273164
MAHARAJGANJ-बॉर्डर पर एसएसबी की तैयारी
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज ..महाकुंभ की तैयारियों के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर बड़ी चौकसी, सशस्त्र सीमा बल के डी.जी ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा । बॉर्डर पर अत्याधुनिक मशीनों, डॉग स्क्वायड एवं सीसीटीवी कैमरों से किया जा रहा निगरानी, भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान लोगों की गहनता से हो रही तलाशी ,पहचान पत्रों के मिलान के बाद ही भारतीय सीमा में दिया जा रहा है प्रवेश। ए.एम प्रसाद, डी.जी. सशस्त्र सीमा बल ने दी जानकारी
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
14 वर्षीय सचिन मेहरा की मौत, हत्या की आशंका; समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के ग्राम अहमदपुर के रहने वाले 14 वर्षीय बालक सचिन मेहरा की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। सचिन का शव गांव के ही तालाब में मिलने के बाद मेहरा समाज महासभा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्राम अहमदपुर निवासी चैनसिंह मेहरा का 14 वर्षीय बेटा सचिन 21 अक्टूबर को घर से किसी काम के लिए निकला था, जिसके बाद वह रहस्मयी तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन दो दिन बाद यानी 23 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही तालाब में सचिन का शव तैरता मिला। परिजनों और मेहरा समाज का आरोप है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उनका कहना है कि किसी ने सचिन की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। इसी को लेकर मेहरा समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज डेहरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन 14 साल के मासूम की मौत ने गांव में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मौत की असली वजह क्या सामने आती है।0
0
Report
गोंडा में 78 लाख की ऑनलाइन ठगी: FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर के रहने वाले रिटायर्ड गोंडा जिला पंचायत पूर्व लेखा अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव के साथ 78 लाख रुपए की ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जहाँ गोंडा साइबर क्राइम थाना प्रभारी सत्य प्रकाश और साइबर एक्सपर्ट मोहन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने 24 घण्टे के अंदर ही 10 लाख रुपए होल्ड कराया है। राजकुमार श्रीवास्तव को बीते 22 सितंबर को व्हाट्सएप कॉल करके जालसाज द्वारा आपको सीबीआई चीफ बात करके इन्हें डिजिटल अरेस्ट किया और बीते 23 अक्टूबर तक डिजिटल अरेस्ट करके एक महीने के अंदर 78 लाख रुपए की कुल ठगी की है। डिजिटल अरेस्ट करके आरोपी ने कहा कि आपने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और उनके गिरोह के साथ जुड़कर भारत के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारियां उन लोगों को दिया है। आरोपी ने दूसरी बार फोन करके अपने आप को इंटेलिजेंस ब्यूरो से बताया और कहा कि अपने देश की महत्वपूर्ण जानकारियां और मनी लॉन्ड्रिंग किया है आपकी सीबीआई और इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है।0
0
Report
लहरों में पलटी नाव, बबलू टापू पर फंसा, रेस्क्यू के बाद परिवार मुस्कान लौट आई
Dhamtari, Chhattisgarh:लहरों के बीच पलटी नाव, अंधेरे टापू पर फंसा बबलू, रेस्क्यू के बाद लौटी परिवार की मुस्कान एंकर धमतरी जिले के गंगरेल जलाशय की तेज लहरों के बीच उस वक्त मुश्किल हालात बन गए, जब ठेमली आइलैंड की ओर लकड़ी चुनने गए मछुआरे की नाव अचानक पलट गई…… चारों तरफ पानी और तेज लहरों के बीच मछुआरे ने हिम्मत नहीं हारी और करीब 100 मीटर तक तैरकर दूसरे टापू पर पहुंचकर अपनी जान बचाई..... लेकिन इसके बाद नई मुसीबत सामने थी, शाम ढल चुकी थी, अंधेरा बढ़ता जा रहा था और मछुआरा जंगल के बीच टापू पर अकेला फंस गया था..... दरअसल ग्राम बरारी निवासी बबलू निषाद ठेमली आइलैंड की ओर लकड़ी चुनने गए थे..... इसी दौरान गंगरेल जलाशय में तेज लहरों के बीच उनकी नाव पलट गई...…. वही अचानक हुए हादसे के बाद बबलू ने हौसला दिखाया और करीब 100 मीटर तक तैरते हुए दूसरे टापू पर पहुंचने में कामयाब हैं..... लेकिन मुश्किल अभी बाकी थी... अंधेरा होने के कारण बबलू टापू के जंगल में फंस गए..... इधर उनके वापस नहीं लौटने और टापू पर फंसे होने की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों की फिक्र बढ़ने लगी..... किसी अनहोनी की आशंका के बीच मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची..... वही जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया..…. गंगरेल वाटर एम्बुलेंस की मदद से बचाव दल टापू तक पहुंचा और बबलू निषाद को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला..... और उन्हें सकुशल उनके गांव बरारी पहुंचाया गया.... बबलू के सुरक्षित गांव लौटने पर परेशान परिवार और ग्रामीणों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ करवा चौथ मनाया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी ने करवा चौथ का त्योहार मनाया0
0
Report
