210421
महोबाः डॉ.भीमराव अम्बेडकर पाठशाला में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहब की पुण्यतिथि
Panchampura, Uttar Pradesh:डॉ.भीमराव अम्बेडकर पाठशाला और लाइब्रेरी खंदिया चरखारी में बाबा साहब डॉ. बी आर अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सभी अतिथि साथियों ने नमन किया। आजीवन सामाजिक समरसता के लिए संघर्षरत बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन चरित्र समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास विफल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा। रेलवे स्टेशन गोण्डा के प्लेटफार्म-06 पर शंकर चौदरा पुत्र खाले नेपाली नि० रुकुम थाना अदिविस्कोर नगर पालिका जनपद नगर पालिका नेपाल द्वारा प्लेटफार्म पर लगे हाई टेन्शन पोल पर चढकर रस्सी की सहायता से गले में फंदा लगाकर लटक गया। प्लेटफार्म न0 4/5 पर लगे हे० का० सुरेन्द्र प्रजापति द्वारा तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म सं0 06 पर पहुंचकर व पोल पर चढकर समय रहते अज्ञात व्यक्ति को अपने कंधे पर उठाकर बचाया तथा नीचे उतारा गया । तत्काल मेडिकल टीम को फोन कर बुलाया गया मौके पर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर अग्रिम चिकित्सा हेतु आर०पी०एफ के साथ मे जिला अस्पताल भेजा गया।जिससे युवक की जान बच सकी।0
0
Report
छठ महापर्व: खरना के दिन घाटों की सफाई और सुरक्षा के साथ तैयार प्रशासन, पंकज त्रिपाठी ने बधाई दी
Gopalganj, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है आज दूसरा दिन है आज खरना है छठ व्रती खरना का प्रसाद बनाने में जुटी है तो वही घाटों की साफ सफाई व सजावट की जा रही है जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख छठ घाटो को सजवाया है सही मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया गया है बॉलीवुड के अभिनेता व गोपालगंज के लाल पंकज त्रिपाठी ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी है उन्होंने गांव के छठ को याद किया व सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी वही जलाशयों को साफ रखने की अपील की है बाइट-पंकज त्रिपाठी,बॉलीबुड अभिनेता0
0
Report
EOW ने आदिम जाति विभाग के प्रभारी आयुक्त समेत दो के विरुद्ध रिश्वत मामला दर्ज
Sidhi, Madhya Pradesh:आदिम जाति विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त के खिलाफ EOW ने मामला दर्ज किया। विगत दिनों EOW ने छात्रावास अधीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था; नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांग की गई थी। प्रभारी सहायक आयुक्त को राशि देने छात्रावास अधीक्षक द्वारा रिश्वत दी जा रही थी। EOW ने आदिम जाति विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त व छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के उदियापोल में नव-निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, सुरक्षा बढ़ी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के उदियापोल क्षेत्र में आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नव-निर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। उदयपुर के उदियापोल क्षेत्र में नव-निर्मিত पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया ताकि आमजन को सुरक्षा और आवश्यक जानकारी मिले। उदयपुर के उदियापोल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।0
0
Report
डाय कुमारी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी: निधन अपूरणीय क्षति के कहा
Alwar, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। अलवर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को अलवर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री एवं दिवंगत भाजपा नेता डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिया कुमारी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव के साथ बिताए समय और उनके राजनीतिक अनुभवों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह यादव भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में जिस प्रभावशाली तरीके से वे अपनी बात रखते थे, उनकी कार्यशैली और राजनीतिक अनुभव हमेशा याद किए जाएंगे। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। दिया कुमारी ने कहा कि वे शोक की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने यहां पहुंची हैं।0
0
Report
उन्नाव में अफसरों का गजब कारनामा, मृतक सफाई कर्मी से करा दी सफाई।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में अफसरों का गजब कारनामा, मृतक सफाई कर्मी से करा दी सफाई। ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, मृतक सफाई कर्मी तो मांग लिया स्पष्टीकरण। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ADO पंचायत ने लगाई ड्यूटी। सफाई कर्मी हरिश्चंद्र की 14 मई 2026 को हो गई थी मृत्यु। 29 अक्टूबर 2026 को फतेहपुर 84 ब्लॉक के ADO पंचायत ने लगाई थी ड्यूटी। मृतक कि ड्यूटी लगाने और स्पष्टीकरण मांगने का पात्र हो रहा वायरल। फतेहपुर 84 ब्लॉक के गंगा दासपुर के दुगवा में लगाई थी ड्यूटी.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली द्वारका में 43 घाटों के साथ छठ महापर्व, आतिशबाजी पर रोक
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर जगह-जगह भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, द्वारका सेक्टर-11 स्थित डीडीए ग्राउंड में इस बार छठ पूजा का आयोजन खास अंदाज में किया जा रहा है। यहां कुल 43 घाट बनाए गए हैं और सभी के अलग-अलग नाम रखे गए हैं। इनमें अयोध्या के नाम से बनाया गया घाट भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां पूजा-पाठ के साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पूजा स्थल पर सूर्य मंदिर बनाया गया है, जहां श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना करेंगे। इसके अलावा हवन कुंड भी तैयार किया गया है, जहां विधि-विधान से हवन और पूजा की जाएगी। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आयोजकों ने बम और पटाखे जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई है। आयोजकों की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति यहां आतिशबाजी नहीं करेगा, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना करते हैं। 43 घाट, सूर्य मंदिर, हवन कुंड और आतिशबाजी पर रोक इस बार के आयोजन को खास बना रहे हैं。0
0
Report
सहरसा मंडल कारा में छठ पूजा धूम, बंदियों ने आस्था के साथ किया व्रत
