273303
महाराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 का पांचवां चरण जोर-शोर से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में जिले के सभी थानों पर एंटीरोमियो टीमों द्वारा पुलिस पाठशाला और चौपाल आयोजित की जा रही है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गया में शिक्षा समीक्षा: उपस्थिति, परिणाम और योजनाओं पर व्यापक जोर
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को गया जी जिला परिषद सभागार में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च माध्यमिक एवं 10+2 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में विगत बैठक की संपुष्टि एवं समीक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति की प्रत्येक तीन माह पर होने वाली बैठक, विद्यालयों के विभिन्न कोषों का विवरण, केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान की स्थिति, शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, विद्यालय कायाकल्प योजना की प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वीकृत तथा रिक्त पदों, विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण एवं संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक समृद्धि उसके शिक्षित, संस्कारित, कुशल एवं आत्मनिर्भर नागरिकों से निर्धारित होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीएम श्री विद्यालय योजना, समग्र शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन, पीएम पोषण योजना एवं डिजिटल शिक्षा जैसी पहलों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बना रही है। वहीं बिहार सरकार भी मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष शैक्षणिक प्रयास किए जाएं तथा विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर अनिवार्य रूप से आयोजित हो। बाइट — प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधानसभा0
0
Report
छत्तीसगढ़ कर्मचारियों ने 3% महंगाई भत्ता के लिए सरकार से त्वरित निर्णय माँग
Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा ने राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकालने और प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग उठाई है। इस संबंध में फेडरेशन ने 18 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन में फेडरेशन ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग राजस्व पटवारियों के जारी आंदोलन का सकारात्मक निराकरण करने और आंदोलन के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई सभी दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल निरस्त करने की है। वहीं दूसरी मांग प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की है। फेडरेशन का कहना है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी अब भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते से वंचित हैं। संगठन ने केंद्र सरकार के समान प्रभावी तिथि से महंगाई भत्ता और एरियर सहित भुगतान करने की मांग की है। फेडरेशन ने शासन से दोनों मांगों पर संवेदनशीलता के साथ जल्द निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारी हितों की अनदेखी की गई तो संगठन लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा。0
0
Report
आजम खान की रिहाई के लिए जमानत प्रक्रिया तेज, 50-50 हजार के दो जमानत मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार को उनके वकीलों ने गाजियाबाद की विशेष अदालत में जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अर्जी दाखिल की। अदालत ने आजम खां की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें निर्धारित की हैं। आजम खां के अधिवक्ता मोहम्मद यासिर अब्बासी ने कोर्ट परिसर के बाहर पत्रकारों को बताया कि हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें सुनने के बाद आजम खां को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 से 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गाजियाबाद कोर्ट में श्योरिटी फिक्सेशन के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें निर्धारित कर दी हैं। मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर भी लगाई अर्जी अधिवक्ता ने बताया कि आजम खां की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए अदालत में एक अन्य प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट से उपचार कराने की आवश्यकता का उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में सेशन कोर्ट की ओर से भी कार्डियोलॉजीस्ट को दिखाने के संबंध में आदेश पारित किया गया था। इसी आधार पर अदालत से अनुरोध किया गया कि जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया लंबित रहने के दौरान भी अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर आजम खां को रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि अदालत ने जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया लंबित रहने के दौरान अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की शर्त पर रिहाई की अनुमति दी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई की उम्मीद गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी के मामले में आजम खां को अंतरिम जमानत प्रदान की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब गाजियाबाद की विशेष अदालत में जमानत और रिहाई से जुड़ी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
नवनिर्वाचित सरपंच ने पदभार लेते ही 11 लाख रुपए के विकास प्रस्ताव की घोषणा