बुरहानपुर: आबकारी विभाग की दबिश में होटल-ढाबों से अवैध शराब जप्त, 7 गिरफ्तार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है जहां पर ढाबों और होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर 7 लोगों पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया। बुरहानपुर जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शहर के एवं आसपास के होटल ढाबों वो अन्य स्थानों पर दबिश देकर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आपको बता दे की आबकारी अधिकारी मुकेश गौर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें अमरावती रोड पर सुकून ढाबा, चौधरी ढाबा, शाहपुर में महाजन ढाबा एवं महाकाल ढाबा पर कार्यवाही कर 31 बोतल बियर, 20 पाव रॉयल सलेक्ट जिन, 46 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। एक अन्य स्थान से 22 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 300 महुआ लाहन बरामद किया गया। वृत प्रभारी द्वारा अवैध मदिरा विक्रेताओ के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गये। कार्यवाही में जप्त मदिरा अनुमानित बाजार मूल्य 45000 रुपए बताई जा रही है।0
0
Report
धान की फसल डूबी: चक्रवात अर्नब से किसानों ने मांगी मदद, सरकार से राहत की अपील
Saiki, Bihar:कुदरत का कहर भी बड़ा अजीब होता है। जो किसान कुछ दिनों पहले तक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे थे और सूखे की मार झेल रहे थे, आज वही किसान खेतों में लबालब भरे पानी को देखकर खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में सो गई लहलहाती फसल जाड़ी धान की खड़ी फसल तेज आंधी और तूफान के झोंकों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और जमीन पर बिछ गई है। बेमौसम बारिश के कारण खेत तालाब बन चुके हैं और कटी व खड़ी फसलें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक खेतों से पानी नहीं निकला और धूप नहीं खिली, तो पूरी की पूरी धान की फसल सड़ जाएगी और दाने काले पड़ जाएंगे। अन्नदाता की सरकार से गुहार: मौसमी दोहरी मार से बेबस किसान अब सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। जिले के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि चक्रवात से हुए नुकसान का तुरंत सर्वे कराया जाए, ताकि उन्हें बीमा और राहत राशि मिल सके। 15 नवंबर की खरीदी से ठीक पहले आई इस आपदा ने यह साफ कर दिया है कि इस बार किसानों के लिए अपनी मेहनत का सही मोल पाना एक बड़ी चुनौती होने वाला है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा की जनसंपर्क बैठक से पंचायत राज चुनावी तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:हिंडौली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड संख्या 2 के गोपालपुरा गांव में भाजपा की जनसंपर्क बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सचेतक एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और जिला परिषद प्रत्याशी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं तथा आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी तक जनसंपर्क बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय और मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में इंदरमल सेठिया, देवेन्द्र डाणी, शिवप्रकाश राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिप्रकाश शर्मा और मोतीलाल मेघवाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।0
0
Report
करवा चौथ: मंडला की महिलाओं ने सिंधी गुरुद्वारे में आस्था का अद्वितीय संगम मनाया
Mandla, Madhya Pradesh:2910ZMP_MANDLA_KARVA_R मंडला - करवा चौथ पर आस्था, प्रेम और परंपराओं का अनूठा संगम! पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर सुहागिन महिलाओं ने मंडला के सिंधी गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना कर अपने दांपत्य जीवन की खुशहाली की प्रार्थना की。 वीओ - करवा चौथ के पावन अवसर पर सिंधी गुरुद्वारे में महिलाओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना। सुबह से निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने दिनभर अपने पति की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की। शाम को सामूहिक रूप से करवा माता का पूजन किया गया, कथा का श्रवण हुआ और आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। साक्षी रानू शर्मा ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रतों में से एक है। महिलाएं पूरे श्रद्धाभाव और संकल्प के साथ यह व्रत रखती हैं और अपने पति व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वीओ — शाम ढलने के साथ ही महिलाओं को चंद्रदेव के उदय का इंतजार रहा। चांद के दर्शन होते ही छलनी से चंद्रमा को निहारा गया, अर्घ्य अर्पित किया गया और पति की पूजा के बाद उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया। आस्था, प्रेम, विश्वास और पारिवारिक संस्कारों से सजा सिंधी गुरुद्वारे का यह आयोजन करवा चौथ की परंपरा और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश कर गया。 बाईट - साक्षी शर्मा - व्रती0
0
Report
मुरैना: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, मावा मिलावट पकड़ी
Morena, Madhya Pradesh:दीपावली से पहले मुरैना में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मुरैना में मावा बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में मावा मिला है। विभाग की टीम मौके पर मावे की सैंपलिंग की कार्रवाई कर रही है, ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा मावा गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर कितना खरा उतरता है。0
0
Report
Advertisement
तालेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा: चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तालेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, चोरी की 7 बाइक बरामद बूंदी। तालेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर रामगोपाल उर्फ गोपाल, राधेश्याम और कालू उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिलों में कोटा शहर के नयापुरा और कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर थाने में दर्ज मामलों से संबंधित बाइक भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
