210425
Kharela: मकर संक्रांति पर खरेला के महामुनि आश्रम में उमड़ी भीड़
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला के महामुनि आश्रम में मकर संक्रांति के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। 14 जनवरी को इस पावन पर्व पर लोगों ने मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया और भंडारा आयोजित कर सभी में भोजन वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई पुलिस लाइन में 581 महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड, नारी शक्ति का संदेश
Jamui, Bihar:जमुई पुलिस लाइन में शनिवार की दोपहर भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जहां कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 581 प्रशिक्षु महिला सिपाहियां औपचारिक रूप से बिहार पुलिस सेवा का हिस्सा बन गईं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश, डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, बीएसएपी संजय कुमार, डीएसपी ज्योति कुमारी, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. रोहित तथा सीआरपीएफ के सुरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में बेगूसराय, मुंगेर और बांका जिलों से आई प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने महीनों की कठिन ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई, जिसके बाद आकर्षक मार्च पास्ट, अनुशासित कदमताल और दमदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन मैदान में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी थी, जो अपनी बेटियों, बहनों और परिजनों की इस उपलब्धि की साक्षी बनी। बक्सर जिले की नीलू कुमारी, जो किसान धर्मेंद्र सिंह की बेटी हैं, ने बताया कि पुलिस में भर्ती होना उनका बचपन का सपना था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। लिहाजा, पासिंग आउट के बाद नीलू सबसे पहले अपनी मां के पास पहुंचीं और उनके चरणों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। यह भावुक दृश्य देखकर आसपास मौजूद कई लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वहीं गया जिले के आमस थाना क्षेत्र की सिंधु कुमारी ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन है। हालांकि, उन्हें इस बात का मलाल भी रहा कि उनकी बड़ी बहन दौड़ परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं। बहरहाल, पासिंग आउट के बाद सिंधु अपनी मां मुनकी देवी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने अपनी टोपी पिता लालदेव यादव के सिर पर सजाकर उनके संघर्ष, त्याग और समर्थन को सम्मान दिया। मां-बेटी और पिता-पुत्री के इस भावुक मिलन ने पूरे समारोह को और अधिक यादगार बना दिया। परेड मैदान में हर तरफ गर्व, खुशी और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। किसान परिवारों की बेटियों ने अपने सपनों को साकार कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और हौसले के आगे कोई मंजिल दूर नहीं होती। फिलहाल, जमुई पुलिस लाइन में आयोजित यह दीक्षांत परेड समारोह न सिर्फ प्रशिक्षु महिला सिपाहियों के लिए एक नई शुरुआत साबित हुआ, बल्कि हजारों परिवारों के लिए गर्व और प्रेरणा का भी ऐतिहासिक क्षण बन गया।0
0
Report
चलती कार में अचानक आग: चालक और बुजुर्ग महिला ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई
Munger, Bihar:चलती कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ वाहन।संदलपुर निवासी चालक व बुजुर्ग महिला ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान मुंगेर: जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक-सफियासराय मुख्य मार्ग पर नौलखा गांव के समीप रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा और अंततः पूरी तरह राख हो गया। हालांकि वाहन में सवार चालक और एक बुजुर्ग महिला ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार दोनों लोग कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बांक की ओर से सफियासराय जा रही थी। इसी दौरान वाहन के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और बुजुर्ग महिला के साथ बाहर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और रामनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार और राजवीर कुमार ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली, जिससे वाहन को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ईंधन टैंक में तकनीकी खराबी हो सकता है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
