icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210421
Mohd. Imran KhanMohd. Imran KhanFollow4 Dec 2024, 01:59 am

चरखारी के कन्या इंटर कॉलेज में "एक भारत, समृद्धिशील भारत" पर संगोष्ठी आयोजित

Charkhari, Uttar Pradesh:

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में "एक भारत, समृद्धिशील भारत" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मां सरस्वती का पूजन किया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाली छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सरोज गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रकाश चौरसिया ने किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सेना-नागरिक समन्वय पर चर्चा: दक्षिण-पश्चिमी कमान के सीएस की शिष्टाचार मुलाकात

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।CS से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की मुलाकात।मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास से की मुलाकात।लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत की शिष्टाचार भेंट।दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ हैं लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत।नागरिक-सैन्य समन्वय को और मजबूत करने पर ہوئی चर्चा।आपदा के वक्त सेना और नागरिक प्रशासन के बेहतर तालमेल पर मंथन।मानवीय सहायता और आपदा राहत में समन्वय बढ़ाने पर जोर।पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा।‘अग्निपथ’ योजना के तहत युवाओं की रोजगारपरक क्षमताएं बढ़ाने पर बातचीत।सेना से मिले कौशल को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के विषय पर चर्चा.
0
0
Report

बलरामपुर में 30 महिलाओं को मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे महिलाओं को मिला मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी 30 महिलाएं बलरामपुर जनपद के गैसड़ी मे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर और प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कनहईडीह में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। महिलाओं को कच्चे माल की तैयारी से लेकर उत्पाद तैयार करने और उसे बाजार तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर पर ही इन उत्पादों का निर्माण कर सकेंगी। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी。 कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास हुनर होने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण कम लागत में शुरू किया जा सकने वाला काम है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं छोटे स्तर से शुरुआत कर इसे व्यवसाय का रूप दे सकती हैं। कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और सीखी गई तकनीक का उपयोग आत्मनिर्भर बनने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट प्रिंस कुमार, कोयलाबास सीमा चौकी कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन, जरवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

लखनऊ हॉस्टल अव्यवस्था: जी न्यूज रिपोर्टर पर बदसलुकी का सच

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हॉस्टल की अव्यवस्था दिखाने पर , जी न्यूज के रिपोर्टर से बदसलुकी..देखिए सच्चाई एंकर - दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की इमारत गिरने के बाद सबसे बड़ा सवाल सिर्फ दिल्ली की व्यवस्था पर नहीं, बल्कि देशभर में चल रहे ऐसे हॉस्टल और? PG को लेकर है। क्या हमारे शहरों में भी रिहायशी मकानों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के हॉस्टल और? PG में बदला जा रहा है? क्या बिल्डिंग का नक्शा कुछ और? है? और? मौके पर निर्माण कुछ और? दिल्ली हादसे के बाद हमने लखनऊ में इसका Reality Check किया। वी ओ - सवाल सिर्फ एक बिल्डिंग का नहीं, उन तमाम छात्रों की सुरक्षा का है जो पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर इन PG और हॉस्टल में रहते हैं। जरूरत अब हादसे के बाद कार्रवाई की नहीं, बल्कि हादसा होने से पहले हर ऐसी बिल्डिंग की जांच की है। इसी कड़ी में हम पहुंचे अलीगंज के ट्यूलिप बॉयज हॉस्टल जहां की व्यवस्था दिखाने पर हमारे साथ वहां के मालिक ने बदसलु की की लेकिन हमने एक-एक सच्चाई अपने कमरे में कैद की। और बताया कि इस हॉस्टल में कितनी कमियां है
0
0
Report
Advertisement

2027 विधानसभा के लिए भाजपा हल्द्वानी में बड़ा संदेश देगी; महेंद्र भट्ट की अगुवाई वाली बैठक

Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं को बड़ा संदेश देने की तैयारी में जुट गई है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 दिन के दौरे पर हल्द्वानी आ रहे हैं, वह पार्टी के नहीं पदाधिकारी के साथ प्रदेश कार्य समिति की बैठक करेंगे साथी पूरे प्रदेश के लिए राजनीतिक मुद्दों और 2027 की जीत को लेकर मंत्र भी देंगे, उनके आगमन से ठीक पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगवाई में कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना /पाठ भी किया गया, नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे में शुद्धिकरण की राजनीति का पलटवार, राजनीतिक मुद्दों को धार और हल्द्वани में शुद्धिकरण जैसी मामले में बवाल को लेकर भी मंथन होगा, नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड प्रदेश की पहली कार्य समिति की बैठक में शामिल होने हल्द्वानी आ रहे हैं..... बाइट : महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष BJP उत्तराखंड
0
0
Report

बलरामपुर में महिलाओं को मोमबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार की राह खुली

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे महिलाओं को मिला मोमबत्ती-अगरबत्ति बनाने का प्रशिक्षण, स्वरोजगार से जुड़ेंगी 30 महिलाएं बलरामपुर जनपद के गैसड़ी मे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बलरामपुर और प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कनहईडीह में मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी के कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। महिलाओं को कच्चे माल की तैयारी से लेकर उत्पाद तैयार करने और उसे बाजार तक पहुंचाने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं घर पर ही इन उत्पादों का निर्माण कर सकेंगी। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के पास हुनर होने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। ऐसे में उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना जरूरी है। मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण कम लागत में शुरू किया जा सकने वाला काम है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं छोटे स्तर से शुरुआत कर इसे व्यवसाय का रूप दे सकती हैं। कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और सीखी गई तकनीक का उपयोग आत्मनिर्भर बनने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं। इस मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट प्रिंस कुमार, कोयलाबास सीमा चौकी कंपनी इंचार्ज रम्पा ग्रेन, जरवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रामपुर भोला प्रसाद सिंह, प्रेरणा फाउंडेशन अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान नसीम खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से, गौशाला में नेताओं ने की बधाईं

Kota, Rajasthan:टोंक में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की गांधी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर सचिन पायलट की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जन्मदिन केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट का टोंक से जुड़ाव मजबूत रहा है और आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा. टोंक नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड बनाने, अन्य नगर पालिकाओं में भी कांग्रेस प्रत्याशी जीतने का आह्वान किया गया. गौशाला में चारा खिलाने के साथ सामाजिक सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों के जरिए जन्मदिन मनाया गया.
0
0
Report

कानावासी युवती के गुमशुदगी को लेकर ग्रामीणों ने हमीरवास थाने का घेराव

Churu, Rajasthan:सादुलपुर। कानावासी गांव की एक युवती के गुमशुदा होने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। युवती की जल्द सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण हमीरवास थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों द्वारा थाने पर पथराव किए जाने के आरोप सामने आए हैं। घटना में कुछ ग्रामीणों तथा पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किया जाना बाकी है। स्थिति को देखते हुए हमीरवास थाने सहित आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया भी मौके पर पहुंचीं। वे थाने के बाहर धरने पर बैठकर युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि पुलिस युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस लाए तथा मामले में त्वरित कार्रवाई करे। मौके पर आईपीएस अभिजीत पाटिल और सादुलपुर थाना प्रभारी राजेश सिहाग सहित पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच एवं युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हमीरवास थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

NDA से प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट बनी सिमरनजीत कौर गांव लौटीं

Ambala, Haryana:बेटियाँ जब कुछ कर गुजरने की ठान लें तो उनकी उड़ान की कोई सीमा नहीं होती। अंबाला के सिरसगढ़ की सिमरनजीत कौर ने NDA से प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार अपने गांव लौटीं। गांव लौटते ही उनका ढोल-नगाड़े और फूलों से स्वागत हुआ। दोसड़का गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया गया। पिता कैप्टन अरविंदर सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों को लेकर अभी भी कई प्रकार की सोच है, पर अगर बेटियों को मौका मिले तो वे बेटों से आगे बढ़कर परिवार और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। सिमरनजीत ने बचपन से दादा से युद्धकथा और पिता से फौज की कहानियां सुनीं, जिससे उनका फौज में जाने का सपना पूरा हुआ।
0
0
Report
Advertisement

