210425
Kharela - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्रकूट धाम के विभाग प्रचारक श्रीमान मनोज जी का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन मिला
Kharela, Uttar Pradesh:श्रीखेरापति शाखा ग्राम पहरेथा के प्रवास में आए चित्रकूट धाम के विभाग प्रचारक श्रीमान मनोज द्वारा सभी स्वयंसेवकों को पाथेय प्राप्त हुआ। विभाग प्रचारक द्वारा स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी में कृषि भूमि कब्जे के विवाद में हिंसा, सुतली बम-ईंट-पत्थर चले; छह सहित प्राथमिकी
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर के साथ फेंके सुतली बम, 6 लोगों पर केस, वीडियो वायरल बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के बरकत नगर मजरा करीमाबाद मलौली गांव में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि जमीन पर पहुंचे एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर चलाए और सुतली बम जैसे पटाखे भी फेंके। इस दौरान चलता ट्रैक्टर भी छोड़ दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले में पुलिस ने तीन भाइयों और उनकी पत्नियों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कृषि भूमि की राजस्व विभाग ने धारा 24 के तहत पैमाइश कर मेड़बंदी कराई थी। आरोप है कि जांच के दौरान जमीन के कुछ हिस्से पर सभाजीत और उसके पुत्रों का कब्जा पाया गया था। कब्जा हटाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आशीष के मुताबिक वह ट्रैक्टर लेकर अपनी जमीन पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान अजय, सतीश और अमरीश पुत्र सभाजीत तथा उनकी पत्नियों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलाए गए और सुतली वाले पटाखे भी फेंके गए। आशीष ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय, सतीश और अमरीश के साथ उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
वैर में खेत के युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच
Bharatpur, Rajasthan:वैर (भरतपुर) - खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ प्रेरणा शेखावत मय जाब्ते के मौके पर पहुंची, क्षत विक्षत हालात में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी वैर थाना पुलिस, भुसावर रोड की है घटना0
0
Report
बहराइच: ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, लाखों वसूली सहित बाइक-एसी-टीवी बरामद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. महिला को दुबला करने का झांसा देकर मंगाई निर्वस्त्र फोटो, फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली 5.20 रकम, आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत बाइक, एसी और एलईडी बरामद! बहराइच जिले की पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो खुद फेसबुक पर महिला की आईडी बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने का काम कर रहा था, गिरफ्तार में आये आरोपी की हिमांशु तायल के रूप में पहचान हुई है, जिसने शहर की एक महिला को दुबला बनाने का झांसा देकर उसकी अंतरंग फोटो मंगाई, फिर उसके आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये वसूल लिये, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरगाह शरीफ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.50 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एसी और एलईडी टीवी बरामद किया है। आरोपी के मोबाइल फोन में महिला की आपत्तिजनक फोटो भी मिली हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता ने पूरे मामले को अपने पति बताई जिसपर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि फत्तेपुरा निवासी हिमांशु तायल उर्फ शमी ने उसकी पत्नी से वजन कम करने की बात कहकर आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। इसके बाद फोटो वायरल करने और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसकी पत्नी से अलग-अलग समय पर कुल 5.20 लाख रुपये वसूल लिये। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी 10 लाख रुपये और मांग रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र की देखरेख में थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें बनाई गईं। 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही, वसूले गए पैसों से खरीदी गई एचएफ डीलक्स प्लस बाइक, डैकिन 1.5 टन इन्वर्टर एसी और सैमसंग एलईडी टीवी भी बिल के साथ बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु तायल पर साल 2012 के एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े केस भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
जो́धपुर में अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर, बालेसर करणी सर भांडू चारणान में अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शेरगढ़ SDM विक्रांत शर्मा, NGT टीम की संयुक्त कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई खेत में चल रही अवैध रंगाई छपाई कपड़े की फैैक्टी्री पर बड़ी कार्यवाही, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता मौजूद, भू-राजस्व अधिनियम की धारा 177 के तहत कृषि भूमि को भी कर दिया जाएगा कुर्क0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना: एक की मौत, दूसरा घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकराए, जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल, आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए ले गये सीएचसी मुसाफिरखाना जहां पर डाक्टरों ने घायल एक युवक को किया मृतक घोषित, वहीं दूसरे घायल युवक का किया गया रेफर, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव के पास का है मामला0
