273303
महराजगंज में भारत-नेपाल बार्डर पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल बार्डर पर SSB जवानों ने अवैध तरीके से घुसपैठ करते दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये नागरिक नेपाल के रास्ते दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे थे। SSB, IB और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: BLO घर जाकर दस्तावेज लेगा, अब वोटर ERO/AERO ऑफिस नहीं जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:जिन वोटरों को दस्तावेज़ जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, BLO उनके घर जाकर दस्तावेज़ लेंगे। अब वोटरों को सुनवाई के लिए ERO/AERO ऑफिस जाने की ज़रूरत नहीं है: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली।0
0
Report
खरगोन के अंजुमन नगर में दो समुदायों के बीच मारपीट, 10 घायल
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के अंजुमन नगर में आपसी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया जमकर पथराव. पथराव में 10 लोग घायल, घायलो को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. सभी की हालत स्थिर, उपचार जारी. विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर जमा भीड़ को मुनादी कर हटाया. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कराया ऐलान. दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी. कोतवाली थाना क्षेत्र के रात्रि में अंजुमन नगर की घटना।0
0
Report
नेपाल के बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज कम होने के बाद सोहगीबरवा इलाके में जलस्तर लगातार घट रहा
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा क्षेत्र में नेपाल से नारायणी बैराज में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पैदा हुई बाढ़ की स्थिति में अब राहत की खबर है। बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज कम होने के बाद इलाके में जलस्तर लगातार घट रहा है लेकिन अभी भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। वी/ओ- बीते दिनों नेपाल के पहाड़ों में हुई लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था । वाल्मीकि बैराज से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के कारण नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित सोहगीबरवा क्षेत्र में एडीएम ने नाव के जरिए पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नारायणी बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद क्षेत्र में जलस्तर में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है। प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन पहुंचाने के लिए क्षेत्र में चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। वहीं नावों के जरिए ग्रामीणों तक राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। बाइट- डॉ प्रशांत कुमार, एडीएम वी/ओ- फिलहाल जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों को राहत मिली है लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
झांसी मंडल के खजुराहो स्टेशन पर स्मार्ट HSD सिस्टम शुरू
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। झांसी मंडल के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे का पहला स्मार्ट फ्लीट कार्ड आधारित बाउजर HSD ऑयल डिलीवरी सिस्टम शुरू किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में शुरू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य ट्रेनों के परिचालन में समय और संसाधनों की बचत के साथ ईंधन आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है। नई व्यवस्था के तहत पावर कार में प्राथमिक अनुरक्षण के दौरान ही HSD ऑयल यानी हाई स्पीड डीजल की फ्यूलिंग की जा सकेगी। अभी तक आवश्यकता पड़ने पर एनरूट स्टेशन पर ईंधन भराने के लिए अतिरिक्त ठहराव की जरूरत पड़ सकती थी। इससे ट्रेन के परिचालन समय पर असर पड़ने और संभावित विलंब की स्थिति बन सकती थी। स्मार्ट HSD डिलीवरी सिस्टम शुरू होने से इस प्रक्रिया को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट फ्लीट कार्ड आधारित बाउजर प्रणाली के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। पावर कार के प्राथमिक अनुरक्षण के समय ही ईंधन उपलब्ध होने से ट्रेन को रास्ते में केवल ईंधन भराने के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ेगा। इससे परिचालन में समय की बचत होने और ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने में सहायता मिलने की उम्मीद है। इसका प्रत्यक्ष लाभ यात्रियों को भी मिल सकता है, क्योंकि अतिरिक्त ठहराव कम होने से यात्रा अधिक सुगम और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू ईंधन की लागत में संभावित कमी भी है। रेलवे द्वारा HSD ऑयल की फ्यूलिंग मार्केट रेट पर किए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे ईंधन के स्टोरेज, परिवहन तथा उससे जुड़ी अन्य लॉजिस्टिक लागत में बचत होने की संभावना है। रेलवे के आकलन के अनुसार इस व्यवस्था से प्रति लीटर लगभग 15 रुपये की बचत होने की संभावना है। ईंधन प्रबंधन की प्रक्रिया में सुधार से रेलवे के परिचालन खर्च को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही संसाधनों के बेहतर उपयोग और परिचालन अनुपात में सुधार की दिशा में भी यह पहल उपयोगी मानी जा रही है। ईंधन की आपूर्ति को एक निर्धारित