icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Aroon KumarAroon KumarFollow22 Nov 2024, 12:20 pm

"साबरमती रिपोर्ट" ने गोधरा के सच को उजागर किया: भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष स्क्रीनिंग

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज: भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में महुआवा के मल्टी सिनेप्लेक्स डोम सिनेमा में "साबरमती रिपोर्ट" फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि फिल्म गोधरा कांड की सच्चाई को उजागर करती है। सदर विधायक कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि फिल्म से झूठ का पर्दाफाश होगा। कार्यकर्ताओं ने फिल्म की सराहना की।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

51 किलो की माला, सम्मान में झुके साथी... भावुक माहौल में विदा हुए हथिगवां इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह

AYATUL YADAVFollow16m ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 51 किलो की माला, सम्मान में झुके साथी... भावुक माहौल में विदा हुए हथिगवां थाना प्रभारी। फतेहपुर तबादले पर सत्येंद्र सिंह को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना। जिले के थाना हथिगवां प्रभारी सत्येंद्र सिंह का फतेहपुर तबादला होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहकर्मियों ने 51 किलो की विशाल माला पहनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल, टीम के साथ बेहतर समन्वय और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो उठा, साथी पुलिसकर्मियों ने उनके आगामी कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुछ रिश्ते वर्दी के दायरे से आगे निकल जाते हैं, और विदाई के वक्त सम्मान ही उनकी पहचान बन जाता है।
0
0
Report

गौड़ समाज का नही बना जाति प्रमाण पत्र, तहसील में स्थित पानी की टँकी पर चढ़ गए महिलाये और पुरुषN

ZIZAHID IMAMFollow17m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के मधुबन तहसील में गौड़ समाज के लोग अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने से आक्रोशित होकर तहसील परिसर में स्थित सरकारी पानी की टंकी पर ही चढ़ गए। इसके बाद पुर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गौड़ समाज के लोगों का कई जनपदों में अनुसूचित जनजाति का तहसीलों से जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है लेकिन मऊ के मधुबन तहसील में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं बनने पर गौड़ समाज के लोगों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी पहुंच गए और किसी तरीके से गौड़ समाज के लोगों को नीचे उतरवाया। ऑफिस फोटोस में देख सकते हैं कि महिलाएं सहित पुरुष पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग कर रहे हैं फिलहाल उप जिलाधिकारी दीपक सिंह के आश्वासन के बाद लोग नीचे उतरे हैं।
0
0
Report

शाहजहांपुर: बकाया गन्ना, किसानों का फूटा गुस्सा, मकसूदापुर चीनी मिल में तौल बंद कराकर धरने पर बैठे

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow32m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:​शाहजहांपुर (बंडा)। थाना बंडा क्षेत्र स्थित मकसूदापुर बजाज चीनी मिल में पुराने गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से नाराज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने मिल परिसर के अंदर जमकर हंगामा किया और गन्ने की तौल बंद कराकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ​धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन की ओर से लंबे समय से बकाया भुगतान को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन खाते में पैसा नहीं भेजा जा रहा। समय पर भुगतान न होने के कारण किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्हें अगली फसल की तैयारी, खाद-बीज खरीदने और परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ​किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके पुराने बकाया का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक मिल में गन्ने की तौल शुरू नहीं होने दी जाएगी। उधर, तौल बंद होने से मिल गेट और परिसर के बाहर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। हंगामे की सूचना पर मिल प्रबंधन के अधिकारी किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन किसान भुगतान की मांग पर अड़े रहे।
0
0
Report
Advertisement

पोस्ट ऑफिस के सामने जर्जर डस्टबिन, स्वच्छता के दावों पर लगा सवालिया निशान!

