Maharajganj
महराजगंज में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के साथ धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
Sonauli, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं बटालियन हेडक्वार्टर दुमहानघाट में रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स और स्कूल की छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एसएसबी जवानों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए देश की सुरक्षा का वचन लिया। जवानों ने भी इस पवित्र पर्व पर खुशी जाहिर की और अपनी बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद विजयनगर में 27वीं मंजिल से पीएचडी छात्र ने किया सुसाइड, पुलिस जांच जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात पीएचडी के छात्र ने 27 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही युवक सोसायटी में तेज आवाज के साथ आकर गिरा तो गार्ड और अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह और सिर से खून निकल रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस युवक के रिश्तेदारों से घटना की जानकारी करने में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में परमेंद्र अपनी पत्नी संध्या के साथ रह रहे हैं। इन्हीं के यहां राजस्थान के जोधपुर के रसाला रोड पावटा निवासी वैभव (24) पुत्र अमित रहकर पीएचडी कर रहा था। वैभव अपनी बुआ संध्या के यहां रह रहा था, बीच बीच में वह अपने घर जोधपुर भी जाता था। मंगलवार रात वैभव ने 27वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। युवक ने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब युवक के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि रिश्तेदारों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। मोबाइल फोन की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है。0
0
Report
मऊ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावटखोरों पर छापे, नकली पनीर-छेना-रसगुल्ला नष्ट
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर टूटा कहर, भारी मात्रा में नकली पनीर, छेना और रसगुल्ला नष्ट मऊ में खाद्य विभाग ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य आयुक्त मंजूषा सिंह के नेतृत्व पर गठित खाद्य विभाग की दो संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों को जब्त किया। प्राथमिक जांच में ही दूषित और खतरनाक पाए जाने के कारण इस पूरे माल को मौके पर ही तत्काल प्रभाव से पूरी तरह नष्ट करा दिया गया। विभाग की पहली टीम ने बलिया से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक बस को रोककर चेकिंग की, जिसमें से लगभग 1 कुंतल 80 किलो नकली पनीर बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरफ, वाराणसी से आजमगढ़ जा रही एक प्राइवेट बस से 2.5 कुंतל लावारिस अवस्था में ले जाया जा रहा मिलावटी छेना पकड़ा गया। इसके अलावा टीम ने एक रसगुल्ला बनाने वाली फैक्ट्री पर औचक छापा मारा, जहां मिलावटी सामग्री से तैयार किया गया करीब 272 किलो रसगुल्ला पाया गया। अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए पनीर, छेना और रसगुल्ले की इस पूरी खेप को तुरंत गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया। खाद्य विभाग की इस कड़ी और सख्त कार्रवाई से पूरे जनपद के मिलावटखोरों और बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। खाद्य आयुक्त मंजूषा सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहारों के सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
आगरा के पेठा फैक्ट्री में गंदगी, मानक उल्लंघन की ग्राउंड रिपोर्ट जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। आगरा के मशहूर पेठा मिठाई के शौकीनों को सावधान करने वाली खबर। संभल में तैयार हो रहा आगरा का मशहूर पेठा। जंगल में चल रही पेठा मिठाई फैक्ट्री में गंदगी के अंबार के बीच पेठा मिठाई तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। Zee मीडिया की टीम पहुंची। जंगल में चलाई जा रही पेठा मिठाई फैक्ट्री। पेठा मिठाई फैक्ट्री से चौंकाने वाली ग्राउंड रिपोर्ट। चंदौसी में शहर के बाहरी इलाकों में संचालित पेठा फैक्ट्रियों में खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों को दरकिनार कर तैयार की जा रही है पेठा मिठाई। खाद्य सुरक्षा विभाग की नजरों से बचने के लिए शहर के बाहरी सुनसान इलाकों में संचालित की जा रही है पेठा मिठाई की फैक्ट्रियां। रक्षाबंधन के त्यौहार पर पेठा मिठाई की भारी डिमांड के मद्देनजर फैक्ट्री संचालक ठेके पर कारीगरों से बड़े पैमाने पर तैयार करा रहे हैं पेठा मिठाई। 25 क्विंटल से अधिक प्रदूषित पेठा मिठाई तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है—आगरा के मशहूर पेठा मिठाई के नाम पर बेची जा रही है प्रदूषित पेठा मिठाई। पेठा फैक्ट्रीयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर नहीं—खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों पर उठ रहे हैं सवाल। WKT पेठा मिठाई फैक्ट्री से… सुनील सिंह बाइट: फैक्ट्री में काम कर रहे कारीगर0
