icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मायावती की BSP ने यूपी चुनाव की तैयारी और संगठन मजबूत करने की समीक्षा की

Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी प्रमुख मायावती की पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक चुनाव की समीक्षा और तैयारियां समीक्षाबैठक: बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में यूपी राज्य, मंडल और सभी 75 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की। संगठन मजबूती: पोलिंग बूथ स्तर तक की कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने और संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। 'कानून द्वारा कानून का बेहतरीन राज': यूपी में पांचवीं बार बीएसपी की सरकार बनाकर "सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय" की नीति लागू करने का आह्वान किया गया। विरोधी दलों पर निशाना और वादों से सचेत रहने की अपील रेवड़ियों और लुभावने वादों पर चेतावनी: चुनाव के समय विरोधी दलों द्वारा दिए जाने वाले निजी लाभ, 'रेवड़ियों' और वादाखिलाफी से जनता को सतर्क रहने और स्वतंत्र होकर मतदान करने को कहा गया। जन-आंदॉलनों पर दमन की निंदा: सरकारों द्वारा वादाखिलाफी के कारण उठने वाले आंदोलनों को दबाने और पुलिस मुकदमों की कार्रवाई की आलोचना की गई। बीएसपी के संस्थापक कांशीराम का पुण्यतिथि कार्यक्रम (9 अक्टूबर) कार्यक्रम स्थल का बदलाव: रखरखाव कार्य और सुरक्षा कारणों से इस बार पश्चिमी यूपी के लोग भी लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित बौद्ध स्मृति उपवन के सामने विशाल गुम्बद आकार के 'मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल' में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 'कांशीराम का मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा': 9 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से आए लोग इस संकल्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नेपाल और पूर्वांचल में बाढ़ त्रासदी पर चिंता तत्कौल मदद की मांग: पड़ोसी देश नेपाल और यूपी के पूर्वांचल में बाढ़ से हुए भारी नुकसान पर गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार से सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत वित्तीय सहायता और मुआवजा देने की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

चकरभाठा के बिलासा देवी एयरपोर्ट पर उड़ानें एक बार फिर शुरू, रनवे सुरक्षित

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। डीजीसीए से हरी झंडी मिलने के बाद चकरभाठा के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से दोबारा शुरू हो गया है। शनिवार देर रात रनवे पर खड़े क्षतिग्रस्त विमान को सुरक्षित हटा लिया गया था। इसके बाद डीजीसीए अधिकारियों ने रनवे का बारीकी से निरीक्षण किया और इसे संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया। अनुमति मिलते ही सभी निर्धारित उड़ानों ने नियमित रूप से उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि टायर फटने और एक्सल क्षतिग्रस्त होने के कारण एलायंस एयर को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। 28 अगस्त को दिल्ली से आई एलायंस एयर की पलाइट की लैंडिंग के दौरान टायर बर्स्ट होने की जांच जारी है। एलायंस एयर के 9 इंजीनियरों की टीम यहां पहुंची थी, जिसमें से 3 इंजीनियर शुरुआती जांच के बाद लौट चुके हैं। बाकी तकनीकी टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीजीसीए को सौंपेगी। शुरुआती दौर में रनवे की सतह को लेकर भी आशंकाएं जताई जा रही थीं, हालांकि सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। विशेषज्ञ इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि इमरजेंसी ब्रेक के अत्यधिक दबाव के कारण टायर फटा या दबाव के दौरान रनवे पर मौजूद किसी नुकीले कंकड़ से नुकसान हुआ। सितंबर माह में देशभर के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम एयरपोर्ट के स्लॉट आवंटन को लेकर नई दिल्ली में विमानन कंपनियों की बैठक होगी। वर्तमान में चकरभाठा एयरपोर्ट से चार रूटों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर भुवनेश्वर, हैदराबाद और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट्स की मांग लगातार उठ रही है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी बैठक में कुछ नई एयरलाइंस भी बिलासपुर से उड़ानों के संचालन के लिए आगे आ सकती हैं।
0
0
Report

जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल 32 साल बाद हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट में आज एक भावुक पल देखने को मिलेगा। जब न्यायिक सेवा के लंबे सफर के बाद जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल आज सेवानिवृत्त होंगे। करीब 32 वर्षों की न्यायिक सेवा एक लंबा सफर जिसमें उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।आज 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।न्याय के मंदिर में आज एक और अध्याय पूरा होने जा रहा है।जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल सोमवार को हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।उनका न्यायिक सफर वर्ष 1990 में दुर्ग से शुरू हुआ था, जब उन्होंने सिविल जज क्लास-2 के रूप में न्यायिक सेवा में कदम रखा।इसके बाद उन्होंने न्यायिक सेवा के अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं और अपने लंबे अनुभव से न्याय व्यवस्था को मजबूती दी।समय बदला जिम्मेदारियां बढ़ती गईं और न्यायिक सेवा का यह सफर उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तक लेकर आया।2 अगस्त 2022 को उन्हें हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया।इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को उन्होंने स्थायी न्यायधीश के रूप में शपथ ली।और अब करीब 32 साल की न्यायिक सेवा के बाद वह अपने पद से विदा हो रहे हैं।आज जब जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अदालत से विदा होंगे तो उनके साथियों और न्यायिक जगत के लिए यह निश्चित तौर पर एक भावुक क्षण होगा।
0
0
Report