0
Report
कुशीनगर के 18 वर्षीय अफरोज की संदिग्ध मौत, घर के अंदर दरवाजा बंद मिला
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - मृतक की पहचान 18 वर्षीय अफरोज के रूप में हुई - नमाज पढ़कर घर लौटने के बाद घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव - मां के घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला - जंगले से शव लटका देख परिजनों ने मचाया शोर - सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की - पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध - तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंची
Bharatpur, Rajasthan:खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ प्रेरणा शेखावत मय जाब्ते के मौके पर पहुंची, क्षत विक्षत हालात में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी वैर थाना पुलिस, भुसावर रोड की है घटना0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं के उत्थान का संकल्प, नशाखोरी के खिलाफ चलेगा बड़ा जनजागरण अभियान
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजीपुर में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के एक निजी पैलेस में महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, गरीब परिवारों के उत्थान और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि उनकी संस्था गांव-गांव पहुंचकर जरूरतमंद और गरीब परिवारों की पहचान करेगी तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही समाज में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी को गंभीर चुनौती बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक बदलाव और जनसेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य बनाकर कार्य कर रही है।0
0
Report
बालेसर में अवैध कपड़ा फैक्ट्रियों पर तेज कार्रवाई; भू राजस्व धारा 177 लागू
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर क्षेत्र के करणी सर भांडू चारणान में अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, शेरगढ़ उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा एवं NGT टीम की संयुक्त कार्यवाही, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अवैध कपड़ा धुलाई फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, सगत सिंह इंदा के खेत में चल रही अवैध रंगाई छपाई कपड़े की फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता मौजूद, ज्ञात रहे भू राजस्व अधिनियम की धारा 177 के तहत कृषि भूमि को भी कर दिया जाएगा कुर्क0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में दो बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश; 13 मोटरसाइकिलें जब्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की हनुमान ताल पुलिस ने दो बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। इसे चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल जप्त की गई है इनमें महंगी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी शामिल है आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो की अलग-अलग गैंग के बताए जा रहे है गैंग का सरगना सोहेल और मुजम्मिल बताये जा रहे है जो की अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में इन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था और उसके बाद चुराई गई बाइक को छुपा दिया गया था जिन्हें बेचने की फिराक में थे फिलहाल जबलपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जाता है कि अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए यह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे यही नहीं बाइक चोरी के अलावा मोबाइल चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों में भी आरोपी शामिल रहे हैं फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनसे और भी खुलासा होने की संभावना है एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ का कहना है कि इनसे पूछताछ की जा रही है हालांकि अभी तक यही पता चला है कि यह किसी गैंग से ताल्लुक नहीं रखते। लेकिन फिर भी इसके बाद सभी से पूछताछ की जा रही है जांच के बाद आगे और इसमें खुलासा हो सकता है बाइट आयुष जाखड़ ए एस पी जबलपुर0
0
Report
सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन के लिए निर्देश, 40 हजार परिवार तक पहुंच