0
Report
Advertisement
ताजमहल में मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतिभागियों ने मोहब्बत की निशानी का दीदार किया
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल में उस वक्त नज़ारा बेहद खास हो गया, जब मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की प्रतिभागियों ने मोहब्बत की इस खूबसूरत निशानी का दीदार किया।30 से अधिक देशों से आईं सुंदरियों ने ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती को करीब से निहारा और इसकी भव्यता को अपने कैमरों में कैद किया।इस खास मौके पर मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहीं।ताज के साए में प्रतिभागियों ने जमकर फोटो और वीडियो शूट कराए। अलग-अलग देशों की पारंपरिक और आधुनिक अंदाज़ वाली इन सुंदरियों को देखकर पर्यटकों में भी खासा उत्साह नजर आया।प्रतिभागियों के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। CISF, ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही।कुल मिलाकर, मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर जब दुनिया के 30 से ज्यादा देशों की सुंदरियों का जमावड़ा लगा, तो यह नज़ारा पर्यटकों के लिए भी यादगार बन गया।0
0
Report
हिसार के श्री प्रयाग गिरी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम, शोभायात्रा और भंडारे की तैयारी
Hisar, Haryana:श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं PGSD शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिसार के ऐतिहासिक श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर में इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 31 अगस्त को ढोल-नगाड़ों और सुंदर झांकियों के साथ मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पड़ाव चौक, राजगुरु मार्केट और नागोरी गेट जैसे प्रमुख बाजारों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 4 सितंबर को शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दौरान बजरंग गर्ग ने हरियाणा में चल रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को तुरंत सफाई कर्मचारियों की जायज़ मांगों को सुनकर इस समस्या का सम्मानजनक समाधान निकालना चाहिए。0
0
Report
यूपी सरकार: 60 वर्ष की महिलाओं को रोडवेज सभी बसों में मुफ्त यात्रा
Aligarh, Uttar Pradesh:योगी सरकार ने 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज की सभी बसों में यात्रा की फ्री, रोडवेज की एसी और नॉन एसी बसों में 60 वर्ष से अधिक आय की महिलाओं के लिए यात्रा एकदम निशुल्क, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की इस योजना की महिलाओं ने की जमकर तारीफ, अलीगढ़ के आर एम सत्येंद्र वर्मा ने कहा 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए रहेगी निशुल्क बस यात्रा, रक्षाबंधन पर 27 तारीख से लेकर 29 तारीख तक बहनों के लिए रहेगी निशुल्क बस यात्रा0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने 2027 विधानसभा के लिए आठ प्रदेश प्रवक्ता घोषित किए; अनुकृति गुसाईं प्रवक्ता
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आठ नए प्रदेश प्रवक्ता घोषित किए हैं। भाजपा ने अनुकृति गुसाईं को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। अनुकृति गुसाईं के ससुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत हैं। अनुकृति गुसाईं ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। अनुकृति ने कहा कि भले ही उनके ससुर कांग्रेस में हो लेकिन उनको जो जिम्मेदारी संगठन और सरकार ने दी है उसे वह बखूबी निभाएंगी। सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन के विचारधारा को लेकर काम करने का उनको जो मौका दिया गया है उसे वह पूरी ईमानदारी सेनिभाएंगी, टिक टैक अनुकृति गुसाई प्रदेश प्रवक्ता भाजपा0
0
Report
कोटा के नीट तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी
Kota, Rajasthan:कोटा.. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और कोटा में रहकर नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ फ्लैट में रह रही थी। उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
बेगूं में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दीं
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडावरी मार्ग स्थित संस्कार वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारकर पार्षद बनाया जाएगा। साथ ही नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड गठित करने का लक्ष्य रखा गया। सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी अशोक नवलखा, संयोजक सतीश खेमका, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
गोइंदवाल साहिब में भगवंत मान की वर्चुअल शिरकत बनी चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:गोइंदवाल साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की वर्चुअल शिरकत0
0
Report
खेलते समय सांप ने डंसा, 10 वर्षीय बच्ची की मौत - मुंगेर
