273164
सोनौली सीमा पर दो चीनी नागरिक समेत तीन लोग गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:सोनौली सीमा पर एसएसबी ने दो चीनी नागरिकों सहित तीन लोगों को अवैध घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया। चीनी नागरिकों के पास से फर्जी भारतीय आधार कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के संजय प्लेस स्थित सोनी एयरकॉन शोरूम पर आयकर विभाग का छापा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के संजय प्लेस में आयकर विभाग का छापा संजय प्लेस स्थित सोनी एयरकॉन शोरूम پر छापा आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल में छुपी स्टाफ और अन्य लोगों के मोबाइल के साथ कंप्यूटर हार्डिक्स भी कब्जे में ली आयकर विभाग की टीम सेल परचेज के आधार पर आय के आधार पर जांच में जुटी आगरा0
0
Report
हल्द्वानी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथी हिमांशु, अंश और नितिन पाल शामिल हैं। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र का है, जहां एक होटल में देर रात नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद नाबालिग के परिजनों ने मुखानी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धीरज बिष्ट समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस मामले में ABVP के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट का नाम सामने आने के बाद छात्र राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। छात्रसंघ चुनाव से जुड़े इस घटनाक्रम ने राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच भी हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र घटना से जुड़े तथ्यों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करना है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।0
0
Report
खूँटी में छठ महापर्व का आगाज; अर्जुन मुंडा ने प्रसाद ग्रहण कर शुभकामनाएं दी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू, अर्जुन मुंडा ने किया प्रसाद ग्रहण। छठ महापर्व आज नहाय खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। खूँटी के उपासक परिवारों के घर छठ महापर्व का पहला दिन पूरे नेम निष्ठा के साथ बनाया गया और संजोत में पूरे पवित्रता के साथ कद्दू भात ग्रहण किया। मौके पर अर्जुन मुण्डा ने सपत्नीक उपासक परिवार के घर पहुँचे और कद्दू भात प्रसाद के रुप में ग्रहण किये। साथ ही, उपासक परिवारों से मुलाकात की। वहीं अर्जुन मुंडा ने प्रसाद ग्रहण किया और राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी ।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, MSP पर किसान धान बेचेंगे
Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो रही है ,जिसको लेकर बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में तैयारियां जोरों सोरो से चल रही है ,धान खरीदी के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है ,और धान खरीदी में किसानों को अपनी शिकायत और समस्या बताने के लिए संयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है,इसके साथ ही अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए 24 अलग अलग जगहों पर चेकपोस्ट भी बनाये गए है जहाँ पर कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी,,इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और शाशन के मंशानुरूप धान खरीदी की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियो की नियुक्ति भी की गई है । आपको बता दे कि इस वर्ष जिले के 44 समितियों के माध्यम से 54 धान उपार्जन केंद्रों से किसानों की धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी,, जिले में इस वर्ष 5 नए धान उपार्जन केंद्र भी खोले गए है । धान की कीमत की बात करे तो धान सामान्य का समर्थन मूल्य 2441 रु है और ग्रेड A की धान की कीमत 2461 रु प्रति क्विंटल होगी ,,जबकि राज्य सरकार किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रु की दर से धान की खरीदी करेगा ।0
0
Report
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल जोधपुर पहुँचेंगे, मरुनिनाद आयोजन में शामिल होंगे
Jodhpur, Rajasthan:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कल पहुंचेंगे जोधपुर, शिकारपुरा आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शिकारपुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मरुनिनाद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कल जोधपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन और शिकारपुरा आश्रम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मरुनिनाद पथ संचलन के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 12वीं रोड चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा). इसको लेकर चौपासनी मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसमें प्रदेश, जिला एवं मंडल कार्यकारी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में चार दिवसीय छठ पर्व नहाय-खाय से शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में छठ पर्व नहाय-खाय से शुरू खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ में चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को.nahah? - Note: Content: four-day chhath festival began on Nahay-Kay; devotees bathed, offered prasad after worship; festival brings enthusiasm among people from eastern regions. Saturday, 14 November will be Kharna. Women will fast all day and partake prasad after evening worship. Committee administrator Pradeep Pal said on 15 November, Sandhya Arghya will be offered to the setting sun. On 16 November, Usha Arghya will be given after sunrise and vratis will observe parana to conclude the festival. Main events will be at Junction number eight, Ward number eight, Surendgarh Road. During Chhath, both women and men pray to Sun and Chhathi Maiya for offspring, family prosperity and health. The festival emphasizes cleanliness, restraint, piety and gratitude to nature. The ritual of offering Arghya to the Sun at ghats is also part of the festival.0
