273303
छत से गिर कर दो नाबालिक गंभीर रूप से घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
Nichlaul, Uttar Pradesh:छत से गिरने से दो नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गए, आनंन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी नाथों की 15 वर्षीय पुत्री गुंजा और 5 वर्षीय नित्या पुत्री विनोद छत पर खेल रहे थे जिस दौरान नित्या छत के साइड में चली गई जिसको बचाने गई गुंजा और नित्या दोनों छत से गिर गयीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उधमसिंह नगर में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन दर्जन बसें प्रभावित
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– कर्मचारी हड़ताल पर स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– तीन महीने का लंबित भुगतान सहित छः सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज परिवहन निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग तीन दर्जन बस सेवा प्रभावित हुई है। वॉइस 1–उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रुद्रपुर में परिवहन कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी तीन महीने के लंबित वेतन के भुगतान,संविदा कर्मियों के लिए 30447 रुपए के मासिक वेतन,डग्गामारी पर रोक जैसी छह मांगो को पूरा करने की सरकार से मांग कर रहे है। परिवहन कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते बसों के पहिए थम गये है। उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक इस आंदोलन के कारण रुद्रपुर डिपो से जाने वाली तीन दर्जन बस सेवाएं प्रभावित हुई है。0
0
Report
छत्तीसगढ़ मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप गरमाए, महंत कांग्रेस पर निशाना
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय से जुड़े परिवारों के कुल 12 सदस्य के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इनमें उनके कार्यालय में काम करने वाले दो परिवारों के सात और ओएसडी के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। महंत के मुताबिक, शिकायत के बाद इन नामों को दोबारा जोड़ा गया। महंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। महंत ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है। महंत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार न तो जवाब दे रहे हैं न ही प्रेस वार्ता कर रहे हैं। बल्कि उनके तरफ से जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री लोग दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के प्रमुख पर्दे के पीछे छिपे हुए हैं। महंत ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस मतदाता सूची में पारदर्शिता और वोट बचाने के मुद्दे पर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एक नवंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली से सरकार घेरने की तैयारी, सुरक्षा चाकचौबंद
Noida, Uttar Pradesh:SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में रैली होनी है जिसके लिए तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कांग्रेस की रैली के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा रामलीला ग्राउंड के दो जोन की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा में 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जबकि 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रामलीला मैदान में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान पूरे मैदान पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भी सीसीटीवी लगाए गए हैं और निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट के आसपास भी सुरक्षा काफी कड़ी की जाएगी । दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट भी सादे कपड़ों में रैली के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करेगी। ताकि हजारों गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आए तो उन्हें पार्किंग की जगह मिले लेकिन इसके बावजूद दिल्ली गेट, राजघाट ,बहादुर शाह जफर मार्ग ,मिंटो रोड, आईटीओ और मथुरा रोड और नई दिल्ली के कई इलाकों में 1 नवंबर को जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है。0
0
Report
Advertisement
सीकर पंच-सरपंच मतदान जारी, पूर्व सांसद ने किया मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sikar, Rajasthan:सीकर पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पिपराली के मतदान केंद्रपर किया मतदान मतदान को लेकर महिलापुरुष, युवाओं व बुजुर्गों में खास उत्साह, एसपी सहित अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा सीकर जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए पंच और सरपंच पदों पर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से जिले की छह पंचायत समितियों की 192 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। पिपराली गांव स्थित शहीद सफरूद्दीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि गांव के विकास की शुरुआत छोटे स्तर के चुनावों से होती है। पंच और सरपंच का चुनाव गांव की मूलभूत आवश्यकताओं और सर्वांगीण विकास से जुड़ा है। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं की भागीदारी को भी सराहनीय बताया। वहीं मतदान के दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नयन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी देखने को मिला। जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र की 192 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। आज करीब 7.96 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं。0
0
Report
पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदाताओं का उत्साह चरम पर
Ajmer, Rajasthan:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और पांच चुनने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.. अजमेर के घूघरा ग्राम के अतिसंवेदनशील केंद्र पर पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के साथ मतदान प्रक्रिया जारी रही.... ग्राम की सरकार के लिए युवा तो बुजुर्ग मतदाताओं का जोश चरम पर रहा0
0
Report
झालावाड़ की 142 ग्राम पंचायतों में सरपंच-चुनाव आज, मतदाता सुधार चाहते हैं
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले की चार पंचायत समितियों झालरापाटन, पिड़ावा, खानपुर तथा बकानी क्षेत्र की 142 ग्राम पंचायत में सरपंच तथा पंचों के चयन हेतु आज मतदान जारी है। 142 ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 1032 प्रत्याशी मैदान में है। 4 लाख 82 हजार मतदाता इन्हीं उम्मीदवारों में से अपने-अपने ग्राम पंचायत के मुखियाओं को चुनने जा रहे हैं। 142 ग्राम पंचायत में मतदान हेतु 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पोलिंग पार्टियों द्वारा पूर्णतया पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाई जा रहे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस की विशेष टीम भी तैनात रखी गई है, जो वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रही है। ज़ी मीडिया की टीम ने झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत दुर्गपुरा पहुंचकर आदर्श मतदान केंद्र का जायजा लिया। आदर्श मतदान केंद्र दुर्गपुरा में मतदाताओं के स्वागत हेतु खासतौर पर तैयार किया गया। मतदान केंद्र के बाहर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जो वहां पहुंच रहे मतदाताओं को मतदान हेतु आवश्यक दस्तावेज व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रही। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी वहां पर सहायता हेतु मौजूद रखा गया। खास बात यह रही कि यहां पर स्काउट व गाइड के बच्चों ने भी अपनी स्वैच्छिक सेवाएं दी, जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र के भीतर लाते और ले जाते नजर आए। ज़ी मीडिया ने मतदान केंद्र पर लंबी कतारों में लगे महिला व पुरूष मतदाताओं से भी बात की। जिस पर मतदाता भी खुलकर बोले और अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मतदाताओं का कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार को सरपंच के तौर पर देख चुनना चाहेंगे, जो गांव का सर्वांगीण विकास करवाये। हमारे क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं, तो वहीं गांव में स्वच्छता को लेकर भी पूर्व पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वो चाहेंगे कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी ना ही देखनी पड़े। क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, नालियां और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि एक बार चुने जाने के बाद फिर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में मतदाता इस बार ऐसे व्यक्ति को सरपंच के तौर पर चुनना चाहता है, जो 5 वर्ष तक उनके बीच रहे.. उनकी बात को सुने.. और समस्याओं का तुरंत समाधान देवें।0
