210425
Kharela: विवेकानंद जयंती पर कीरत सागर स्टेडियम में युवा सम्मान समारोह आयोजित
Kharela, Uttar Pradesh:आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर महोबा के कीरत सागर स्टेडियम में युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह ने अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों को संबोधित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजगढ़ नगरपालिका में निर्दलीयों का दबदबा, 31 सीटों के साथ भाजपा- कांग्रेस पर हार
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में 31 सीटें जीतीं; भाजपा 6 और कांग्रेस सिर्फ 3 वार्डों में सिमटी, KVS मुद्दा रहा हावी राजगढ़ (अलवर)। नगरपालिका राजगढ़ के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। कुल 40 वार्डों में से 31 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 6 और कांग्रेस को महज 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा। राजगढ़ में चुनाव के दौरान केंद्रीय विद्यालय (KVS) का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी देखने को मिला। KVS को लेकर स्थानीय स्तर पर बने माहौल के बीच दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को करारा झटका लगा और मतदाताओं ने बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। वार्डवार परिणामों में वार्ड नंबर 1 से सरोज, 2 से रविंद्र सिंह नरूका, 3 से अमरसिंह बैरवा, 4 से राजेश कुमार सैनी, 5 से पूजा सैनी, 6 से दुर्गेश मीना, 7 से अशोक कुमार शर्मा, 10 से वीरवती देवी सैनी, 11 से चिरंजीलाल, 12 से अजय कुमार सैनी, 13 से दीपचंद सैनी, 14 से पुष्पा, 17 से धर्मचंद सैनी, 19 से सतीश कुमार महावर, 20 से ओमप्रकाश, 21 से अंजू बाला सैनी, 22 से गीता देवी, 23 से सपना परेवा, 24 से मनोज टेलर, 25 से कैलाश चंद, 26 से राजीव, 27 से मनीषा, 28 से मंजू, 29 से संतोष सैनी, 30 से सोनू सैनी, 32 से कन्हैया लाल सैनी, 33 से अशोक कुमार सैनी, 36 से संजय शर्मा, 38 से घनश्याम पंवार, 39 से अनिल कुमार गुप्ता और 40 से अंजू देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 8 से सरोज सैनी, 9 से सर्वेश सैनी, 15 से राजेश कुमार शर्मा, 18 से मंजू सैनी, 35 से रेखा देवी और 37 से राकेश कुमार विजयी रहे। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 16 से राजकुमार सैनी, वार्ड नंबर 31 से जितेंद्र कुमार दुहारिया और वार्ड नंबर 34 से लालचंद मीना के रूप में तीन सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह राजगढ़ नगरपालिका में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 40 सदस्यीय नगरपालिका में बहुमत के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में अब बोर्ड गठन को लेकर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। चुनाव परिणाम की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने दी।0
0
Report
Advertisement
मुकेश सहनी के बारे में नई राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
स्केटिंग साइबरपंक: क्या यह भविष्य की नई क्रांति है?
Noida, Uttar Pradesh:Skating cyberpunk0
0
Report
यह खबर अनुपस्थित है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नोएडा पीटीसी: आज की ताजा खबरें जानिए
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पीटीसी0
0
Report
PDS घोटाला: ससकोबा-गनपतपुर में राशन घोटाले के आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ विकासखंड के ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पीडीएस खाद्यान्न की बड़ी अनियमितता सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच में दोनों दुकानों से कुल 31.75 लाख रुपये से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी मिली है। आरोप है कि हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। ससकोबा की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 में 3 सितंबर को हुए भौतिक सत्यापन में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक कम मिला। इनकी कुल कीमत करीब 12.89 लाख रुपये बताई गई है। जांच में अगस्त माह के दौरान हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने की बात भी सामने आई। मामला में संचालन एजेंसी सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया और सचिव माधुरी बाई राठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दुकान का विक्रेता बिहारी राठिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसी तरह गनपतपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई, जिसकी कुल कीमत करीब 18.86 लाख रुपये है। इस दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। दोनों मामलों में रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने ईसी एक्ट की धारा 3 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ससकोबा मामले में एक आरोपी फरार है, जबकि गनपतपुर मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है.0
0
Report
हरतालिका तीज पर उज्जैन के सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं की लंबी कतार
