210425
Kharela: महेश कुमार सोनी ने बाबा साहेब अंबेडकर पर की टिप्पणी
Kharela, Uttar Pradesh:महेश कुमार सोनी, भ्रष्टाचार शिकायत अभियान के संस्थापक और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी महोबा ने बाबा साहेब अंबेडकर के संबंध में एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुत्ते के बचाव की लाइव रिपोर्ट
Noida, Uttar Pradesh:DOG RESCUE LIVE RESCUE OF A DOG0
0
Report
भूपेश बघेल बनाम रमन सिंह: नक्सलवाद पर सोशल मीडिया वार
Raipur, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने. नक्सलवाद के मसले पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच सोशल मीडिया वॉर! पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखबार की कतरन पोस्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर साधा निशाना. जवाब में डॉ रमन सिंह ने लिखा- आपकी जेब में तो झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत थे, लेकिन जब हाथ डालते हैं तब सिर्फ आप अखबार की एक कतरन ही निकालते हैं. दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाये जा सकते, एक बार आईने में देखिए कि आपने सत्ता के 5 वर्षों में सिर्फ दोषारोपण ही किया है जिसपर भूपेश बघेल ने लिखा- आपकी पार्टी ने जांच होने कहां दी डॉक्टर साहब! पता नहीं कि क्या डर है आप लोगों के मन में. कोर्ट जा जाकर जांच रोकते रहे. जांच में सबूत दिए जाएंगे ना! जैसी हम चाहते हैं जांच करवा दीजिए सबूत दे देंगे. सोच लीजिएगा, आपको पछताना ना पड़े.......0
0
Report
सीकर: मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:चोर गिरफ्तार सीकर के कोतवाली थाना इलाके में रामलीला मैदान में स्थित काल भैरव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक चोरी करने के लिए पड़ोसी महिला की नाइट ड्रेस पहनकर आया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार उर्फ राजू हाल किराएदार रायजी का कुआं के पास रहने वाला है। इस मामले में गोविंद चतेरा ने कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सोमवार की रात मंदिर से चांदी के 2 दर्जन छत्र चोरी हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। जिसमें एक चोर हाथ में सरिया लेकर आता है। जो मंदिर के बाहर बैठकर पहले बीड़ी पीता है और फिर मंदिर का गेट का लॉक तोड़कर चोरी करता है। कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने करीब 30 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजू हाल किराएदार रायजी का कुआं के पास को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राजकुमार ने जो कपड़े पहने हुए थे वह पुलिस को उसी मकान में पड़े मिले जहां राजकुमार किराए पर रहता था। जब पुलिस ने वहां मालूम किया तो पता चला कि वहीं रहने वाली एक महिला ने बताया कि कपड़े उसी के हैं। जो रात के समय उसने सीखने के लिए छोड़ दिए थे। आरोपी इन्हें पहनकर चोरी की और वापस कपड़े उतार कर सो गया। पुलिस ने हुलिए के आधार पर राजकुमार के कमरे में गई। अचानक जब राजकुमार जागा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदतन चोर है जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
अलवर में अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 13 पेटियाँ बरामद
Alwar, Rajasthan:अलवर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: दो घरों से 13 पेटियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अलवर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी पश्चिम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गालिब सैयद मोहल्ला, फूटी खेल क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दो मकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान दोनों मकानों से देशी शराब की कुल 13 पेटियां बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मोहन सिंह पुलिस को देखकर शराब छोड़कर फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह ने बताया कि वह शराब ठेके से शराब की पेटियां लाकर घर में रखता था और वह तथा मोहन सिंह रात 8 बजे के बाद और सुबह 6 से 10 बजे के बीच अवैध रूप से शराब बेचते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी मोहन सिंह की तलाश जारी है।0
0
Report
सरकार कानून नहीं मान रही, चुनाव टालने के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी; कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
Jaipur, Rajasthan:सरकार कानून और संविधान को नहीं मान रही है, कोर्ट के फैसलों को नहीं मान रही है। अपनी मर्जी से सरकार चल रही है। निकाय और पंचायत के चुनाव नहीं करा रहे हैं। OBC आयोग का कार्यकाल बार-बार बढ़ा रहे हैं। जानबूझकर सरकार रिपोर्ट नहीं ले रही है। राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देंगे। नई मतदाता सूची आने के बावजूद सरकार पुरानी सूची से चुनाव क्यों चाहती है, कांग्रेस निर्वाचन विभाग को ज्ञापन देगी ,,, ज्ञापन से बात नहीं बनी तो कोर्ट जाएंगे。0
0
Report
शिर्डी जमीन घोटाले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, अरबों के जमीन कारोबार में भंडाफोड़
