33007
ग्राम सभा राजाबारी में श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
Thuthibari, Uttar Pradesh:विश्व शांति और कल्याण के लिए ग्राम सभा राजाबारी में श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को पूरे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 16 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
साढ़े तीन साल बाद रिंकू सैनी की जमानत, जेल से बाहर स्वागत
Dholpur, Rajasthan:साढ़े तीन साल बाद गौरक्षक रिंकू सैनी की जमानत स्वीकार हुई\n\nजिला कारागृह के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए। रिंकू सैनी के बाहर आते ही जय गौमाता के नारे लगे।\nइस दौरान गौरक्षक मोनू मानेसर भी साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज दोहरी खुशी का दिन है। एक ओर रिंकू भाई की रिहाई हुई है, वहीं दूसरी ओर आज उनके बेटे का जन्मदिन भी है।\nमोनू मानेसर ने कहा कि साढ़े तीन साल तक एक बेटे का अपने पिता से, एक मां का अपने बेटे से और एक पत्नी का अपने पति से दूर रहना कितना पीड़ादायक होता है, इसे वही समझ सकता है जिसने इस दर्द को स्वयं महसूस किया हो। उन्होंने रिंकू के बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गौमाता बच्चे को सदैव खुश रखें।\nरिंकू सैनी ने कहा कि उनका जीवन गौमाता की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है और आगे भी वे इसी संकल्प के साथ कार्य करते रहेंगे0
0
Report
87 वर्षीय आशूमल हरपलानी की जान जोखिम में, जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
Jodhpur, Rajasthan:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद 87 वर्षीय बंदी की जान पर खतरा, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप पर जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद 87 वर्षीय आसाराम आशुमल हरपलानी के जीवन और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों तथा चिकित्सा संस्थानों की सिफारिशों के बावजूद, जेल प्रशासन द्वारा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया जा रहा हैं। इस मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और हिरासत में रखे गए व्यक्ति की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 बमबम ठाकुर ने बताया गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं आशुमल हरपलानी आशुमल हरपलानी कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इनमें एडवांस्ड कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD-DVD), बार-बार होने वाली एंजाइना की शिकायत, 13 अक्टूबर 2026 को हुआ नॉन-एसटी एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (NSTEMI), 20 अक्टूबर 2026 को एट्रियल फिब्रिलेशन तथा 23 अक्टूबर 2026 को हृदयाघात के बाद दोबारा एंजाइना की शिकायत शामिल है। इसके अतिरिक्त वे इंटेस्टाइनल एंजियोडिस्प्लेसिया से भी पीड़ित हैं, जिसके कारण आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बना हुआ है。 इन बीमारियों के संयुक्त प्रभाव के कारण उन्हें दोबारा हृदयाघात होने, जानलेवा अनियमित हृदय गति (कार्डियक एरिडमिया) उत्पन्न होने तथा अचानक कार्डियक अरेस्ट होने का पूरा खतरा है। उनकी उम्र और हाल की स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति में उपचार में थोड़ी-सी देरी भी जानलेवा साबित हो सकती है。 क्या हैं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं? डॉ. सचित भोला (जो कई वर्षों से उनका उपचार कर रहे हैं) के अनुसार, जीवन बचाने के लिए निरंतर चिकित्सकीय निगरानी, कार्डियक मॉनिटरिंग, 24 घंटे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता तथा तत्काल उपचार की व्यवस्था आवश्यक है। इसमें ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED), आवश्यक आपातकालीन दवाइयां और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) में प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता भी शामिल है। हालांकि, आरोप है कि जेल परिसर में ये सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बमबम ठाकुर ने बताया न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप दस्तावेजों के अनुसार, 30 जून 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि आशुमल हरपलानी को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाएं आगे भी जारी रहेंगी। 1 जुलाई 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट ने भी पूर्ववर्ती न्यायिक आदेशों के तहत अनुमत सभी चिकित्सा सुविधाएं आरोग्यम हॉस्पिटल में जारी रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद 6 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से आश्वासन दिया था कि एम्स, जोधपुर की सिफारिशों का पालन किया जाएगा। जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप डॉ. सचित भोला ने 30 अक्टूबर को जेल अधीक्षक को लिखे पत्र में जेल के भीतर आवश्यक कार्डियक आपातकालीन सुविधाओं की अनुपलब्धता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आरोप है कि बार-बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराने के बावजूद, जेल अधीक्षक प्रमोद शेखावत द्वारा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था और न्यायिक निर्देशों की लगातार अनदेखी की जा रही है。 