210424
हमीरपुर में विजयदशमी पर्व पर डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी ने किया पैदल फ्लैग मार्च
Kabrai, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले में विजयदशमी पर्व के अवसर पर डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी ने मौदहा कस्बा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेतरहाट के नैना गाँव में बिजली नहीं पहुंची, ग्रामीणों का लगातार आक्रोश
Latehar, Jharkhand:एंकर सरकार का एक ही सपना है कि गाव गाव में समाज के हर तपके के लोगो को समुचित बिजली का लाभ पहुंचाने को लेकर कटिबद्ध है और इसको लेकर काम भी कर रही है। लेकिन अधिकारियो की लापरवाही के कारण आज भी यह गांव अँधेरा है ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रखंड से ले कर जिला तक का चक्कर लगाया लेकिन नतीजा सिफर ही है। यह जो तस्वीर देख रहे है वह सरकारी लापरवाही का एक नमूना है जहां देश विदेशों में पर्यटन और शिक्षा के नाम से विख्यात नेतरहाट से महज 5 किलो मीटर दूर स्थित नैना गाव बसा है और यहां के आदिवासी ग्रामीण 50 घरों आबादी वाला गांव जहां बुनियादी सुविधा से कोसो दूर है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस गांव में बिजली के पोल और तार भी लगाया साथ ही साथ ग्रामीणों की तसली के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाया है। महज 10 दिनों के बाद गांव अंधेरा हो गया ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रखंड से लेकर जिला का चक्कर लगाया लेकिन आज तक इस गांव बिजली नहीं पहुंची। वही ग्रामीणों की बात माने तो जब इस गांव में बिजली के तार लगाया जा रहा तो हम लोगों में काफी खुशी थी अब हमारे गांव बिजली की रोशनी मिलेगी लेकिन हम लोग बिजली के तार देख कर ही संतुष्टि कर रहे है। वही पूरे मामले में लातेहार बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नैना गांव में बिजली खराब होने की सूचना मिली है मामले की जांच कराकर गांव में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। सरकार का दावा है कि गांव - गांव तक बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है। लेकिन आज सच्चाई और जमीनी हकीकत कुछ और ही वक्ता करता है जो सरकार के दावे की पोल खोल देता है जरुरत तो इस बात की है जल्द से जल्द इस गांव में बिजली व्यवस्था देने की ताकि ग्रामीण बिजली से खेती कर अपनी जीवन सुधार सके।0
0
Report
औरैया में ईद उल अजहा श्रद्धा से मनाई गई, नमाज़ शांतिपूर्ण, सुरक्षा कड़ी
Auraiya, Uttar Pradesh:ईद उल अजहा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित ईदगाह में हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। शहर काजी अब्दुल समद मियां चिश्ती की इमामत में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई。 नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में त्योहार का उत्साह नजर आया。 वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती सहित पुलिसंप्रशासन मौजूद रहा।0
0
Report
अरांई में कार आग लगने से चार की मौत, पूर्व सरपंच समेत परिवार मृत्यु
Ajmer, Rajasthan:अरांई, अजमेर अरांई से बड़ी खबर बोराड़ा के पूर्व सरपंच व जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान रामसिंह की परिवार सहित 4 की मौत कार में आग लगने से हुई मौत पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी की मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान रामसिंह की हुई मौत एक भांजी महिमा की भी हुई मौत सूचना पर डिप्टी आयुष वशिष्ठ अरांई बोराड़ा थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर सभी के शव को रखवाया बोराड़ा सीएचसी की मोर्चरी में0
0
Report
Advertisement
आरा मिल: हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध कारोबार पर वन विभाग का एक्शन
Sakti, सक्ती ब्रेकिंग आरा मिल पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई , जिले के डभरा क्षेत्र के टुंड्री में संचालित आरामिल पर कार्रवाई , हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद चल रही आरा मिल सील , मिल परिसर अंदर जांच के दौरान भारी मात्रा में लकड़ी भी जब्त , हाई कोर्ट ने लगाया था बैन , फिर भी चल रहा था काम , वन परिक्षेत्र के दायरे में आने के कारण बंद करने दिए थे निर्देश , प्रतिबंधित लकड़ियों की कटाई का भी आरोप ,0
0
Report
गुंडों ने एक लड़की की पिटाई की
Noida, Uttar Pradesh:goons have beaten a girl0
0
Report
मुरादाबाद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, DM ने कड़े निर्देश जारी किए
