Back
गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी का वीडियो वायरल,रात में गोदाम से सप्लाई पर उठे सवाल—जांच की मांग तेज
Ram Nagar, Uttar Pradesh
महराजगंज जनपद में गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा इलाके का बताया जा रहा है,जहां रात के समय गैस गोदाम से सिलेंडर बाहर ले जाए जाने का दृश्य सामने आया है।वीडियो में एक बाइक सवार व्यक्ति गोदाम से दो गैस सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पहले ही यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाए,ऐसे में रात के समय गोदाम से सीधे सिलेंडर दिए जाने पर संदेह गहराता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है,बल्कि अक्सर रात के समय प्राइवेट वाहनों के जरिए सिलेंडर गोदाम से बाहर भेजे जाते हैं। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह प्रशासनिक आदेशों का खुला उल्लंघन माना जाएगा।इस संबंध में उन्नति गैस एजेंसी गुलरिहा के मैनेजर का कहना है कि एजेंसी रात 9 बजे तक खुली रहती है और सिलेंडर वितरण का कोई तय समय नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि एजेंसी का सीसीटीवी कैमरा फिलहाल खराब पड़ा है।सीसीटीवी कैमरे का खराब होना और रात के समय सिलेंडरों का गोदाम से बाहर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं लापरवाही की आड़ में कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है।फिलहाल इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है,लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowMar 17, 2026 16:48:020
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 17, 2026 16:47:370
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 17, 2026 16:47:180
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 17, 2026 16:46:570
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 16:46:380
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 17, 2026 16:46:210
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 17, 2026 16:46:020
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 17, 2026 16:45:490
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 17, 2026 16:45:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:32:06590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:38580
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 17, 2026 16:31:28510
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 17, 2026 16:31:06405
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 17, 2026 16:30:45418
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 17, 2026 16:30:30527
Report