210421
महोबाः चरखारी ब्लॉक क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए गौशालाओं में हुई पॉलीथीन की व्यवस्था
Panchampura, Uttar Pradesh:जिलाअधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर गोवंश को ठंड से बचाव और भूसा चारे की पर्याप्त व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। बीडीओ पंकज कुमार यादव एडीओ पंचायत राकेश त्रिपाठी एडीओ आईएसबी चेतराम वर्मा ने चरखारी ब्लाक क्षेत्र की समस्त गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। वहीं लुहारी, गोरखा, अकठौहा अस्थौन, बम्हौरी बेलदारन आदि गौशालाओं में गोवंश को ठंड से राहत के लिए गोशाला में टीन सेड, पालीथीन, खाने के लिए भूसा, हरे चारे, पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगवान सिंह कुशवाहा ने 8 सीटें जीतने का संकल्प लिया; नाराजगी नहीं
Bikram, Bihar:मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बयान सभी 8 सीट जीतेंगे यह संकल्प लिया गया है कोई नाराजगी nhi है0
0
Report
हरियाणा में लोकतंत्र पर सवाल, विपक्षी नेताओं के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के आरोप
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की पत्रकारवार्ता क्या देश में लोकतंत्र है ? चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग रखी इंडिया गठबंधन ने लेकिन वे नहीं मिले वरिष्ठ नेताओं को लाठियों से पिटा गया, उन्हें घसीटा गया, खड़गे साहब 85 साल के हैं लेकिन उन्हें भी नहीं बक्शा गया हमारी मीटिंग में पुलिस के कर्मचारी बैठे तब उन्हें मैंने बाहर जाने के लिए कहा... हमारे कई नेताओं को पुलिस ने उन्ही के घर पर बंद रखा गया है, घर मे पुलिस बैठी है, कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया । हरियाणा से नेता दिल्ली ना पहुच पाएं इसके लिए सरकार ने ट्रेन कैंसिल की .... मैंने इस विषय पर खुद DGP हरियाणा से बात की तो उन्होंने कहा यह विषय जानकारी नहीं होने की बात कही... भाजपा सरकार मौजूद समय में ज्यादती जार रही है... संजय दत्त ने इस मौके पर कहा कि आज देश के साथ हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है, आज लोकतंत्र में जितनी सरकार की होती है उतनी ही विपक्ष की होती है आज जानत के मुद्दे विपक्ष सड़को पर लेकर चल रहा है लेकिन सरकार उसे कुचलने के काम कर रही है... कार्यकर्ताओ को पीटा जा रहा है अगर कोई नेता घर नहीं मिला तो उनके माता पिता को थानों में बुला कर प्रताड़ित किया जा रहा है कांग्रेस सड़को पर उतरी है तो क्या सैनी जी को तकलीफ हो रही है ? हरियाणा का चुनाव किस तरह चुराया गया यह की जानकारी राहुल जी ने जनता के सामने रखी है SIR के माध्यम से जनता को वोट के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है और रखा गया जिस मूल उद्देश्य के लिए चुनाव आयोग का गठन हुआ था उस के मूल उद्देश्य से विपरीत काम कर राह3 हैं केंद्रीय एजंसियों का नाजायज इस्तेमाल किया जा रहा है और जो जिस से बच गया वह चुनाव आयोग ने पूरा कर दिया, पुलिस का भाजपा के फ्रंट लाइन की तरह इस्तेमाल सरकार कर रही है प्रदेश अध्यक्ष व CLP ने DGP से बात कर अपनी शिकायत जताई है... हरियाणा में जो मेंडेट जो कांग्रेस का था वो चुनाव चुरा लिया गया, सैनी का नैतिक अधिकार नहीं बनता उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ज्ञानेश कुमार का गिरफ्तार करन चाहिए, उन के कार्यकाल में जिन अधिकारियों ने काम किया उनके की जांच होनी चाहिए, EVM से अब चुनाव नहीं होना चाहिए केवल बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए, जब तक हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा. इस सवाल के जवाब ने प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कुलदीप शर्मा हमारे पार्टी के सम्माननीय नेता है। उन्हें पता है कि यह सारे विषय चुनाव के समय रखे जाते हैं । हालाँकि अपना सुझाव कोई भी दे सकता है। उन्हें यह भी पता है कि इस तरह के फैसला हाईकमान करती है।0
0
Report
शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में खाद्य विभाग की छापेमारी पर भड़के व्यापारी, टीम को घेरा