और स्मार्ट प्रणाली से जोड़ने से निगरानी तथा प्रबंधन प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। खजुराहो स्टेशन पर शुरू की गई यह व्यवस्था झांसी मंडल में रेलवे के परिचालन को अधिक कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। स्मार्ट तकनीक आधारित ईंधन प्रबंधन से समय, ईंधन और लॉजिस्टिक संसाधनों की बचत पर जोर दिया गया है। रेलवे के अनुसार इस तरह की व्यवस्था से एक ओर परिचालन लागत कम करने में सहायता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव को कम कर यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खजुराहो रेलवे स्टेशन पर इस प्रणाली की शुरुआत को ईंधन प्रबंधन में तकनीक के उपयोग और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इसके माध्यम से होने वाली बचत और परिचालन लाभ से रेलवे को आर्थिक तथा समय दोनों स्तरों पर फायदा मिलने की संभावना है।0
0
Report
सतना जिले के जिला अस्पताल में बच्चा चोरी के आरोप पर भारी हंगामा
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला अस्पताल में सोमवार देर रात बच्चा चोरी के आरोप में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती लीलावती नामक महिला ने पास में बैठे एक युवक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाने पर परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया और युवक को हिरासत में लिया गया। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पर लगे आरोपों की सच्चाई क्या है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।0
0
Report
ठाणे के पांच तालुकों में सूखा घोषित करने की कपिल पाटील की मांग
Thane, Maharashtra:ठाणे जिल्ह्यातील पाच तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्याकडे केली आहे. राज्यातील २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर झाला, पण ठाणे जिल्ह्यातील एकाही तालुक्याचा समावेश नाही. भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुक्यात शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. ठाणे जिल्ह्यात यंदा पावसाने पाठ फिरवल्याने शेतकरी संकटात सापडला आहे. जिल्ह्यात ५४ हजार हेक्टरवर भात लागवड झाली होती, पण १५ ऑक्टोबरपर्यंत पाऊस न झाल्याने निमगर्वा, हळवा आणि गवा भाताचे मोठे नुकसान झाले आहे. भाजीपाल्यालाही फटका बसला आहे. यंदा पाऊس लवकर गेल्याने ६ हजार २५० हेक्टरवरील रब्बी हंगाम, वाल, वाटाणा, हरभऱ्याचे पीक धोक्यात आले आहे. ही परिस्थिती लक्षात घेऊन भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी मंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत्र्यांकडे केली आहे. याबाबत त्यांनी कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे यांनाही पत्र दिले आहे.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में तरुण के गवाह पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली में तरुण मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तरुण हत्याकांड के चश्मदीद गवाह पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमला मृतक तरुण के घर के पास ही हुआ। परिजनों के मुताबिक, हमले में मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस परिवार के सदस्य की हत्या के मामले में गवाह सामने आया है, उस परिवार की सुरक्षा में मौके पर दिल्ली पुलिस का कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में चश्मदीद गवाह पर हुए हमले ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट -- टेकचंद ( मृतक तरुण के चाचा )0
0
Report
एशियाई खेलों में कुराश ब्रॉन्ज, पिंकी बलहारा ने गांव का नाम रौशन किया
Noida, Uttar Pradesh:पिंकी दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली हैं। दिल्ली: एशियाई खेलों में कुराश में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पिंकी बलहारा के परिवार वाले जश्न मनाते दिखे। दिल्ली: एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पिंकी बलहारा की दादी राजकली ने कहा - "मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद थी कि मेरी पोती गोल्ड जीतेगी मगर उसको चोट लग गई लेकिन फिर भी उसने बहुत हिम्मत की। मैं तो कहूंगी कि भगवान ऐसी पोती हर किसी को दे जैसी मेरी है। उसने पूरे गांव का झंडा फहरा दिया। ऐसी पोती कहीं मिलेगी, कहीं नहीं मिलेगी... अगर उसे चोट नहीं लगती तो वो गोल्ड लाती। चोट लगने के बाद भी वो हिम्मत नहीं हारी। वो बहुत खेली है..." इस पर उनके भाई निलेश बलहारा ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है... उन्होंने इस मेडल के लिए बहुत मेहनत की थी..."0
0
Report
आबकारी नीति 2025-29 में देशी मदिरा के अनुपात तय
Jaipur, Rajasthan:आबकारी विभाग ने देशी मदिरा में निर्धारित किया अनुपात। आबकारी एवं मद्य संयम नीति 2025-29 के तहत किया प्रावधान। वार्षिक गारंटी राशि में देशी मदिरा में RML की मात्रा 25 प्रतिशत है निर्धारित। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण देशी मदिरा उपलब्ध कराने के लिहाज से बदलाव। शेष देशी शराब की गारंटी में 50 और 60 यूपी मदिरा की मात्रा तय की। न्यूनतम 40 प्रतिशत उठाव की मात्रा तय की गई।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, बांध टूटा, पानी गांव की ओर बढ़ा