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद की नमाज। डीएम मुरादाबाद राजेंद्र पेंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नमाजियों ने ड्रोन की निगरानी में नमाज पढ़ी। ईद की नमाज को संपन्न कराने में भारी पुलिस फोर्स के साथ 11 मजिस्ट्रेट और कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात रही। कुर्बानी को लेकर डीएम मुरादाबाद का सख्त निर्देश: प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होगी। डीएम राजेंद्र पेंसिया बोले किसी भी बाहरी स्थान पर वेस्टेज नहीं रखा जायेगा; वेस्ट डंपस साइट पर ही किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-अज़हा: सुरक्षा के बीच शांति और भाईचारा
Patna, Bihar:ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद के मौके पर राजधानी पटना का गांधी मैदान नमाजियों की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने के लिए गांधी मैदान पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 हज़ार से ज्यादा नमाजियों ने सामूहिक नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। नमाजियों ने बताया कि ईद-उल-अज़ाहा इस्लाम का एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हज़रत इब्राहीम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और कुर्बानी की भावना की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि हज़रत इब्राहीम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हज़रत इस्माईल की कुर्बानी देने का फैसला किया था, लेकिन उनकी नीयत और समर्पण को देखकर अल्लाह ने बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी कबूल की। उसी घटना की याद में हर साल बकरीद मनाई जाती है। नमाजियों ने कहा कि बकरीद केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग और बराबरी का संदेश देने वाला पर्व है। इस दिन लोग अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी करते हैं और उसका मांस गरीबों, जरूरतमंदों और रिश्तेदारों में बांटते हैं, जिससे समाज में मदद और साझेदारी की भावना मजबूत होती है। लोगों ने बताया कि यह त्योहार इंसान को सिखाता है कि अल्लाह के प्रति सच्ची निष्ठा और विश्वास सबसे बड़ा धर्म है। बकरीद हमें त्याग, सेवा, भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। गांधी मैदान में नमाज़ के दौरान भी लोगों ने एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए देश में शांति और तरक्की की दुआ की。0
0
Report
मैथन: साधु के भेष में ठगी करने वाले 3 आरोपी ग्रामीणों ने दबोचे, पुलिस के हवाले।
Nirsa, Jharkhand:निरसा के मैथन ओपी क्षेत्र में साधु बनकर महिलाओं को झांसा देकर जेवर ठगने वाले 3 युवक पकड़े गए। बिहार के रहने वाले आरोपियों ने महिला के घर जाकर ‘जेवर शुद्धिकरण’ के बहाने गहने लेकर फरार होने की कोशिश की। महिला को शक होने पर ग्रामीणों ने गैलेक्सी के पास ऑटो से भाग रहे तीनों को दबोच लिया और मैथन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये भी जांच हो रही है कि पहले भी कहीं इस तरह ठगी की है या नहीं।0
0
Report
कुत्तों के समूह ने व्यक्ति पर हमला किया
Noida, Uttar Pradesh:MAN ATTACKED BY PACK OF DOGS0
0
Report
Advertisement
संभल में एसिड अटैक केस: आरोपी महिला को दोषी करार, सजा 1 जून
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल ।पति पर एसिड अटैक के दिल दहलाने वाले मामले में जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी करार दिया .. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी महिला कहकंशा की जमानत याचिका भी रद्द की । एसिड अटैक की आरोपी कहकंशा को फास्ट ट्रैक 1 जून को सुनायेगी सजा का फैसला। एसिड अटैक की आरोपी 2 बच्चों की मां कहकंशा ने 10 महीने पहले अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति मुजफ्फर अली पर बाल्टी में भर कर रखा गया तेजाब उड़ेल दिया था । तेजाब से मुजफ्फर अली की दोनों आँखों की रोशनी चली गई थी ..60 फीसदी शरीर झुलस गया था । जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे मुजफ्फर अली का अभी भी अस्पताल में चल रहा है इलाज संभल थाना इलाके के बदायूं दरवाजा मोहल्ले का मामला ।0
0
Report
ईद-उल-अजहा पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर कुर्बानी का पर्व ईदुल अजहा का त्योहार आज, ईदगाह पर बैनर लगाकर गाय को राष्ट्रीय पशु की रखी मांग राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मांग, गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की जा रही, हज वेलफेयर सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी शेख हाजी निजामुद्दीन ने की मांग0
0
Report
झारखंड राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन के पक्ष में दोनों सीटों के दावे मजबूत