Shirdi, Maharashtra:Anc - शिर्डीत कोट्यवधींच्या जमीन व्यवहारातून मोठ्या फसवणुकीचा भंडाफोD झाला आहे. या प्रकरणात भोंदू खरातसह पाच जणांवर फसवणूक आणि अवैध सावकारकीचा गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. या हायप्रोफाईल प्रकरणात पोलिसांनी तपासाची चक्रे वेगाने फिरवली असून अनेक धक्कादायक बाबी समोर येत आहेत. शिर्डीत जमीन गैरव्यवहार प्रकरणात पोलिसांनी मोठी कारवाई करत प्रसिद्ध व्यावसायिक अरविंद बावके आणि हॉटेल व्यावसायिक किरण सोनवणे यांना अटक केली आहे. दोघांना न्यायालयाने तीन दिवसांची पोलीस कोठडी सुनावली आहे. या प्रकरणातील मुख्य आरोपी भोंदू खरात हा सध्या नाशिक पोलिसांच्या ताब्यात असून त्याला 14 दिवसांची न्यायालयिन कोठडी सुनावली असून त्याची पत्नी कल्पना खरात फरार आहे. पोलिसांकडून तिचा कसून शोध सुरू असून वेगवेगळ्या तीन पथकाच्या माध्यमातून शोध सुरू आहे.. कोट्यवधी रुपयांच्या जमीन व्यवहारातून कार्यरत असलेल्या हायप्रोफाइल टोळीचा पर्दाफाश झाल्याने जिल्ह्यात एकच खळबळ उडाली आहे. कोणत्याही क्षणी कल्पना खरात हिला शिर्डी पोलिस अटक करण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.या प्रकरणात आम्ही सर्व बाजूंनी तपास करत आहोत. काही आरोपींना अटक केली असून उर्वरित आरोपींचा शोध सुरू आहे. आणखी काही महत्त्वाच्या व्यक्तींची चौकशी केली जात असल्याची प्रतिक्रिया अहिल्यानगर विभागाचे अप्पर पोलीस अधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे यांनी दिलीये... शिर्डी जमीन गैर व्यवहारातील आरोपींना न्यायालयाने तीन दिवसांची पोलिस कोठडी सुनावल्यानंतर अहिल्यानगर विभागाचे अप्पर पोलीस अधीक्षक सोमनाथ वाकचौरे यांनी स्वतः शिर्डी पोलिस ठाण्यात ठाण मांडून तपासाची सूत्रे हाती घेतली आहेत. सकाळी 9 ते दुपारी 3 या वेळेत त्यांनी आरोपींची कसून चौकशी केली. आरोपींचे बँक अकाउंट तसेच प्रमुख आरोपी सोबतचे संबंध याबाबत चौकशी करण्यात आली. या प्रकरणात शिर्डीतील उद्योजक आणि शिवनिका संस्थानचे उपाध्यक्ष जितेंद्र शेळके यांच्यासह राहाता , शिर्डी आणि कोपरगाव परिसरातील काही जण पोलिसांच्या रडारवर असल्याची माहिती आहे. तसेच जमीन व्यवहारातील साक्षीदारांचे जबाबही नोंदवण्यात आले असून या प्रकरणात आणखी धक्कादायक खुलासे होण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. मात्र भोंदू खरात याच्या पत्नीला शिर्डी पोलिस अटक करणार हे निश्चित...0
0
Report
Advertisement
छतरपुर राजनगर में नकली सोने के सिक्के से ठगी: चार आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - छतरपुर के राजनगर पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 5 हजार रुपये नकद और 66 नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। राजा मार्केट निवासी निशांत सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें असली सोने के सिक्के बताकर 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। जांच में सिक्के नकली पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी की मदद से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
NDPS केस में सतना कोटर थाना: तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी
Rewa, Madhya Pradesh:पूरा मामला सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो NDPS आरोपियों से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को सेमरिया थाना लाने के बाद करीब 6 घंटे तक बैठाकर रखा गया, लेकिन नियमानुसार कार्रवाई किए बिना संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें छोड़ दिया गया。 सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम थाना प्रभारी के मौखिक निर्देश पर हुआ, जो उस समय रीवा में मौजूद थे और फोन के जरिए लगातार निर्देश दे रहे थे। जांच में निजी स्तर पर बातचीत और कथित सेटिंग के संकेत भी सामने आए हैं。 मामला उजागर होते ही रीवा आईजी गौरव राजपूत ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि NDPS जैसे गंभीर मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में लापरवाही और मिलीभगत के संकेत मिलने के बाद एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने तत्काल तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है, जिससे अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है。 बाइट संदीप मिश्रा ASP रीवा0
0
Report
RJD सांसद Sudhakar Singh: FCRA संशोधन गरीबों के लाभ पर रोक, हम इसका विरोध करते हैं
Noida, Uttar Pradesh:फॉरेन फंडिंग के माध्यम से देश में उन इलाकों में जहां सरकार वेलफेयर का काम नहीं कर पाती है वहां काम होता है, इससे गरीबों को फायदा होता है लेकिन ये सरकार गरीब विरोधी है, लिहाजा ऐसे फंडिंग पर रोक लगाना चाहती है।हम लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी के निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान, यूनियन विरोध के संकेत
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, स्कूल प्रबंधन खुलेआम अभिवावको पर दबाव बनाकर मनमाने रेट पर किताबें, ड्रेस और अन्य सामान खरीदने को मजबूर कर रहे हैं जिसकी अभिवावको से मोटी रकम वसूली जा रही है। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के लोगों ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेट दिया है और मांग की है कि तीन दिन के अंदर इन प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाई, किसान यूनियन ने सड़को पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।0
0
Report
FCRA संशोधन विधेयक पर मनीष तिवारी का सख्त विरोध; संविधान के उल्लंघन का दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "जब FCRA संशोधन विधेयक पेश किया गया था, तो मैंने संवैधानिक सिद्धांतों के आधार पर इसका विरोध किया था। यह विधेयक मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 301(A) का उल्लंघन करता है, और इसका कड़ा विरोध किया जाना चाहिए..."0
