273305
Mahrajganj - आतंकी हमले का युवाओं ने जताया विरोध
Thuthibari, Uttar Pradesh:स्थानीय चौराहे पर युवाओं द्वारा रैली निकाल कर विरोध जताया गया। साथ ही इस आतंकी हमले का कड़ा जवाब देने की सरकार से अपील की गयी। इस दौरान विक्रम दिवाकर पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं ने अपने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखायी और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की,साथ ही देशवासियों से शांति और भाईचारे को बनाये रखने की अपील करते भारत माता की जय सहित और भी बहुत नारे लगाये।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
झांसी जिला महिला अस्पताल में गुंडई: सुरक्षा गार्ड ने महिला और पति को सरेआम धक्का दिया, वीडियो वायरल!
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। जिला अस्पताल महिला हॉस्पिटल के गेट पर दंपत्ति से गार्ड ने की धक्का मुक्की, बिना महिला सुरक्षा कर्मी के गार्ड ने महिला को दिया धक्का। अस्पताल में गार्डों द्वारा मरीज या तीमारदार से धक्का मुक्की अभद्रता करना आम बात हो गई। इस पर अंकुश लगाना चाहिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
मुरैना में अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, खेतों से जहरीली शराब बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, खेतों में जहरीली कच्ची शराब बना रहे आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा. खेतों से करीब 200 लीटर से अधिक जहरीले कच्ची शराब हुई बरामद. सागर में जहरीली शराब पीने के बाद मुरैना में जहरीली शराब पर कार्रवाई जारी. जहरीली शराब बनाने वाला युवक करीब 176 क्वाटर में शराब बेचने की कर रहा था तैयारी. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर करीब 31 लीटर क्वाटर जहरीली शराब को भी किया बरामद. पुलिस की इस कार्रवाई से बची लोगों की जिंदगीयां. पुलिस ने जहरीली अवैध शराब बनाने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला. पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हुए आरोपी. पकड़ी गई शराब की कीमत 57 हजार रु. आरोपी संजय सिकरवार खेतों में फसल के बीच बना रहा था कच्ची जहरीली शराब. पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही कर शराब को जप्त. चिन्नौनी थाना क्षेत्र के खिडोरा गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के वार्ड 16 में ईवीएम तकनीकी खराबी के बाद बदली मशीन, मतदान सुचारु
Jaipur, Rajasthan:प्रतापगढ़छोटी सादड़ी के वार्ड 16 में मतदान के दौरान मशीन में आई तकनीकी खराबी,तकनीकी खराबी के बाद मतदान मशीन को बदला जा रहा,अधिकारियों की मौजूदगी में खराब मशीन हटाकर दूसरी मशीन लगाने की प्रक्रिया जारी,तकनीकी समस्या दूर होने के बाद मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहेगी,0
0
Report
विकसित भारत की यात्रा में सभी फूफा हो जाएंगे चुप, नेता का दावा वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मुंह फुलाने वाले सभी फूफा विकसित भारत की इस यात्रा में ‘फूं-फां’ हो जाएंगे।0
0
Report
हरदोई: दवा दिलाने गए सास-दामाद की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीना जीवन
Hardoi, Uttar Pradesh:दवा लेने निकले थे सास-दामाद, रास्ता भटका तो मौत ने घेरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दोनों की मौत हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहबादपुर गांव के पास हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत (25) ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि सुरजीत का एक हाथ कटकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। सुरजीत दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे और उनकी सास गुड्डी भी दिल्ली में काम करती थीं। सोमवार को ही दोनों दिल्ली से आए थे। बृहस्पतिवार को सुरजीत अपनी सास को दवा दिलाने हरदोई लेकर गए थे। दवा लेने के बाद दोनों टड़ियावां में रहने वाली गुड्डी की बहन मीना के घर जा रहे थे। रात में रास्ता भटकने के कारण सुरजीत इटौली पुल से आगे सही मोड़ लेने के बजाय सीतापुर रोड पर चले गए। शाहबादपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
रायपुर में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की उम्मीद
Begun, Rajasthan:रायपुर में आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है.. 5-डे बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है.. रायपुर में बैंक कर्मचारी मोतीबाग चौक पर जुटे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है.. हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है.. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं और सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की जा रही है.0
0
Report
कांकेर में अवैध शराब सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम तत्काल निलंबित
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर के भानुप्रतापपुर अंतर्गत बसंत नगर में पुलिस द्वारा सूने मकान से 4,400 से अधिक खाली बोतलें, नकली होलोग्राम व 3,380 ढक्कन बरामद किए जाने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। दायित्वों में घोर लापरवाही और लचर नियंत्रण के आरोप में आबकारी आयुक्त कार्यालय ने वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस की इस बड़ी जब्ती के बाद हुई विभागीय कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