मां ताप्ती मंदिर के पास स्कूटी हादसे में बचाव, बच्चे की हरकत से टला नुकसान

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल के प्रसिद्ध मां ताप्ती मंदिर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक स्कूटी पर सवार पिता और उसका बच्चा मंदिर के सामने से गुजर रहे थे,तभी बच्चे की एक छोटी-सी हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। स्कूटी पर खड़े बच्चे ने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया जिससे स्कूटी बेकाबू होकर सीधे मंदिर परिसर में घुस गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार temple की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर खड़े बच्चे ने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया। इससे स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे मंदिर परिसर के अंदर जा पहुंचा। इस दौरान मंदिर के गेट पर खड़े श्रद्धालु भी गिर पड़े। गनीमत रही कि मंदिर परिसर में पानी भरा हुआ था। पानी की वजह से स्कूटी की रफ्तार काफी धीमी हो गई और वह मां ताप्ती की प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकी। अगर स्कूटी तेज रफ्तार में प्रतिमा तक पहुंच जाती,तो बड़ा हादसा हो सकता था और धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुँचने की आंशका थी। घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने दौड़कर स्कूटी को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में स्कूटी चालक और बच्चे सहित किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। फिलहाल इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक बड़ी चेतावनी के रूप में देख रहे हैं कि दोपहिया वाहन पर बच्चों को संभालकर बैठाना कितना जरूरी है।
0
0
Report

झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गिरिडीह में शोक की लहर

Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह ही नहीं, बल्कि कर्मचारी और शिक्षक जगत में भी गहरा शोक है। सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले गिरिडीह के टॉवर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी पहुंचे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सरकारी कर्मचारियों के लिए हनुमान की तरह सहारा और मददगार थे। कर्मचारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था। मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की अगुवाई में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी कार्य पूरे हुए। उन्होंने कहा कि उनका निधन महज एक मंत्री या जनप्रतिनिधि का निधन नहीं है, बल्कि गिरिडीह और पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का कर्मचारियों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच हमेशा याद की जाएगी। उनके निधन से कर्मचारी और शिक्षक जगत ने एक ऐसे साथी को खो दिया है, जिसकी कमी को भर पाना आसान नहीं होगा। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरा माहौल गमगीन नजर आया। इस दौरान फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कार्तिक प्रसाद वर्मा, सामा प्रवीण, जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे。
0
0
Report

सोनभद्र के रामगढ़ बाजार में आर्यन गुप्ता हत्याकांड को लेकर फिर उबाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रामगढ़ बाजार में मासूम आर्यन गुप्ता हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विवाद भड़क उठा है। मृतक आर्यन की मां पर सरेआम हमला किए जाने का आरोप है। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मासूम आर्यन गुप्ता की मां पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि हत्यारोपी के परिजनों की ओर से महिला पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया और बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर उसकी पिटाई की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मार्च में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब एक बार फिर इसी मामले को लेकर विवाद सामने आया है। हमले की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना की पड़ताल की जा रही है। मासूम आर्यन हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सामने आए इस विवाद ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

रीवा अस्पताल में इलाज की लापरवाही पर आरोप, वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर इलाज व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे के बाद 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि महिला के शरीर से कीड़े निकल रहे थे, जिसका वीडियो जब वे बना रहे थे, उसी दौरान अस्पताल के गार्ड और डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि उनके एक रिश्तेदार का गला दबाया गया और उन्हें धमकी भी दी गई। परिजनों का कहना है कि इलाज में कथित लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। अब परिजन दोषी डॉक्टरों और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का हवाला दिया है। मामले में सामने आए वीडियो और परिजनों के आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top