icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273157
Brijesh Kumar PandeyBrijesh Kumar PandeyFollow28 Dec 2024, 10:07 am

Siddharth Nagar: कोटेदार ने राशन न बांटकर बाजार में बेचा, ग्रामीणों ने की शिकायत

Mithwal, Uttar Pradesh:

सरकार गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की योजना चला रही है लेकिन बांसी तहसील के मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत निसहर में कोटेदार की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, दिसंबर माह का लगभग 79 कुंतल सरकारी राशन कोटेदार ने बांटने के बजाय बाजार में बेच दिया। राशन कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बांसी से शिकायत की। ग्रामीणों ने कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरमथुरा एरिया डोमिनेशन में 4 भैंस चोरी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:एरिया डोमिनेशन अभियान में सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 चोरी की भैंस बरामद कर 2 चोर किए गिरफ्तार , 3 स्थाई वारंटी, शराब तस्कर व 3 सटोरिए भी पकड़े सरमथुरा (धौलपुर) पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने बथुआ गांव से चोरी हुई 4 भैंसों को 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत एक आरोपी को 56 पव्वों सहित पकड़ा गया।।पुलिस के अनुसार बथुआ गांव से चोरी हुई चार भैंसों को बरामद कर रामनरेश निवासी कृष्णापुरा और मानसिंह निवासी लोकूपुरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं गैंदापुरा रोड से विकेश पुत्र बासुदेव निवासी कोटे चन्द्रावली को 56 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों तेजेन्द्र उर्फ तेजवरन, श्रीकेश और देशराज को भी गिरफ्तार किया। वहीं जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अमीन, लक्ष्मण सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाबी और उस्मान अली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थाना प्रभारी कैलाश चंद द्वारा की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता रोड पर बड़ा जबरदस्त खुलासा: 381 किलो डोडा पोस्ट चूरा के साथ स्कॉर्पियो जब्त

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड थाना क्षेत्र रेन में शनिवार रात को नाकाबंदी के दौरान जिला स्पेशल टीम और मेड़ता रोड थाना प्रभारी सत्यवान सिंह मीणा की संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेड़ता सिटी से रेन की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने गाड़ी वापस मेड़ता की ओर घूमाकर भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने कटीले स्टॉप स्टिक लगाकर स्कॉर्पियो को पंचर कर गाड़ी में भरा 381 किलोग्राम डोडा पोस्ट चूरा बरामद कर स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया। स्कॉर्पियो में सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जसनगर थाना अधिकारी के सुपुर्द कर दी।
0
0
Report

कोटपूतली में स्कूल बस गड्ढे में गिरने से हादसा, चालक के शराबी होने का संदेह

Jaipur, Rajasthan:पावटा (कोटपूतली) फतेहपुरा खुर्द नदी के पास सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निजी स्कूल की एक तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में उतर गई। बस के गड्ढे में गिरते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए और तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक मौका पाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों और बस में सवार बच्चों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर बस चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर फरार चालक की तलाश कर रही है और स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

उनियारा टोंक में लूट के इरादे से जानलेवा हमला, घायल की मौत

Kota, Rajasthan:उनियारा टोंक में लूट के इरादे से जानलेवा हमला, घायल की रास्ते में मौत. बन्नेठा थाना क्षेत्र की रूपवास ग्राम पंचायत के अंतर्गत धाभाई की ढाणी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. धाभाई की ढाणी निवासी राजूलाल गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया. घायल के परिवार अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीवाईएसपी अशोक कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के द्वितीय दिन: हरियाणा-सिंगापुर सहयोग को नया आयाम

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के द्वितीय दिन मुख्यमंत्री ने SING( Singapore India Network for Growth forum) के तहत आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत कार्यक्रम में सिंगापुर के विशिष्ट उद्योगपति तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि भी उपस्थित भविष्य में हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देना है कार्यक्रम का लक्ष्य हरियाणा और सिंगापुर के बीच पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी हो रही विस्तृत चर्चा हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना भी है लक्ष्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन इस आयोजन में अपने विचार रखने का अवसर देने के लिए सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन का धन्यवाद- मुख्यमंत्री यह दो ऐसी इकोनॉमिज़ के बीच बातचीत का मंच जिनके बीच विश्वास, मित्रता और सहयोग का रिश्ता लगातार हुआ मजबूत वर्ष 2017 में हरियाणा ने सिंगापुर की कंपनियों और संस्थाओं के साथ पांच बड़े एमओयू किए हरियाणा नॉर्थ इंडिया के बड़े कंजप्शन और मैन्युफैक्चरिंग मार्केट के बीच स्थित हमारे पास मेजर इकोनामिक कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और फ्रेट कनेक्टिविटी- मुख्यमंत्री गुरुग्राम और उसके आसपास इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और मॉडर्न अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पार्टनरशिप की बहुत संभावनाएं सिंगापुर की कंपनियां अपने टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स हरियाणा में करें स्थापित हाल ही में हरियाणा ने सिंगापुर बेस्ड ग्लोबल स्कूल ग्रुप के साथ की पार्टनरशिप इसके माध्यम से हरियाणा में वर्ल्ड क्लास K 12 एजुकेशन इंफ्रासtructure विकसित करने की योजना हमारा लक्ष्य एक ऐसा इको सिस्टम बनाना जहां बिजनेस आगे बढ़े और उसके साथ रोजगार, इनोवेशन के अवसर पैदा हो
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में नेशनल हाईवे 9 पर बस-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, दो की मौत, 11 घायल