Kushinagar, Uttar Pradesh:मौके से ग्राउंड रिपोर्ट लोगो से बातचीत मौके पर बाढ़ खंड के उच्च अधिकारी पहुंचे तो बंधे के कटने पर कुछ नहीं बोले और भागने लगे ब्रेकिंग कुशीनगर - कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी का कहर, जबही दयाल के चैन पट्टी के पास टूटा एपी तटबंध बांध टूटने से गांव की तरफ जा रहा पानी अभी तक किसी तरह की जनहानी की सूचना नहीं पहले ही लोगों को उचित स्थान पर भेज दिया गया था नदी का जल स्तर रात्रि 12 बजे घट कर 2 लाख 54 हजार क्यूसेक होने की सूचना0
0
Report
नारायणी बैराज डिस्चार्ज घटा, महराजगंज में बाढ़ राहत की उम्मीद बढ़ी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा क्षेत्र में नेपाल से नारायणी बैराज में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पैदा हुई बाढ़ की स्थिति में अब राहत की खबर है। बाल्मीकि बैराज से डिस्चार्ज कम होने के बाद इलाके में जलस्तर लगातार घट रहा है लेकिन अभी भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वही प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। नेपाल के पहाड़ों में हुई लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था । वाल्मीकि बैराज से लगभग पांच लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के कारण नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित सोहगीबरवा क्षेत्र में एडीएम ने नाव के जरिए पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नारायणी बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद क्षेत्र में जलस्तर में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है。 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है। प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन पहुंचाने का काम क्षेत्र में चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। वहीं नावों के जरिए ग्रामीणों तक राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवाओं और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। डॉ प्रशांत कुमार, एडीएम फिलहाल जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों को राहत मिली है लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहेंगे।0
0
Report
चित्रकूट में हाईटेंशन लाइन गिरने से 19 घायल, दो घर जलकर राख
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में देर रात हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर घरों पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। विद्युत लाइन की चपेट में आने से करीब 19 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, विद्युत लाइन टूटकर जिस घर पर गिरी, उसकी छत में बड़ा गड्ढा हो गया और छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद करीब आठ लोग विद्युत करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं, टूटे हुए विद्युत तार की वजह से आसपास के दो घरों में भी आग लग गई। आग से दोनों घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबूलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया。 चिकित्साधिकारी ने बताया कि करीब 19 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल ठीक है और किसी को खतरे की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी का उपचार किया जा रहा है। किसी मरीज की हालत गंभीर होने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन की स्थिति की जांच कराने और हादसे के कारणों की जांच की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर से चैन पट्टी पर तटबंध टूट गया, ग्रामीण विस्थापित
Noida, Uttar Pradesh:Kushinagar (Uttar Pradesh): River Embankment Breaches Near Chain Patti As Narayani River Swells; Villagers Evacuate. Visuals / Ajay Kumar Lallu (Congress Leader, Former MLA) नारायणी नदी में जलस्तर बढ़ने से चैन पट्टी के पास नदी का तटबंध टूट गया; ग्रामीण विस्थापित हुए / दृश्य / प्रतिक्रिया अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक)0
0
Report
बलरामपुर में शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव के खिलाफ जाँच पूरी, नया प्रभारी नियुक्त
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर हटाये गए बलरामपुर जिले के शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव मनी राम यादव को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर जनपद पंचायत के परसा गांव में संचालित माध्यमिक स्कूल में किया गया है पदस्थ मोहला मानपुर से प्राचार्य नरेंद्र कुमार को बनाया गया है बलरामपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव पर लगे थे वित्तीय अनियमितता के आरोप जाँच के बाद कलेक्टर ने शाशन को भेजी थी जांच रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी हुआ आदेश0
0
Report
भिवंडी महापालिका: 37 आवेदन, 9 सीटों का फैसला महासभा में तय
Thane, Maharashtra:भिवंडी-निजामपालिका में 9 स्वीकृत नगरसेवकाओं के लिए 37 आवेदन दाखिल हुए हैं। 16 से 28 सितंबर के बीच इन आवेदनों ने राजनीतिक गणित को उलट-पलट कर दिया है। पक्षीय ताकत के अनुसार कांग्रेस को 3, भाजपा को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) को एक, शिवसेना को एक, समाजवादी पार्टी को एक और कोणार्क विकास आघाडी को एक सीट मिलेगी। महासभा में यह तय होगा कि 37 में से 9 सीटें किसके खाते में जाएंगी। सूची: 1) मनोज काटेकर – गटनेता, शिवसेना; 2) Tariq Momeen – गटनेता, कांग्रेस; 3) रियाज आजमी – शहर जिल्हा अध्यक्ष, समाजवादी पक्ष0
0
Report
Advertisement
