273155
ग्राम पंचायत कवलपुर के नये कार्यवाहक प्रधान बने संतबली, जिलाधिकारी ने सहमति का बाद किया नियुक्त
Pipra, Uttar Pradesh:फरेंदा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बृजमनगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत कवलपुर के ग्राम प्रधान की मौत के बाद जिलाधिकारी महराजगंज ने संतबली उर्फ बबलू गुप्ता को कार्यवाहक प्रधान के रुप में नियुक्त किया है। संतबली को कार्यवाहक प्रधान बनाये जाने पर लोगों ने बधाई दी। जिलाधिकारी महराजगंज ने ग्राम पंचायत सदस्यों की सहमति के बाद संतबली को कार्यवाहक प्रधान के रुप में नियुक्त किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कश्मीर में आवास-पर्यटन boom: जंगल गायब, कंक्रीट के जंगल खतरे में
Chaka, चीड़ और चिनार के पेड़ों का स्वर्ग, कश्मीर तेज़ी से कंक्रीट जंगल में बदल रहा है—जानकारों ने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी, तो बड़ी पर्यावरणीय तबाही दूर नहीं है。 कभी घने चीड़ के जंगलों और ऊंचे चिनार के पेड़ों की ठंडी छांव के लिए धरती का स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर को अब कंक्रीट के एक विशाल जंगल में बदला जा रहा है。 पर्यावरणविद् चेतावनी दे रहे हैं कि अगर अधिकारियों ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो घाटी एक बड़ी पर्यावरणीय आपदा की ओर तेज़ी से बढ़ रही है。 कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेरोकटोक निर्माण ने विशेषज्ञों के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है। उनका कहना है कि होटलों, होमस्टे और कमर्शियल इमारतों का तेज़ी से विस्तार पर्यावरण के लिए विनाशकारी नतीजे ला सकता है。 पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे हिल स्टेशन के साथ-साथ गुरेज़ और दूधपथरी जैसी अछूती जगहों पर भी हाल के वर्षों में कंक्रीट की इमारतों का बेतहाशा निर्माण हुआ है। पर्यावरणविदों का कहना है कि इन संवेदनशील पर्यावरणीय इलाकों में बिना नियम-कानून के विकास से आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय आपदा का खतरा है。 यह चेतावनी और भी अहम हो जाती है क्योंकि खुद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने माना है कि घाटी के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पिछले छह वर्षों में बने लगभग 90 प्रतिशत होटल अवैध हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान हर साल औसतन 833 होटल बनाए गए, जिनमें से ज़्यादातर के पास मंज़ूरी नहीं थी。 पहलगाम और सोनमर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित जगहों में शामिल हैं, जहां बड़े पैमाने पर कमर्शियल निर्माण ने वहां के नज़ारे को पूरी तरह बदल दिया है। यह निर्माण कार्य गुरेज़ जैसे दूर-दराज़ इलाकों तक भी पहुँच गया है, जहाँ होटल और होमस्टे धीरे-धीरे प्राकृतिक सुंदरता वाली जगहों की जगह ले रहे हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले में दूधपथरी, जो हाल के वर्षों में ही एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर उभरा है, वहाँ भी निर्माण कार्य में तेज़ी देखी जा रही है。 पर्यावरणविदों ने चिंता जताते हुए कहते हैं कि पर्यटन और अन्य कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण सुरक्षा के उपायों के विकास से कहीं ज़्यादा तेज़ी से हुआ है। बढ़ते पर्यटकों की संख्या के कारण कचरा प्रबंधन सिस्टम, जल संसाधन, सड़कें और दूसरी ज़रूरी सेवाएँ दबाव में हैं। कई जगहों पर पर्यटकों की संख्या पर कोई असरदार रोक नहीं है। जानकारों का कहना है कि अगर सस्टेनेबल टूरिज़्म (टिकाऊ पर्यटन) को बढ़ावा देना है, तो हर जगह की पर्यावरण की क्षमता के हिसाब से पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करना होगा。 जाने-माने पर्यावरणविद् एजाज़ रसूल ने कहा, "हमारे जंगलों पर असर पड़ा है—पिछले दशक में हमने अपने जंगल का लगभग 10% हिस्सा खो दिया है। हालाँकि हमारे पास अभी भी काफी जंगल हैं, लेकिन संरक्षण और पेड़ लगाने की कोशिशें उस रफ़्तार से नहीं हो पाई हैं। आज काटे गए पेड़ को दोबारा उगने में लगभग 20 साल लगते हैं, इसलिए काटे गए हर पेड़ की जगह कई और पेड़ लगाए जाने चाहिए। पर्यटन के बढ़ते दबाव के कारण जंगल वाले इलाकों में गैर-कानूनी निर्माण भी हुआ है, जिसमें गेस्ट हाउस, होटल और झोपड़ियाँ पर्यावरण के लिहाज़ से संवेदनशील ज़मीन पर कब्ज़ा कर रही हैं। ज़मीन के इस्तेमाल में इस तरह के बदलाव ऊपरी मिट्टी को अस्थिर करते हैं, कटाव बढ़ाते हैं और नदियों व उनकी सहायक नदियों को रोकते हैं। कश्मीर पर्यावरण के लिहाज़ से एक नाज़ुक इलाका है और इसके प्राकृतिक संतुलन में किसी भी तरह की गड़बड़ी के गंभीर नतीजे होते हैं। हम पहले ही जलवायु परिवर्तन के असर देख रहे हैं। बादल फटने की घटनाएँ, जो कभी-कभार होती थीं और ज़्यादातर ऊँचे इलाकों तक सीमित थीं, अब कश्मीर और जम्मू दोनों जगहों पर बहुत ज़्यादा और तेज़ी से हो रहीं हैं," जानकारों ने चेतावनी दी है कि अगर निर्माण से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया गया, ज़मीन के इस्तेमाल की असरदार प्लानिंग नहीं की गई और पर्यावरण की क्षमता का वैज्ञानिक आकलन नहीं किया गया, तो यह इंसानी लालच क Kashmir के खूबसूरत नज़रों को हमेशा के लिए दफ़न कर देगी।0
0
Report