हिसार के अग्रोहा धाम में महालक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न, भण्डारे का आयोजन
Hisar, Haryana:हिसार के अग्रोहा धाम में महालक्ष्मी का भव्य महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने कहा कि माता लक्ष्मी का हवन जीवन के आर्थिक संकटों को दूर कर व्यापार और उद्योग में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। बजरंग गर्ग ने अष्ट लक्ष्मी के आठ दिव्य रूपों—आदि, धन, धान्य, गज, संतान, वीर, विद्या और विजयलक्ष्मी—की महिमा का बखान करते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी अपने भक्तों को धन, ज्ञान और साहस का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस मौके पर भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।0
0
Report
Advertisement
योग के विश्व मंच पर मोदी के नेतृत्व से 177+ देश भाग ले रहे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहते हैं, "हर कोई पीएम मोदी का बहुत आभारी है, जिन्होंने देश और पूरी दुनिया को योग की ताकत से परिचित कराया। आज, योग की उसी ताकत की वजह से 177 से ज़्यादा देश हमारे 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' में हिस्सा लेते हैं... पहली बार हम ऐसे प्रधानमंत्री को देख रहे हैं जो लगातार इस बात की चिंता करते हैं कि आप कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। वे योग, खान-पान और तेल का सेवन कम करने के बारे में सलाह देते हैं..."0
0
Report
गाजीपुर योग दिवस पर राजभर का सपा पर बड़ा हमला, PDए टूटने का दावा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर योग दिवस कार्यक्रम में गाजीपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान अब्बास अंसारी को लेकर कहा- वो पहले से ही समाजवादी पार्टी में हैं, इसमे कोई नई बात नहीं है, सिर्फ सर्टिफिकेट देना बाकी है 2022 चुनाव में अखिलेश यादव पर धोखा देने का लगाया आरोप अखिलेश यादव के पीडीए राजनीति पर ओपी राजभर ने उठाए सवाल कहा- पीडीए के नाम पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का खून चूस रही सपा- राजभर सपा की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी बताई लोकसभा सत्र में सपा के सांसदों के टूटने का किया बड़ा दावा बोले- टीएमसी और शिवसेना की तरह सपा में भी होगी टूट राम मंदिर चढ़ावा मामले को ट्रस्ट का विषय बताते हुए एसआईटी जांच का जिक्र किया उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। गाजीपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। राजभर ने पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाते हुए सपा पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का राजनीतिक शोषण करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने लोकसभा सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसदों के टूटने का बड़ा दावा भी कर दिया। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने गाजीपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे पौधरोपण अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि नाम नसीबो का लेकर गरीबों का खून चूसा गया है। राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नाम पर समाजवादी पार्टी सिर्फ राजनीति कर रही है और इन वर्गों का शोषण कर रही है। पीडीए का नाम लेकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग का खून चूसा जा रहा है। समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर पूछे गए सवाल पर भी राजभर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जैसे टीएमसी और शिवसेना में टूट हुई थी, वैसे ही लोकसभा सत्र के दौरान सपा के सांसद भी पार्टी छोड़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं, लोकसभा सत्र में सपा के सांसद टूटेंगे। वहीं मऊ विधायक अब्बास अंसारी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी पहले से ही समाजवादी पार्टी के साथ हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है। वो पहले से ही सपा में हैं, सिर्फ सर्टिफिकेट मिलना बाकी था। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले पर बोलते हुए राजभर ने कहा कि यह ट्रस्ट का विषय है, सरकार का नहीं। हालांकि शिकायत मिलने के बाद एसआईटी जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि यह ट्रस्ट का मामला है, शिकायत के आधार पर एसआईटी जांच कर रही है। बाइट- ओमप्रकाश राजभर- कैबीनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