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के परशुरामपुरी में लखनऊ से आई खाद्य विभाग की छापेमारी को लेकर जमकर बवाल हो गया। अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए नाराज व्यापारियों ने टीम को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर ही टीम को बचाकर सुरक्षित थाने लाया गया। फिलहाल अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत किया है। देसी घी के व्यापारी का आरोप है कि खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताकर अज्ञात लोग जबरन उनके घर में दाखिल हुए। उन्होंने परिजनों को डरा-धमकाकर लॉकर व बक्से खुलवाए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि त्योहारों पर सैंपलिंग के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है और न देने पर सैंपल फेल कराने की धमकी दी जाती है। उसके बाद नाराज दर्जनों व्यापारियों ने लखनऊ से आई टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर कोतवाली बुलाया और उनकी शिकायतें सुनीं। व्यापारियों को शांत कराने के लिए तीन नमूनों को निजी लैब में भी जांच के लिए भेजने पर सहमति बनी। वहीं, खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि नगर के तीन व्यापारियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से एक व्यापारी के यहां से 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फिलहाल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।0
0
Report
Advertisement
पटना दशहरा: आग से बचाव के लिए फायर विभाग की सख्त तैयारी
Patna, Bihar:पटना में दशहरा पूजा के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर पटना में फायर विभाग के अधिकारियों ने दशहरा पूजा समितियों के साथ बैठक की। बैठक में फायर DIG मनोज कुमार नट ने आयोजन समितियों को आग से बचाव के उपाय बताए और पिछली गलतियों से सबक लेने की सलाह दी। DIG ने बताया कि इस बार पटना में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 से 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिले में लगभग 1500 पंडाल हैं, जिनमें 100 बड़े पंडाल शामिल हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने पंडालों में सिंथेटिक कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बिजली के शॉर्ट सर्किट, हेलोजन लाइट, हवन और दीप से आग लगने की आशंका को देखते हुए इन्हें सुरक्षित दूरी पर रखने को कहा। DIG ने कहा कि अष्टमी के बाद भी पंडालों में सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है। प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन विभाग का नंबर प्रमुखता से लिखना अनिवार्य होगा। पूजा समितियों के स्वयंसेवकों को आग से बचाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए DFO अभिषेक कुमार को निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सहारनपुर: चिलकाना में मारपीटकर 12 हजार रुपये-मोबाइल लूट, पांच गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर मारपीट करने और नकदी व मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपये नकद, लूटा गया एक मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक, मरोड़गढ़ गांव निवासी आवेश ने 2 अक्टूबर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। मामले में चिलकाना थाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास से उजैफ, ऋतिक, प्रियांशु, फैज और दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और एक साथ रहते हैं। उन्होंने कथित तौर पर 1 और 2 अक्टूबर की मध्यरात्रि ग्राम कातला से मरोड़गढ़ जाने वाले रास्ते पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसके साथ मारपीट की और 12 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम आपस में बांट ली थी। बरामद 4,500 रुपये इसी वारदात से संबंधित हैं, जबकि मोबाइल फोन ऋतिक ने अपने पास रख लिया था। आरोपियों के मुताबिक, उन्होंने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था।पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वे लूटपाट के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व चाकू रखते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को जानकारी मिल गई थी कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, इसलिए वे एक साथ इकट्ठा होकर भागने की फिराक में थे।