210425
Kharela: शिवम विश्वकर्मा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महोबा के विभाग संयोजक
Kharela, Uttar Pradesh:कस्बा खरेला के निवासी शिवम विश्वकर्मा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महोबा विभाग का विभाग संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
परिवर्तन संकल्प यात्रा: कांग्रेस का दूसरा चरण अगस्त से देहरादून में शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' पर कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह कहती हैं, "'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' का दूसरा चरण 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए देहरादून ज़िले को चुना गया है... 3 तारीख को यह अभियान सहसपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। इसी तरह, 4 तारीख को भी दो विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा... जिस तरह पहले चरण में—जब पहाड़ी इलाकों के विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया था—जनता ने कांग्रेस पार्टी को ज़बरदस्त समर्थन दिया था, उसी तरह आप देखेंगे कि इस दूसरे चरण में भी आम जनता बीजेपी के ख़िलाफ़ सामने आएगी।0
0
Report
बहुअरवा पोखरा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत।
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई,घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है,मुखिया देवीलाल सहनी ने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ रामजानकी मठ परिसर स्थित पोखरे में नहाने गया था,इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया,आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया,परंतु उसकी मौत हो चुकी थी,घटना की सूचना मझौलिया पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही थाना के एएसआई निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों के कई मंदिर जलमग्न
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Ganga Water Level Continues To Rise, Several Small Temples Along Ghats Submerged / Visuals वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, घाटों के किनारे बने कई छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं / दृश्य0
0
Report
Advertisement
अवैध रूप से रखी गई अंबेडकर मूर्ति हटाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में जम कर हुई पत्थरबाजी चली लाठी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में अंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस लगातार इसे हटाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से पुलिस गांव में पहुंचकर मूर्ति हटाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। इसी दौरान आज मामला अचानक गरमा गया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी ग्रामीणों पर पथराव किया । पथराव के बाद पुलिस ने बचाव में हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अंबेडकर की मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आने की भी जानकारी है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बाइट—अभिजीत आर. शंकर, एसपी देवरिया0
0
Report
दीवार जोड़ों की नई तकनीक: इंजीनियरों के अनुभव से सामने आया तरीका
Noida, Uttar Pradesh:engineers teaching for wall joints0
0
Report
वाराणसी में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया: 32 हिरासत, साइबर ठगी का सिंडिकेट उजागर
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने शहर में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर साइबर ठगी के सिंडिकेट को बेनकाब किया. वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर कालोनी का है मामला. छापेमारी के दौरान मौके से कुल 32 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 22 से अधिक युवतियां शामिल हैं. यह गैंग शेयर मार्केट, डिजिटल ट्रेडिंग और स्टॉक इन्वेस्टमेंट में कम समय में कई गुना रिटर्न दिलाने का लालच देकर लोगों को फंसाता था. कॉल सेंटर के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन और वॉट्सएप के जरिए संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स में पैसे लगाने के लिए उकसाया जाता था. पुलिस ने इस मामले में जालसाजी धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मौके से दर्जनों स्मार्टफोन, लैपटॉप, फर्जी सिम कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम्स, कॉलिंग स्क्रिप्ट्स और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए. ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई संदिग्ध बैंक अकाउंट्स और डिजिटल वॉलेट को चिह्नित कर फ्रीज कराया जा रहा है. कॉल सेंटर का संचालन करने वाले और इस गैंग के पीछे मौजूद मुख्य संचालकों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जांच में सामने आया है कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को अच्छी सैलरी और इंसेंटिव का झांसा देकर कॉलिंग का काम कराया जा रहा था. पुलिस आशंका जता रही है कि इस फर्जी ट्रेडिंग रैकेट के तार अन्य राज्यों में स्थित बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