कुपवारा में ताजा बारिश से मौसम खुशनुमा, देखें तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:KUPWARA (JAMMU AND KASHMIR): FRESH RAINFALL BRINGS PLEASANT WEATHER IN KUPWARA TOWN0
0
Report
श्रावण मेला: देवघर में कांवरियों की पावन यात्रा और सुविधाओं का दावा
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एंकर। सावन महीने के पहले दिन के साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर लाखों कांवरियों का देवघर की ओर आगमन शुरू हो गया है। श्रद्धालु करीब 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।कांवरिया पथ पर सुबह से ही शिवभक्तों का जत्था लगातार आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। पूरे मार्ग पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कांवरिया पथ पर मखमली बालू बिछाई गई है। इसके अलावा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, शौचालय, विश्राम स्थल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान रोकथाम बिल पारित, मनोज झा ने केंद्र पर सवाल उठाए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANOJ JHA ON THE PREVENTION OF INSULTS TO NATIONAL HONOUR (AMENDMENT) BILL, 2026’ PASSED IN LOK SABHA/SESSION/RAHUL GANDHI दिल्ली। लोकसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित होने पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "इन्होंने (केंद्र सरकार) देश में बांटने के अलावा किया क्या है? इन्होंने नेहरू-सुभाष कर लिया, नेहरू-पटेल कर लिया। अब वंदे मातरम बनाम जन-गण-मन। ये लोग बांटने के उस्ताद हैं कि कैसे बांट सकते हो समाज को... इसमें (आंदोलन में) अगर कोई सज्जाद होता मंच पर प्रमुख तो वहां भी बांटते। इनके पास कुछ और है? ही नहीं। यही खेती करते हैं और इसी की फसल काटते हैं मगर अब इस खेती के लिए खाद नहीं मिल रही है。"0
0
Report
ABVP ने जयपुर विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन कर निलंबन और तिरंगा रैली पर आरोप लगाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान विश्वविद्यालय गेट पर ABVP का प्रदर्शन जैसलमेर कोतवाली थाना अधिकारी के निलंबन की मांग तिरंगा रैली की अनुमति नहीं देने का लगाया आरोप कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप,कार्रवाई की मांग पिछले तीन दिन से दो कार्यकर्ता अनशन पर ABVP मांग नहीं मानी तो आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने सरकार से कार्रवाई की मांग0
0
Report
लखनऊ: 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को बाजनगर स्थित काकोरी स्मृति स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने स्मृति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्गों तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरम्मत, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।0
0
Report
Advertisement
टिटलागढ़ में बाढ़ बढ़ी, राहत और बचाव कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:TITILAGARH (ODISHA): FLOOD SITUATION WORSENS IN SEVERAL AREAS, RESCUE OPERATIONS UNDERWAY टिटलागढ़ (ओडिशा): टिटलागढ़ के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
सीएम ने संसद भवन में रेल मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ परियोजनाओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में संचालित एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की प्रगति, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य में रेल अवसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी साथ रहे。0
0
Report
खाद कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज ➡खाद कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी ➡जिला कृषि अधिकारी ने खाद दुकानों की जांच की ➡सदर क्षेत्र की दुकानों पर पहुंची कृषि विभाग टीम ➡गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित ➡एनपीके खाद के नमूने लेकर लैब भेजे गए ➡खाद बिक्री में अनियमितता पर विभाग सख्त ➡फार्मर आईडी,खतौनी और आधार लाने की अपील ➡जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदने की सलाह0
0
Report
Advertisement
हनुमगढ़ के खेतों में 11/33 केवी लाइनें लटकीं, किसान प्रशासन से जवाब मांग रहे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के नजदीकी गांव मक्कासर के निकट स्थित चक 2 एसटीजी में पिछले 14 दिनों से खेतों में 11 केवी और 33 केवी विद्युत लाइनें जमीन पर बिछी होने से किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 17 जुलाई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान दो बिजली पोल गिरने से दोनों हाई वोल्टेज लाइनें खेतों में झूल रही हैं। कई स्थानों पर तार धान की फसल में भरे पानी के बीच जमीन को छू रहे हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। चक 2 एसटीजी निवासी किसान अजीत सिंह ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन के दो पोल गिर गए थे। घटना की सूचना उसी दिन जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता को दी गई, लेकिन उन्होंने एक्सईएन से संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन आज तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही शिकायत पर कोई कार्रवाई की गई। अजीत सिंह ने बताया कि गिरे हुए पोलों से 11 केवी और 33 केवी की दो लाइनें क्रॉस होती हैं। पोल गिरने के बाद दोनों लाइनों के तार खेतों में झूल रहे हैं, जिससे खेत में काम करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। करंट लगने के डर से वे अपनी कृषि भूमि की जुताई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर धान की रोपाई वाले खेत में भी उर्वरक डालने सहित अन्य कृषि कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग की लापरवाही के कारण कोई जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। किसानों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है。0