Saharsa, Bihar:एंकर - लोक आस्था का महापर्व सहरसा मंडल कारा में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व को लेकर मंडल कारा में बंद बंदियों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. मंडल कारा के भीतर पूरे नियम निष्ठा के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है. इसबार जेल के भीतर कुल 16 पुरुष बंदियों और कुल 15 महिला बंदियों द्वारा छठ व्रत किया जा रहा है. इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा सभी के लिए सूप, दौरा, नारियल, वस्त्र और पूजा सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है, अर्घ्य देने के लिए पुरुष और महिला बंदियों के अपने अपने खंड में विशेष पूजा घाट का निर्माण कराया गया है, जेल प्रशासन द्वारा सभी व्रतियों के आस्था का सम्मान करते हुए पूजा संपन्न करने में सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जा रहा है. सहरसा मंडल कारा अधीक्षक निरंजन पंडित से खास बातचीत की Zee Media संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
कटनी के पालीवाल मार्बल खदान में ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी के आरोप
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित पालीवाल मार्बल में ऑपरेटर पद पर कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई. परिजनों के मुताबिक मृतक युवक का शव चोरी छिपे जिला चिकित्सालय ले आए. मृतक युवक विनोद कुशवाह की पत्नी रत्ना कुशवाह ने बताया कि उसका पति मार्बल में कंपनी में काम करता था, और कई घंटे बाद किसी अन्य से हमें पता चला कि तुम्हारा पति का एक्सीडेंट हो गया. वही मृतक की पत्नी ने कई आरोप लगाए हैं.0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में ब्रेक फेल बस बेकाबू होकर दीवार से टकराई; ओवरलोडिंग के कारणों की जांच जारी
Bahara Boj, Uttarakhand:ऋषिकेश में बच्चों से भरी एक बस के ब्रेक फेल हो गए... जिसकी बस बेकाबू हो गई और दीवार से जा टकराई... हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई... लेकिन सवाल यह है कि जिस बस पर पहले ही ओवरलोडिंग का चालान हो चुका था, तो उसकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी? फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग के सामने हादसे के कारणों की जांच अहम है...0
0
Report
बिलासपुर में छठ महापर्व: सुरक्षा, यातायात डायवर्शन से भीड़ नियंत्रण
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छठ महापर्व को लेकर बिलासपुर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है। छठ महापर्व पर सूर्य उपासना के लिए शहर के विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात डायवर्शन लागू किया है। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे और भीड़ के कारण किसी तरह की अव्यवस्था निर्मित न हो। छठ घाट क्षेत्र में व्रतधारियों के आवागमन के लिए विशेष पैदल मार्ग निर्धारित किया गया है, वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे छठ घाटों के आसपास सड़क पर अपने वाहन खड़े न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग और मार्ग की व्यवस्था की गई है। यातायात डायवर्शन और पार्किंग से संबंधित डायग्राम सोशल मीडिया और प्रेस मीडिया के माध्यम से पहले ही साझा किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।0
0
Report
दुर्गावती पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:हेडिंग - दुर्गावती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम हेरोइन बरामद एनएच-19 पर डहला मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने वृद्ध तस्कर को दबोचा, बाजार में कीमत करीब 45 लाख。 वियो - कैमूर जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक वृद्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। । उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये आंकी गई है。 डीएसपी गोपाल कृष्णा के अनुसार दुर्गावती थाना को गुप्त सूचना मिली कि डहला मोड़ के पास एक वृद्ध व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन बेच रहा है। सूचना का सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन हुआ। टीम ने एनएच-19 किनारे स्थित एक चाय दुकान के बगल में घेराबंदी की, जहां लाल कपड़े पहने और हाथ में सफेद झोला लिए बैठे वृद्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने उसे दबोच लिया。 पकड़े गए आरोपित की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम महेसुआ निवासी तथा वर्तमान में वार्ड नंबर 20, अहिरान मोहल्ला (भभुआ) में रह रहे मुराहु प्रजापति (पिता गोपी प्रजापति) के रूप में हुई है। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में जब उसके सफेद झोले की तलाशी ली गई, तो अंदर रखे काले रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन से 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुर्गावती थाना कांड संख्या 505/26, धारा 8(C)/21(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं था, हालांकि उसके बारे में पहले भी सूचनाएं मिलती रही थीं। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。 बाइट - गोपाल कृष्णा ,डीएसपी मोहनिया0
0
Report
Advertisement
मालाखेड़ी के मंगलमय परिसर में आधी रात चोरी, नकाबपोश लाखों के आभूषण-नकदी लेकर फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मालाखेड़ी स्थित मंगलमय परिसर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने कॉलोनी के तीन मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घरों में प्रवेश किया। बदमाशों ने संजय गौर के दो मकानों और सामने रहने वाले गोविंद गौर के घर को निशाना बनाया। इसी दौरान रात करीब 3 बजे संजय गौर परिवार के साथ घर लौटे। मकान के बाहर दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कॉलोनी के रहवासी बाहर निकल आए और भाग रहे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।0
0
Report
PM जनमन अभियान से PVTG परिवारों के जीवन में विकास की नई राह खुली
Kawardha, Chhattisgarh:पिछड़े और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनमन अभियान नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वनांचल और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है। अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के आवास, गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन विकास कार्यों से वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। अब बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन देकर आत्मनिर्भर बनना है। राज्य सरकार के प्रयासों से वनांचल में विकास की नई तस्वीर उभर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है。0
0
Report
*थाना समाधान दिवस में डीआइजी ने सुनी शिकायतें*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने इटियाथोक थाने में शिकायतों को सुना।इस दौरान डीआईजी अशोक कुमार ने जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अतः पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत का निस्तारण मात्र औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच के आधार पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए किया जाए।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी आवंटित बीट में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। लापरवाही परिलक्षित होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
