210425
Kharela: संकट मोचन धाम में राम कथा का शुभारंभ
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला के संकट मोचन धाम में आज से राम कथा का आयोजन शुरू हो गया। यह कथा 3 जनवरी तक चलेगी। पंडित सोनू महाराज के द्वारा इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया जा रहा है। कथा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया और भक्ति में लीन हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई में जमीन विवाद हत्या के बाद आक्रोश, शव रखकर जाम, पुलिस बल प्रयोग
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जमीन के विवाद में घायल हुए विनोद कुमार की मौत के बाद रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ एनकाउंटर की मांग करने लगे। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हालात बिगड़ते देख कई ठानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। इसके बाद जाम खुलवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। दरअसल, पूरा मामला सुरसा थाना क्षेत्र के काहटरा गांव के पास नहर पटरी का है। शुक्रवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि बदरुद्दीनपुर मजरा तुन्दवल निवासी विनोद कुमार अपने मित्र मित्रसेन के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हरिश्चन्द्र, राहुल, ओमसिंह और काशिम अली ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर विनोद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार की मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक की पत्नी रोहिणी देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन के पुराने विवाद में उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया है और अब सुरसा थाने में दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद आरोपी हरिश्चंद्र, राहुल, ओमसिंह और काशिम अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था कायम है。0
0
Report
NEET परीक्षा हिजाब विवाद: प्रवेश समय पर रोक, पुलिस ने मामला शांत किया
Bhopal, Madhya Pradesh:परीक्षा केंद्र हिजाब को लेकर विवाद,युवती हिजाब हटाकर चेक कराने की नही थी,ठीक 1.30PM होते ही परीक्षा का दरवाजा बंद - राजधानी भोपाल के नीट परीक्षा केंद्र पर उसे समय की विवाद की स्थिति बन गई जब परीक्षा केंद्र के अंदर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एक युवती हिजाब हटाने को तैयार नहीं हुई महिला सुरक्षा कर्मी ने जब युवती को हिजाब हटाकर चेक कराने के लिए कहा था तो युवती विवाद करने लगी... - यह विवाद काफी देर चलता रहा आखिर में प्रवेश की समय सीमा खत्म होते देख पुलिस जवानों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत किया - सवाल ये है कि NEET एग्जाम देंगे पर नियमो को नही मानेगे... - सब इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा युवती हिजाब नही हट रही थी चेकिंग के लिए इसी को लेकर विवाद की स्थिति बन गयी थी... - ठीक डेढ़ बजते ही परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया...0
0
Report
सीवान में नीट यूजी 2026 शुरू, सुरक्षा चेकिंग और जैमर से केंद्रों में शांति
Siwan, Bihar:सीवान में आज देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में जाने से से पहले तीन स्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा है। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा पूरे व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना को रोका जा सके। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों परीक्षार्थी अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने के लिए परीक्षा देने पहुंचे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है। पहचान की चोरी रोकने के लिए फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच की गई है। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को रोकने के लिए केंद्रों पर हाई-टेक जैमर्स लगाए गए हैं। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए एंट्री पॉइंट से लेकर क्लासरूम तक सीसीटीवी लगाए गए हैं। इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी निजी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके अलावा कक्ष निरीक्षक से लेकर किसी भी व्यवस्था में निजी कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। पूरी कमान प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के हाथों में है। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।0
0
Report
Advertisement
BJP प्रवक्ता RP सिंह 5 बजे Akbaruddin पर बयान देंगे
Noida, Uttar Pradesh:BJP spokesman RP Singh byte on Akbaruddin for 5 pm0
0
Report
नीट एग्जाम के दिन सुरक्षा इंतजाम: सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और कूलिंग जोन
