210425
खरेला क्रिकेट टूर्नामेंट: खन्ना ने बसवारी को हराया
Kharela, Uttar Pradesh:कस्बा खरेला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज खन्ना और बसवारी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। खन्ना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 155 रन बनाए। बसवारी की टीम 15 ओवर में ही ऑलआउट हो गई जिससे खन्ना ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान ग्राउंड में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने खेल का भरपूर आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई शहर में चेन स्नैचिंग से सुरक्षा पर सवाल, CCTV से उचक्कों की तलाश
Jamui, Bihar:जमुई शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आने के बाद अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार उचक्के बीच बाजार से ही फरार हो चुके थे। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस और डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालकर उचक्कों की पहचान करने में जुट गई। पीड़िता की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। अनिता कुमारी ने बताया कि वह सोमवार की शाम अन्य महिलाओं के साथ टहलते हुए बोधवन तालाब चौक तक गई थीं। वहां से सभी महिलाएं वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लिबर्टी शोरूम के पास एफजेड बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अनिता कुमारी ने बताया कि उन्होंने चेन को हाथ से पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उनके हाथ में रह गया और बाकी चेन लेकर दोनों उचक्के बाइक से फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के था। दरअसल, जमुई शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में करीब 13 लाख 95 हजार रुपये की चोरी की घटना सामने आई और अब बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग ने पुलिस के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है। लिहाजा लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार और सार्वजनिक इलाकों में अपराधियों के इस तरह वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों उचक्कों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि अब तक पुलिस को उनकी पहचान के मामले में सफलता नहीं मिली है।0
0
Report
प्रयागराज में गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ा, संगम क्षेत्र जलमग्न; मंदिर के पास पानी पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ (UTTAR PRADESH): गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ने से संगम क्षेत्र जलमग्न, पानी मंदिर के पास पहुँचा0
0
Report
बihar विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन आज से शुरू
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 8 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तो वहीं पर्चों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पटना, नालंदा और नवादा के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ कर समीक्षा बैठक की और आदर्श आचार संहिता के पालन, पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग स्क्वायड के गठन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त S.Y. कुरैशी CEC मुद्दे पर क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: S.Y. QURAISHI (FORMER CHIEF ELECTION COMMISSIONER) ON CEC ISSUE0
0
Report
हिंदी में क्लिकबाइट headline: रक्षा खड़से और चंद्रकांत पाटील के बीच जळगाव में राजनीतिक चक्रव्यूह
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील मुक्ताईनगरमध्ये जिल्हा बँकेच्या ठरावावरून केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे आणि आमदार चंद्रकांत पाटील आमनेसामने आले आहेत... निवडणुकीपेक्षा शेतकऱ्यांची चिंता करा, असा सल्ला रक्षा खडसेंनी चंद्रकांत पाटलांना दिला... तर रक्षा खडसे केवळ मुक्ताईनगरपुरत्या मर्यादित असून, त्यांनी आधी आत्मचिंतन करावं, असा पलटवार चंद्रकांत पाटलांनी केलाय... आपण युवा दशेपासून राजकारणात असून, राजकारणाचे सल्ले देण्याची गरज नसल्याचंही पाटलांनी सुनावलंय... बाईट - रक्षा खड़से केंद्रीय राज्यमंत्री बाईट - चंद्रकांत पाटील आमदार0
0
Report
बागपत में साध्वी प्राची का मस्जिदों के ख़िलाफ बुलडोजर का आह्वान—आगाज
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का बड़ा सामने आया है देश के अंदर सभी अवैध मस्जिद मदरसे मजारों पर चलना बुलडोजर, जहां भी खुदाई होगी शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो तुम्हारे, देश का खाते पीते ओर रहते है मन में पाकिस्तान 7 फुट की जगह घेरकर भी कयामत का इंतजार करते हैं उन्होंने सपा प्रवक्ता जमुई के बयान पर कहा कि ये लोग मठ मंदिरो से जलते ओर ईर्ष्या करते हैं इसलिए सनातनीयों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे एक रहोगे सेफ रहोगे. दरअसल हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी ओर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि बाबा के धाम पर आकर में बाबा से माँगा है कि बाबा भोलेनाथ देश में जो लोग अशांति फैला रहे हैं देश में शांति हो ओर उन विरोधियो को सद्बुद्धि दें. उन्होंने उज्जैन मामले पर बोलते हुए कहा कि देश के अंदर जो अवैध मस्जिद, मदरसे या मजारे जमीनो को घेर कर के बिल्डिंग खड़ी की गई है उनपर बुलडोजर चलना चाहिए उसका जो विरोध कर रहे हैं वे सनातन के विरोधी हैं, पूरे देश में खुदाई कर लीजिये जहां- जहां खुदाई होगी वहां वहां शिव निकलेंगे मेरे ओर शव निकलेंगे तो वो होंगे तुम्हारे। जो लोग देश का खाते हैं मुझे अफशोस है कि हिन्दुस्तान का खाते है पीते हैं रहते है ओर मरने के बाद भी 7 फुट की जगह को घेर कर कयामत का इंतजार करते हैं ओर दिल इनका पड़ा रहता है पाकिस्तान में. वहीं साध्वी प्राची ने सपा प्रवक्ता के बयान पर कहा कि जमुई ने जो बयान दिया है अपने मठ, मंदिरो के कागज ढूंढ़ लिए क्योंकि सपा की सरकार बनेगी तो उन पर बुलडोजर चलेगा। जमुई अगर तुम सच्चे हिंदुस्तानी हो तो बताओ जब मुगलकाल था ओर सरे मंदिरो को तोड़कर के मस्जिदे ओर मजारे बनाई थी आखिर क्यू ये इनकी फ़ितरत रही है ओर ये इसलिए मठ मंदिरो से ईर्ष्या करते ओर जलते हैं इसलिए सनातनियों एक हो जाओ बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे जमुई ने असली भाषा बोल दी है। कितना भी ये लोग प्रॉपगंडा कर लें 2027 में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी.0
0
Report
Advertisement
भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिलें बरामद
Betul, Madhya Pradesh:भैंसदेही के बैतूल में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। दरअसल 24 सितंबर को ग्राम कोथलकुंड से पंकज बछले की होंडा साइन बाइक चोरी हुई थी। शिकायत के बाद भैंसदेही पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सातनेर निवासी राधेश्याम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि बरामद बाइकें किन किन थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।0
0
Report
गिद्धौर CHC की एंबुलेंस धक्का लगाकर स्टार्ट, वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। अस्पताल परिसर में मरीज को ले जाने वाली 102 नंबर की सरकारी एंबुलेंस अचानक खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई तो वहां मौजूद लोगों को उसे धक्का लगाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मरीज को एंबुलेंसी में बैठाने के बाद चालक ने वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस चालू नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने मिलकर एंबुलेंस को धक्का लगाया। दरअसल, जिस एंबुलैंस की जिम्मेदारी मरीजों को तत्काल अस्पताल या हायर सेंटर पहुंचाने की है, उसी एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में ही धक्का लगाना पड़ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिद्धौर CHC में समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सामान्य स्थिति में ही एंबुलেন্স इस तरह जवाब दे रही है तो गंभीर इमरजेंसी के वक्त मरीजों की स्थिति क्या होगी। बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुलभ और सुचारू बनाने तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात करती है। वहीं, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण कर उसे बेहतर बनाने की बात करते हैं। ऐसे में जमुई जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी निरीक्षण की जरूरत बताई जा रही है। क्योंकि गिद्धौर CHC से सामने आई तस्वीर में मरीजों को इलाज के लिए ले जाने वाली एंबुलेंस ही खुद धक्का मांगती नजर आ रही है। लिहाजा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मुकम्मल व्यवस्था के दावों तथा जमीन पर दिखाई दे रही हकीकत के बीच का फासला इस वायरल वीडियो ने सामने ला दिया है। वही वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों में चर्चा का विषय बन गया है और वीडियो जिले भर में वायरल हो रहा है लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करने लगे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले का संज्ञान लेने, खराब एंबुलेंस को तत्काल दुरुस्त कराने और गिद्धौर CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। बहरहाल, अब देखना होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
नवादा के रोह में दुष्कर्म के बाद हत्या: फरार आरोपी के घर इश्तेहार
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा के रोह थाना क्षेत्र के समरैठ गांव में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर रोह थाना पुलिस समरैठ गांव पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पाया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रोह थाना कांड संख्या 59/26 में समरैठ निवासी बीजो यादव, पिता- सीवन यादव और अरविंद यादव, पिता- छेनार यादव लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद दोनों 경찰 की पकड़ से बाहर हैं। न्यायालय से इश्तेहार की प्रक्रिया प्राप्त होने के बाद दोनों के घरों की दीवार पर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। दोनों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गورखपुर: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
