210425
Kharela: सर्दी में भी पुलिस फिजिकल की तैयारी में जुटे बच्चे
Kharela, Uttar Pradesh:खरेला में सर्दी के मौसम के बावजूद बच्चे पुलिस फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। स्थानीय युवक कुलदीप कुशवाहा बच्चों को फिजिकल टेस्ट की तैयारी कराने में सहयोग कर रहे हैं जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांग्लादेशी महिला मीमा अख्तर गिरफ्तार: अजमेर में अवैध घुसपैठ के खुलासे
Ajmer, Rajasthan:अजमेर की कृष्णगंज थाना पुलिस और सीआईडी जॉन ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर भारत पहुंची बांग्लादेशी महिला मीमा अख्तर को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि बांग्लादेशी मूल की निवासी मीमा अख्तर ने पिछले महीने जून में अवैध तरीके से भारत में सीमा पारकर प्रवेश किया और फिर काम की तलाश में जयपुर और ब्यावर होते हुए वह अजमेर पहुंच गईं। यहाँ एक होटल वाले ने उसे कम पर रख लिया, पुलिस को जैसे ही इत्तला मिली उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है। फिलहाल महिला ने स्वयं को अकेला बताया है। मामले की जानकारी उच्य अधिकारियों को दे दी गई है।0
0
Report
अभाविप की मांग के बाद राजकीय महाविद्यालय में विवेकानंद की नई प्रतिमा स्थापित
Kota, Rajasthan:अभाविप की मांग पर राजकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की नई और भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पूर्व में स्थापित प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आंदोलन करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को सात दिनों के भीतर नई प्रतिमा लगाने का ज्ञापन सौंपा था। छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन ने तय समय सीमा में नई प्रतिमा स्थापित करवा दी है। इस संवेदनशील निर्णय पर अभाविप कोटा महानगर मंत्री दीप्ति मेवाड़ा और इकाई अध्यक्ष ऋतिक नकवाल ने महाविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और यह प्रतिमा परिसर में राष्ट्रभक्ति व उच्च संस्कारों का संचार करेगी।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में CM भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे की तैयारी तेज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा, सोमवार को है प्रस्तावित दौरा, झाड़ोल के बीड़ा गांव में करेंगे रात्रि विश्राम, दौरे को लेकर उदयपुर कलक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे झाड़ोल, रात्रि चौपाल, हेलीपेड स्थल का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने पेयजल की बताई समस्या, कलक्टर ने जलदाय विभाग के AEN को लगाई लताड़, कलक्टर ने सभी अधिकारियों को बीड़ा गांव की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड़ा में होगी CM की रात्रि चौपाल, भाजपा के जिला स्तर पदाधिकारी भी हे मौजूद0
0
Report
Advertisement
रथ यात्रा के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, ट्रैफिक डायवर्जन जारी
Ranchi, Jharkhand:कल होने वाले रथ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी रथ यात्रा सहित रथ मेल को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुरक्षा में लगे तमाम अधिकारियों और जवानों को की गई ब्रीफिंग रांची एसएसपी राकेश रंजन ने अधिकारियों और जवानों को व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए खास निर्देश रथ मेले को लेकर ट्रैफिक रूट भी किया गया डायवर्ट0
0
Report
भारत टेक्स-2026 में अजमेरी गेट द्वार से राजस्थान पवेलियन आकर्षण बना
Jaipur, Rajasthan:भारत टेक्स—2026 राजस्थान का पैवेलियन नई दिल्ली में सजा जयपुर का हेरिटेज बाजार बाजार में प्रवेश द्वार अजमेरी गेट से की गई प्रवेश द्वार ऐतिहासिक अजमेरी गेट की तर्ज पर बनाया गुलाबी नगर की थीम पर तैयार पैवेलियन बनाया भारत टेक्स में राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र पैवेलियन राजस्थान के वस्त्र उद्योग, शिल्पकारों और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच बना प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए मीटिंग कर रहे बड़े उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी कर रहे 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर नई दिल्ली में भारत टेक्स—2026 में राजस्थान पैवेलियन में जयपुर का हेरिटेज बाजार एंट्री रखी गई 14 से 17 जुलाई तक भारत टेक्स में राजस्थान सरकार का पवेलियन देश-विदेश से आए खरीदारों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ करीब 209 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित राजस्थान पवेलियन को जयपुर के गुलाबी नगर की थीम पर तैयार किया गया है इसका प्रवेश द्वार ऐतिहासिक अजमेरी गेट की तर्ज पर बनाया गया है जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत की झलक प्रस्तुत करता है ग्राफिक्स इन— वीडियो 1— उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के उपायुक्त ब्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान पवेलियन में 12 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है पवेलियन में बगरू और सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट कोटा डोरिया कशीदाकारी एप्लीक वर्क क्विल्टेड और वुवेन उत्पाद होम फर्निशिंग तथा रेडीमेड गारमेंट्स सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए इन स्टॉलों पर प्रदेश के शिल्पकारों और टेक्सटाइल उद्यमियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट उत्पाद आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं पवेलियन में बगरू ब्लॉक प्रिंट और टाई एंड डाई (बंधेज/लहरिया) की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित की जा रही है इसमें आगंतुक पारंपरिक छपाई और रंगाई की तकनीकों को करीब से देख रहे हैं और राजस्थान की समृद्ध शिल्प परंपरा से रूबरू हो रहे हैं 1 नई दिल्ली में भारत टेक्स—2026 में राजस्थान पैवेलियन में जयपुर का हेरिटेज बाजार आकर्षण का केंद्र बना प्रवेश द्वार ऐतिहासिक अजमेरी गेट की तर्ज पर बनाया गया है जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत की झलक प्रस्तुत करता है पैवेलियन में बगरू और सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट कोटा डोरिया कशीदाकारी एप्लीक वर्क क्विल्टेड वुवेन उत्पाद होम फर्निशिंग और रेडीमेड गारमेंट्स सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं 16 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 20,000 से अधिक वस्त्र एवं परिधान उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया भारत टेक्स 2026 भारत को वैश्विक टेक्सटाइल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने और भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला मंच है 2 14 जुलाई को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इसका उद्घाटन किया यह आयोजन भारत की संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए वैश्विक व्यापार निवेश नवाचार सस्टेनेबिलिटी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है इस वर्ष के आयोजन में 130 से अधिक देशों के 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक भाग ले रहे हैं 16 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 20,000 से अधिक वस्त्र एवं परिधान उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं भारत टेक्स 2026 भारत को वैश्विक टेक्सटाइल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने और भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला मंच है ग्राफिक्स आउट— वीडियो 3— उद्योग एवं वाणिज्य विभाग रीको ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) और राजसिको के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ है देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को राजस्थान की औद्योगिक नीतियों टेक्सटाइल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी दे रहें हैं साथ ही प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए बड़े उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी कर रहे हैं यह पवेलियन राजस्थान के वस्त्र उद्योग शिल्पकारों और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच बन रहा है बाइट— बीआर चौधरी उपायुक्त उद्योग एवं वाणिज्य विभाग0
0
Report
यूपी में LJP की बैठक; रामविलास पासवान के सिद्धांतों के अनुसार चुनाव तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा आने वाले समय में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प के साथ हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक सशक्त एवं श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनसेवा का संकल्प — यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।0
0
Report
Advertisement
उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार पर हमला, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:उधार सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में नैनवां रोड स्थित अलगोजा रिसोर्ट के सामने उधार सिगरेट नहीं देने की बात पर दुकानदार बहादुर मीणा पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बहादुर मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका कोटा अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्तगी परेड कराई तथा उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गिरिडीह के डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर खाली कराकर जांच
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन के तौर पर डाकघर को तुरंत खाली कराया गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बम निरोधक दस्ते ने डाकघर के प्रत्येक हिस्से की सघन जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें "मेरे भगवान का हुआ अपमान" लिखते हुए डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. हालांकि अब तक जांच के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.0
0
Report
