Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raipur492009
गौधाम योजना शुरू, नाम परिवर्तन पर कांग्रेस का पलटवार—अंतिम नतीजा क्या?
SPSatya Prakash
Mar 13, 2026 11:31:47
Raipur, Chhattisgarh
RAIPUR\n\nबीजेपी सरकार कल गौधाम योजना की शुरुआत करेगी. डिप्टी सीएम अरुण साव ने योजना के शुभारंभ की जानकारी देते हुए कांग्रेस की पूर्वर्ती सरकार की गौठान योजना पर तंज भी कसा था, इसपर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का पलटवार, कहा-\n\nकांग्रेस सरकार में गौठान योजना से गोबर खरीदी होती थी. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आर्थिक रूप से सशक्त हुए. बीजेपी सरकार का काम केवल नाम बदलने का है. ढाई साल में नाम बदले देखना होगा आगे ढाई साल क्या कर पाएंगे ?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 13, 2026 12:25:33
New Delhi, Delhi:उत्तम नगर में तरुण की हत्या और अंकिता भंडारी मामले को लेकर घोंडा में प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग। उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र के तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता गौरव शर्मा और निगम पार्षद छाया शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तम नगर में हुई तरुण की हत्या और उत्तराखंड में हुई अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों मामलों के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और फांसी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से जनता में डर का माहौल है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। निगम पार्षद छाया शर्मा ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में आए दिन हत्याएं हो रही हैं और मौजूदा सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याद आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद दिल्ली में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे साफ है कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एक सुर में मांग की कि उत्तम नगर हत्याकांड और अंकिता भंडारी मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 13, 2026 12:24:59
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के निजी इंटर कॉलेज मे पढ़ने वाले छात्र आत्महत्या मामले मे एफआईआर दर्ज हो गई है। एक दिन पहले इस मामले मे एबीवीपी ने धरना भी दिया था। मामला शहर कोतवाली इलाके के तिलक नगर का है। यहाँ के रहने वाले विमल तिवारी के 16 वर्षीय वर्षीय बेटे ने तब सुसाइड कर लिया था जब उसके माता पिता वैष्णों देवी के दर्शन करने गए थे। राम तिवारी शहर के नामी गिरामी स्कूल मे कक्षा ग्यारह का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पुलिस मामले की फोरेनसिक जांच के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही थी उसी बीच एबीवीपी ने भी इसे लेकर धरना दे दिया। पुलिस ने आज इस मामले मे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 13, 2026 12:24:45
Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विकास मंत्री जयवीर सिंह आज बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें बागपत के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों जैसे परशुराम खेड़ा का 1.90 करोड़, पशुरमेश्वर पूरा मंदिर का 24 करोड़, त्रिलोकतीर्थ धाम का 1.24 करोड़ और अमर शहीद बाबा शहमल स्थल का 1.24 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा। इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे जनपद की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार रेल, सड़क और वायु कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट चला रही है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर व्यापारी निवेश कर रहे हैं। पर्यटन मंत्री के साथ राज्यमंत्री केपी मालिक और बागपत बीजेपी विधायक धामा भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 13, 2026 12:24:29
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद निरीक्षण भवन में प्रेम की चीख - 'यह मेरा प्यार, मुझे लौटा दो!'" अपने पति को पाने के लिए पीछे भाग श्रुति बोला हम सब करने को तैयार सिर्फ एक बार मुझे अपना लो फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला ड्रामा! निरीक्षण भवन पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी के सामने पीड़ित श्रुति ओर पति सजल चीखीं - "यह मेरा प्यार, यह मेरा पति, मुझे लौटा दो!" 2 दिनों का गेट धरना, आंसुओं की बाढ़। पूरी कहानी सुनिए。 फर्रुखाबाद निरीक्षण भवन में सुनीता सैनी ने महिलाओं के दुख सुने। बीच में श्रुति का अपने पति सजल का हाई वोल्टेज ड्रामा - पति के गेट पर 2 दिन बैठीं, फिर चीखकर बोलीं: "यह मेरा प्यार, यह मेरा पति, मुझे लौटा दो!" सुनीता सैनी हिल गईं। तुरंत आदेश - श्रुति को 15 दिनों के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजो। पति को फरमान: "15 दिन में विवाद निपटाओ ड्रामे के बीच नेशनल खिलाड़ी का आरोप - जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर यादव ने संविदा कोच का वेतन रोका। सुनीता सैनी ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला क्रीड़ा अधिकारी 24 मार्च को लखनऊ महिला आयोग के सामने उपस्थित होंगे अगर ऐसा नहीं होता है तो खेल निदेशालय को उनके खिलाफ कार्रवाई की निर्देश दिए जाएंगे बाइट-- सुनीता सैनी राज्य महिला आयोग की सदस्य
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 13, 2026 12:24:08
Kaithal, Haryana:कैथल कोर्ट का तगड़ा झटका: एएसआई बलविंद्र दोषी, रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस का ट्रैप सफल हुआ और दोषी को 50 हजार जुर्माना व 4 साल कैद, कैथल में अतिरिक्त सैशन जज नंदिता कौशिक ने रिश्वतखोरी के मामले में चौकी इंचार्ज एएसआई बलविंद्र को 4 वर्ष की सश्रम कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की स्थिति में 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी。 गांव भागल निवासी संदीप कुमार ने 12 दिसंबर 2023 को चीका थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसे बाद में विजिलेंस अंबाला को सौंप दिया गया। शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को महावीर व कर्म सिंह के साथ झगड़े के बाद महावीर ने संदीप, उनकी मां कृष्णा देवी, पड़ोसी जयपाल व उसके बेटों शेखर व अमन के खिलाफ थाना चीका में मुकदमा दर्ज करवाया था। 4-5 दिन पहले चौकी में बुलाए जाने पर संदीप अपने साले सतीश के साथ पहुंचे, जहां एएसआई बलविंद्र व आईओ एसआई हरपाल ने मां की गिरफ्तारी का डर दिखाकर मुकदमे से नाम हटाने के लिए 60 हजार रुपये मांगे。 संदीप ने पैसे दिए, जिनमें से 50 हजार बलविंद्र व 10 हजार हरपाल ने लिए। बाद में 7 दिसंबर को बलविंद्र ने संदीप व जयपाल के बेटे के लिए प्रत्येक से 50 हजार मांगे। इस बार संदीप ने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर बलविंद्र को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया व चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद बलविंद्र को दोषी ठहराया, जबकि एसआई हरपाल को सीधी मांग व स्वीकार न करने पर बरी कर दिया।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 13, 2026 12:23:18