0
Report
पटना के AN कॉलेज में EVM रखने के लिए स्ट्रांग रूम बना; उपचुनाव समाप्त
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना पटना बांकीपुर सीट पर उपचुनाव समाप्त। EVM को लाने की अब तैयारी पटना के AN कॉलेज में। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरीके से अलर्ट AN कॉलेज के पास। AN कॉलेज में EVM को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है।0
0
Report
राजनांदगांव में गौ चिकित्सालय भूमि पूजन के साथ 75 लाख का अनुदान की घोषणा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान गौशाला पिंजरा पोल द्वारा आयोजित प्रस्तावित गौ चिकित्सालय मनोहर गौ छाया परिसर और गौ चारा परिसर का भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होने गौ संरक्षण व संर्वधन के लिए 75 लाख देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि राजनदगांव में गौशाला के तहत गौ सेवा किए जाने का अनुकरणीय उदाहरण है यहां सतत निस्वार्थ भाव से गौ माताओं का संरक्षण संवर्धन किया जा रहा है।उन्होने मिडिया से चर्चा करते हुए लोकसभा मे लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित होने का स्वागत किया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देते हुए इसे बहुत बडा कदम बताया है और कठोरतम सजा का प्रावधान किया है ।इस विधेयक के पारित हो जाने से यूपीएससी परीक्षा मे पेपर लीक जैसे मामले पर अंकुश लगेगा ।उन्होने यूपीएससी परीक्षा मे छग का हवाला देते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा मे एक विशेष दल के लोग सलेक्ट हो गए थे ।उन्होने बताया कि इस विधेयक मे पेपर लीक मामले मे दस साल की सजा और 10 करोड रु जुर्माना का प्रावधान किया गया है ।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई समन रद्द, मनमोहन सिंह बरी: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समीक्षा
Kusu, Chhattisgarh:देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को बरी कर दिया है। इसके अनुसार पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय एक आरोप लगाया गया था और विरोधियों के द्वारा कोल स्कैम बताने का प्रयास किया गया था, जिसमें सीबीआई जांच कोर्ट के सामने कोई तथ्य साबित नहीं हुआ और कोर्ट ने उसे निरस्त कर दिया है। कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत योग्य बताया गया।0
0
Report
सड़क योजना पर विधायक आवास के बाहर धरना, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
Dehradun, Uttarakhand:विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पर आज हंगामा हो गया... दरअसल क्षेत्र में लंबे समय से अटकी एक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया... जनता सीधे विधायक के घर के सामने धरने पर बैठ गई... सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज UKD कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास के बाहर धरने पर बैठ थे... इसी दौरान मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के पहुंचते ही माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई... मौके पर मौजूद UKD कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्तिक एनक्लेव, शिवालिक एनक्लेव और श्रीरामपुरम क्षेत्र की प्रस्तावित सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर और अनुमानित लागत को तैयार कर लिया है... लेकिन आरोप है कि विधायक की सहमति ना मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है... तो वही विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है... जैसे ही वित्तीय स्वीकृति मिलेगी सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा...0
0
Report
उदयपुर में महिलाओं ने 33% आरक्षण तात्कालिक लागू करने की मांग पर प्रदर्शन किया
Udaipur, Rajasthan:महिला आरक्षण कानून को तात्कालिक प्रभाव से लागू करने की मांग पर आज उदयपुर में महिलाएं सड़के पर उतरी। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जम कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। अखिल भारती प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बीते पांच दशको से देश मे महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की जा रही है। ये बिल संसद में पास भी हो गया। लेकिन नए परिसीमन के साथ इसे जोड़ कर सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लागू होने से रोक दिया है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओ ने ज्ञापन सौप वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