अमेठी में जमीन विवाद पर धरना, गुरु बक्स दास ने रोड जाम कर दिया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पीड़ित परिजनों को न्यायालय दिलाने के लिए महंत गुरु बक्स दास आये आगे, मकान बनवाने के लिए ली गई जमीन का सौदा दूसरे लोगों को किए जाने से नाराज़ परिजन बैठे धरने पर, पीड़ित परिजनों का आरोप एसपी से शिकायत के बावजूद भी दबंग लोग वापस नहीं कर रहे हैं जमीन के लिए दिऐ गये लाखों रुपए, जिससे नाराज राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बक्स दास ने रोड किया जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बरिस में भीगकर धरने पर बैठे लोगों को हटवाया, कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे भरथा रसूल पुर का है मामला,0
0
Report
Advertisement
लखनऊ-दिल्ली हाईवे 9 पर अवैध शराब ले जा रही पिकअप में आग, 291 बोतलें बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर धू धुकर जली अवैध रूप से पंजाब मार्का की अंग्रेजी शराब ले जा रही पिकअप गाड़ी, पुलिस शराब और गाड़ी कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी, घरेलू सामान से ढक कर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की पेटियां, गाड़ी मे बड़ी संख्या मे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब अवैध रूप से थी लेकर जा रही, आग लगने से पिकअप मे रखी बड़ी संख्या बोतलों के ढक्कन पिघल गए जिसकी वजह से आग बाढ़ गयी, आग बुझाने के बाद पुलिस ने पिकअप(टाटा मैजिक) से 291 बोतले शराब भरी की बरामद, शराब बोतलों कों छुपाने के लिए रखा गया फ्रिज सौफा सहित अन्य घरेलु सामान जलकर हुआ खाक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने पिकअप मे लगी आग बुझाई, पाकबड़ा थाना पुलिस आग बुझने के बाद पिकअप कों अपने कब्जे मे लेकर थाने पहुंची, पुलिस ने मामले मे अज्ञात वाहन चलाक के खिलाफ बीएनएस की धारा 63 एवं 72 मे किया मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले मे मुकदमा दर्ज कर आगे की जाँच और कार्यवाही मे जुटी, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बताई जा रही वजह, मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे 9 का पूरा मामला।0
0
Report
भोजपुर में बाइक चोर गिरफ्तार: चार युवक पकड़ में
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातार बढ़ रहे बाइक चोरी की घटना के बाद अब पुलिस अपनी दबिश दिखानी शुरू कर दी है। ताजा मामला बबूरा थाना के कोहरामपुर गाँव की है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के बगीचे में चोरी की बाइक के साथ चार युवक मौजूद हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कोहरामपुर के बगीचे में छापेमारी की जिसमें चार चोरी की अपाची बाइक के साथ चार युवक को मौके से धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों ने बाइक चोरी के कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इधर पुलिस ने गिरफ्तार सभी युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। सभी गिरफ्तार युवकों का आपराक्षिक इतिहास जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस इसको एक बड़ी उपलब्धि मान रही है।0
0
Report
नवधा बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल: 5 दिनों के कार्यकाल और नई वैकेंसी की मांग
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में बैंककर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5 दिन बैंक खोलने की मांग, काम के बढ़ते दबाव और कर्मचारियों की कमी पर जताई नाराजगी, मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज नवादा। जिले में शुक्रवार को बैंककर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की और बैंक शाखाओं के बाहर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग व्यवस्था में लगातार काम का दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। बैंककर्मियों की प्रमुख मांग है कि सप्ताह में पांच दिन ही बैंकिंग कार्य संचालित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम के बढ़ते बोझ के कारण उन्हें व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। बैंकिंग कार्य के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, लक्ष्य आधारित कार्य और ग्राहकों की बढ़ती संख्या का दबाव कर्मचारियों पर रहता है। ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में नई बहाली (वैकेंसी) निकालने की भी मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से पर्याप्त संख्या में नियुक्तियां नहीं होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द नई वैकेंसी निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि आज की हड़ताल के बाद भी यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों के अनुसार इसके बाद तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग समय पर आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन उनकी सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर बैंकिंग व्यवस्था और पर्याप्त मानव संसाधन की मांग को लेकर है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में बैंक यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल से लेनदेन ठप, ATM चालू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर एक दिवसीय बैंक हड़ताल हुई। देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण कई बैंकों का बंद रहा और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सहित कई बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे और शहर के स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा अन्य पुरानी मांगों के जल्द समाधान की मांग की। बाकी बैंकों के बंद रहने से जिले के लेनदेन प्रभावित रहा जबकि एटीएम सेवाएं चालू रहीं। 28, 29, 30 सितम्बर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
