Back
मधुबनी पुलिस ने जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख नकली नकद सहित गिरफ्तार
BBBindu Bhushan
Mar 17, 2026 16:45:20
Madhubani, Bihar
मधुबनी पुलिस ने जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया। 6 लाख 44 हजार नकली रुपया के साथ दो नोट तस्कर गिरफ्तार किया गया। नगर थाना पुलिस ने मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर दूसरे तस्कर को गयाजी जिले से गिरफ्तार किया गया। जाली नोट तस्कर की पहचान नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र निवासी सूर्यदेव कुमार सूरज और गयाजी जिला निवासी उदल पासवान के तौर पर हुई। जाली रुपया का कारोबार गयाजी जिला से मधुबनी सहित अन्य कई जिलों और नेपाल तक फैला हुआ है। पुलिस ने कलर प्रिंटर, नोट कटर मशीन सहित रुपया छापने से संबंधित अन्य सामग्री बरामद किया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने मधुबनी स्टेशन के पास से सूर्यदेव कुमार सूरज को गिरफ्तार किया। उसके बैग से भारी मात्रा में इंडियन करेंसी का नकली नोट मिला। उससे पूछताछ पर पता चला नकली रुपया गयाजी जिले के विश्वविद्यालय बोधगया थाना क्षेत्र के उदल पासवान से लाया गया है। पुलिस गयाजी स्थित उदल पासवान के घर छापेमारी कर उदल पासवान को गिरफ्तार किया। उदल पासवान की निशानदेही पर गयाजी के गौतमनगर स्थित किराए के मकान से जाली नोट छपाई मशीन भारी मात्रा में जाली नोट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। जाली रुपया का नेपाल कनेक्शन है और ये रुपया नेपाल देश निवासी राजाक्षेत्री नाम के युवक को देने जा रहे थे। सूर्यदेव कुमार सूरज के पास से 6,44,000 जाली भारतीय करेंसी और 3200 ऑरिजिनल रुपया बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अंतरराष्ट्रीय जाली नोट तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जाली नोट तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। इस जाली नोट तस्कर गिरोह का नेपाल सहित कई राज्यों में नेटवर्क की संभावना जतायी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowMar 17, 2026 17:48:000
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 17, 2026 17:47:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 17:47:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 17, 2026 17:47:220
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 17:47:110
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 17, 2026 17:46:070
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 17, 2026 17:45:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 17:45:310
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 17, 2026 17:45:180
Report
336
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 17:35:17480
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 17:33:35407
Report
389
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 17:32:03484
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 17, 2026 17:30:53443
Report