फरीदाबाद के बोरवेल हादसे में नेहा की मौत, 10 घंटे की रेस्क्यू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाली नेहा (3) की हादसे वाली शाम की पूरी कहानी सामने आई है। नेहा के साथ खेल रही 8 साल की शिविका ने बताया कि हादसे से कुछ पल पहले दो आवारा सांड तेजी से एक-दूसके के पीछे भागते हुए उनकी तरफ दौड़ रहे थे। सांडों से बचने के लिए सभी बच्चे भागने लगे। इसी दौरान नेहा बोरवेल की तरफ दौड़ पड़ी और उसमें जा गिरी। शिविका ने बताया कि बोरवेल के ऊपर सिर्फ एक ईंट रखी हुई थीं। भागते समय नेहा का हाथ उस ईंट से टकराया और वह सीधे बोरवेल के अंदर चली गई। उसके साथ नेहा की चार साल की बहन गौरी और नंदनी भी मौजूद थीं। नेहा के गिरते ही तीनों बच्चियाँ घबरा गईं और मदद के लिए उसके घर की तरफ दौड़ीं। नेहा की बुआ रूबी ने बताया कि बच्चों ने जब नेहा के गिरने की जानकारी दी तो उन्हें पहले लगा कि वह कहीं आसपास गिर गई होगी। परिवार के लोग बच्ची को तलाशते हुए बच्चों के बताए स्थान पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर बोरवेल के अंदर से नेहा के रोने की आवाज सुनाई दी। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रूबी ने बताया कि उनके पास बच्ची को निकालने का कोई साधन नहीं था। वह साड़ी नहीं पहनती हैं, इसलिए आसपास के लोगों से आनन-फानन में पांच-छह साड़ियां इकट्ठी की गईं। सभी साड़ियों को आपस में बांधकर बोरवेल में डाला गया, ताकि बच्ची को पकड़कर बाहर निकाला जा सके। परिवार और आसपास के लोगों ने रस्सी के जरिए भी बच्ची को निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली。 करीब 20 मिनट तक परिवार करता रहा बचाने की कोशिश रूबी के मुताबिक, 가족 के लोग करीब 20 मिनट तक अपने स्तर पर बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। 10 घंटे की कोशिश के बाद नेहा को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार का आरोप है कि अगर बोरवेल सुरक्षित तरीके से बंद होता तो यह हादसा नहीं होता। परिजनों ने लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है。 पिता बेलदार तो मॉ घरों की सफाई करती नेहा के पिता रामदीन पिछले करीब 15 सालों से किराए के मकान में रह रहे है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले है। मृतक बच्ची नेहा (3) तीसरे नंबर पर आती थी। नेहा से बड़ी दो बेटी नंदनी (11), गौरी (4) और सबसे छोटी बेटी आदिशा (6 महीने ) की है। रामदीन बेलदारी का काम करते है तो मॉ रचना घरों में सफाई का काम करती थी। लेकिन सबसे छोटी बेटी होने पर वह काम भी बंद किया हुआ था। वह घर पर रहकर बच्चियों को संभालती है। अब जानिए किस तरह से हुआ पूरा हादसा रामदीन का मकान बोरवेल से कुछ ही कदम की दूरी पर बना हुआ है। बीते रविवार को आमतौर पर रोजना की तरफ नेहा, गौरी, शिविका और नंदनी बोरवेल से कुछ ही दूरी पर खेल रहे थी। लेकिन अचान ने दो सांड एक दूसरे के पीछे भागते हुए उनकी तरफ आ गए। बच्चियाँ ने वहां से जैसे ही इधर-उधर भागने की कौशिश की, तो नेहा बोरवेल की तरफ चली गई। जहां पर बोरवेल जमीन में ही मिला हुआ था। नेहा सीधे बोरवेल के अंदर गिर गई। करीब 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन नेहा को बचाने के करीब 10 घंटे तक NDRF और SDRF ऑपरेशन चलाया। सोमवार की सुबह करीब करीब 4 बच्चे नेहा को बोरवेल से निकाला गया। बोरवेल से निकालते समय बच्ची में किसी प्रकार की कोई हरकत नही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसको फौरन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची । जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 25 फीट पर पानी भरा होना बनी बड़ी चुनौती एनडीआरएफ अधिकारी कुणाल तिवारी के मुताबिक, बोरवेल कई साल से बंद था, लेकिन करीब 125 फीट की गहराई पर गंदा पानी भरा हुआ था। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई। बच्ची का सिर नीचे की तरफ था। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसके पैर की मदद से उसे बाहर निकाला। बच्ची करीब 200 फीट से ज्यादा गहराई पर अटकी हुई थी। संत सूरदास पार्क में खुला पड़ा बोरवेल सीही गांव में जहां पर बोरवेल में गिरकर बच्ची की जान चली गई । वहीं से कुछ ही दूरी पर संत सूरदास पार्क में एक बोरवेल खुला पड़ा है। यहां पर पार्क में शाम के समय बच्चे अपने परिवार के लोगों के साथ आते है। इस बोरवेल को भी केवल एक प्लास्टिक कट्टे और पत्थर की मदद से ढका हुआ है। बस अंचर इतना ही कि ये जमीन से करीब डेढ़ फूट ही ऊँचाई पर है जो दूर से नजर आ रहा है। पुलिस बोली शिकायत नही मिली, नगर निगम बोला जांच होगी सेक्टर-8 थाना चौकी प्रभारी तालीम सेक्टर-8 थाना चौकी प्रभारी तालीम ने बताया कि परिवार की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। माता-पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता संजीव गुप्ता ने बताया कि यह बोरवेल पिछले करीब 15 साल से बंद था। उसके ढक्कन के हटने की जानकारी निगम को नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिन मैनहोल के खुले होने की शिकायत मिलती है, उन्हें 24 घंटे के भीतर बंद कराया जाता है। कई बार शरारती तत्व मैनहोल के ढक्कन भी उठा ले जाते हैं। अधिकारी के मुताबिक, यह बोरवेल भी प्रयोग में नहीं होने के कारण बंद किया गया था। अब जांच की जा रही है कि बोरवेल का ढक्कन किसने हटाया और यह दोबारा कैसे खुला।0
