा है, कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले करीब 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं, इनकी रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमण की स्थिति को लेकर तस्वीर और साफ हो सकेगी, सैंपल की रिपोर्ट करीब 24 से 48 घंटे में आने की संभावना है, इधर, जिले में फिलहाल जांच और टेस्टिंग की संख्या ज्यादा नहीं होने की बात भी सामने आ रही है, ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाता है, तो संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, कोरोना और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है।
0
0
Report

जालौन: उमरी-नावर मार्ग पर धँसा सड़क, बड़ा गड्ढ़ा बनते ही खतरे बढ़े

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उमरी गांव से नावर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। देखते ही देखते गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की जानकारी के बावजूद अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मौके पर बैरिगेटिंग, चेतावनी बोर्ड अथवा अन्य कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही गड्ढे की जांच कराकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बलरामपुर में SP ने पचपेड़वा प्रभारी निरीक्षक निलंबित किया

Balrampur, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन बलरामपुर एसपी का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी पचपेड़वा को किया निलंबित बलरामपुर जनपद से बड़ी खबर है जहां पर हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में हुई जांच के बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में योजित रिट याचिका के संबंध में न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सौंपी गई थी। जांच के दौरान थाना पचपेड़वा में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात ओम प्रकाश चौहान की ओर से की गई कार्रवाई की पड़ताल की गई। जांच में कार्यवाही में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने 11 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में ड्यूटी के प्रति लापरवाही, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच और उसके आधार पर थाना प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एसपी के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

कोटपूतली बहरोड़ में शिक्षक पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, ग्रामीण हंगामा

Jaipur, Rajasthan:खबर में विराटनगर कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शनिवार को एक अध्यापक पर करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ कथित रूप से बेवजह मारपीट करने का आरोप लगा। घटना से आक्रोशित अभिभावक एवं ग्रामीण विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने आक्रोशित अभिभावकों एवं ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी अध्यापक को तत्काल निलंबित करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा का स्थान है ऐसे में विद्यार्थियों के साथ मारपीट की घटना गंभीर है। जब तक संबंधित अध्यापक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों में अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आक्रोश बना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बागपत में शराब तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी, 22 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दोघट थाना क्षेत्र में टीम ने शराब की तस्करी करते हुए एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां और एक कार बरामद की गई है। दरअसल, दोघट थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने शराब तस्करी के शक में एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चंडीगढ़ मार्का शराब की 22 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से एक महिला तस्कर और उसके साथी अश्वनी उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अश्वनी उर्फ गोल्डी बालैनी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ मार्का शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। बरामद शराब और कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top