दरभंगा के श्यामा माई मंदिर तालाब में स्नान के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के श्यामा माई मंदिर तालाब में दर्दनाक हादसा: स्नान के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी. मिथिला की आस्था के प्रमुख केंद्र श्यामा माई मंदिर परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मंदिर परिसर स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान एक लगभग 55 वर्षीय विजय महतो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई。 विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मृतक स्नान करने के उद्देश्य से तालाब पर आया था। उसने घाट के किनारे अपने कपड़े धोकर रखे और फिर नहाने के लिए तालाब में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यूएन मंच पर राजकुमार रोत ने आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाई
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- सांसद राजकुमार रोत ने यूएन के आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ तंत्र के19वें सत्र में लिया भाग, भारत के आदिवासी समाज का किया प्रतिनिधित्व एंकर इंट्रो- बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार रोत ने जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ तंत्र (ईएमआरआईपी) के 19वें सत्र में भारत के आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने विश्व समुदाय के सामने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और संवैधानिक स्थिति से जुड़े मुद्दे मजबूती के साथ रखे। बॉडी- सांसद राजकुमार रोत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की अनुसूचित जनजातियां ही देश के मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लंबे समय से यह कहती रही है कि भारत में कोई अलग इंडिजिनस समुदाय नहीं है, लेकिन उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इस दावे से अपनी असहमति व्यक्त करते हुए तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रोटो-ऑस्ट्रालॉइड, नीग्रिटो, द्रविड़ और मंगोलॉयड जैसे विभिन्न आदिवासी समुदाय निवास करते हैं, जिन्हें भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गई है। देश में ऐसी 705 अनुसूचीत जनजातियां हैं और उनकी आबादी लगभग 14 करोड़ है। इसलिए अनुसूचित जनजातियों को ही भारत के इंडिजिनस पीपुल्स के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। सांसद रोत ने अपने संबोधन में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू द्वारा कैलाश बनाम महाराष्ट्र राज्य (2011) मामले में की गई उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें अनुसूचित जनजातियों को भारत के मूल निवासियों का वंशज बताया गया था। राजकुमार रोत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारत के भील आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासी भाई-बहनों की आवाज है, जिसे उन्होंने पूरी मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा।0
0
Report
Noida Fire: पाँच मंजिला बिल्डिंग में आग, 50 लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू, इंतजाम नहीं
Noida, Uttar Pradesh:चश्मदीद की बाइट. जहां जहां से लोगों को रेस्क्यू किया गया, वहां सीढ़ी दिखाते हुए। तीन मजदूरों ने जान बचाई। 50 लोगों से बातचीत के बारे में बताया गया। उस बिल्डिंग में रहने वाले उत्कर्ष चौहान बता रहे हैं कि नॉर्मल socket के जरिए EV स्कूटर चार्ज हो रहा था। फायर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। कोई अलार्म सिस्टम नहीं था। इस इलाके में काफी मात्रा में पांच मंजिला इमारत है। एक एक मंजिल पर 22 कमरे हैं; बिजली मीटर के कई पॉइंट लगे हैं। M सील भी है। NCR बिल्डिंग में आग लगी, जली हुई कार दिखाते हुए।0
0
Report
उदयपुर के फتहसागर पर चाकू-लट्ठ दिखाकर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के विष प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतहसागर पाल पर दो युवाओ ने हाथ मे चाकू और लट्ठ लेते हुए वीडियो बना अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर शेयर किया है। दोनो का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के साथ ही अम्बामाता थाना पुलिस हरकत में आई और अनुसन्धान शुरू किया। पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर ली है। जिनकी तलाश की जा रही है। आप को बता दे कि फतहसागर पर हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ शहरवासी भी घूमने के लिए आते है। ऐसे में खुल्लेरूप से वहां पर हथियार लहराने से लोगो मे भय का माहौल है। साथ ही फताहसग आने वाले लोगो की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे है।