210425
Kharela: ग्राम ग्योडी के ऐतिहासिक दंगल का शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख ने दी शुभकामनाएं
Kharela, Uttar Pradesh:ग्राम ग्योडी में आयोजित ऐतिहासिक दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों के साथ हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया और सभी पहलवानों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने दंगल का आनंद लिया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है और लोगों में उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के मंडावा-फतेहपुर मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत, तीन घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा-फतेहपुर मार्ग पर दो कारों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत दो कारों में भीषण भिड़ंत, दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल टक्कर में दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया हादसे के बाद सड़क पर बिखरा कांच और वाहनों का मलबा मंडावा पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर यातायात कराया सुचारू झुंझुनूं जिले के मंडावा-फतेहपुर मार्ग पर ग्रीन गो होटल के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर वाहनों का मलबा और कांच बिखर गया। जानकारी के अनुसार, ग्रीन गो होटल के पास दो कार के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों कारों में सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से आवागमन प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों कारों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।0
0
Report
इसराना में SIR सत्यापन 100% पूर्ण, हरियाणा में प्रथम स्थान
Panipat, Haryana:इसराना में SIR सत्यापन 100% पूरा कर हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुटे रहे। पानीपत जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसराना विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। क्षेत्र के एसडीएम नवदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में SIR का कार्य निर्धारित समय से लगभग 15 दिन पहले पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एसडीएम कार्यालय, एआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षा विभाग के शिक्षकों और निर्वाचन कार्यालय की टीम के एकजुट प्रयास और दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। पहले क्षेत्र में लगभग 1.88 लाख मतदाता थे, जिनमें से सत्यापन के दौरान स्थानांतरण, मृत्यु, डुप्लीकेट नाम आदि कारणों से लगभग 12 हजार नाम हटाए गए। वर्तमान ड्राफ़्ट मतदाता सूची में लगभग 1.72 लाख मतदाता दर्ज हैं। कोई बड़ी शिकायत नहीं आई। सरपंचों तथा बूथ लेवल एजेंटों ने सत्यापन कार्य में सहयोग किया। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी SIR का कार्य जारी है; समालखा, पानीपत सिटी और पानीपत ग्रामीण में भी यह प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। नोटिस वितरित किए जा चुके हैं और पेंडेंसी नहीं है। सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित है और कई मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। पानीपत जिले की पूरी टीम SIR के कार्य में गंभीरता से जुटी है; सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ और अन्य विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी से जुड़े हैं। मतदाताओं से अनुरोध है कि नोटिस पाने पर निर्धारित समय पर जवाब दें ताकि पात्र नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें। नवदीप सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया गया है।0
0
Report
सूरजपुर हत्याकांड: आज फैसला, कुलदीप साहू सहित 6 आरोपी पर निर्णय
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: चर्चित दोहरे हत्याकांड का आज हो सकता है फैसला. मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 6 आरोपियों पर प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी से दुष्कर्म और हत्या का है आरोप. 14 अक्टूबर 2024 को कोतवाली थाना क्षेत्र के पीढ़ा गांव में सड़क किनारे नगन अवस्था में मिला था शव. मुख्य आरोपी कुलदीप साहू पर हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म सहित गई गंभीर मामलों के तहत आएगा फ़ैसला. सूरजपुर के स्थानीय लोगों को है इस फैसले का बेसब्री से इंतज़ार. फ़ैसले के मद्देजर पुलिस ने शहर में बढ़ाई पुलिस बल.0