UPSC prelim 2026 में धांधली, अभ्यर्थियों ने प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:आज दिल्ली निवास पर UPSC (Pre) परीक्षा, 2026 में हो रही गंभीर अनियमितताओं के संदर्भ में UPSC अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इनकी मांगें जायज हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि UPSC CSE 2026 प्रारम्भिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की में 26 विवादित उत्तर हैं और CSAT 2026 तय UPSC सिलेबस के अनुरूप नहीं था। परीक्षा प्रणाली में धाँधलेबाजी ने प्रतिभाशाली युवाओं को मायूसी के गर्त में धकेल दिया है। देश के युवाओं की मांग ही शिक्षा और परीक्षा तंत्र को संभाल रहे लोगों की जिम्मेदारी तय करने की थी, ताकि वो बेमानी न कर सकें।0
0
Report
पुरानी टायर हटाकर दे रहा है नया लुक
Noida, Uttar Pradesh:Removing older tire edges for new look0
0
Report
फिरोजाबाद में देर रात गली नंबर 3 के किराना स्टोर-गोदाम में आग; परिवार सुरक्षित बाहर
Firozabad, Uttar Pradesh:आग यूपी के फिरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड की गली नंबर 3 के मोड़ पर स्थित उर्मिला किराना स्टोर और गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। जिस परिसर में यह दुकान और गोदाम स्थित है, वहीं किराना व्यापारी का परिवार भी रहता है। राहत की बात यह रही कि आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही पूरा परिवार सही-सलामत बाहर निकल आया। आग की लपटें देख आसपास के लोगो में अफ़रा-तफ़री मच गई और ख़ौफ़ज़दा लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
पत्तों के लिए सिलाई की तकनीकें
Noida, Uttar Pradesh:Sewing techniques for leaf0
0
Report
फल और सब्जी काटने वाला अनोखा टूल लॉन्च
Noida, Uttar Pradesh:Unique Fruit And Vegetable Cutting Tool0
0
Report
बारिश से घुगई नदी उफान, गर्भवती महिला की एंबुलेंस पानी में रहा इंतजार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:बारिश से घुगई नदी उफान पर, गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस को करना पड़ा इंतजार। हरदा। जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर, पिछले 24 घंटों में जिले में 45.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की नदियां और नाले उफान पर हैं। घुगई नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। इसी दौरान सिराली केव पास एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को भी नदी के जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ा। कुछ समय बाद पानी का बहाव कम होने पर एंबुलेंस को सुरक्षित रवाना किया गया। वन क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में कई छोटे-बड़े नदी-नाले तेज बहाव के साथ उफान पर हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद पुलिस ने राजीव कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा कैंप किया
Faridabad, Haryana:नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार शाम पुलिस की अपराध शाखाओं ने राजीव कॉलोनी में बड़े स्तर पर कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री अमन यादव ने किया, जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वाड, कमांडो और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को दो-तीन संदिग्धों के पास मादक पदार्थ होने की आशंका है, जिन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राजीव कॉलोनी में घरों और संदिग्ध स्थानों की गहण तलाशी ली। अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड, कमांडो और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, ताकि कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके। पुलिस के अनुसार, दो से तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ मिलने की संभावना है। ऐसे मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमानुसार जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 275 से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 350 से ज्यादा आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।0
0
Report
केवाईसी की समस्या से 65 हजार किसान अभी भी कर्जमुक्ति योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे; जिला समिति करेगी समाधान
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:राज्य सरकारच्या पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजनेसाठी छत्रपती संभाजी नगर जिल्ह्यातील तब्बल १ लाख ५ हजार पात्र शेतकऱ्यांपैकी २९ जुलैअखेर अवघ्या ३९ हजार २६६ म्हणजे ३७% शेतकऱ्यांचीच 'ई-केवायसी' पूर्ण झाली आहे. शेतकऱ्यांना कर्ज रकमेत असलेली तफावत, वेगवेगळ्या बँकांचे कर्ज, केंद्रचालकांकडून केली जाणारी अडवणूक यामुळे केवायसीच्या प्रक्रियेत अडचण निर्माण होत आहे. त्यामुळं ६५,८६२ शेतकरी अजूनही केवायसीच्या प्रतीक्षेत आहेत. दरम्यान एखाद्या शेतकऱ्याला पोर्टलवरील रक्कम किंवा कर्जाबाबतचा इतर कोणताही तपशील अमान्य असेल, तर तो पोर्टलवरच आपली तक्रार नोंदवू शकतो. या तक्रारींच्या निवारण करण्यासाठी थेट जिल्हाधिकारीांच्या अध्यक्षतेखालील जिल्हास्तरीय समिती काम पाहणार आहे असे प्रशासनाने कळवले आहे.0
0
Report
तहसीलदार ने सर्वे 611–612 का निरीक्षण कर नमाज स्थान की समतलीकरण की तैयारी कराई
Dhar, Madhya Pradesh:शुक्रवार सुबह तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और सर्वे नंबर 611 एवं 612 का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नमाज के लिए निर्धारित स्थान को जल्द समतल कर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जा सकें।0
0
Report
Advertisement