बताया गया है कि 28 अक्टूबर 2026 को आरोग्यम हॉस्पिटल के डॉ. अरुण कुमार त्यागी ने उनका परीक्षण कर कुछ पंचकर्म प्रक्रियाएं आईपीडी (IPD) में भर्ती करके कराने की सलाह दी थी, लेकिन जेल अधीक्षक ने उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। साथ ही, 28 अक्टूबर से उन्हें उनकी पसंद का कोई प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश मौजूद हैं。 मानवाधिकार आयोग में शिकायत इस गंभीर स्थिति को लेकर 29 अक्टूबर 2026 को जेल अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी गई और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोग से मांग की गई है कि जेल अधीक्षक द्वारा न्यायिक आदेशों की कथित अवहेलना के संज्ञान लेते हुए बंदी को तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए हस्तक्षेप किया जाए。 अस्पताल प्रशासन की चिंता आरोग्यम अस्पताल प्रशासन ने भी आत्मसमर्पण के समय उनकी गंभीर चिकित्सा स्थिति को देखते हुए समुचित चिकित्सा व्यवस्था जारी रखने की आवश्यकता बताई थी। साथ ही, जेल में वापस आते ही चिकित्सा व्यवस्था बाधित होने की बात सामने आई है。 यह पूरा मामला जेल प्रशासन की उस मूल जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है, जिसके तहत हिरासत में रखे गए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है? कि जब न्यायालयों के आदेश और सरकारी चिकित्सा संस्थानों की अनुशंसा मौजूद हैं, तो फिर 87 वर्षीय बंदी के जीवन को बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन उपचार में आखिर बाधा क्यों आ रही है? मामले में तत्काल हस्तक्षेप और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है?0
0
Report
बेमेतरा में अंतरजिला डीजल चोर गिरोह गिरफ्तार; 9 आरोपी न्यायालय रिमांड पर
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा पुलिस ने अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली स्थित जियो पेट्रोल पंप पर खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में साइबर सेल और नांदघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रकों की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर पाइप के माध्यम से डीजल चोरी करते थे। चोरी के दौरान स्कॉर्पियो वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा सके। आरोपियों की निशानदेही पर 504 लीटर डीजल, 1 लाख 54 हजार रुपये नगद, डीजल चोरी में इस्तेमाल पाइप, मोबाइल और दो स्कॉर्पियो वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 36 लाख 6 हजार 419 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर हाथी के हमले: चाचा की मौत, भतीजे ने ट्रक के नीचे बचाई जान
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर -- कबरा कान हाथी का उत्पात ज़ारी,, बाइक सवार चाचा भतीजे पर किया हांथी ने हमला,, हमले में चाचा की मौके पर ही दर्दनाक मौत,, भतीजे ने खड़ी ट्रक के नीचे छिपकर बचाई अपनी जान,, बाजार से घर लौट रहे थे दोनों, तभी हाथी ने किया हमला,, फुलझर नदी अखोरा रोड के पास हुआ हादसा,, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल,, वन परिक्षेत्र सूरजपुर के कल्याणपुर इलाके का मामला,,0
0
Report
मुरैना स्थापना दिवस: भाजपा गुटबाज़ी मंच पर साफ दिखी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के टाउन हॉल में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी नदारद दिखाई दिए। ऐसे में स्थापना दिवस के मंच पर भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ नरेंद्र सिंह तोमर का खेमा और दूसरी तरफ ऐदल सिंह कंसाना का खेमा, क्या मुरैना में भाजपा की गुटबाज़ी अब सार्वजनिक मंचों पर भी दिखाई देने लगी है?0
0
Report
गोरखपुर में निर्माण विवाद में ईंट से सिर पर हमला, वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पड़ोसी दंपती ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी; आगे चलकर एक महिला ने अपने घर की छत से ईंट उठाकर युवक के सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया; घायल के परिजनों ने वीडियो होने का दावा किया है और पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना गोला नगर पंचायत के बेवरी गांव में हुई है। बेबी नाम की महिला अपनी जमीन पर सरकारी अभिलेखों के आधार पर निर्माण करा रहीं थीं; पड़ोसी दंपती ने निर्माण रोकने की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, और जब बेबी के बेटे ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। कथित रूप से पड़ोसी महिला ने अपनी छत के ऊपर से ईंट उठा कर युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो आदि दावों की पुष्टि के लिए भी जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
पंधाना में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली पर कांग्रेस पर तीखे हमले