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य संबंधित धाराएं और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग: शामली पुलिस पर अभद्रता केस, 8 आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग दबीश देने आई शामली पुलिस टीम के साथ अभद्रता मामला पुलिस से अभद्रता करने व आरोपी क़ो छुड़ाने पर पुलिस का एक्शन पुलिस ने अभद्रता करने के आरोपीयों पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने 12 नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ की कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराओं मे किया मुकदमा दर्ज फरार आरोपी मुज़फर व उसके भाइयो के खिलाफ मुकदमा 8 आरोपियों क़ो किया पुलिस ने गिरफ्तार थाना शाहपुर मे बलवाइयो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा.0
0
Report
Advertisement
प्रियंका रावत राज्यसभा सांसद बनकर भाजपा में महिला सम्मान का नया रिकॉर्ड
Lucknow, Uttar Pradesh:राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद बीजेपी की प्रियंका रावत ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का असली सम्मान है और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पासी समाज की महिला को इतना बड़ा पद मिला हो यह सिर्फ बीजेपी में ही संभव है किसी भी कार्यकर्ता को कभी भी कोई भी पद मिल सकता है चाहे राज्यसभा सांसद की कुर्सी हो या फिर संगठन का काम पूरी मेहनत से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हम तैयारी में जुट चुके हैं। टीटी - प्रियंका रावत राज्यसभा सांसद0
0
Report
बीजेपी-समाजवादी सांसद निर्विरोध राज्यसभा सदस्य नियुक्त, धर्मपाल सिंह बोले जिम्मेदारी निभाऊँगा
Lucknow, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 राज्यसभा सदस्य आज निर्विरोध नियुक्त कर दिए गए सर्टिफिकेट लेने के बाद विधान भवन से बाहर निकले धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी और संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है हमेशा से हर वर्ग का सम्मान किया है आज निर्विरोध चुनकर राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी और संगठन जो अहम जिम्मेदारी देगी इसका एक कार्यकर्ता होने के नाते निर्वहन करुंगा। टीटी - धर्मपाल सिंह राज्यसभा सदस्य0
0
Report
सोलंग वैली में एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का शुभारम्भ: 10 टीमें भिड़ेंगी
Kullu, Himachal Pradesh:सोलंग वैली में एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, 10 टीमें दिखाएंगी दमखम हिमाचल प्रदेश के मनाली की सोलंग वैली में चार दिवसीय एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 100 पायलट्स ने एंट्री रजिस्टर करवाई, लेकिन स्क्रूटनी के बाद 40 प्रतिभागियों को ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारतीय सेना की असम राइफल्स, इंडियन एयरफोर्स और आईटीबीपी की टीमें भी शामिल हैं। खास बात यह है कि महिला पायलट्स भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस दौरान मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कल से प्रतियोगिता के असली मुकाबले शुरू होंगे, जहां प्रत्येक प्रतिभागी को 12 फ्लाइंग का मौका मिलेगा। करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलंग वैली में पायलट्स को निर्धारित ल.landिंग स्पॉट पर बुल्स आई हिट करने की चुनौती का सामना करना होगा। यानी निशाना जितना सटीक होगा, जीत की संभावना उतनी ही मजबूत होगी। कैसे सोलंग वैली में देश-विदेश के पायलट्स अपनी सटीक लैंडिंग का हुनर दिखाने पहुंचे हैं और क्या है इस प्रतियोगिता की खासियत, देखिए हमारी यह स्पेशल रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
फहीम नज़ीर पर हमले के विरोध में कश्मीरी युवाओं ने दिल्ली में प्रदर्शन
Chaka, फहीम नज़ीर पर हमले के विरोध में कश्मीरी युवाओं ने गुपकार रोड पर प्रदर्शन किया; हमलावरों और राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग की। खुद को गैर-राजनीतिक बताने वाले कुछ दर्जन युवा शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के पास गुप्कार रोड पर जमा हुए और नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीरी युवा फहीम नज़ीर पर कथित हमले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान फहीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज करने और इस घटना के लिए INDIA ब्लॉक और राहुल गांधी दोनों से माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, और