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा राज्यसभा चुनाव आंकड़ों का खेल है और हमारे पास आंकड़े हैं। आंकड़े के आधार पर आश्वस्त हैं दोनों सीट हम लोगों के पक्ष में होगा। गठबंधन की बैठक में निर्णय लिया जायेगा कि महागठबंधन लड़ेगा या झामुमो के खाते में दोनों सीट आएगी। आंकड़े के आधार पर दावेदारी होती है पर अंतिम निर्णय बैठक में होगा। बीजेपी के पास आंकड़े नहीं हैं फिर भी उम्मीदवार देते हैं तो पिछले दरवाजे से जाना चाहते हैं।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में ईद-उल-अजहा की नमाज के साथ सुरक्षा और कुर्बानी का संदेश
Munger, Bihar:हर्षौल्लास के साथ ईद-उल-अजहा पढ़ी नमाज। ईदगाह और मस्जिदों के आस पास पुलिस बल की तैनाती। मुंगेर: जिला में हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज में लोगों ने कौम व देश की तरक्की की दुआ मांगी। ईद उल अजहा के मौके पर कई मस्जिदों में नमाज अदा की। आर एंड डी कॉलेज स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज खानकाह रहमानी के सज्जादानशीं सह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ वोर्ड के सचिव सह बिहार झारखंड उड़ीसा के आमिर ए शरियत अहमद वली फैसल रहमानी ने अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा कुर्बानी का त्योहार त्याग और अल्लाह की रजा के लिए सब कुछ कुर्बान करने का पैगाम देता है। बकरीद असल में हजरत इब्राहिम व हजरते इस्माईल द्वारा कुर्बानी दिए जाने की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर की जाने वाली कुर्बानी से सबक मिलता है कि इंसान अपनी जान माल व चाहत की कुर्बानी करें। समाज की भलाई के लिए अपनी बुरी नियतों की कुर्बानी करनी चाहिए। इस मौके पर बकरीद को लेकर आम से लेकर खास तक ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इधर ईद उल अजहा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया। नमाज के दौरान ईदगाह के चारो ओर सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए थे सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। एसडीओ कुमार अभिषेक और एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थानाध्यक्ष मौजूद थे。0
0
Report
पाकुड़ में ईद उल अजहा का त्योहार उमंग से मनाया गया, सुरक्षा चाकचौबंद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में हर्षोउल्लास के साथ बकरीद त्योहार मनाया जा रहा है...नगर के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा का नमाज अदा किया...जिले में बकरीद को लेकर ख़ासा उत्साह देखा गया...शहर के तांतीपाड़ा स्थित ईदगाह, बड़ी मस्जिद, हाटपाड़ा मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित ग्रामीण इलाकों और जिले भर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी...नमाज के बाद लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर बधाई दी...सभी की खुशियों के लिए अल्लाह से दुआ मांगा गया…ग्रामीण इलाकों में भी ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया...इस अवसर पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया था... दंडाधिकारी के साथ चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था... डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मॉनीटरिंग करते देखे गए...साथ ही अतिसेवेदनशील जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे...0
0
Report
कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ की संभावना, सुपौल प्रशासन ने तैयारी पूरी
Bihar:एक जून से बाढ़ की अवधि शुरू होने वाली है, ऐसे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ आपदा की संभावना को देखते हुए जिला प्रसाशन सतर्क है. संभावित बाढ़ आपदा को लेकर जिला प्रसाशन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है, सुपौल DM सावन कुमार ने कहा कि आपदा विभाग के SOP के तहत खाद्य सामग्री, पशु चारा, पॉलीथिन सीट जैसे महत्वपूर्ण सामग्रीयों की तैयारी कर ली गई है, बाढ़ आश्रय स्थल को चिन्हित कर लिया गया है.PHED विभाग से चापाकल और हेल्थ विभाग की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. कहा की इसको लेकर मीटिंग भी किया जा रहा है, जिसमें आपदा विभाग के नोडल को जिम्मेदारी दी जा रही है, उन्हें अलग अलग दायित्व दिया जा रहा है . कहा की किसी भी तरह की आपदा की स्थिति से हमलोग निबटने के लिए तैयार हैं, हमलोग उसका सामना करेंगे और उसका समाधान करेंगे, जिसकी तैयारी कर ली गई है. इतना ही नहीं नगर एरिया में जहां जल जमाव की स्थिति बनती है उसके लिए भी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं..0
0
Report
Advertisement