Munger, Bihar:खेलते समय सांप ने डंसा, 10 वर्षीय बच्ची की मौत मुंगेर: धरहरा थाना क्षेत्र की बंगलबा पंचायत के सराधी गांव स्थित धोबिया कोड़ा टोला में मंगलवार देर रात्रि को जंगली सांप के डंसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान संजय कोड़ा की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।बताया गया कि मनीषा घर के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। साथ खेल रहे बच्चों ने घटना देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण बच्ची को तत्काल इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुट गए। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यातायात की व्यवस्था करने में कुछ विलंब हुआ। इसके बाद किसी तरह बच्ची को सदर अस्पताल मुंगेर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया0
0
Report
झांसी के मऊरानीपुर में इंडियन बैंक सर्वर रूम में आग, दमकल ने काबू पाया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार में स्थित इंडियन बैंक के सर्वर रूम में अचानक आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख इलाके में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने आनन फानन में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं बैंक में आग लगने की सूचना पर तहसीलदार के साथ एसडीएम मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।0
0
Report
Advertisement
कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ के ऋण मामले पर स्पीकर संधवां की ताजा बैठक
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮੰਡੀ ’ਚ 55 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲੈਣਦਾਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਆੜਤੀਆਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ’ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਸਪੀਕਰ ਸੰਧਵਾਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਐਗਰੋ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵੱਲੋਂ ਆੜਤੀਆਂ ਦੀ Kathit ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਰੀਬ 55 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੈਣਦਾਰੀ ਨਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆੜਤੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦਾ ਲੜੀਵਾਰ ਧਰਨਾ ਅੱਜ 10ਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਿਹਾ। ਅੱਜ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਆੜਤੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਸਪੀਕਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਆੜਤੀਆਂ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਗੱਲਬਾਤ ਰਾਹੀਂ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ 11 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ 27 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਗੱਲਬਾਤ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਆੜਤੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਣਗੇ। ਸਪੀਕਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਧਰਨਾ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਰਾਹੀਂ ਮਸਲਾ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਰਹੇਗੀ ਕਿ ਸ਼ਾਂਤੀਪੂਰਵਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਸਲੇ ਦਾ ਹੱਲ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇ। ਬਾਈਟ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਆੜਤੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਉਮੇਸ਼ ਗਰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਗਰੋ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵੱਲੋਂ ਭੁਗਤਾਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਮਗਰੋਂ ਆੜਤੀ ਧਰਨਾ ਦੇਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸਪੀਕਰ ਵੱਲੋਂ ਭਰੋਸਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਸਲੇ ਦਾ ਜਲਦ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਿਕਲੇਗਾ। ਬਾਈਟ ਉਮੇਸ਼ ਗਰਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆੜਤੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
Sidhu Moosewala के पिता ने सरकार पर सवाल, ठगी मामले में गिरफ्तारी की मांग