0
Report
Advertisement
राजसमंद के दिवेर घाट पर ट्रक में आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के दिवेर घाट पर आईसर ट्रक के केबिन में अचानक लगी भीषण आग NH-58 दिवेर घाट पर बड़ा हादसा टला चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाट में लगी भीषण आग दमकल ने मौक़े पर पहुंचकर आग बुझाई घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस पहुँची मौक़े पर भीषण आग से धू-धू कर जला ट्रक शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान0
0
Report
खूँटी में घर-घर पुनरीक्षण: एसआईआर नामांकन पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान
Khunti, Jharkhand:खूंटी जिले में गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों से चल रहा है। वहीं मैपिंग और त्रुटि सुधार कार्य के लिए जगह जगह शिविर लगाया जा रहा है। यदि गांव-गांव में त्रुटि सुधार नहीं हो पाएगा तो जिला प्रशासन आगे घर-घर जाकर सुयोग्य लोगों का गहन पुनरीक्षण कार्य करेगी। जानकारी देते हुए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य लगातार चल रहा है, जहां त्रुटि है उसका सुधार किया जा रहा है और मैपिंग कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ और पदाधिकारी लगे हुए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए भी लगे हैं। अगर किसी का नाम छूट जाता है या नाम दर्ज नहीं किया गया है तो उसके घर तक जाकर एसआईआर कार्य पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है कि सुयोग्य मतदाता का नाम छूटे नहीं और गलत आदमी का नाम एसआईआर में न चढ़े।0
0
Report
बुराड़ी में 46 करोड़ के विकास कार्य का उद्घाटन, 250 गलियों-नालियों का पुनर्निर्माण
New Delhi, Delhi:बुराड़ी विधानसभा उत्तरी दिल्ली में विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ है। सांसद मनोज तिवारी ने करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से केशव नगर, सुशांत विहार, डीसीएम कॉलोनी और कुशक नंबर-2 सहित बुराड़ी के विभिन्न इलाकों की टूटी गलियों और नालियों के पुनर्निर्माण के कार्यों का उद्घाटन किया। दावा किया गया है कि लगभग छह महीनों में लगभग 250 गलियों के पुनर्निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अब इन इलाकों में टूटी सड़कों और नालियों से राहत मिलने की उम्मीद है, और यह परियोजना दिल्ली सरकार द्वारा समर्थित है, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लोकार्पण किए जाने की संभावना बताई गई है। मुख्यमंत्री केरे बाद तिवारी ने पिछले 13 वर्षों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन सांसदों के माध्यम से किया जाएगा। रिपोर्टर: नसीम अहमद, Zee Media, उत्तर दिल्ली।0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भारी हंगामा, मौत पर लापरवाही के आरोप
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भारी हंगामा देखने को मिला है बता दे कि हजारीबाग की स्थानीय मालती देवी की बीते रात्रि उल्टी चक्कर और पेट दर्द की शिकायत आई थी जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों द्वारा निर्देश पर तत्काल एक इंजेक्शन लगाया गया जिसके 20 मिनट के बाद मालती देवी की मौत हो गयी मालती देवी घर की अकेली कमाऊ सदस्य थी जो कुली और डीहारी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी उनके चार बच्चे थे l मालती देवी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि सुबह भी एक इंजेक्शन दिया गया जबकि मालती देवी की मौत हो चुकी थी इसी से आक्रोशित होकर उनके पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों ने हजारीबाग के मुख्य चौराहे कहे जाने वाले झंडा चौक को जाम कर दिया है और न्याय की गुहार लगाई है उनका कहना है कि इंजेक्शन व्यक्ति को ठीक होने के लिए दिया जाता है ना की मार देने के लिए l पेशेंट को किसी भी तरह की शिकायत अंदरूनी नहीं थी अचानक ऐसा कैसे हो सकता है कि इंजेक्शन देने के 20 मिनट बाद पेशेंट की मौत हो सकती है जबकि उन्हें बस उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की समस्या आई थी सेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही बरती गई है जिससे कि मालती देवी की जान चली गई ऐसा आकर्षित होकर आरोप लगा रहे हैं डॉक्टर कैमरे के सामने कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि पेशेंट की हालत गंभीर कैसे हो गई उन्हें अंदरुनी कुछ गड़बड़ी होगी इसीलिए ऐसा हुआ है अब देखना अगरतलब होगा कि झंडा चौक का जाम कब तक हटाया जाता है ,आक्रोशित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लापरवाही में जांच की मांग कर रहे हैं घटना के बाद अस्पताल के दस्तावेजों को लेकर भी परिजनों ने सख्त सवाल उठाए हैं उनका आरोप है कि मालती देवी की मौत रात करीब 1:00 बजे हो गई जबकि अस्पताल की रिपोर्ट में सुबह करीब 6:00 बजे का समय दर्ज किया गया है परिवार के आरोप है कि दस्तावेजों में तारीख को लेकर भी अंतर है0
0
Report
चेन्नई: सारवनन अन्नादुराई उदयनिधि स्टालिन को चुनौती; गोल्ड रिंग योजना, EV वेलु पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): SARAVANAN ANNADURAI (DMK) ON TVK AADHAV ARJUNA CHALLENGE TO UDHAYANIDHI STALIN/ TVK GOLD RING SCHEME IN MADURAI/ GOVERNMENT ORDERS AND CIRCULARS/ GEM VEERAMANI CASE/ ALLEGATIONS AGAINST EV VELU0
0
Report
नोएडा में आवारा कुत्तों के काटने का खतरा, 8 महीनों में 1 लाख से अधिक
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, 8 महीने में 1 लाख से ज्यादा लोगों को काटा नोएडा। शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती आठ महीनों में एक लाख से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जिले में पशुओं के काटने के 1,45,137 मामले सामने आए थे। इनमें 1,32,210 मामलों सिर्फ कुत्तों के काटने के थे। वहीं, वर्ष 2025 में पशुओं के काटने के मामलों की संख्या बढ़कर 1,84,328 पहुंच गई, जिसमें 1,66,564 लोग कुत्तों के काटने से प्रभावित हुए। कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 30 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने पर लोगों को सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल हॉट स्पॉट की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में बदलाव हुआ है। नोएडा शहर में इस वर्ष सात हॉट स्पॉट निर्धारित किए गए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या नौ थी। वहीं, ग्रेटर नोएडा के साथ दादरी, जेवर और देहात क्षेत्रों में भी हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए। आंकड़े बताते हैं कि कुत्तों के काटने की समस्या अभी भी शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
नोएडा में गढ़ी चौखंडी के जमीन कब्जे के प्रयास हुए आरोपी बनाम मालिक: थाने में मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट का आरोप नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। गढ़ी चौखंडी निवासी सतीश शर्मा ने दो लोगों पर उनकी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गांव में उनकी जमीन है, जिस पर सतीश शर्मा द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से पंजीकृत अनुबंध कराया गया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपी पक्ष उनके घर में घुस आया। इसके बाद उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित जमीन पर आरोपी पक्ष के पास कोई वैध अधिकार नहीं है। सतीश शर्मा के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। शिकायत के आधार पर फेस-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ ही पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि जमीन पर कब्जे और दस्तावेजों से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है।0
0
Report
बेंगलूरु: डी के शिवाकुमार सीएम दिल्ली दौरे पर
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): D K SHIVAKUMAR (CM) ON HIS DELHI VISIT0
0
Report
सीकर में ASP के साथ पुलिसकर्मी दौड़े, पटेल 150वीं जयंती पर वॉलीबॉल मैच
