icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Amit TripathiAmit TripathiFollow3 Sept 2024, 05:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

धनतेरस पर जालौन पुलिस ने दिया खुशियों का तोहफा, 21.75 लाख की कीमत के 145 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल ,

AdityaAdityaFollowJust now
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- धनतेरस पर जालौन पुलिस ने दिया खुशियों का तोहफा, 21.75 लाख की कीमत के 145 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल फोन प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-11-2026 एंकर जालौन में दीपावली से पहले धनतेरस के पावन अवसर पर जालौन पुलिस ने 145 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाकर उन्हें खुशियों का अनमोल तोहफा दिया। पुलिस ने चोरी और गुम हुए 145 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल हाथ में पाकर लोगों की खुशी देखते ही बनी। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. इशांत सोनी ने उरई पुलिस लाइन में संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के निर्देशन और पर्यवेक्षण में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की गठित साइबर टीमों ने लगातार प्रयास कर यह सफलता हासिल की। मोबाइल गुम होने के संबंध में प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के आधार पर सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद ली गई। तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के जरिए विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित अन्य जनपदों से गुम हुए 145 मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस पूरी कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सहित उनकी टीम और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों का विशेष योगदान रहा। बाइट:- सुरेश चंद्र रावत--एसपी जालौन
0
0
Report

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: बीजापुर में नक्सलियों के 711 BGL शेल बरामद

Bijapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 711 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) शेल बरामद किए हैं। जिला पुलिस, CRPF की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा बटालियन ने उसूर थाना क्षेत्र के ताड़ापाला FOB से 1.5 किमी दूर KG हिल्स के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर यह जखीरा जब्त किया। सभी शेल सुरक्षा मानकों के तहत कब्जे में ले लिए गए हैं। इलाके में जल्द डी-माइनिंग अभियान शुरू होगा। पुलिस ने ग्रामीणों से कर्रेगुट्टा पहाड़ियों की ओर न जाने की अपील की है। Big Success for Security Forces: 711 Naxal BGL Shells Recovered in Bijapur
0
0
Report
Advertisement

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।

VKVasim KhanFollow9m ago
Itowra Chowbeypur, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के मकरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में धनतेरस के अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक ‘हिंदुस्तान की रंगोली’ बनाकर विविधता में एकता का संदेश दिया। रंगों से सजी इस अनूठी रंगोली में भारत की सांस्कृतिक विविधता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय पाठक एवं प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत की असली पहचान उसकी अनेकता में एकता की संस्कृति है। हमें सभी धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए। साथ ही बच्चों को ग्रीन दिवाली और सुरक्षित दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अनुपम, दीपमाला, विवेक, सावित्री, अर्पित, सौरभ सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

जौनपुर पुलिस ने 301 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया, मालिकों के हंसते चेहरों पर लौटी खुशी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी 301 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 60 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद अब तक 6.52 करोड़ रुपये कीमत के 2609 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंप चुकी है पुलिस, कई राज्यों से भी मिले मोबाइल जौनपुर। गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम सेल और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने CEIR पोर्टल की मदद से 301 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दीपावली के अवसर पर मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर उनके चेहरों पर खुशी लौटा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नगर में अभियान चलाया गया। साइबर Crim थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल ने तकनीकी सहायता से इन मोबाइलों को खोज निकाला। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए मोबाइल फोन केवल जौनपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ही नहीं, बल्कि आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही समेत प्रदेश के कई जिलों से भी मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों में कई नामी कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक कुल 2,609 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 52 लाख रुपये है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने पर तत्काल संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत करें। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता को बेहद जरूरी बताया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जौनपुर पुलिस का आभार जताया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल न करें। अज्ञात लिंक पर क्लिक या अनजान QR कोड स्कैन करने से बचें। फोन पर किसी को बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, OTP या UPI PIN न बताएं। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। अनजान लोगों के साथ वीडियो कॉल करने में सावधानी बरतें। बैंक से संबंधित संदिग्ध संदेश मिलने पर सीधे बैंक जाकर जानकारी लें। यहां करें शिकायत: साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। गुम मोबाइल की शिकायत के लिए CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करें। मोबाइल बरामदगी अभियान में शामिल पुलिस टीम इस अभियान में साइबर क्राइम सेल प्रभारी निरीक्षक सहित साइबर क्राइम थाने के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जनता पर गंदगी और बीमारी का खतरा

Vidisha, Madhya Pradesh:सफाई कर्मचारियों की हड़ताल.. एक तरफ हक की लड़ाई.. दूसरी तरफ गंदगी से जूझती जनता. विदिशा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी सड़कों पर हैं, तो दूसरी तरफ शहर की सड़कें कचरे से पटने लगी हैं। मोहल्लों में गंदगी के ढेर लग रहे हैं, नालियां बदहाल हो रही हैं और बदबू के बीच लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इस स्थिति کا जिम्मेदार कौन है.. अपने हक की मांग कर रहे सफाई कर्मचारी या उनके समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा सिस्टम.. सफाई कर्मचारी किसी भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ होते हैं.. लेकिन आज वही सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर है.. लेकिन इस हड़ताल का दूसरा पहलू भी बेहद चिंताजनक है.. शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लगने लगे हैं.. गलियों और मोहल्लों में गंदगी फैल रही है। जगह-जगह जमा कचरे से दुर्गन्ध उठ रही है। मच्छर और मक्खियां पनपने का खतरा बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया, डायरिया और दूसरी संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है.. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। कई जगह कचरे के कारण सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report

सहरसा: कॉर्डिनेटर ने सिविल सर्जन पर थप्पड़ का आरोप लगाया—आरोप बेबुनियाद कहे गए

Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहां जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कार्यरत कॉर्डिनेटर समीर कुमार गुप्ता ने जिले के सिविल सर्जन पर थप्पड़ चलाने का आरोप लगाया है, हालांकि सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. दरअसल जिला स्वास्थ्य समिति के उर्मिला संस्थान के कार्यरत 110 कर्मियों का वेतन लंबित था, अक्टूबर महीने के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए कोर्डिनेटर समीर गुप्ता सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने कहा की जिले के सभी डाटा ऑपरेटरों के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल लेकर सिविल सर्जन के पास गया था.उसी दौरान सिविल सर्जन ने उनसे संचिका के बारे में पूछा कर्मी ने बोला सर किस महीने की संचिका चाहिए इसी बात को लेकर सिविल सर्जन आग बगुला हो गए और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा आरोप है कि सिविल सर्जन द्वारा थप्पड़ भी चलाया गया. वहीं सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद ने कॉर्डिनेटर के द्वारा आरोप लगाये गए बातों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि समीर कुमार उनके कार्यालय आए थे और अनुपस्थिति से संबंधित संचिका पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे जबकि उन्होंने पहले संबंधित संचिका लाने को कहा गया था, इसके बावजूद वे गलत फाइल लेकर आ गए थे इसी बात को लेकर उन्हें फटकार लगाई गई थी थप्पड़ वाली बाते बिल्कुल बेबुनियाद है. बाइट..1 - समीर गुप्ता, कॉर्डिनेटर. बाइट..2 - डॉ राजनारायण प्रसाद, सिविल सर्जन.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top