उनका समर्थन करना या उनका प्रशंसक होना अपराध नहीं माना जा सकता। युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास के पास नारेबाजी करते हुए मार्च किया और इस मामले में जवाबदेही और न्याय की अपनी मांग दोहराई। जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और उन्हें मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया और वहां से हटा दिया। कश्मीर में इस तरह का यह पहला विरोध प्रदर्शन है, जहां कश्मीरी युवा सड़कों पर उतरे और उस राजनीतिक समूह का विरोध किया जिससे BJP को छोड़कर सभी राजनीतिक दल जुड़े हुए हैं। यह घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुई, जब INDIA ब्लॉक चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा था। श्रीनगर के रहने वाले और खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक बताने वाले फहीम नज़ीर शाह वहां एक पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें उन्हें मोदी का प्रशंसक बताया गया था और विपक्ष के दावों को चुनौती दी गई थी। आरोप है कि INDIA ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया, धक्का दिया, घसीटा और उनके साथ मारपीट की। बाद में दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज की।0
0
Report
चीफ इमाम उमर अहमद इलयासी का आह्वान: शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रदर्शन से दूरी रखें
Noida, Uttar Pradesh:To all the Muslims, it’s an appeal, do not participate in any protest, demonstration, or gathering that may lead to tension, unrest, or disturb peace and harmony in our beloved country.0
0
Report
आगरा नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर से आग, अफरा-तफरी मची
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर बना आग का गोला। आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे वाहन में लगी आग। मिनी लोडर में आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। देखे-देखे आग ने लिया विकराल रूप, उठने लगीं ऊंची लपटें। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वाहन में आग लगने के बाद राहगीरों की मौके पर जुटी भीड़। लोगों ने हिम्मत दिखाकर मिनी लोडर से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू किए। आग की लपटें देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जुटी रही लोगों की भीड़। थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की घटना.0
0
Report
Advertisement
मोतीगंज में घर में घुसकर मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा भिठौरा अंधरी जोत गांव के रहने वाले राजकुमार वर्मा के घर पहुंचकर भाभी पिंकी वर्मा के घरवालों को मारपीट करना भारी पड़ गया। मोतीगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आज शुक्रवार शाम पांच आरोपियों रोहित वर्मा, विकास वर्मा, अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी और खुशी लाल गोस्वामी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन पांचो आरोपियों ने कल पिंकी वर्मा से उनके ससुराल वालों के हुए विवाद के बाद मायके से पिंकी वर्मा के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों से लाठी डंडों से घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया जिसमें से गंभीर रूप से राजकुमार वर्मा और उनके परिजनों को चोट आई है। घायलों का मोतीगंज थाने की पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवरा में मेडिकल परीक्षण करवा करके प्राथमिक उपचार भी कराया गया है। पीड़ित राजकुमार वर्मा ने बताया कि कल 8 अक्टूबर को हमारे घर वालों का हमारी भाभी पिंकी वर्मा से कुछ विवाद हो गया था। विवाद के बाद पिंकी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद राजेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, विकास वर्मा, प्रिंस तिवारी, अमित वर्मा और खुशी लाल गोस्वामी तीन मोटरसाइकिल से हमारे घर पहुंचे और हमारे घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किया है। सीओ सादर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि कल पिंकी वर्मा के ससुराल और मायके पक्ष वालों के बीच मारपीट हुआ था पिंकी का पहले घर वालों से विवाद हुआ फिर उसने अपने घर वालों को सूचना दे दी थी। 24 घंटे के अंदर ही आज पांच आरोपियों रोहित, विकास, अमित,प्रिंस और खुशी लाल को गिरफ्तार किया है जबकि राजेंद्र वर्मा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी मोतीगंज पुलिस पूरे मामले में गंभीरता पूर्वक कड़ी कार्रवाई की है। किसी के यहां कोई विवाद है तो পুলিশ को सूचना दें कानून अपने हाथ में ना लें। दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है मोतीगंज पुलिस दोनों मुकदमों की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है。0