PKPushpendra KumarFollow33m ago
Mathura, Uttar Pradesh:संवाददाता-पी.के आर्यन मथुरा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के सार्वजनिक स्थानों पर नजर डालें तो इन दावों की हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। पोस्ट ऑफिस के सामने रखे डस्टबिन की हालत नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। यहां लगा लोहे का डस्टबिन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। डस्टबिन में जगह-जगह जंग लग गई है और नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह गलकर टूट चुका है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि पोस्ट ऑफिस जैसे सार्वजनिक स्थान के सामने इस तरह क्षतिग्रस्त डस्टबिन लंबे समय से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि डस्टबिन ही सुरक्षित और व्यवस्थित नहीं होंगे तो शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम कैसे सफल होगी? आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी इस बदहाल व्यवस्था से परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाता है, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थानों पर रखे डस्टबिन की मरम्मत और रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शहर की जमीनी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस जर्जर डस्टबिन को बदलवाने की सुध लेंगे या फिर स्वच्छता के दावों के बीच यह बदहाल व्यवस्था यूं ही बनी रहेगी? स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल क्षतिग्रस्त डस्टबिन हटवाकर नया डस्टबिन लगवाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
0
0
Report

रामपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर मुरादाबाद रेफर

RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow46m ago
Tanda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। दरअसल, पूरा मामला रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब का है। यहां रहने वाले नईम के 24 वर्षीय बेटे फूल शाह ने रात करीब आठ बजे घर के कमरे में कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचा मुंह पर रखकर गोली चलाई थी। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

नर्मदा तीर्थस्थल शाहाबाद में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow47m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:मंगलवार को रात्रि आठ बजे पावन पर्व देव दीपावली के शुभ अवसर पर नर्मदा तीर्थस्थल शाहाबाद में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर दीपों की अद्भुत रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। दीप प्रज्वलन, धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्तिमय वातावरण ने कार्यक्रम को अत्यंत दिव्य और मनमोहक बना दिया। श्रद्धा और आस्था के साथ प्रज्वलित हजारों दीपों ने भारतीय सनातन संस्कृति की भव्यता और आध्यात्मिक परंपरा का सुंदर संदेश दिया। समिति के मीडिया प्रभारी राजीव बाजपेयी ने बुधवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे बताया श्री नवदुर्गा पूजन समिति के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों से देव दीपावली का यह आयोजन एक गौरवशाली परंपरा के रूप में निरंतर सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है। दीपोत्सव को व्यवस्थित रूप देने के लिए सभी घाटों पर विशेष जिम्मेदारी सोप गई थी। जिसमें मुख्य कालिका घाट पर संरक्षक संजय मिश्रा, बसंत गुप्ता मानव, रमाकांत मौर्य ,गोपाल त्रिपाठी, मृदुल अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती की। वहीं बजरंग घाट पर सतीश श्रीवास्तव ,गौरी श्रीवास्तव ने श्री टेढ़ेश्वर नाथ घाट पर राजीव बाजपेयी,अनिल तिवारी ने व हरिश्चंद्र घाट पर मंगल मिश्रा, ध्रुव मिश्रा ने तथा नागाघाट पर संजय कश्यप,राजीव गुप्ता, सानू गुप्ता आदि ने विधि विधान से दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दीपदान के साथ ही जमीनी एवं आसमानी आतिशबाजी का भी भव्य प्रदर्शन किया गया सतरंगी आतिशबाजी से जगमगाते आकाश के मनोहरी नजारे को देखने के लिए श्रद्धालु देर तक एक टक निहारते रहे और जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। अंत में समिति की ओर से इस पावन महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सनातन धर्म प्रेमियों श्रद्धालुओं प्रशासन एवं नगर वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस भव्य आयोजन ने शाहाबाद की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में एक और सुंदर अध्याय जोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैराई में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से बुधवार को दोपहर बारह बजे दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों दुर्गेश दो वर्ष पुत्र कार्तिक और महिमा (5 वर्ष) है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
0
0
Report

जालौन में सिलेंडर ब्लास्ट के घायलों के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - सिलेंडर ब्लास्ट के घायलों के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, हर संभव मदद का दिया भरोसा रिपोर्ट - अखिलेश सिंह जालौन के उरई में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद घायलों और उनके परिजनों का हाल जानने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने सभासद माता प्रसाद के आवास पर पहुंचकर हादसे में घायल हुए परिवार के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में है और हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ले रही है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सरकार हर स्तर पर उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट - स्वतन्त्र देव सिंह कैविनेट मंत्री
0
0
Report
Advertisement