Khandwa, Madhya Pradesh:पंधाना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली राहुल गांधी एवं कांग्रेस की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के बीच आज पंधाना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और आम नगरी इकट्ठा हुए। इस मौके भाजपा नेताओं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। पंधाना से भारतीय जनता पार्टी की विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में इस लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन हुआ। पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे चुनाव में असफल हो रही है इस असफलता को छुपाने के लिए वह अब लोगों को भ्रमित कर अराजकता फैलाने के काम में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने विकास कार्यों में कमियां निकालने की कांग्रेस की राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि यदि कांग्रेस रोटी बार-बार जल रही है, तो कांग्रेस को रोटी बनाने वाले हलवाई को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।0
0
Report
मुरैना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा गुटबाज़ी मंच पर सामने, तोमर बनाम कंसाना
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के टाउन हॉल में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारी नदारद दिखाई दिए। ऐसे में स्थापना दिवस के मंच पर भाजपा की अंदरूनी गुटबाज़ी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ नरेंद्र सिंह तोमर का खेमा और दूसरी तरफ ऐदल सिंह कंसाना का खेमा, क्या मुरैना में भाजपा की गुटबाज़ी अब सार्वजनिक मंचों पर भी दिखाई देने लगी है?0
0
Report
कोरिया में 819 हड़ताली पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, 50 और पटवारियों को नोटिस
कोरिया ब्रेकिंग。 सरगुजा संभाग के सभी 819 हड़ताली पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी। कोरिया जिले के 50 पटवारियों को भी थमाया गया नोटिस। संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा के निर्देश पर एसडीएम ने जारी किए नोटिस। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और उसी दिन लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश। फसल क्षति सर्वेक्षण, डिजिटल क्रॉप सर्वे और धान खरीदी की तैयारियां प्रभावित। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित जरूरी राजस्व कार्यों पर भी असर। निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी。0
0
Report
Advertisement
स्वदेशी मूर्तिकल से बाजारों में माँग बढ़ी, महंगाई के बीच स्थानीय कलाकार चमके
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। त्योहारों के इस पावन सीजन में बाजारों में स्वदेशी और स्थानीय स्तर पर निर्मित मूर्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है। विदिशा में मूर्तियों का निर्माण कार्य पीढ़ियों से चला आ रहा है, जहां स्थानीय कलाकार पूरी मेहनत और कलाकारी के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। स्थानीय मूर्तिकार सोनम प्रजापति ने बताया कि उनके परिवार में मूर्तिकला का यह काम पीढ़ियों से चला आ रहा है। उनके यहां गणेश जी, लक्ष्मी जी, गणगौर, हाथी, अक्त्वी और दिए-डबलियां जैसी तमाम मूर्तियां बनाई जाती हैं। वर्तमान में लक्ष्मी जी की मूर्तियों का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिन पर रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। महंगाई की मार और परिवहन का संकट... मूर्तिकारों का कहना है कि आज के समय में महंगाई बहुत अधिक बढ़ गई है। इंदौर और आगरा जैसे बड़े शहरों से कच्चा माल मंगाने में ट्रांसपोर्ट और टिकटों के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि लागत बहुत ज्यादा आती है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर सुंदर और आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। वोकल फॉर लोकल: स्वदेशी अपनाएं आजकल लोग सजावट वाली मूर्तियों को काफी पसंद कर रहे हैं, जो काम पहले लोग बाहर से महंगे दामों पर कराते थे, उसे अब स्थानीय कारीगरों द्वारा बेहद खूबसूरती से किया जा रहा है। मूर्तिकारों ने लोगों से अपील की है कि वे बाहरी या विदेशी सामान खरीदने के बजाय अपने देश और स्थानीय कारीगरों का ही सामान खरीदें। इससे न केवल स्थानीय हुनर को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महंगाई के इस दौर में छोटे कारीगरों को भी आर्थिक संबल मिल सकेगा।0
0
Report
डबल इंजन सरकार के साथ कायमखानी समाज का मुख्यमंत्री संवाद