0
Report
Advertisement
पाली जिले में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव: डीईओ ने सोनाई माझी बूथ का निरीक्षण
Pali, Rajasthan:पाली जिले में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविंद्र गोस्वामी ने सोनाई माझी गांव के क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो वही पाली जिले में 146 ग्राम पंचायत में मतदान चल रहे हैं जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है तो वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है ।0
0
Report
पटना समेत बिहार में NDA सरकार का सख़्त दावा; विपक्ष के आरोप जारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना सत्ता के संरक्षण में अपराध करने वालों को आज NDA सरकार पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। बिहार में NDA सरकार कानून-व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है। विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बिहार की जनता सजग है और वह सब कुछ देख रही है。 बाइट — पूजा शर्मा, प्रवक्ता, जेडीयू विपक्ष ने बिहार की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि कथित वोट चोरी से बनी सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और जनहित के मुद्दों पर काम करने में विफल रही है। बिहार में लगातार हो रही गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। विपक्ष ने कहा कि राजधानी पटना भी सुरक्षित नहीं है। एनकाउंटर के नाम पर डर का माहौल बनाने और फेक एनकाउंटर के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सरकार पर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रख पाने का आरोप लगाया। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, , प्रवक्ता, कांग्रेस बिहार सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। स्पेडी ट्रायल के माध्यम से पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट — प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री, भाजपा0
0
Report
हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस: दौड़, शपथ और नेताओं की मौजूदगी से संदेश का प्रदर्शन
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार ने इस दिन प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फॉर यूनिटी यानी एकता दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। जहां संभव हो, वहां पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों की ओर से मार्च पास्ट भी आयोजित किया जा सकता है। इसके अलावा जेलों में भी राष्ट्रीय एकता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी सूची में प्रदेश के सभी 22 जिलों के मुख्य अतिथियों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों के नाम निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, हिसार में स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और सिरसा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी तरह गुरुग्राम में मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पानीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी; भाटी नेताओं ने किया वोट
Bikaner, Rajasthan:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान जारी पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया मतदान दोनों नेताओं ने अपने पैतृक गांव बरसलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाले वोट मतदान के बाद आमजन से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी ने कहा-लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का किया आह्वान0
0
Report
दिल्ली में रामलीला मैदान पर 1 नवंबर को कांग्रेस रैली, सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में रैली होनी है जिसके लिए तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कांग्रेस की रैली के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा रामलीला ग्राउंड के दो जोन की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा में 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जबकि 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रामलीला मैदान में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान पूरे मैदान पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भी सीसीटीवी लगाए गए हैं और निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट के आसपास भी सुरक्षा काफी कड़ी की जाएगी । दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट भी सादे कपड़ों में रैली के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करेगी। ताकि हजारों गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आए तो उन्हें पार्किंग की जगह मिले लेकिन इसके बावजूद दिल्ली गेट, राजघाट ,बहादुर शाह जफर मार्ग ,मिंटो रोड, आईटीओ और मथुरा Road और नई दिल्ली के कई इलाकों में 1 नवंबर को जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
रामलीला मैदान के पास CCTV कैमरे लगने शुरू, सुरक्षा बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:जगह-जगह लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे. कैमरे की निगरानी में रहेगा रामलीला मैदान. सीसीटीवी कैमरे रामलीला मैदान के पास सभी पोलों पर लगाए जा रहे हैं.0
0
Report
युवाओं की पहल से जोधपुर की नीली दीवारें फिर से जीवित
Jodhpur, Rajasthan:युवाओं की अनूठी पहल: जोधपुर की भीतरी शहर की नीली दीवारों की वापसी। राजस्थान का जोधपुर दुनिया में सनसिटी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। समय के साथ शहर अपनी पारंपरिक पहचान खोने लगा था, लेकिन अब यहां के युवाओं ने इसे फिर से जीवंत करने की जिम्मेदारी उठाई है। भीतरी शहर की ऐतिहासिक गलियों को दोबारा नीले रंग में रंगने की मुहिम शुरू हुई है। इस मुहिम के तहत अब तक 70 से अधिक मकानों को नीले रंग से रंगा जा चुका है। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि जोधपुर की कला, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। साथ ही इससे पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय व्यापार को आर्थिक लाभ मिलेगा। नीली दीवारों का आकर्षण इतनी दूर तक गया है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल से लेकर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, तुर्की और स्पेन तक के पर्यटक यहां तक पहुँचते हैं। पर्यटक इन गलियों में फोटो खिंचवाकर जोधपुर की यादें ले जाते हैं।0
0
Report
बूंदी के पंचायत चुनाव: ईवीएम रेंडमाइजेशन शुरू, तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीसरे चरण में तालेड़ा पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन तथा तृतीय और चतुर्थ चरण में जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों का द्वितीय मतदान केंद्रवार रेंडमाइजेशन शुक्रवार को किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के जरिए मतदान केंद्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।0
0
Report
Advertisement