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर मनाली से नेपाल जा रही तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी. लद्दाख से नेपाल जा रही तेज रफ्तार बस आगे चल रही सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
0
0
Report

प्रयागराज में अतीक के गुर्गे अरमान की कस्टडी रिमांड की मांग, उमेश पाल केस की पूछताछ

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक का गुर्गा अरमान को लाया गया प्रयागराज, पुलिस अरमान की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में देगी अर्जी, उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए कोर्ट में पुलिस देगी अर्जी, कस्टडी रिमांड पर लेकर अरमान से प्रयागराज पुलिस करेगी पूछताछ, उमेश पाल हत्याकांड के बाद किन लोगों ने फरारी में की मदद, अरमान को प्रयागराज से बिहार पहुंचने में किन लोगों ने की मदद, प्रयागराज में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की सुरक्षा में रहता था अरमान, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन भी फरार चल रहीं हैं, पुलिस अरमान से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी पूछताछ करेगी, शाइस्ता परवीन के मददगारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाएगी, बी वारंट पर बिहार के गया जेल से प्रयागराज लाया गया है अरमान, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लेकर घटनास्थल पहुंचा था अरमान, गुड्डू मुस्लिम के बमबाजी के दौरान पिस्टल से फायरिंग कर रहा था अरमान।
0
0
Report

हिरणपुर में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना में आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई...जहां मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, एसडीपीओ कुमार गौरव, बीडीओ दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मौजूद रहें...बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 12 दुर्गा पूजा समितियों ने हिस्सा लिया...बैठक में पूजा समिति से पूजा एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली गई...जिसमें हिरणपुर थाना क्षेत्र के पूजा कमिटियों ने हिस्सा लिया...पूजा कमिटियों ने अपनी अपनी समस्याएं सुनाई...इस दौरान प्रशासन के ओर से पूजा कमिटियों को कई दिशा निर्देश दिए...वही सेन दुर्गा मंदिर, शील दुर्गा मंदिर, मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर, डांगापाडा, देवपुर, तोड़ाई आदि समितियों द्वारा भी पूजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई...सभी ने विसर्जन व कलश यात्रा की रूट चार्ट की जानकारी दी...पूजा कमिटियों को बताया की बिजली कलेक्शन लेना, सीसीटीवी कैमरा लगवाना, फायर सेफ्टी लगवाना, ड्रोन से निगरानी रखना, आपत्तिजनक गाना नहीं बजाना सहित कई दिशा निर्देश दिए गए...उधर सभी अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, महिला कार्यकर्ता, अग्निशमन यंत्र आदि व्यवस्था पूजा पंडाल में रखने की बात कही...उन्होंने भड़काऊ गाना या अश्लील गाने नहीं बजाने का भी निर्देश दिया...
0
0
Report
Advertisement

रांची एयरपोर्ट पर गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, भाजपा ने दी नई दिशा

Ranchi, Jharkhand:रांची के एयरपोर्ट पर आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया गया है। प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद पहली बार वह राजधानी रांची पहुंचे हैं।रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गजेंद्र सिंह पटेल सीधे बिरसा मुंडा की धरती उलिहातु जाएंगें ढोल नगाड़े के साथ राँची के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है। गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ हमलोग आगे बढ़ रहे है और सपनों को साकार करेंगे। वही हेमंत सरकार के किला को भेदने पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर वो भी हो जाएगा वही सह प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमलोग जरूर पूरा करेंगें। इधर नए प्रदेश प्रभारी के आने से झारखंड बीजेपी के पदाधिकारी में भी उत्साह देखने को मिल रहा है हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और अमर बाऊरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और हम लोग राज्य में बेहतर करेंगे。
0
0
Report

सरायकेला-कांद्रा मार्ग पर नो पार्किंग बोर्ड लगेंगे; खड़े भारी वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला सड़क किनारे नो पार्किंग मे सड़क किनारे भारी वाहन खडे करने पर अब होगी करवाई, अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की पैनी नजर, कांद्रा-सरायकेला मार्ग पर लगेंगे नो पार्किंग बोर्ड. सावधान रहें भारी वाहन चालक। सराइकेला भारी वाहनों की पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, को देखते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी ,कांडरा से सरायकेला मुख्य मार्ग पर बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि कांद्रा से सरायकेला तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मार्ग में स्थित विभिन्न कंपनियों में माल लोड-अनलोड करने आने वाले वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे खतरनाक तरीके से वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे भीषण हादसे होते हैं और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियम को कड़ाई से लागू करने के लिए पूरे मार्ग पर जगह-जगह 'नो पार्किंग' के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस माइकिंग और अन्य माध्यमों से वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जा रहा है। यातायात प्रभारी ने कहा कि विभाग सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और जरूरत पड़ने पर आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे.
0
0
Report

उन्‍नाव: लोडर की टक्कर से किशोरी की मौत, मां भी घायल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र अंतर्गत राजधानी मार्ग पर वी-मार्ट के समीप सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सवाईपुर निवासी मंजू पत्नी उमाकांत सचान वर्तमान में कानपुर के बौद्ध नगर मेट्रो स्टेशन के पास रहती हैं। सोमवार सुबह वह अपनी बेटी विविध भारती के साथ शुक्लागंज स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक अनुज तिवारी के पास दवा लेने आई थीं। बताया जा रहा है कि राजधानी मार्ग पर ऑटो से मां-बेटी उतर रही थीं, तभी तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी विविध भारती को मृत घोषित कर दिया। विविध भारती तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी और बीए की छात्रा बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top