PNB Delhi-NCR के जोनल मैनेजर का दावा: खाताधारकों के पैसे जल्द वापस, ब्याज समेत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाताधारकों के खातों और एफडी से पैसे गायब होने के मामले में बैंक के जोनल मैनेजर दिल्ली-एनसीआर का बयान सामने आया है। जोनल मैनेजर ने खाताधारकों को जल्द ही उनके पैसे खातों में वापस पहुंचने का आश्वासन दिया है। उन्होंने तीन खाताधारकों के पैसे खातों में वापस आने का भी दावा किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ब्याज सहित पैसा वापस किया जाएगा। बैंक कर्मियों के अनुसार आज गुड्डी देवी के 14 लाख,बीना भाटी के 6 लाख और टेक चंद के 23 लाख रुपए उनके खाते में वापस के दिए गए है। वही खातेदारको ने कहा कि उनके पासबुक में इन लोगों के द्वारा एंट्री कर दी गई है लेकिन जब वह अपने अकाउंट में पैसे चेक कर लेंगे तभी वह मानेंगे कि उनके पैसे वापस आ गए हैं।0
0
Report
कोटा भामाशाह मंडी में किसानों का गेट पर हंगामा, सुविधाओं की मांग तेज
Kota, Rajasthan:कोटा भामाशाह मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर किसानों की नाराजगी सामने आई। मंडी में 48 घंटे से परेशान किसानों ने गेट पर हंगामा किया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे किसान संगठनों के पदाधिकारी मंडी सचिव के कक्ष में बैठकर व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान किसानों ने वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं बताईं। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान भवन में उनके लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। शौचालय जाने के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं, किसानों ने मंडी में तैनात गार्डों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि गार्ड उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इन समस्याओं को लेकर संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, जिला मंत्री रूपनारायण यादव शामिल विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंडी सचिव के कक्ष में चर्चा की गई। किसानों ने मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।0
0
Report
Advertisement
सीकर में कल पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग, 7,96,366 मतदाता
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में कल पंच और सरपंच के लिए होगा मतदान सीकर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल पंच-सरपंच की वोटिंग होगी। सीकर जिले के 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में 192 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 2091 वार्ड पंच के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। सीकर जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के चुनाव में 803 बूथों पर 7 लाख 96 हजार 366 वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर के 5 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पहले चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 135, अजीतगढ़ में 94, खंडेला में 228, पिपराली में 104 और नीमकाथाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए आज बैलट पेपर भेजे गए हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।0
0
Report
प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का धरना पुलिस ने उठाकर हिरासत में लिया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों को पुलिस ने धरने से उठाया, शिक्षा निदेशालय परिसर में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को उठाया, 12 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे अन्य अभ्यर्थियों को पुलिस ने चेतावनी देकर उठाया, जो अभ्यर्थी धरने से नहीं उठे उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में बैठाकर ले गई, भारी पुलिस बल ने टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों को धरने से उठाया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद, शिक्षा निदेशालय परिसर को पूरी तरह से खाली कराया गया, निदेशकालय परिसर को खाली कराके पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर 53 आरोपियों को गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 19 राज्यों में फैले साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 53 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 500 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व किसान सम्मान निधि में करोड़ो के फर्जीवाड़ा करने वाले 3 शातिर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दरअसल 18 अप्रैल से 27 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी देश के 19 राज्यों में लोगों से ठगी कर रहे थे। किसी को लोन का झांसा, किसी को OTP और किसी को फर्जी लिंक भेजकर करोड़ों की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद मनी ट्रेल लगभग 500 करोड़ की है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही पुलिस ने किसान सम्मान निधि योजना में करीब 55 करोड़ का घोटाला करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र लोगों के नाम पर किसान निधि का पैसा हड़प रहे थे। साइबर सेल और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का खुलासा किया है। फिलहाल सभी 53 आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
Advertisement