Mansa, Punjab:ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਮੁਸੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭਸੀਨ ਤੇ ਸਬੀਰ ਮੋਮਨ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਮੁੰਬਈ ਵਿੱਚ ਫਿਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਐਂਕਰ : ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਕਮਾਈ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾ ਮਿਲਣ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਣ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਮੁੰਬਈ ਵਿੱਚ ਆਏ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭਸੀਨ ਤੇ ਸਬੀਰ ਮੋਮਨ ਨੂੰ ਤਰੁੰਤ ਗgirਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਵੀਓ 1 ; ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭਸੀਨ ਅਤੇ ਸਬੀਰ ਮੋਮਨ ਤੇ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਐਲਓਸੀ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਨੇ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਤੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਤੁਰੰਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 15 ਫਰਵਰੀ 2026 ਨੂੰ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਹੋਈ ਸੀ ਪਰ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਹਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਆਪਣੀ ਸਟੇਟਸ ਰਿਪੋਰਟ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਕੋਰਟ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਲੈਣਾ ਪਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨਾ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਗਏ ਨੇ ਉਹ ਅੱਜ ਵੀ ਮੁੰਬਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਇਵੈਂਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨੇ ਅਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਐਕਟਿਵ ਨੇ ਫਿਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸ ਦੀ ਸਪੋਰਟ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਡਰ ਭੈਅ ਦੇ ਇੰਡੀਆ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਐਕਟਿਵ ਨੇ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਆਈਜੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਡੈਸ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਵੀ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਹੀ ਟੈਕਸ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਲੈਣ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਟੈਕਸ ਜਾਵੇਗਾ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕਿਉਂ ਚੁੱਪ ਬੈਠੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੀਓ 2: ਉਧਰ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੱਲੋਂ 8 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸੋਲੋਗਰਾਮ ਸ਼ੋਅ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੋਲੋਗਰਾਮ ਸ਼ੋ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸਰਪ੍ਰਾਈਜ਼ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਚਾਹੁਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜੋ ਵਿੱਚ 295 ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ ਇੰਡੀਆ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਅਜਿਹਾ ਗਾਇਕ ਹੋਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੇ ਹੋਲੋਗਰਾਮ ਸ਼ੋ ਚੱਲਣਗੇ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੋਅ ਦਿਖਾਏ ਜਾਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਹੋਲੋਗਰਾਮ ਸ਼ੋਅ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਬੋਲੀਆਂ, ਬਰੌਨ ਬੁਆਏ, ਸਟੈਫਲਨ ਡੌਨ, ਰਜ਼ਾ ਕੁਮਾਰੀ ਤੇ ਗੁਲਾਬ Sਿਧੂ ਵੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇਣਗੇ। ਬਾਈਟ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ0
0
Report
रामपुर में दुष्कर्म के मुकदमे के घंटे बाद युवक की मौत, गांव में हंगामा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मुकदमे के कुछ घंटे बाद युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय गौरव का शव, परिजनों का हंगामा, युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप, गांव में पुलिस तैनात, मिलक के भैसोड़ी गांव का मामला, मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैसोड़ी गांव, मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 21 वर्षीय गौरव का शव गांव के जंगल में एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला, बताया जा रहा है कि गौरव के खिलाफ उसी दिन गांव की एक युवती के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार गौरव का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था, इसी कारण दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद था, परिजनों का दावा है कि पूर्व में गौरव पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला भी किया था, हालाँकि संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से समझौता हो गया। मंगलवार को युवती के परिवार की शिकायत पर गौरव और उसके पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद देर शाम गौरव का शव घर के पास गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने पर परिजन ने युवती के परिवार पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर पहुँची और परेशान किया गया, उनका कहना है कि गौरव को झूठे मुकदमे में फंसाया गया और उसकी हत्या कर दी गई; परिजनों ने शव दिखाने और पोस्टमार्टम की मांग की, तनाव के चलते इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया; मृतक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था, परिवार के अनुसार युवती से उसका संबंध पहले खत्म हो चुका था; परिवार अब निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