गुरुग्राम रोड रेज: राजीव चौक के पास डंडों से तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा | गुरुग्राम रोड रेज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। कल, इन दोनों आरोपियों ने राजीव चौक के पास डंडों से एक कार में तोड़-फोड़ की। कार ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर 48, फाजिलपुर के रहने वाले पारस और पार्थ के तौर पर हुई है。0
0
Report
Advertisement
टिहरी गढ़वाल मोर्चा का अनशन चौथे दिन: वार्ता नहीं तो आंदोलन तेज
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी बाँध से मिलने वाली रायलटी का लाभ बाँध प्रभावित क्षेत्र को दिए जाने, बाँध प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली पानी दिए जाने सहित अन्य मांगो को लेकर टिहरी गढ़वाल जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों का खेट पर्वत पर अनशन चौथे दिन भी जारी है, अनशनकारियों द्वारा शासन प्रशासन द्वारा अभी तक वार्ता या कोई सुध नहीं मिलने पर भी आक्रोश जताया है और जल्द इस ओर ध्यान नहीं देने पर आंदोलन को ओर उग्र करने की चेतावानी दी है.0
0
Report
NEET परीक्षा 195 मिनट, केंद्रों में कड़े सुरक्षा उपाय, 1000 पुलिस तैनात
Lucknow, Uttar Pradesh:री नीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों को बाहर अभ्यर्थी जुटना शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन फेस पहचान और लाइव फोटो ली जाएगी 4 स्तर पर जांच होगी मोबाइल स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा केंद्र पर सीसीटीवी AI आधारित निगरानी उड़न दस्ते और सिगनल जैमर तैनात रहेंगे परीक्षा अवधि बढ़ाकर 195 मिनट की गई है समय से पहले बाहर नहीं निकल सकेंगे प्रश्न पत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को इंटरनेट और मोबाइल से अलग सुरक्षित कमरों में रखा गया है प्रश्न पत्रों के परिवहन के समय सुरक्षाकर्मी शस्त्र के साथ तैनात रहेंगे प्रश्न पत्रों की प्रिंटिंग सीसीटीवी की निगरानी में हुई है हर पेपर पर पहचान चिन्ह रहेगा ओएमआर शीट सुरक्षा कर्मियों की निगराणी में मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे प्रत्येक वाहन पर दो-दो सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे केंद्र के 50 मीटर तक कोई नहीं रुक सकेगा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक मिलेगा प्रवेश दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक चलेगी परीक्षा शहर के 75 केंद्र पर 1000 पुलिस कर्मी किए गए तैनात खुफिया के साथ सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी रफ कार्य के लिए मिलेंगे चार पन्नों की शीट दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शाम 6:20 तक मिलेगा अतिरिक्त समय।0
0
Report
नीट परीक्षा के लिए दिल्ली में सख्त सुरक्षा, जवान और CCTV तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:नीट परीक्षा को लेकर अभेद सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों की भी तैनाती गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं हर जगह CCTV कैमरे से निगरानी अभ्यर्थियों के अलावा किसी को भी एग्जाम सेंटर के पास आने की अनुमति नहीं वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के बयाना में ट्रेलर से हैल्पर का शव मिला, सनसनी फैल गई
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) ट्रेलर गाड़ी में पत्थर की ठेवियों पर हैल्पर का शव मिलने से फैली सनसनी, सुबह चालक के जागने पर ट्रेलर में हैल्पर का शव दिखने पर पुलिस को दी घटना की सूचना, सूचना पर बयाना SHO रामगिलास गुर्जर पुलिस टीम के साथ पहुंचे मौके पर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद लोगों से ले रहे घटना की जानकारी, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, मृतक की 19 वर्षीय रिंकू पुत्र उदयसिंह जाटव गांव ककलपुरा थाना रुदावल के रूप में हुई पहचान, वहीं पुलिस ने घटना की मृतक के परिजनों को दी सूचना, बयाना भरतपुर मार्ग पर स्थित मुर्रकी गांव के पास रीको का है मामला。0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट बालिग प्रेमी युगल को शादी में दखल नहीं, पंजीकरण 3 महीने में