0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण: रणथंभौर का पहला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में भी अब घुटनो के मरीजों को बड़े शहरों की तरह ही रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण का लाभ मिल सकेगा। जिला मुख्यालय का अपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल ऐसा करने वाला पहला अस्पताल होगा ,रणथंभौर सेविका अस्पताल रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण करने वाला जिले का पहला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन गया है। इसे लेकर आज अपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण का औपचारिक शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान रणथंभौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एसपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान रोबोटिक तकनीक के स्पेशलिस्ट डॉ हिमांशु और सर्जन डॉ. कांता प्रसाद मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण में सर्जन ही सर्जरी करते हैं, लेकिन रोबोट एक अत्यधिक सटीक टूल की तरह उनकी मदद करता है। यह खराब हड्डी को बहुत बारीकी से काटने और कृत्रिम जोड़ (आर्टिफिशियल इंप्लांट) को एकदम सही जगह लगाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने घुटनो के मरीजों बताया कि पुराने समय में घुटना प्रत्यारोपण किस तरह किया जाता था और अब रोबोटिक्स तकनीक से किस तरह घुटना प्रत्यारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अपेक्स रणथंभौर सेविका के यूनिट हैड अभिमन्यु सिंह द्वारा किया। कार्यक्रम के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शर्मा, फिजिशियन डॉ भानुप्रताप सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ गणपत लाल वर्मा, सेविका के नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट नावेद खान मौजूद रहे। बाईट-1-डॉ हिमांशु ,स्पेशलिस्ट ,रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण0
0
Report
सवाई माधोपुर में बाढ़ आपातकाल के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल; सेना–SDRF–पुलिस ने तालमेल मजबूत किया
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले में आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एंव आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय सेना, राजस्थान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), सिविल डिफेंस एंव पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में जयपुर स्थित भारतीय सेना की इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के समग्र प्रभारी मेजर अंकित रहे। पुलिस व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप कमांडेंट SDRF जयपुर नरेश शर्मा ने संभाली। SDRF दल का नेतृत्व उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने किया, जबकि पुलिस बल के कंपनी कमांडर के रूप में उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने अपनी भूमिका निभाई। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को और अधिक मजबूत बनाना, बचाव एवं राहत कार्यों की दक्षता बढ़ाना तथा बाढ़ जैसी किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। इस संयुक्त मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी दलों ने अपनी तैयारियों का व्यावहारिक परीक्षण किया。0
0
Report
ओंकारेश्वर की प्रतिमा नहीं झुकी: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पहुंचे धर्म, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले - ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा नहीं झुकी, दुष्प्रचार किया जा रहा है। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के झुकने की खबरों को लेकर प्रदेश के धर्म, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान दिया है। खंडवा पहुंचे मंत्री लोधी ने कहा कि प्रतिमा के झुकने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है , इसे लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का निर्माण देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया है। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि ओंकारेश्वर में स्थापित आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण उसी कंपनी ( एलएंडटी) ने किया है, जिसने विश्व की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग मानकों और सभी सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि इसी प्रोजेक्ट में काम करने वालों ने तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं, तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो निकाल दिए जाते हैं तो इस तरह की शिकायतें करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही प्रेस ब्रीफ के माध्यम से बताया जा चुका है कि प्रतिमा को 170 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार की हवाओं को सहने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही भूकंप सुरक्षा के सभी मानकों का भी निर्माण के दौरान पालन किया गया है। क्षेत्र में औसतन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की संभावना के बावजूद प्रतिमा का परीक्षण 179 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के दबाव को ध्यान में रखकर किया गया। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास के तकनीकी मानकों के अनुसार प्रतिमा लगभग 500 वर्षों तक सुरक्षित रहने में सक्षम है। साथ ही अभी प्रतिमा का अंतिम हैंडओवर एलएंडटी से नहीं हुआ है और वर्तमान में निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी के पास ही है।0
0
Report
Advertisement