Jaipur, Rajasthan:सीजीडी संस्थाओं को कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश - मुख्य सचिव वी. श्रीनivas ने बैठक में दिए निर्देश - आधारभूत सुविधायुक्त इलाकों में कनेक्शन बढ़ाएं - 30 सितंबर तक 40 हजार परिवार जुड़ेंगे - मौजूदा वर्ष में 60 सीएनजी स्टेशन लगाने का लक्ष्य - राजकीय आवासों को जोड़ना है प्राथमिकता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा है कि राज्य में कार्यरत सीजीडी संस्थाएं घरेलू पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने पर जोर दें। आधारभूत सुविधायुक्त इलाकों में प्राथमिकता से डीपीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं। सरकार के खास फोकस के चलते साढ़े तीन माह में 30 सितंबर तक 40 हजार नए परिवारों को डीपीएनजी सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि एलपीजी से डीपीएनजी में शिफ्ट कराने के कार्य में सीजीडी संस्थाओं और ऑयल मार्केटिंग संस्थाओं को समन्वय से कार्य करना होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने आज सचिवालय में राज्य की सीजीडी संस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने राजकीय आवासों को डीपीएनजी सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि जिला स्तर पर समन्वय बनाते हुए एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी कनेक्शनों में शिफ्ट कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य में सीएनजी स्टेशन नेटवर्क को विस्तारित किया जाना है। इस वित्तीय वर्ष में 60 नए सीएनजी स्टेशन शुरु किए जाने का लक्ष्य है। सीजीडी संस्थाओं को इस लक्ष्य को दिसंबर तक ही पूरा करना होगा। विशिष्ट सचिव माइंस नम्रता वृष्णि ने बताया कि विभागीय स्तर पर नियमित माॅनिटरिंग का ही परिणाम है कि 3 माह में ही 30 हजार से अधिक नए परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा चुका है।0
0
Report
जालौन में आउटसोर्सिंग के नाम पर नौकरी दिलाने के लिए लाखों रुपए और मोबाइल लेने का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में सफाई कर्मचारी ने नौकरी लगवाने के नाम लाखों रुपए और मोबाइल लेने का आरोप लगाया है. दो लोगों की आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी लगवाने के नाम रुपए व मोबाइल लेने का आरोप है. सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमार ने रामशरण गुप्ता उर्फ राजा पर 1 लाख 42 हजार कैश और मोबाइल फोन लेने का आरोप लगाया. पीड़ित सफाईकर्मी का कहना है कि दो व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग पर नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ली गई. नगर पालिका में तैनात रामशरण गुप्ता को अधिशासी अधिकारी बताया जा रहा करीबी. शिकायत करने पर गाली-गलौज कर नौकरी से निकालने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया. पीड़ित सफाई कर्मचारी ने एसडीएम अभिनव कुमार से मामले की शिकायत की. जालौन के कोंच नगर पालिका में तैनात कर्मचारी का मामला है.0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के हस्वा जमीन विवाद में फायरिंग: 5 गिरफ्तार, 2 फरार
Fatehpur, Uttar Pradesh:थरियाव थाने के हस्वा जमीन विवाद में फायरिंग मामले में कार्रवाई भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह लोहारी उर्फ अजय सिंह समेत 5 गिरफ्तार, दो अभी फरार पुलिस जांच में अजय सिंह पक्ष से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई बलराम का भाई हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा भी फायरिंग में शामिल बताया गया घटना में आठ राउंड फायरिंग किए जाने की जानकारी दो आरोपी गजानन मिश्रा और दीपू पटेल अभी फरार दोनों फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अजय सिंह की निशानदेही पर लाइसेंसी 12 बोर SBBL गन बरामद 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और महिंद्रा XUV-500 भी बरामद हसवां हाईवे पर PNC गोदाम के पास हुआ था बवाल जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद मारपीट, गाली-गलौज के बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा दूसरे पक्ष के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान अजय सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया0
0
Report
महासमुंद के बागबाहरा में भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
Mahasamund, Chhattisgarh:ब्रेकिंग महासमुंद जिले के बागबाहरा में भीषण आग से मचा हड़कंप । मुख्य मार्ग पर झरना डीजे एवं साउंड और साहू टायर दुकान आग की चपेट में। आग की लपटें देख मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल। नगर पालिका की दमकल टीम ने संभाला मोर्चা, आग बुझाने का प्रयास जारी। नाली में जमा कचरा जलाने के बाद आग फैलने की आशंका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को किया नियंत्रित। फिलहाल आगजनी में किसी जनहानि की सूचना नहीं।0
0
Report
मण्डला में नर्मदा पुल से युवती ने छलांग लगाई; रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — नर्मदा में छलांग लगाने वाली अज्ञात युवती की जान बची. नर्मदा नदी के बड़े पुल से अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों ने समय रहते युवती को पानी से बाहर निकाला। होमगार्ड जवानों ने भी रेस्क्यू में मदद की। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। रेस्क्यू में होमगार्ड्स ने सहयोग किया। पुलिस युवती की पहचान और नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