गरौठा विधायक पुत्र ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क

RSRaghvendra SinghFollow2h ago
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी गांव-गांव जनसंपर्क के बीच विधायक पुत्र की विकास कार्यों पर नजर, सिया में कीचड़ भरी सड़क पर रुके राहुल राजपूत गरौठा गांव-गांव जनसंपर्क के दौरान विधायक पुत्र राहुल राजपूत की नजर सिया गांव की बदहाल सड़क पर पड़ी। गांव की मुख्य सड़क पर फैले कीचड़ से ग्रामीणों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी देखकर राहुल राजपूत रुक गए और उनसे बातचीत की ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ भरी सड़क से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निकलने में भारी दिक्कत होती है कई बार लोग फिसलकर गिर चुके है बरसात के बाद हालातऔर भी बदतर हो जाते मौके पर ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद राहुल राजपूत ने बदहाल सड़क को लेकर अधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव की इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा
0
0
Report

नगर विकास को निर्माणाधीन डिवाइडर पालिका अध्यक्ष ने रुकवाया।कहा इसे हटाओ नुकसान मैं दूंगी।

VSVivek SharmaFollow2h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर। व्यापारियों की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लगाते हुए पालिका प्रशासन और ठेकेदार को तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद करने का निर्देश दिया।बोली जो नुकसान होगा मैं समझ लूंगी। नगर की बाजार बिरियागंज से मुख्य बाजार तक यातायात नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर डिवाइडर निर्माण और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।बुधवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित तमाम व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के आवास पहुंचे और उनसे मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर के निर्माण से बाजार की सड़क और संकीर्ण हो जाएगी जिसके चलते जाम की समस्या विकराल होगी साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा इसलिए डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया जाए।व्यापारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम आनन-फानन में बिरियागंज पहुंची और उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पालिका प्रशासन के कर्मचारियों,अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल डिवाइडर का काम बंद किया कर दिया जाए जब तक सड़क चौड़ी नहीं होती।साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो डिवाइडर का निर्माण में लागत लगी है उसे वह स्वयं देख लेंगी।पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए जमकर तालियां बजाई और उनकी सरहाना की। इस दौरान नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन,ठेकेदार रशीद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow2h ago
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। ​सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

प्रकाश पर्व पर गूंजा बलिदान और सनातन गौरव का संदेश, धर्म ज्ञान रक्षा मंच ने किया नवीन पदाधिकारियों क

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow3h ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर धर्म ज्ञान रक्षा मंच की ओर से श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश शर्मा ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एक ओर जहां गुरु नानक देव की शिक्षाओं और बलिदानी परंपराओं का स्मरण किया गया, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों व बच्चों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राकेश गौड़ ने ओजस्वी और प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने तत्कालीन समाज में व्याप्त विडंबनाओं और आडंबरों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक नवीन व विशिष्ट पूजा-उपासना पद्धति प्रदान की, जिसने समाज को निरंकार भक्ति के मार्ग पर अग्रसर किया और मुगल बादशाहों के बढ़ते आतंक के विरुद्ध सशक्त चेतना जगाई। गुरु नानक देव द्वारा दी गई यह उपासना पद्धति आगे चलकर सनातन व हिंदू समाज की सैन्य शक्ति और अकाल तख्त के रूप में सशक्त हुई। गुरु गोविंद सिंह ने जिस शौर्य परंपरा को आगे बढ़ाया और गुरु तेग बहादुर जी से लेकर भगत सिंह तक जो बलिदानी श्रृंखला गई, उसकी नींव स्वयं पूज्य गुरु नानक देव ने रखी थी। देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली इस बलिदानी कौम को हम सादर नमन करते हैं।" कार्यक्रम में कमलेश अरोड़ा ने गुरु नानक देव के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जोड़कर सिख समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके साथ ही विदेशों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को ससम्मान भारत लाकर विशेष आयोजन किए गए। समारोह के दौरान गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर और बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मंच की ओर से 16 विशिष्ट जनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप बंसल सरस्वा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन जितेंद्र जैन द्वारा किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top