Jaipur, Rajasthan:Jaipur फर्जी ताईक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की कोशिश का खुलासा 20 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 मेंexcellent खिलाड़ी कोटे से नौकरी हासिल करने है मामला फर्जी ताईक्वांडो प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया SOG ने राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक स्थान पर एक साथ, दी दबिश फर्जी ईमेल से भेजी गई सत्यापन रिपोर्ट एक आरोपी के मोबाइल फोन में ताईक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट मिला जिसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात लिखी थी SOG ने ईमेल की जांच की तो उसमें “Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत पाई गई, जिससे ईमेल की सत्यता पर संदेह हुआ। दुबई से बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी मुख्य आरोपी विमलेंदु कुमार झा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 13, 2026 12:23:05
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बसेड़ी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति मीटिंग हॉल, बसेड़ी में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (SDM) द्वारा की गई। कार्यशाला में सीडीपीओ, एलएस (Lady Supervisor), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, समुदाय के सदस्य, जिला समन्वयक तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं कानूनी पहलुओं तथा बाल विवाह कराने पर होने वाले दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 13, 2026 12:22:50
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर लोकेशन बेणेश्वर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 16 मार्च को बेणेश्वर धाम दौरा, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 16 मार्च को आदिवासियों के महाकुंभ और पवित्र तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ आयोजित होने वाले 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बेणेश्वर धाम पहुँचकर भाजपा पदाधिकारियों और_local नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बातचीत के दौरान प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय क्षेत्र के विकास और गौरव को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सभा स्थल तक पहुँचाने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने की जिम्मेदारी_soई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन वागड़ क्षेत्र के लिए उत्साह का विषय है। जनजाति गौरव दिवस के माध्यम से सरकार आदिवासियों के उत्थान के अपने संकल्प को दोहराएगी। दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 12:22:09
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से कपासन कस्बे में दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग शिवाजी चौक पर एकत्रित हुए और वहां से वाहन रैली के रूप में बस स्टैंड, स्टेशन मार्ग और सांवरिया चौराहा होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां दो मिनट का मौन रखकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति, गृह मंत्री तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन डिप्टी हरजी लाल यादव को दिया गया। ज्ञापन में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 12:21:47
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़, उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने वाले रैकेट के खिलाफ कार्रवाई पर DM अभिषेक पांडे ने बताया, "2 अलग-अलग मामलों में गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी के आरोप में कार्रवाई की गई है। असौड़ा गांव में, एक निजी व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से रखे 32 सिलेंडर मिले, जिसके बाद धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई और सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया गया। टियाला गांव में महिंद्रा गैस एजेंसी के खिलाफ मिली, एक शिकायत से पता चला कि ग्राहकों को ऐसे मैसेज मिले जिनमें कहा गया था कि उनकी गैस की डिलीवरी हो चुकी है, जबकि असल में कोई डिलीवरी नहीं हुई थी; इससे यह संकेत मिला कि LPG स्टॉक को कहीं और भेजा जा रहा था। इस एजेंसी के खिलाफ भी धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। आपूर्ति विभाग और पुलिस ज़िले की सभी गैस एजेंसियों पर लगातार नज़र रख रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में LPG उपलब्ध है...
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 13, 2026 12:21:34
Dhanbad, Jharkhand:रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है. दो दिन पूर्व झारखण्ड विधानसभा में भी यह मुद्दा गरमाया. इसपर सांसद ढुल्लु महतो ने सीधे तौर पर हेमंत सरकार से रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध हटाने की मांग की है. उन्होंने सनातन धर्म के विरोधियो को चेताया है कि धर्म से न टकराये क्योंकि ज़ब ज़ब अधर्म धर्म से टकराया है अधर्म का नाश ही हुआ है. उन्होंने कहा रामनवमी में हरहाल में डीजे बजेगा. वहीं पिछले दिनों भूली बस्ती के रवानी परिवार के द्वारा लगाए गए जमीन हड़पने के प्रयास मामले को बेबुनियाद ठहराते हुए सांसद ढुल्लु महतो ने कहा कि उनपर लगा एक एक आरोप झूठा है राज्य सरकार चाहे तो CBI से जाँच करा ले. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों को करने का ही नतीजा है कि विरोधी उनपर झूठा आरोप लगाते आ रहे हैं. उन्होंने कहा वे जमीन हड़पने वालों में से नहीं हैं बल्कि जहाँ कही भी कोई जमीन हड़पने की कोशिश करता है तो उसका विरोध करते हैं.
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 12:21:27
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निर्माण को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम भूरा,अस्सी डग आउट के पास बड़े बाईपास क्षेत्र में गुलाम साबिर द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल पर हॉल का निर्माण कराया गया था। जांच में पाया गया कि यह निर्माण विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया गया था।इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण के खिलाफ सील बंद की कार्रवाई की। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में अवर अभियंता और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बरेली विकास क्षेत्र में बिना अनुमति कराए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। साथ ही प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज अवश्य जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top