0
Report
आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026: हाई एल्टीट्यूड इलाकों में 1000 एथलीट भाग लेंगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर आदि कैलाश की ऊंची चोटियों और बर्फीले भूभाग के बीच देश-विदेश के एथलीट दौड़ते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026’ का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तक है. समुद्र तल से 10 हजार से 14,600 फीट की ऊंचाई पर होने वाली ये हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। पर्यटन विभाग ने बेस कैंप गुंजी में बनाया है और दौड़ गुंजी, नाबी, कुटी और जोलिंगकोंग यानी आदि कैलाश बेस से होकर गुजरेगी। पहले दिन 24 अक्टूबर को 70 किमी अल्ट्रा रन और 42 किमी फुल मैराथन होगी, 25 अक्टूबर को 21, 10 और 5 किमी रन और 26 अक्टूबर को माउंटेन टेरेन बाइकिंग होगी। करीब 1000 एथलीट के शामिल होने की उम्मीद है। विभाग का मकसद आदि कैलाश की प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के साथ सीमांत गांवों की आर्थिकी को मजबूत करना है. प्रदेशभर में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण आदि कैलाश के सफेद चादर से ढ़क गए हैं। पर्यटन सचिव का कहना है प्रतिभागियों एक सुंदर प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। इसके साथ प्रतिभागियों की रहने और मूलभूत सुविधा के साथ एमरजैंसी सर्विस का पूरा इंतजाम रखा गया है। प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से उजागर कर रही है। सरकार का फोकस है कि ऐसे आयोजन कर क्षेत्र में बेहतर विकास के साथ युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।0
0
Report
जयपुर में गौ सेवा समर्थकों की हुंकार: अकाल राहत और चारे-पानी की मांग
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर फीड- टीवीयू 131, ओएफसी हैडर- - गौ अधिकार हुंकार रैली - पिंजरापोल गौशाला में हुई हुंकार सभा - संत-महंतों और गौशाला संचालकों ने उठाई मांग - राज्य सरकार ने दिया अकाल राहत पैकेज - 3 माह के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की जाएगी - 9 माह के लिए पहले से मिल रहा है अनुदान एंकर गौशालाओं से जुड़े संत-महंतों ने शुक्रवार को जयपुर में हुंकार भरी। जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में प्रदेशभर से गौशाला संचालकों और गौ भक्तों ने गौशालाओं में आ रही समस्याओं को उठाया। हुंकार सभा में प्रदेशभर से गौ सेवक, गौ भक्त और संत-महंत पहुंचे। गौशालाओं में आ रही समस्याओं को लेकर राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से यह हुंकार सभा की गई। सभा में संतों और गौशाला संचालकों ने कहा कि ऑडिट के नाम पर विभिन्न गौशालाओं पर 100 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली गई है। इससे गौशाला संचालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हुंकार सभा के दौरान गौशालाओं को अनुदान का कैलेंडर निर्धारित करने, गौशालाओं की आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटित करने, गौशालाओं में पानी और चारे की आवश्यकता पूर्ति करने सहित आधा दर्जन मांगों को उठाया गया। हुंकार सभा में सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के 2 मंत्री पहुंचे और संत-महंतों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ है। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी स्थिति को देखते हुए विशेष राहत पैकेज देने की बात कही है। उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने भी हुंकार सभा में सम्बोधित किया। वन टू वन- जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री, गोपालन विभाग बाइट- केके बिश्नोई, उद्योग राज्यमंत्री बाइट- गोविन्द वल्लभ दास, उपाध्यक्ष, राजस्थान गोसेवा समिति0
0
Report
Advertisement