सतना के चित्रकूट में बारिश बाढ़ जैसी स्थिति, राहत कार्य तेज

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के चित्रकूट में लगातार बारिश बनी चुनौती। बारिश के बीच सड़कों से कीचड़ हटाना टेढ़ी खीर हो गया है। बारिश के बीच भी लगातार जारी है सफाई अभियान। नगर निगम सतना से पहुंचा अमला भी सफाई में हुआ शामिल। नगर परिषद का अमला पहले से रोड क्लियर करने में जुटा है। सतना जिले के चित्रकूट मंदाकिनी नदी में जल स्तर बढ़ता हुआ। रूक रुक कर हो रही बारिश से पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन के मुताबिक मंदाकिनी नदी की मौजूदा स्थिति में बाढ़ का अधिकतम स्तर 139.60 मीटर है। आज सुबह आरोग्य धाम के पास सुबह 6:00 बजे पानी का लेवल 137.05 मीटर है। वही जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भोजन पैकेट पैकेट की व्यवस्था में जुटा हुआ है। इसके साथ ही टैंकर से पेय जल उपलब्य कराया जा रहा है। वही सड़कों से कीचड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन एवं नगर परिषद चित्रकूट सहित सतना नगर निगम की टीम के द्वारा साफ सफाई का कार्य जारी है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के मकान एवं उनके नुकसान का सर्वे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार के दिन बाढ़ ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर होने से तबाही मचा कर रख दी थी। जिसमें सैकड़ो लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे उनकी पूरी गृहस्थी पानी में बर्बाद हो गई। रविवार को जल स्तर कम होने पर सीएम भी पहुंचे थे चित्रकूट लोगों से उनको हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया था। वही आज चित्रकूट पहुंचे लोनिवि (सेतु विभाग) के चीफ इंजीनियर गोपाल सिंह द्वारा क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर एसपी सहित जिले के आलाधिकारी चित्रकूट में मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

श्रीमाधोपुर नगर निकाय नामांकन: भारी भीड़, त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद

Sikar, Rajasthan:नगरनिकाय चुनाव 2026 एसडीएम कार्यालय पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के सैलाब, नामांकन की अंतिम तिथि आज, नोमिनेशन जमा करवाने वाले प्रत्याशियों की लगी लम्बी लाईन, बारी बारी से करवा रहे रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु के समक्ष जमा आवेदन, बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, भाजपा कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में, दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने किए 12 बजे तक आवेदन। एंकर श्रीमाधोपुर में आज नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन जमा करवाने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रही। प्रत्याशी बारी-बारी से रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत करते नजर आए। नामांकन के अंतिम दिन चुनावी माहौल पूरी तरह रंग में नजर आया। कई प्रत्याशी बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे, जिससे कार्यालय परिसर के आसपास चहल-पहल बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन आवेदन जमा करवाए जा चुके थे। चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग दे दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट होने और चुनावी तस्वीर सामने आने का इंतजार है।
0
0
Report

गंगापुर नगरपालिका नामांकन का आखिरी दिन, भारी कतारों में दावेदार दाखिल

Jaipur, Rajasthan:गंगापुर में नामांकन का आखिरी दिन, नामांकन दाखिल करने के लिए लगी लंबी कतारें, 50 से अधिक उम्मीदवारों ने कर दिया नामांकन दाखिल, अभी भी लग रही है लंबी कतारें निर्वाचन कार्यालय के बाहर दिखा चुनावी रंग, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे दावेदार गंगापुर नगरपालिका चुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन, टिकट की उम्मीद लगाए दावेदार अपनी-अपनी किस्मत आजमाने नामांकन केंद्र पहुंच रहे हैं。 निर्वाचन कार्यालय के बाहर चुनावी रंग देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में प्रत्याशी समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जोश के साथ नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता तैनात है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई के चकाई में महिला सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड गश्ती दल रवाना

Jamui, Bihar:जमुई:चकाई प्रखंड क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को चकाई थाना परिसर से अभया ब्रिगेड गश्ती दल को रवाना किया गया। जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस दीदी की विशेष पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र में तैनात किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पुलिस दीदी को स्कूटी एवं बाइक उपलब्ध कराई गई है। यह टीम विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के खुलने तथा छुट्टी के समय सक्रिय रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के आने-जाने वाले मार्गों पर उपद्रवियों और मनचलों पर पैनी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध पाए जाने पर ऐसे तत्वों को तुरंत हिरासत में लेकर थाने लाया जाएगा और विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाना और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। टीम लगातार संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करेगी ताकि बेटियां बिना किसी डर के पढ़ाई और आवागमन कर सकें। किसी भी अप्रिय स्थिति या असामाजिक तत्वों की हरकत पर महिलाएं निडर होकर सीधे पुलिस दीदी अथवा थाना से संपर्क कर सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

ओरछा के रामराजा लोक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्धि मांगी

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में बन रहे रामराजा लोक का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने रामराजा सरकार के किए दर्शन, रामराजा सरकार से मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति का मंगा आशीर्वाद, दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री ओरछा में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल, वही पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की ओरछा अद्भुत स्थापत्य कला और गौरवशाली विरासत का केंद्र है, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से ओरछा की प्राचीन धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित करते हुए इसे धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top