0
Report
अयोध्या के गद्दोपुर में कुत्ता-सांप लड़ाई: जोया ने खतरनाक सांप मार डाला
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या。 कुत्ते- सांप की हुई लड़ाई— शहर के गद्दोपुर में वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी के घर में बीती रात घुसे खतरनाक सांप को पालतू कुतिया 'जोया' ने पटक-पटक कर मार डाला। सीसीटीवी में कैद हुई लड़ाई की वारदात。0
0
Report
Advertisement
सिरसा गैस सिलिंडर संकट: लोग घंटों लाइन में खड़े, वितरण असमर्थता से जूझ रहे
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आम जनता, जो पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, अब गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझने को मजबूर है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए घंटों तक लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें गैस सिलिंडर मिल पाएगा या नहीं—इसकी कोई गारंटी नहीं है। सुबह होते ही गैस एजेंसीयों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा—हर वर्ग के लोग हाथों में बुकिंग की रसीद लिए उम्मीद के साथ लाइन में खड़े नजर आते हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, उनकी उम्मीदें निराशा में बदलने लगती हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले ही गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया है। लाइन में खड़े एक उपभोक्ता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “हम सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही कि गैस मिलेगी भी या नहीं। हर बार यही कहा जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया है।” इसी तरह एक महिला उपभोक्ता ने कहा, “घर में छोटे बच्चे हैं, खाना बनाने के लिए गैस नहीं है। मजबूरी में हमें लकड़ी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।” स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि गैस एजेंसियों को अपने गेट बंद करने पड़े। अंदर से सीमित संख्या में ही सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। बाहर खड़े उपभोक्ता गेट के खुलने का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन को भी मौके पर तैनात किया गया है। एजेंसी के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को लाइन में व्यवस्थित रखने और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, भीड़ और गुस्से के कारण स्थिति कई बार तनावपूर्ण हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी दिव्यांग और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। एक दिव्यांग व्यक्ति जो व्हील चेयर के सहारे लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, वह पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहा है लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगती है। हम जैसे लोगों के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना बहुत मुश्किल है लेकिन मजबूरी है क्योंकि घर में गैस नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि गैस एजेंसियां पारदर्शिता नहीं बरत रही हैं। उन्हें यह नहीं बताया जाता कि कितने सिलिंडर उपलब्ध हैं और किस आधार पर वितरण किया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि बाकी उपभोक्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाती तो इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होती। प्रशासन और संबंधित विभागों को चाहिए कि वे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालें ताकि आम जनता को राहत मिल सके। गैस सिलिंडर जैसी बुनियादी जरूरत की वस्तु के लिए इस तरह की अफरा-तफरी न केवल व्यवस्था की कमी को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि आम आदमी की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी। यह कहानी सिर्फ सिरसा की नहीं बल्कि उस व्यवस्था की है जहां जरूरतमंद लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक आम आदमी इस तरह की परेशानियों को सहता रहेगा?0
0
Report
रतलाम: सीबीआई ने रिश्वत मामले में अधिकारी समेत दो गिरफ्तार होने का दावा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल स्थित सीबीआई को शिकायत मिली थी कि रतलाम में एक फर्म के खिलाफ जीएसटी कार्रवाई को रोकने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद सीबीआई की टीम भोपाल से रतलाम पहुंची और मामले की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सीजीएसटी विभाग के अधिकारी शंकर परमार और एक निजी व्यक्ति की भूमिका सामने आई। आरोप है कि बिचौलिए के जरिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की गई थी। और करवाई मे डेड लाख रिश्वत के साथ अधिकारी को पकड़ा गया हैं, सीबीआई ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच एजेंसी सभी पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही है, जिससे आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है。 रतलाम0
0
Report
डिंपल यादव ने कहा: FCRA संशोधन विधेयक 2026 सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं पर असर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने FCRA संशोधन विधेयक, 2026 पर कहा, "सरकार चाहती है कि सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था हो सब इनके मन मुताबिक चले। इसीलिए ये संशोधन विधेयक लाया जा रहा है..."0
0
Report
Advertisement