0
Report
Advertisement
प्रयास आवासीय विद्यालय: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के सपने सच हो रहे हैं
Kusu, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। साल 2013 में शुरू हुई यह योजना शिक्षा के माध्यम से हजारों बच्चों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। साल 2013 में शुरू हुई यह योजना शिक्षा के माध्यम से हजारों बच्चों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। अंबिकापुर के घंघरी में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में वर्तमान में करीब 500 बच्चे अध्ययनरत हैं, जो छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से यहां बेहतर शिक्षा हासिल करने पहुंचे हैं। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके आधार पर चयनित विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। खास बात यह है कि हर साल यहां से शिक्षा हासिल कर कई बच्चे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।0
0
Report
कीटनाशक स्प्रे पाइप फटने से किसान की मौत, पुलिस जांच शुरू
Kota, Rajasthan:खेत में लहसुन की फसल में कीटनाशक छिड़काते समय किसान मनीष गुरुवार की तबीयत बिगड़ गई। स्प्रे मशीन का पाइप फटने से कीटनाशक उसके मुंह में चला गया। घर लौटते ही मुंह से झाग निकलने लगे। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सांगोद थाने के अनुसार वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। परिवार के पास eight बीघा जमीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा में प्रचार के दौरान पथराव, 8 गिरफ्तारी
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले खेड़ा वड़ली पाड़ा में चुनावी माहौल गरमा गया। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री धनसिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी के वाहनों पर पथराव करने का मामला सामने आया। खेड़ा वड़ली पाड़ा के स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री धनसिंह रावत को डोर-टू-डोर प्रचार के लिए बुलाया था। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा उनकी गाड़ी रोककर प्रचार अभियान में बाधा डालने और वाहनों पर पथराव करने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आबापुरा मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया की पथराव की कोई घटना नहीं हुई है सिर्फ रात को चिल्ला चोट करने की बात सामने आई थी, हालांकि बीजेपी प्रत्याशी ने रिपोर्ट दी थी जिस पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.0
0
Report
Advertisement
बृजमनगंज: महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया घाटों का निरीक्षण
Bargahpur, Uttar Pradesh:**#बृजमनगंज में छठ घाटों पर तैयारी तेज, नगर अध्यक्ष ने लिया जायजा#* *#बृजमनगंज: ठाकुर द्वारा और शिवालय पोखरे पर छठ पूजा की भव्य तैयारी, चेंजिंग रूम से LED तक की सुविधा#* बृजमनगंज, महाराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से युद्धस्तर पर चल रही हैं। नगर पंचायत स्थित ठाकुर द्वारा पोखरे एवं शिवालय पोखरे पर छठ घाट की साफ-सफाई, चूना पुताई और वेदी निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। बताते चलें कि इन दोनों पोखरों पर प्रतिवर्ष सैकड़ों व्रती महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना करती हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोनों छठ पूजा स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के लिए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत में स्थित दोनों घाटों पर बेहतर साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश की पूरी व्यवस्था कराई गई है। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए एलईडी स्क्रीन की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देश में समस्त नगर पंचायतों को आदेशित किया गया है कि छठ पूजा का कार्यक्रम बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने समस्त नगर वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दी l वहीं अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि कोई भी धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होता है। श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर चेंजिंग रूम, शौचालय एवं पीने के स्वच्छ पानी का प्रबंध किया गया है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, तौलन चौरसिया, सनी रैना, अनिल मणि, राजन चौरसिया, नगर कर्मचारी कासिम,सागर कन्नौजिया, दीपक विश्वकर्मा सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
कानपुर में अंकित संख्वार: फर्जी ईमेल से अपराधों की घुसपैठ की आशंका