Sikar, Rajasthan:सीकर की सड़कों पर दौड़े पुलिसकर्मी वॉलीबॉल मैच भी खेल,ड्यूटी के साथ फिटनेस का संदेश सीकर के ASP डॉ तेजपाल सिंह आज सुबह पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के साथ सीकर की सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आए। उन्होंने सीकर के पुलिस लाइन ग्राउंड में वॉलीबॉल मैच भी खेला। दरअसल सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कार्यक्रम की श्रृंखला में आज यह आयोजन हुआ। इस दौरान DYSP नीरज मेवानी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ASP डॉ तेजपाल सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज का यह आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों के साथ मैराथन और वॉलीबॉल मैच खेला गया。0
0
Report
Advertisement
दमोह स्टेशन पर सपेरे एसी बोगी में सांप खोजते रहे; ट्रेन घंटों लेट
Damoh, Madhya Pradesh:रेलवे स्टेशन पर बुलाए गए सपेरे, ट्रेन की बोगी में तलाशते रहे साँप, घंटे भर तक दहशत में रहे यात्री.. एंकर/ दमोह के रेलवे प्लेटफार्म पर बीती रात शहर के सपेरों को बुलाया गया और ये सपेरे घंटे भर तक ट्रेन की एसी बोगी में सांप की तलाश करते रहे लेकिन उन्हें सांप नहीं मिला, दहशत के साये में रहे यात्रियों को कुछ राहत तो मिली लेकिन उनका आगे का सफर शायद दहशत में ही कटा होगा। दरअसल बीती रात दमोह रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी 3 कोच में सांप है ये शिकायत उसी बोगी में सवार एक यात्री ने टी सी से की थी जिसके बाद टीसी ने स्टेशन मास्टर को खबर की और फिर आनन फानन में शहर के सपेरों को बुलाया गया, ट्रेन प्लेटफार्ण पर रुकी और अधिकांश बोगियों से लोग नीचे उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए, अफरातफरी का माहौल बन गया और सपेरों ने घंटे भर तक इस बोगी के साथ दूसरी बोगियों में भी सांप की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला और ये खबर अपवाह साबित हुई, इस सब में करीब घंटे भर का समय लगा और ट्रेन एक घंटा लेट हो गई, जब ये तय हो गया कि बोगी में सांप नहीं है तो ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। बाइट/ यात्री0
0
Report
Samastipur: Water-spout seen rising between water and sky in Mohiuddinagar sparks awe
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में मौसम का एक दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। तेज हवा और बारिश के बीच पानी की सतह से आसमान की ओर उठता हुआ एक घूमता हुआ स्तंभ दिखाई दिया। कुछ ही देर में इस असामान्य दृश्य ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कोई सामान्य वीडियो नहीं है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर इलाके में दिखाई दिया यह दृश्य वाटर स्पाउट (Water Spout) हो सकता है। मौसम विज्ञान में वाटर स्पाउट पानी की सतह के ऊपर बनने वाला घूमती हवा का स्तंभ होता है, जो अनुकूल मौसम परिस्थितियों में दिखाई देता है। वायरल वीडियो में जलभराव वाले क्षेत्र या पानी की सतह के ऊपर एक संकरा और घूमता हुआ स्तंभ नजर आ रहा है। यह ऊपर की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। दूर से देखने पर इसकी आकृति किसी विशाल कीप या हाथी की सूंड जैसी नजर आती है। स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा इसलिए भी असामान्य था, क्योंकि कुछ समय के लिए पानी और आसमान के बीच यह घूमती हुई आकृति साफ दिखाई दे रही थी। वीडियो में तेज हवा का असर भी नजर आ रहा है। आसपास के घरों की एस्बेस्टस और करकट की चादरें हवा में उड़ती दिखाई दे रही हैं। इससे उस समय हवा की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वाटर स्पाउट में हवा तेजी से घूमती है और पानी की सतह से उठने वाली फुहार, छींटे और वातावरण में मौजूद नमी मिलकर एक दिखाई देने वाला स्तंभ बना सकती है। इसे देखकर ऐसा लग सकता है कि पानी की पूरी धार जमीन या जलभराव वाले क्षेत्र से सीधे बादClouds तक पहुंच रही है, लेकिन वास्तव में दिखाई देने वाली आकृति संघनित जल बूंदों और वातावरण में मौजूद नमी के कारण बनती है। मोहिउद्दीननगर में सामने आए इस दुर्लभ मौसमीय नजारे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा इसे वाटर स्पाउट बताए जाने के बाद इस असामान्य घटना को मौसम विज्ञान के नजरिए से देखा जा रहा है।0
0
Report
बीरभूम (पश्चिम बंगाल): भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन भल्ला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Noida, Uttar Pradesh:BIRBHUM (WEST BENGAL): BJP BOOTH PRESIDENT CHANDAN BHALLA SHOT DEAD, POLICE BEGIN INVESTIGATION / VISUALS0
0
Report
Advertisement