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, कन्नौज के प्रेमी जोड़े को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कहा बालिग के वैवाहिक जीवन में किसी को भी हस्तक्षेप का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने प्रेमी युगल जोड़े को तीन महीने में पंजीकरण कराने का भी दिया निर्देश, कोर्ट ने सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर दिया आदेश, कहा बालिग अपनी पसंद की शादी के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, उनके शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन में किसी को भी हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है, हाईकोर्ट ने कहा अगर जोड़े को कोई धमकी मिलती है तो वह पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सुरक्षा की मांग कर सकतें हैं।0
0
Report
ग्वालियर दुर्ग पर योगाभ्यास: हजारों नागरिकों ने योग दिवस पर लिया भाग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर दुर्ग पर गूंजा 'योग' का संदेश: प्रभारी मंत्री सिलावट की मौजूदगी में हजारों नागरिकों ने किया योगाभ्यास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 6 बजे शुरू हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट शामिल हुए। ऐतिहासिक किले की प्राचीर के साए में हजारों नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ कदमताल करते हुए योग और प्राणायाम किया。 इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष उद्बोधन का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना。 इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अमले ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया तथा साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा साथ ही संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, और जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत मौजूद रहे नागरिकों में दिखा भारी उत्साह सुबह से ही ग्वालियर दुर्ग पर योग करने के लिए शहरवासियों का तांता लगा रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में भाग लिया। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस मौके पर सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग सिर्फ एक दिन का अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसे हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
दमोह के मंत्री के घर पर हर शनिवार जनसुनवाई, अधिकारी वहीं तैनात
Damoh, Madhya Pradesh:अब शनिवार को सरकारी दफ्तरों में नहीं मंत्री के घर पर मिलेंगे सरकारी अधिकारी कर्मचारी.. एंकर/ अजब एमपी के गजब कारनामे कभी खत्म नहीं होंगे और इस अजब एमपी के ये मामले सुर्खियों में रहेंगे। इसी बीच अब एक और रोचक मामला सामने आया है जब शनिवार के दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी अपने दफ्तरों में नहीं मिलेंगे बल्कि उनका ठिकाना मंत्री जी का घर होगा, जी हां सही सुना आपने मंत्री जी का घर, घर इस लिये की सरकार ने जो भोपाल में उन्हें बंगला दिया है उसमें भी नहीं नहीं बल्कि अपने गृहनगर में बने उनके पुश्तैनी घर में अफसरों को तलब किया गया है। मामला प्रदेश के दमोह का है यहां के जबेरा से विधायक और प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने फरमान जारी किया है कि तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी शनिवार के दिन उनके घर जिले के नोहटा में मौजूद रहेंगे और यही से लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे, और ये फरमान अपने आप में अलग तरह का है और इस फरमान पर अमल भी शुरू हो गया और कल यानी शनिवार को मंत्री के घर अफसरों की भीड़ लगी रही और मंत्री के क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का समाधान अफसर करते रहे। दरअसल संस्कृति मंत्री दमोह जिले के नोहटा के निवासी है और यहां उनका पुश्तैनी निवास है जहां उनका पूरा परिवार रहता है, ये शहर उनके विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, मंत्री लोधी के तय किया कि अब हर शनिवार को उनके घर में ही बने आफिस में जन सुनवाई होगी जहां इलाके के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और इसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी किया है कि मंत्री शनिवार को यहां लोगों से मिलेंगे उनकी समस्याएं सुनेंगे। इतनी बात तो सहज और आम है लेकिन मंत्री ने इस साप्ताहिक जन सुनवाई के लिए कुछ अलग खाका तैयार किया और हर विभाग के अफसर और कर्मचारियों को शनिवार के रोज इस जनसुनवाई में उपस्थित रहने को कहा गया है, पहले हफ्ते एस डी एम लेवल के अफसर से लेकर तमाम विभागों के अधिकारी यहां आए मंत्री की जनसुनवाई में आए लोगों को मंत्री ने सुना और फिर अफसरों को समस्या समाधान के लिए कहा गया। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री आवासों और राजधानी में मंत्रियों के बंगलों पर ऐसी जनसुनवाई होती है और अफसर भी मौजूद रहते है, इन आवासों को सरकारी स्थान ही माना जाता है लेकिन यहां मसला घर का है जो मंत्री और उनके परिवार का व्यक्तिगत है और ऐसे में मंत्री का फरमान अजीबो गरीब जरूर लगता है, सरकारी अधिकारियों कर्मचारीयो के लिए बनाए गए नियमों के तहत भी ये बात लागू नहीं होती लेकिन फरमान सरकार का है मंत्री सरकार है और सरकार का आदेश उनके अफसरों को मानना ही पड़ेगा और अफसर मान भी रहे है। मंत्री लोधी की माने तो ये अलग तरह का काम है जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान होगा और ये मील का पत्थर साबित होगा। बाइट/ धर्मेंद्र सिंह लोधी ( संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एमपी)0
0
Report
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: गंगा सागर और सुंदरबन में योग उत्सव की धूम
Jalabaria, West Bengal:যোগ উৎসব পালন করলোntown পাহাড় থেকে সাগর আন্তর্জাতিক যোগ দিবস উপলক্ষে সর্বত্র জায়গায় রবিবার সকাল থেকে সেই উৎসব পালন করলেন ছোট থেকে বড়রা। দক্ষিণ ২৪ পরগনা সুন্দরবনের শেষ প্রান্ত গঙ্গাসাগর গঙ্গাসাগরে কপিল মুনির মন্দিরের সামনে এই আন্তর্জাতিক যোগ দিবস উপলক্ষে কয়েকশ মানুষ অংশগ্রহণ করেন, অন্যদিকে সুন্দরবনের করঞ্জলিতে স্থানীয় জোকস সেন্টারের উদ্যোগে ছোট থেকে বড়রাও এই যোগ অনুষ্ঠানে উপস্থিত হয়ে যোগ উদযাপন করেন। ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার উদ্যোগে ডায়মন্ড হারবার হুগলি নদীর তীরবর্তী মুক্তাঙ্গনে এই যোগ দিবস পালন করা হয় যেখানে উপস্থিত ছিলেন ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার প্রাক্তন বিধায়ক দীপক হালদার ও ডায়মন্ড হারবার মহাকুমার শাসক ডায়মনহারবার এসডিও মাঠে সেখানেও যোগ উৎসব পালন করেন প্রতিদিনের মাঠে আসা ব্যক্তিরা। সকাল থেকেই দেখা গেল এমনই যোগ উৎসবের মানুষের উদ্দীপনা।0
0
Report
छपरा में 299 प्रशिक्षु सिपाही बिहार पुलिस बल में शामिल, परिवारों में खुशी
Chapra, Bihar:छपरा। पुलिस केंद्र छपरा में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड समारोह के साथ रोहतास जिला के 299 प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर बिहार पुलिस बल में विधिवत प्रवेश किया। समारोह में सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार एवं प्राचार्य सह वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने परेड की सलामी ली और नव प्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं दीं। पासिंग आउट परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन, एकरूपता और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे पुलिस केंद्र परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा। समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाहियों के परिजन भी पहुंचे थे। अपने बेटे, भाई और परिवार के सदस्य को वर्दी में सम्मानित होते देख परिजनों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे। इस मौके पर डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि शपथ ग्रहण के साथ सभी प्रशिक्षु अब बिहार पुलिस के मुख्य बल की धारा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी जवानों के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। अब उनका प्रथम धर्म सेवा, सहयोग, संघर्ष, संयम और ईमानदारी के साथ राज्य एवं समाज की रक्षा करना होगा। उन्होंने जवानों से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गरीब, वंचित, शोषित और पीड़ित लोगों की सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को जनसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का विशेष पाठ पढ़ाया गया है। वहीं एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का सफल समापन होने के बाद रोहतास जिला बल को 299 प्रशिक्षित पुरुष सिपाही सौंपे जा रहे हैं। सभी जवानों को पुलिस मुख्यालय की नियमावली के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एकता, जिम्मेदारी, संयम और अनुशासन के साथ कार्य करना ही एक सफल पुलिसकर्मी की पहचान है। जवानों को वर्दी की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया गया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों, प्लाटून कमांडरों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। परेड और अनुशासन का प्रदर्शन देखकर उपस्थित लोग रोमांचित होते रहे। मौके का जयजा लिय्या हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह wt राकेश कुमार सिंह Byte – डीआईजी निलेश कुमार Byte – एसएसपी विनीत कुमार0
0
Report
Advertisement