0
Report
झांसी के प्रेमनगर में बाइक सवार ने पैदल यात्री पर हमला; सीसीटीवी वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हीरापुरा से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, बताया जा रहा है कि पैदल जा रहा शख्स जैसे ही सपना फोटो स्टूडियो के पास पहुंचा तभी सामने से एक्टिवा सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राकेश साहू नाम का शख्स जख्मी होकर सड़क किनारे गिर गया, इसके बाद एक्टिवा सवार गाड़ी से उतर कर राकेश की लात घूंसों से मारपीट करने लगा, फिर जान से मारने की नियत से गला दबाने लगा जिसे देखकर आस पड़ोस के लोग और राहगीर आ गये और उन्होंने अलग अलग किया। इसके बाद एक्टिवा सवार आरोपी मौके से भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित राकेश साहू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
आराकोट स्वास्थ्य केंद्र पुराने भवन में भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम जैन माता की मौत
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:आराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के पुराने भवन में देर रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से भवन में रह रही सेवानिवृत्त एएनएम जैन माता की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के साथ हिमाचल प्रदेश से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जलकर राख हो गया था। आराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की घटना से और सेवानिवृत्त जैन माता की जलकर मौत होने से घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
हसनपुर के निजी अस्पताल में नवजात मौत पर हंगामा, बाल क्लीनिक सील
Amroha, Uttar Pradesh:एंकार अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, स्वास्थ्य विभाग ने किया बाल क्लीनिक सील अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बाल क्लीनिक को सील कर दिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड निवासी राहुल चौहान ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी डोली को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डोली ने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन नवजात को रहरा अड्डा स्थित श्री हरि बाल क्लीनिक लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह परिजन क्लीनिक पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर क्लीनिक सील कर दिया।0
0
Report
प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर से पितृपक्ष के तर्पण प्रभावित, श्रद्धालु परेशान
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने श्रद्धालुओं और पुरोहितों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पितृ पक्ष के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंचकर अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं, लेकिन गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से धार्मिक कर्मकांड कराने में पुरोहितों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेणी के पावन तट पर जहां इन दिनों पितृ पक्ष के चलते आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु संगम पहुंचकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक कर्मकांड कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने संगम आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर उपलब्ध जगह कम हो गई है और श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के लिए सड़कों पर जगह तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर सिर्फ श्रद्धालुओं पर ही नहीं, बल्कि संगम के पुरोहितों पर भी दिखाई दे रहा है। तीर्थपुरोहित गोपालदास का कहना है कि बाढ़ के चलते सीमित जगह में धार्मिक कर्मकांड कराने में पुरोहितों को दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह पानी बढ़ने की वजह से पहले जहाँ पुरोहित आसानी से बैठकर धार्मिक कर्मकांड कराते थे, वहाँ अब परिस्थितियाँ बदल गई हैं। गोपालदास का कहना है कि पितृ पक्ष में संगम का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यही वजह है कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। श्रद्धालु मुश्किलों के बीच भी संगम पहुंच रहे हैं और अपने पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से संगम आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में भले ही दिक्कतें आ रहीं हैं। लेकिन आस्थावान भक्तों में उत्साह है कि पितृपक्ष के समय मां गंगा और यमुना शायद बजरंगबली को अभिषेक कराने के लिए आ रहीं हैं। हालांकि गंगा और यमुना का पानी अभी बजरंगबली मंदिर परिसर के बाहर कॉरिडोर की दीवार से टकरा रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि एक बार फिर से मां गंगा और यमुना पवनसुत लेटे हनुमान जी को स्नान करा सकतीं हैं।0
0
Report
Advertisement