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर से गिरफ्तार अंकित संख्वार की कहानी अब सिर्फ फर्जी ईमेल आईडी बनाने और बेचने तक सीमित नहीं रह गई है... ATS की पूछताछ में उसके लैपटॉप और मोबाइल से लाखों ईमेल आईडी का डेटा सामने आया है... जिससे शक है कि इन फर्जी डिजिटल पहचानों का इस्तेमाल गंभीर अपराधों और धमकियों के लिए भी किया जा सकता है...0
0
Report
उत्तराखंड में 1 जनवरी 2027 की अर्हता के अनुसार मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है。 अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी。 उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में उत्तराखंड में कुल 72 लाख 78 हजार 35 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें 34 लाख 84 हजार 447 महिला, 37 लाख 93 हजार 373 पुरुष और 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 86 हजार 28 है, जिसमें 83 हजार 352 पुरुष और 2 हजार 676 महिला शामिल हैं। वर्तमान में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 12 हजार 498 हो गई है。 जोगदंडे ने बताया कि आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी और 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा。 उन्होंने आगे जानकारी दी कि इससे पहले प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1 लाख 25 हजार 216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि 6 हजार 130 मतदाताओं के फॉर्म 7 प्राप्त होने पर उनका निस्तारण किया गया। हाल ही में संपादित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल थे। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या किन्हीं कारणों से सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे 11 दिसंबर 2026 तक फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन या ईसीआई नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची को www.voter.eci.gov.in और www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। दूसरी ओर, ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई और अभियान में सहयोग की अपील की गई。 बाइट _ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
बदायूं दिव्यांग प्रमाणपत्र घोटाला: रिश्वत के आरोप, प्रमाणपत्र घटाने का मामला
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं जिले में दिव्यांग लोगों के साथ क्रूर मजाक किया गया। जिले के दिव्यांग चिकित्सा बोर्ड ने इन लोगों के विकलांगता के स्तर को घटा दिया है। जिनके 65 प्रतिशत के प्रमाणपत्र थे उनको 60 प्रतिशत के प्रमाणपत्र थमा दिए गए हैं, जबकि विकलांगता का स्तर 80 प्रतिशत से भी ज्यादा है। आरोप है कि कुछ जनसेवा केंद्रों के संचालकों से सीधे पैसा लिया जाता है और कम विकलांगता वाले प्रमाणपत्र 80 प्रतिशत तक बना दिए जाते हैं। मामला शिकायत जिले में जनसुनवाई को आयी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान से किया गया है। मामला बदायूं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जुड़ा है: यहाँ जिले के दिव्यांग जन के प्रमाणपत्र बनाने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड ही सवालों के घेरे में आ गया है। जिले के दिव्यांगों ने बोर्ड में शामिल डॉक्टरों से रिश्वत मांगने और पैसे ना देने पर पहले से कम विकलांगता वाले प्रमाणपत्रों को अधिक करने के बजाय कम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिले के डॉक्टर जनसेवा संचालकों के माध्यम से पैसे लेते हैं। शिकायत बनती है कि बदायूं पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने बताया कि वे पीड़ित दिव्यांगजन से मिलेंगी और पूरे मामले में कार्रवाई कराएंगी। दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं। इससे पहले भी बदायूं जिले के दिव्यांग मेडिकल बोर्ड नीट मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच में फंसा था, जहाँ गैर राज्यों के रहने वाले लोगों के फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए थे, जिनमें शेर सिंह और प्यूष मोहन अग्रवाल नाम के दो बोर्ड सदस्य डॉक्टरों के नाम सामने आए थे। आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि जांच पूरी नहीं हुई होगी या रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई होगी, लेकिन कोई यह सोचे अपराध करके बच जायेगा तो यह उसकी भूल है। दिव्यांग जन के आरोपों में कितना दम है और शिकायत पर क्या कार्यवाही होगी इसका जवाब आना बाकी है। फिलहाल मामला आयोग तक पहुंच जाने के चलते स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
सीएम योगी ने अखिल श्योराण को अर्जुन पुरस्कार 2025 पर बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार-2025' से सम्मानित होने पर उत्तर प्रदेश के प्रख्यात निशानेबाज श्री अखिल श्योराण जी को हार्दिक बधाई। आपने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है。 आपकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणापुंज है。 आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।0
0
Report
सीएम योगी ने रोइंग सितारे अरविंद सिंह को अर्जुन पुरस्कार मिलते ही बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार-2025' से सम्मानित होने पर उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली नौकायन (रोइंग) खिलाड़ी श्री अरविंद सिंह जी को हार्दिक बधाई। आपने उत्कृष्ट खेल कौशल, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर माँ भारती का मानवर्धन किया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य की अनंत मंगलकामनाएं。0
0
Report
Advertisement
