महोबा में पेट्रोल देने से मना करने पर पंप कर्मी से हुई मारपीट
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में देर रात एक पेट्रोल पंप पर हिंसक घटना हुई। वहीं पेट्रोल देने से मना करने पर दो बाइक सवार दबंगों ने पंप कर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते आरोपियों ने पंप के केबिन में घुसकर तोड़फोड़ भी की और मारपीट के दौरान कर्मी के गले में कांच घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का निधन: पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के करीबी और समर्थक लगातार आवास पर पहुंच रहे हैं। अपर्णा यादव के पहुंचने पर माहौल भावुक हो गया। फिलहाल परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।