Noida, Uttar Pradesh:नीट एग्जाम आज हो रहा है इसको लेकर के तमाम तैयारियां की गई है जिसमें खास तौर पर बात किया जाए तो सुरक्षा बलों का इंतजाम किया गया है उसके साथ ही साथ मेटल डिटेक्टर्स लगाए गए हैं चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं उसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से कूलिंग जोन भी बनाया गया है जिसमें पीने का पानी ors फर्स्ट एड इसके साथ ही कूलर लगाए गए हैं जिस तपिश से लोगों को राहत मिल सके0
0
Report
निष्पक्ष जाँच की मांग: भरत भूषण तिवारी मौत पर बिहार सरकार से जवाब
Noida, Uttar Pradesh:ग्राम बेलौटी, भोजपुर निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी केवल इतना चाहते थे कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा गरीब, वंचित एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए। भरत भूषण तिवारी जी समाज के लिए संघर्ष करने वाले एक जागरूक एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव गरीबों, असहायों, दलितों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का कार्य किया। कोरोना महामारी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपने सामर्थ्य से बढ़कर समाज सेवा की। उनके अनेक ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें वे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर जनहित के कार्य करते दिखाई देते हैं। आज उनकी मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। यदि विभिन्न माध्यमों से प्रसारित जानकारी एवं वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियां सही हैं, तो यह आवश्यक है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराई जाए, ताकि सत्य जनता के सामने आ सके। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है जब हर घटना की जांच निष्पक्ष रूप से हो और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए। मैं बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करता हूँ, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसी घटनाएं समाज में अनेक सवाल खड़े करती हैं और यदि समय रहते सच्चाई सामने न आए तो आम जनता का विश्वास प्रभावित होता है। स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करूंगा तथा निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाऊंगा। स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी अमर रहें।0
0
Report
Advertisement
संभल: DM ने गुटखा खाते अधिकारी पर 200 रुपये जुर्माना और COTPA चेतावनी
Sambhal, Uttar Pradesh:सबहल: डीएम अंकित खंडेलवाल के सामने गुटखा खाते हुए पहुंचे जिला चकबंदी अधिकारी. डीएम ने नाराजगी जताते हुए गुटखे के शौकीन जिला चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार पर लगाया 200 रुपये का जुर्माना; लगाई फटकार. डीएम अंकित खंडेलवाल ने COTPA एक्ट का हवाला देते हुए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल/बैठक/जनसुनवाई आदि के दौरान गुटखा अन्य धूम्रपान करने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी. चन्दौसी में बीते शनिवार को समाधान दिवस का मामला.0
0
Report
नागेश आष्टीकर ने शिंदे की शिवसेना में जाने की पुष्टि की; कहा विचारधारा नहीं छोड़ रहा
Noida, Uttar Pradesh:सेना (UBT) के बागी सांसद नागेश आष्टीकर ने पहली बार खुलकर शिंदे की शिवसेना में जाने की पुष्टि की。 “मैं विचारधारा नहीं छोड़ रहा हूँ… मैं सेना से सेना में जा रहा हूँ.” आष्टीकर ने कहा: * 18 जून तक कहीं जाने का कोई फैसला नहीं लिया था। * लेकिन हमारे प्रति जो अविश्वास दिखाया गया, वह गलत था। * हमारे साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसके बाद सभी सांसदों ने मिलकर फैसला लिया कि वहां रहकर कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। * सत्ता के बिना विकास के काम नहीं हो सकते। * मेरे क्षेत्र के लिए पर्याप्त निधि नहीं मिल रही थी, विकास कार्य ठप हो गए थे। * जनता ने बड़ी उम्मीद से चुना है, इसलिए उनके लिए काम करना मेरी जिम्मेदारी है। * ₹5 करोड़ की निधि बेहद कम है और उससे विकास कार्य संभव नहीं हैं। * यह फैसला जनता, कार्यकर्ताओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखकर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे के प्रति उनके मन में कोई नाराज़गी नहीं है, लेकिन उन्होंने अपील की कि गुस्सा ज़रूर दिखाइए, मगर “असंवैधानिक” जैसे शब्दों का इस्तेमाल मत कीजिए। बागी सांसदों में यह पहली बार है कि किसी सांसद ने खुलकर अपने फैसले के पीछे की वजह सार्वजनिक रूप से रखी है।0
0
Report
लखीसराय पहुंचे कृषि मंत्री सिन्हा का दौरा: 12 साल के विकास का दावा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित '12 साल बेमिसाल, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि आम जनता इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। वहीं मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले को लेकर नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर निशाना साधा।0
0
Report
Advertisement
SP मांगलिक की कार्रवाई से बिंदकी कोतवाली में हड़कंप, चौकी इंचार्ज समेत टीम लाइनहाजिर