Ujjain, Madhya Pradesh:रात 12 बजे से ही पूजन के लिए लगी लंबी कतार, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य तो कुंवारी कन्याओं ने की सुयोग्य वर की कामना विश्व का एकमात्र सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर, जहां हरतालिका तीज पर उमड़ती हैं महिलाएं 84 महादेव में से एक है सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर, हरतालिका तीज पर उमड़ी महिलाओं की उज्जैन में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा और भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। हरतालिका तीज के मौके पर उज्जैन के सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में रात से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान सौभाग्येश्वर महादेव का पूजन किया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कुंवारी कन्याओं ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मनचाहे एवं सुयोग्य वर की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की कथा का श्रवण किया। क्या है हरतालिका तीज का महत्व? धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया था। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से यह व्रत करती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और अगले दिन पूजा के बाद व्रत पूरा करती हैं। इसी वजह से हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में माना जाता है। पंडित ने बताया कि बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में सौभाग्येश्वर महादेव का विशेष महत्व है। यहां हरतालिका तीज पर रात 12 बजे से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचने लगती हैं। भगवान के पट 24 घंटे खुले रहते हैं। महिलाएं भगवान का पूजन करने के साथ कथा का श्रवण करती हैं और दिनभर निर्जला उपवास रखकर व्रत करती हैं। वहीं, व्रतधारी महिलाओ ने बताया कि उन्होंने अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हरतालिका तीज का व्रत रखा है। बाइट - पंडित प्रतीक जोशी बाइट - पूजा त्रिपाठी श्रद्धालु बाइट - समीक्षा जोशी0
0
Report
Advertisement
0 से 275 किमी/घंटा तक सिर्फ 2 सेकंड में फाइटर जेट ने रिकॉर्ड बनाया
Noida, Uttar Pradesh:Wow! From 0 to 275 km/h in 2 seconds0
0
Report
गणेश चतुर्थी की शाम शुक्र-चंद्रमा की अजीबो-गरीब नजदीकी ने आकाश में चकाचौंध मचाई
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में गणेश चतुर्थी की शाम आसमान में बेहद खूबसूरत खगोलीय नजारा देखने को मिला। सूर्यास्त के बाद पतले अर्धचंद्र के बेहद करीब एक चमकीला बिंदु दिखाई दिया,जिसे देखकर लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं। खगोलीय गणना के मुताबिक यह चमकीला पिंड शुक्र ग्रह था। खास बात यह है कि 14 सितंबर 2026 को चंद्रमा और शुक्र की युति यानी दोनों का आकाश में बेहद करीब दिखाई देना पहले से निर्धारित खगोलीय घटना थी। इसी दिन चंद्रमा का शुक्र के सामने से गुजरने की घटना यानी शुक्र का चंद्र को ढकने की घटना हुई भी हुई,जो एशिया के कई हिस्सों से देखी जा सकी। शाम के समय पश्चिमी आकाश में दिखाई देने वाला बेहद चमकीला शुक्र अक्सर तारे जैसा नजर आता है,लेकिन यह तारा नहीं बल्कि सौरमंडल का एक ग्रह शुक्र है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर चांद और शुक्र की यह नजदीकी जोड़ी आसमान का आकर्षण बन गई।0
0
Report
इंस्टाग्राम प्रेम त्रासदी: मामा ने लव ट्रैप से युवक की हत्या की
Panna, Madhya Pradesh:इन्स्टाग्राम में प्यार और रात के अंधेरे में धोखा 'लव ट्रैप' बिछाकर सिर कुचला, मामा निकला खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड।नाबलिक गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार。 पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम की एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाले हत्याकांड के साथ हुआ। ग्राम मनकी के रहने वाले संदीप गौड़ की इंस्टाग्राम पर पास के गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच की नजदीकियां लड़की के मामा नीरज उर्फ नल्लू गौड़ (26) को रास नहीं आ रही थीं। मना करने के बाद भी जब बातचीत बंद नहीं हुई, तो मामा ने भांजी के जरिए ही संदीप को 'लव ट्रैप' में फंसाने का खतरनाक प्लान बनाया। 9 सितंबर की देर रात भांजी से फोन करवाकर संदीप को घर के पीछे खेत में मिलने बुलाया गया। जैसे ही संदीप पहुंचा, घात लगाए बैठे मामा नीरज और उसके साथी राजबहादुर ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे घसीटते हुए पास के जंगल ले गए और पत्थरों से सिर व चेहरा कुचलकर बेरहमी से मार डाला। पहचान मिटाने और सबूत छिपाने के लिए लाश को चट्टानों की गहरी दरार में दबा दिया। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी वंदना चौहान ने बताया कि 10 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पन्ना पुलिस ने 12 सितंबर को जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर खून से सना पत्थर व मोबाइल जब्त कर लिया है, जबकि नाबालिग प्रेमिका को अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
बंटवारे की पंचायत में गर्भवती बहू की बेरहमी से पिटाई, मौत -ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर बुलाई गई पंचायत में गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल जगवंती देवी (40) की मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जगवंती देवी पारिवारिक विवाद के चलते रुद्रपुर क्षेत्र के भृगुसरी चौराहे पर अपने मकान में रहती थी। रविवार शाम बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान ससुर सुरेंद्र, सास देवती देवी, ननद आंचल, जेठ अमित कुमार और गोलू व जग्गू ने महिला की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।0
0
Report
खूंटी में चाँद का अद्भुत दृश्य, चौथा चांद लोगों को मोह रहा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी स्लग - चांद के दृश्य का अद्भुत नजारा । एंकर - खूंटी में दिखा चांद का अद्भुत नजारा। चौथ का चांद का अद्भुत दृश्य को देखने का लोगों को मौका मिला । जो चांद की लाईटिंग और बगल में चमकत सितारा लोग की के मन को मोहित कर दिया। जो कुछ ही देर दिखाई देगा ।लेकिन अभी का जो दृश्य है ऐसा पहले देखें नहीं जाने की बात कही जा रही है। वहीं आज तृतीया और चतुर्थी तिथि एक ही दिन पड़ गया है। ऐसा दृश्य लोग पहली बार देखने को मिला है ऐसा कहा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