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद सीएम भजनलाल शर्मा ने समाजबंधुओं से की आत्मीय मुलाकात सीएम ने राष्ट्रसेवा में समाज के योगदान की सराहना की कहा,शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार* ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल* विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा* - कायमखानी समाज ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा सोच, वरिष्ठजनों का अनुभव और मातृशक्ति की सहभागिता विकास की नई राह प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। ऐसे में समाज के प्रबुद्धजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जरुरतमंद परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के अनुरूप डबल इंजन सरकार समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव-गांव में अटल ज्ञान केन्द्र, युवा सपनों को दें उड़ान मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र एवं ऑनलाइन सेवाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से युवाओं को पढ़ने के लिए संबंधित आवश्यक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनका शहरों की ओर पलायन रूकेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार निरंतर भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से आयोजित करवा रही है। युवा मन लगाकर पढ़ें, डबल इंजन सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए साथ खड़ी है। शिक्षा समाज की प्रगति का आधार उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक चेतना समाज की वास्तविक प्रगति का आधार हैं। इसी को लेकर राज्य सरकार ने छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में रहने वाले विद्यार्थियों के मैस भत्ते को 2 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रतिमाह किया है। वहीं, विभिन्न योजनाओं के तहत 26 हजार से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को 17 करोड़ 16 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 4 हजार 786 अभ्यर्थियों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। ऐतिहासिक जल समझौते उतर रहे धरातल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्रदेश में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक पहल की है। पानी से जुड़े 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हाथ में लिए गए हैं। दशकों से लंबित रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल और किशाऊ समझौते सहित विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। इससे पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक विकास के लिए पानी मिलेगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। 3 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा शेखावाटी क्षेत्र मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य कला की पहचान शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन हवेलियों को पर्यटन से जोड़ने पर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। वहीं, प्रदेश में बनाए जा रहे 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में से 3 शेखावाटी क्षेत्र से जुड़े हैं। साथ ही, इस क्षेत्र से एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। राष्ट्र सेवा करने वालों का सरकार कर रही सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन-पेंशनर सैनिकों की आर्थिक सहायता राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है, जिससे प्रदेश के 891 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त 450 से अधिक आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। वहीं, वीरांगनाओं को 1 हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि और फ्लैट्स आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संविदा पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में लगातार 2 वर्षों तक 10-10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नए जिलों में सैनिक कल्याण कार्यालय खोले गए हैं तथा सैनिक परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। साथ ही, जिला स्तर पर 400 से अधिक शिविर आयोजित कर पेंशन संबंधी प्रकरणों का समाधान किया गया है। बिना पेपर लीक आयोजित करवाई 410 से अधिक परीक्षाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसान, गरीब, महिला और युवा सहित प्रत्येक वर्ग की खुशहाली के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 410 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित करवाई गई हैं। जिनसे 1 लाख 93 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है और 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं, 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए छात्राओं को 13 लाख 85 हजार साइकिलें और 46 हजार स्कूटियां वितरित की गई हैं। सरकार ने छात्राओं को स्कूटी एवं विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है। अन्नदाता को सम्मान, उन्नत खेती के लिए अनुदान उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 हजार रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार भी 3 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि दे रही है। जिससे अब प्रदेश के किसानों को वार्षिक 9 हजार रुपये की सम्मान निधि मिल रही है। इसके तहत 76 लाख से अधिक किसानों को 15 हजार 735 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित हो चुकी है। इसके अलावा किसानों को तारबंदी, डिग्गी निर्माण, पीएम-कुसुम योजना और ग्रीन हाउस जैसी सुविधाओं में अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाकर युवाओं के लिए गांवों में ही रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसान की आय बढ़े और कृषि को आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों से सशक्त बनाया जाए। राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के sashaktikaran के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा देने के लिए मा वाउचर योजना के तहत 5 लाख 74 हजार कूपन जारी किए गए हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों में बालिका के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है。 