Fatehpur, Uttar Pradesh:एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली में कई को किया लाइन हाजिर बिंदकी कोतवाल राजेंद्र सिंह, बिंदकी कस्बा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह समेत पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर एसपी की कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में मचा हड़कंप कोर्ट में भवन के बाबत विचाराधीन सिविल वाद 116/2001 के कटाए जा रहे थे हरे नीम के पेड़ पीड़ित शांति देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी शिकायत विपक्षी शिवकली ने सभी नीम पेड़ों का ठेकेदार को कर दिया था सौदा मामले की जांच कराने के बाद एसपी ने की कार्रवाई बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली का मामला0
0
Report
NEET परीक्षा सुरक्षित: Brajesh Pathak का भरोसा, SIT जाँच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak says, "The NEET exam is being conducted safely. Our government is committed to ensuring that no loss is caused to students under any circumstances. All officers are performing their duties with utmost caution..." On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, he says, "We will be able to comment only after the SIT investigation and strict action will be taken against those found guilty."0
0
Report
आगरा में नीट परीक्षा: 20 केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा, 9688 उम्मीदवार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नीट परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा।। सभी केंद्रों पर तीन लेयर में निगरानी,पैरामिलिट्री फॉर्स तैनात।। शहर में बनाये गए 20 केंद्रों पर 9688 परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा।। बैंकों से सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रों तक पहुंचे प्रश्नपत्र।। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस के साथ CRPF और CISF के दो दो जवान तैनात।। तीन घंटे चलेगी परीक्षा 1:30 बजे केंद्रों में प्रवेश के बाद अब परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी।। पेन,पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के अलावा कोई भी गैजेट की नहीं अनुमति0
0
Report
Advertisement
विद्या प्रकाश हत्याकांड के नामजद दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमणि नगर में 18 जून को दो पक्षों में भूमि विवाद के कारण घायल हुए विद्या प्रकाश की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिरोमन नगर निवासी विद्या प्रकाश अग्निहोत्री पुत्र रामनारायण और श्याम अग्निहोत्री पुत्र राजकुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर 18 जून को झगड़ा हो गया था जिसमें विद्या प्रकाश का अग्निहोत्री गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान लखनऊ में विद्या प्रकाश की मौत हो गई। इस सिलसिले में बेहटा गोकुल पुलिस ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया श्याम जी पुत्र राजकुमार तथा आनंद उर्फ रिंकू पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके कब्जे से एक अदद बांस तथा एक लोहे का वरमा बरामद हुआ। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
बरेली: कुंडल लूटकांड, मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, दो घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस ने महिलाओं से कुंडल लूटने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून 2026 को चुरेली नहर पुलिया के पास डकैती की घटना हुई थी। चंद्रपाल अपनी पत्नी और साली के साथ ससुराल से लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनसे कुंडल छीन लिए थे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के अनावरण के लिए सर्विलांस, एसओजी और बहेड़ी थाना की संयुक्त टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। 20 जून की रात दरोगा मोहित मावी पुलिस बल के साथ पचपेड़ा चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुड़िया नवी बख्श की ओर से दो बाइक पर छह संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखकर बदमाश वापस भागने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। ललित और सचिन नामक दो बदमाश चोटिल हो गए। चार अन्य बदमाश खेतों की ओर भागे और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास और सौरभ नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर गए। पुलिस ने विकास, सौरभ, ललित और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए एक जोड़ी कुंडल बरामद हुए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है。0
0
Report
जालौन में पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट, CCTV में रिकॉर्ड
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच हुआ विवाद, बीच बाजार में कहासुनी के बाद दोनों युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक युवक ने दूसरे युवक की लात-घूसों से जमकर की मारपीट, दोनों युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का मामला。0
0
Report
Advertisement