Pali, Rajasthan:पदभार संभालने से पहले सरपंच ने की 5 लाख रुपए की घोषणा, पंचों ने भी खोला विकास का खजाना किशनपुरा में विकास को लेकर दिखा जनप्रतिनिधियों का उत्साह, सरपंच जमनी जसाराम राठौड़ की घोषणा से प्रेरित होकर वार्ड पंचों ने भी दिए 6 लाख रुपए पाली जिले की रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत किशनपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच जमनी जसाराम राठौड़ ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही गांव के विकास को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी। खास बात यह रही कि कार्यभार संभालने से पहले ही सरपंच ने गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी। सरपंच की इस पहल से प्रभावित होकर वार्ड पंच मोहनलाल चौधरी ने भी 5 लाख रुपए तथा वार्ड पंच पुखराज चौधरी ने 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस तरह गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से कुल 11 लाख रुपए की घोषणा की गई। पदभार ग्रहण समारोह से पहले नवनिर्वाचित सरपंच जमनी जसाराम राठौड़ ने स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान सरपंच राठौड़ ने पंचायत कक्ष में प्रवेश से पहले उसे प्रणाम किया और विधि-विधान के साथ कार्यभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित सरपंच और पंचायत कार्यकारिणी का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच जमनी जसाराम राठौड़ ने कहा कि गांव की स्वच्छता और सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सरकारी योजनाओं और बजट के साथ भामाशाहों के सहयोग से किशनपुरा ग्राम पंचायत को एक आदर्श और विकसित पंचायत बनाने के लिए पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा।0
0
Report
Pushkar मेले के अश्वों की कीमतों का सच: जमीनी जांच में भ्रामक प्रचार सामने
Ajmer, Rajasthan:एंकर - विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में अश्वों की करोड़ों रुपए की कीमतों के दावे कितने सही हैं और कितने गलत है... इसकी जमीनी हकीकत जानी जी मीडिया की टीम ने... अश्वों को लाने वाले व्यापारी किसानों से ग्राउंड जीरो पर जाकर सचाई जानी तो .. पूरे मामले का खुलासा कुछ इस तरह हुआ कि विश्वास ही नहीं हो पाया... करोड़ों रुपए के बादल, सम्राट,टायसन और न जाने कितने ही नामो के दबंग और दमदार घोड़े इस मेले में बिकने ही नहीं आए... इनकी सिर्फ नुमाइश कर इनके सिमन का सौदा किया गया... महाराष्ट्र से टायसन को लाने वाले अश्व पलक ने स्वीकार किया कि घोड़े की कीमत अनमोल हे.. शोसल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर सिर्फ भ्रम पैदा कर कोतूहल बनाया जाता है... वही राजस्थान के एक अश्व पलक ने तो यहां तक कह दिया कि घोड़ों की कीमत 15 से 25 लाख तक अधिकतम देखी गई हे.. महंगी लक्जरी गाड़ियों की तुलना पर उसने कहा कि घोड़ा सजीव होता हे.. इससे परिवार के सदस्य जैसे रिश्ता बन जाता हे इस लिए इसकी कीमत करोड़ों में बोलते हे जिसे न खरीददार मिलता हे और न ही इसे बेचने आते हैं..0
0
Report
डीडवाना के कबाड़ गोदाम में आग, दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना कबाड़ गोदाम में आग, मल्लाबासनी गांव के बाहर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, नगर परिषद की दमकल पहुंची मौके पर, आग पर काबू पाने का चल रहा है प्रयास।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के बरही गांव में मंदिर के पास फायरिंग, दो बाइक सवार बदमाश फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ बदमाशों ने मंदिर के पास ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रात में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा और मैगजीन बरामद किया है। वहीं, अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और मंदिर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।0
0
Report
संभल में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर महिला ने गरीबों से ठगी
Noida, Uttar Pradesh:संभल में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर महिला ने गरीबों से ठगी0
0
Report
लखनऊ में 20 किमी रोड शो से सियासत गरम, अखिलेश की Rath Yatra पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(UP): SP Singh Patel (Samajwadi Party, Mp) On 20 Km Long Roadshow From Gorakhpur To Election Shankhanad / Keshav Maurya's Sarcasm On Akhilesh's Rath Yatra / Dhirendra Shastri's Counterattack On The Demand To Stop The Story / Ed Approaches Supreme Court Against Azam Khan's Bail / Pankaj Chaudhary Attack On Akhilesh0
0
Report
Advertisement
जनजाति गौरव दिवस: Tekam का संदेश—कलेक्टर बनो, पर रोड़ा लगे तो राजनीति में आ जाओ
Kondagaon, Chhattisgarh:जनजाति गौरव दिवस के मंच से बच्चों को विधायक नीलकंठ टेकाम की नसीहत – खूब पढ़ो, कलेक्टर-एसपी बनो, लेकिन कोई काम में टांग अड़ाए तो राजनीति में आ जाना! जी मीडिया के सवाल पर खुलकर बोले विधायक – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से मुझे राजनीति में आना पड़ा। पूर्व विधायक संत नेताम का जिक्र करते हुए बोले टेकाम – मैं उनके सामने कलेक्टर था और बाद में उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ा। कलेक्टर की कुर्सी से राजनीति के गलियारों तक का सफर... और इस सफर के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम! केशकाल विधानसभा के भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में कुछ ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। बच्चों को कलेक्टर और एसपी बनने की नसीहत देते-देते विधायक ने अपने ही राजनीतिक सफर का किस्सा सुना दिया। जी मीडिया के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से उन्हें राजनीति में आना पड़ा। दरअसल, जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब पढ़-लिखकर कलेक्टर और एसपी बनने की सलाह दी। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विधायक ने कहा कि कलेक्टर-एसपी बनकर अच्छा काम करना, लेकिन अगर आपके काम में कोई टांग अड़ाए तो कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आ जाना। जी मीडिया का सवाल विधायक की इस बात पर जी मीडिया ने उनसे सीधा सवाल पूछा कि क्या जब आप जिले के कलेक्टर थे, तब भी किसी ने आपके काम में टांग अड़ाई थी? क्या इसी वजह से आपको कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आना पड़ा? और क्या आपकी राजनीतिक एंट्री के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका थी? बाइट – नीलकंठ टेकाम, भाजपा विधायक यहां विधायक नीलकंठ टेकाम ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेते हुए कहा कि उनकी वजह से ही मुझे राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने मुझे अपने ही चहेते विधायक के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा और मैं विधायक बन गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने बयान में पूर्व विधायक संत नेताम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे कलेक्टर थे, तब संत नेताम विधायक थे और बाद में उन्होंने उन्हीं के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा। अब जनजाति गौरव दिवस के मंच से दिया गया विधायक का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सवाल यह भी है कि क्या कलेक्टर से विधायक बनने का यह सफर महज एक संयोग था या इसके पीछे उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों की भी बड़ी भूमिका थी?0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने करोड़ों की साइबर ठगी से पर्दाफाश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने का झांसा देना और फिर लोगों के बैंक खातों के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करना... इस पूरे खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रयागराज के सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सोनभद्र से जुड़े बैंक खातों के जरिए करीब 37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है, जबकि देशभर में करीब 200 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इसे पहले रॉबर्ट्सगंज और साइबर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों में रवि पाण्डेय और बृजेश कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी पूछताछ में भी नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने और अनुपम सिंह तथा नायब खान के माध्यम से खाते आगे उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई थी। अब सौरभ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। विदेश में कंपनियां स्थापित करने से लेकर बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये के लेनदेन तक, हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक महिंद्रा थार, 27 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन बैंक पासबुक, तीन मोबाइल फोन और एक एप्पल लैपटॉप बरामद किया है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और बरामद डिजिटल उपकरणों की जांच के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि नौकरी और निवेश के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
सरेआम बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में एक महिला और दो पुरुष मिलकर सड़क पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं दिनदहाड़े मारपीट की घटना से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के बीच भारी रोष इस घटना का करीब 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है。 सरेआम दबंगों द्वारा बुजुर्ग के साथ की मारपीट थाना खैर क्षेत्र के गांव एचना का मामला0
0
Report
Advertisement
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत और तीन घायल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा。 महिला की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल。 गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 395 के पास हुआ हादसा。 हादसे में बिहार क़ी मीनाक्षी पत्नी सुजीत की मौके पर मौत, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल。 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया。 बिहार के गया से परिवार के साथ मथुरा जा रहे थे सभी लोग。 आसीवन थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे का मामला。0
0
Report
हरमाड़ा पुलिस ने नकबजनों को गिरफ्तार कर 30 लाख का माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा को मिली सफलता पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का किया पर्दाफাশ मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार। आरोपी रंजीत उर्फ विजय और राजेश उर्फ गुड्डू को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ करीब 30 लाख रुपए का माल बरामद वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की बरामद नकबजनी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त वारदात के बाद किराए का कमरा खाली कर दूसरी जगह हो जाते थे फरार आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ。 जयपुर पश्चिम डीसीपी प्रशांत किरण के निर्देशन में हुई कार्रवाई0
0
Report
जैसलमेर-बाड़मेर में अकाल के बीच गोवंश के लिए 800 गाड़ी चारा, ट्यूबवेल योजना
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर के सीमावर्ती इलाकों में अकाल के हालात से निराश्रित गोवंश के सामने चारे और पानी का गंभीर संकट खड़ा है। कहीं चारे की कमी है, तो कहीं पानी की खोज में भटकता गोवंश जिंदगी की जंग लड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में जब निराश्रित गोवंश के सामने संकट गहराया, तब श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ने मदद का हाथ बढ़ाया। 800 गाड़ी सूखे चारे की घोषणा, पानी के लिए ट्यूबवेल और गोसेवकों का आर्थिक समर्पण। यह केवल एक राहत अभियान नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक कहानी है।0
0
Report
Advertisement