संवाद के दौरान प्रदेशभर से आए कायमखानी समाज के लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।0
0
Report
बीजेपी पदयात्रा पर दीपेंद्र हुड्डा का बयान: स्वागत की पेशकश से राजनीति गरम
Rohtak, Haryana:बीजेपी की पद यात्रा पर सांसद दीपेंदर हुड्डा का बयान पदयात्रा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के सामने से निकली इस पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने उनके घर के सामने मार्च रखा, वे उनका स्वागत करते हैं अगर बता कर आते तो जलपान की व्यवस्था करते खेर बीजेपी की पद यात्रा से कांग्रेस की रैली पर कोई फर्क नही पड़ा आप यहां आए आपका स्वागत बाईट -दीपिन्दर हुड्डा ,सांसद बाईट -आशा हुड्डा ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा की पत्नी0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में हाई टेंशन लाइन टूटने से आग, दुकानों को चपेट, प्रशासन पर आरोप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ हाई टेंशन लाइन टूटने से लगी आग गाजी मियां इलाके का मामला रविवार होने के कारण दुकानें बंद थीं अचानक हाई टेंशन लाइन टूट गई हाई टेंशन लाइन की टूटने से कई दुकानें आग की चपेट में आईं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया स्थानीय नागरिकों का आरोप इसके पहले भी यहां हादसा हुआ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा दुकानें खुली रहतीं तो जनहानि हो सकती थीं आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान बताया गया0
0
Report
राजसमंद के अनंता़ इंस्टीट्यूट में 2026-27 बैच का व्हाइट कोट सेरेमनी, नैतिकता और सेवा
Udaipur, Rajasthan:राजसमंद के अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिचर्स सेन्टर में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी और ओरिएंटेषन प्रोग्राम का भव्य आयोजन विद्यार्थियों को वाईट कोट पहना कर किया गया। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि समारोह को अनन्ता चेरिटेबल एज्युकेषनल सोसायटी के चेयरमेन नारायणसिंह राव ने सम्बोधित करते हुए नआगंतुक छात्रों से कहा कि सफेद कोट महज एक परिधान नहीं है बल्कि यह मरीजों के प्रति अटूट विष्वास, करूणा समर्पण और समाज सेवा की बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को चिकित्सा पेशे की शुचिता बनाए रखने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और नैतिक मूल्यों के साथ निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के शुरूआत में प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अंजलि गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र और मानवीयता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी के साथ काम करने हेतु ‘महर्शि चरक षपथ’ दिलवाई गई। इस अवसर पर चीफ फाइनेंस कंट्रोलर नरेष खतूरिया, सीएओ डॉ. एस.के. गौतम, प्रषासनिक अधिकारी डॉ.दक्ष षर्मा एवं अनन्ता अस्पताल के वरिश्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। राश्ट्रगान एवं राश्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।0
0
Report
राजसमंद के अस्पताल में कैंसर देखभाल के लिए नर्सिंग स्टाफ के लिए केन्े CNई प्रशिक्षण: कौशल बढ़े
Udaipur, Rajasthan:राजसमंद के अनन्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज नर्सिंग स्टॉफ के लिये कैंसर मरीजों की बेहतर देखभाल हेतु ऑन्कोलॉजी CN E कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनंता के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि ‘‘शिक्षित करें -सशक्त बनाएं-कैंसर देखभाल को बेहतर करें’’ की थीम पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रकार के आयोजनों से नर्सिंग स्टॉफ का कौशल विकास होता है जिससे मरीजों की बेहतर देखभाल के साथ इलाज हो सकता है। इस दौरान नर्सिंग स्टॉफ को कैंसर देखभाल, कीमोथेरेपी सुरक्षा, साइड इफेक्ट प्रबंधन और रोगी सुरक्षा के गुर सिखाएं गए। कार्यक्रम में लेक्चर, केस डिस्कशन और हैंड्स ऑन स्किल्स सत्र शामिल थे। इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जतिन चौधरी एवं इंटरवेशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नवजीत कौर ने कैंसर मरीजों की पैलेटिव थैरेपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भ्रातृ भूशण यादव एवं नर्सिंग अधीक्षक महिपाल सिंह सहित संस्थान के चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