मोहन यादव ने सागर शराब कांड पर एक्शन और MP में निवेश की घोषणाएं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रेस कांफ्रेंस सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान हेमंत खंडेलवाल ने कहा... पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से अभियान शुरू होगा पीएम मोदी के 25 साल जनसेवा के पूरे होने पर 17 अक्टूबर तक चलेगा बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे अपडेट... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... सेवा संकल्प अभियान गौरव करने वाला विषय है आर्थिक शक्ति में भारत नंबर वन है युद्ध के माहौल के बीच भारत ने रास्ता निकाला कांग्रेस के सामने जवाब है 40 से ज़्यादा देशों के साथ व्यापार की ढील की गुजरात राज्य को 12 साल में कहां से कहां तक पहुंचाया दुबई में पेट्रोल भारत से ज्यादा मंहगा है भारत में पेट्रोल पर कंट्रोल किया गया अपडेट... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने नारी वंदन पर क्या किया कांग्रेस ने एक परिवार से भारत रोको की परंपरा शुरू की मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 55 साल की तुलना बीजेपी से शासन से की मोदी जी का नारी वंदन को लेकर संकल्प है मोदी जी निर्णयों को युगों तक याद रखा जाएगा .... एमपी में 85 हजार से ज़्यादा नौकरी सरकार ने दी हर साल एक लाख भर्तियां होगी सबसे तेज गति से निवेश लाने के मामले में एमपी नंबर वन है डाकुओं के बाद नक्सलियों को खत्म किया वक्फ बोर्ड में हिन्दू सदस्य को मौका मिला दो मेट्रोपोलिटन सिटी पर काम हो रहा ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग की सौगात मिली गीता भवन के साथ जनपद में वृंदावन गांव भी बनवा रहे हर सेक्टर में एमपी आगे बढ़ रहा राजधानी से 6 ग्रीन एक्सप्रेस बनाए जाएंगे ओंकारेश्वर में डवलपमेंट के काम चल रहे .... सागर जहरीली शराब कांड को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ कल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर यूएई से आने वाले निवेश को लेकर कहा... बड़े-बड़े एमपी में उद्योग आएगा इन्फट्रकचर, MSME में भी निवेश आएगा कई सेक्टर में निवेश आएगा रोजगार के अवसर भी मिलेंगे अपडेट... एमपी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... एमपी में 85 हजार से ज़्यादा नौकरी सरकार ने दी हर साल एक लाख भर्तियां होगी सबसे तेज गति से निवेश लाने के मामले में एमपी नंबर वन है डाकुओं के बाद नक्सलियों को खत्म किया वक्फ बोर्ड में हिन्दू सदस्य को मौका मिला दो मेट्रोपोलिटन सिटी पर काम हो रहा ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग की सौगात मिली गीता भवन के साथ जनपद में वृंदावन गांव भी बनवा रहे हर सेक्टर में एमपी आगे बढ़ रहा राजधानी से 6 ग्रीन एक्सप्रेस बनाए जाएंगे ओंकारेश्वर में डवलपमेंट के काम चल रहे0
0
Report
हापुड़ में दूध सप्लाई के समय शराबी युवकों ने की मारपीट, जाति-गांव का आरोप नहीं
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोदीनगर–दस्तोंई मार्ग पर दूध की सप्लाई करने जा रहे युवक और उसके भाई के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने जाति और गांव का नाम पूछकर उनके साथ अभद्रता व मारपीट की. वहीं, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी प्रकार के जातीय एंगल को सिरे से खारिज करते हुए इसे शराब के नशे में की गई मारपीट की वारदात बताया है. जानकारी के अनुसार ग्राम दस्तोई निवासी क्रिश ने बीती शाम को बाइक से हापुड़ में दूध सप्लाई करने आ रहा था. तभी मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने उसे रोक लिया. क्रिश ने बताया कि आरोपियों ने उसका गांव और जाति पूछी तथा कहा कि तुमने हमारे भाई को मारा था, अब तुम्हें देख लेंगे. क्रिश किसी तरह वहां से बचकर निकला और अपने भाई दीपांशु के साथ चमरी फाटक की तरफ गया, जहां आरोपियों ने घेराबंदी कर दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शाम करीब पौने आठ बजे शराब पिए 4 से 5 बाइक सवार लड़कों ने गांव से आ रहे युवकों के साथ हाथापाई की थी. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पहली घटना में शामिल पीड़ित और आरोपी दोनों आदर्श नगर के ही निवासी हैं और आपस में सजातीय हैं. इसके बाद मुख्य मार्ग पर जिस तीसरे युवक से मारपीट हुई, वह भी आरोपियो के लिए अनजान था. एएसपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना का किसी पुराने विवाद या जातिगत रंजिश से कोई संबंध नहीं है, यह केवल शराब के नशे में की गई अराजकता का मामला है. पुलिस ने अधिकांश आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और तहरीर के आधार पर साक्ष्य संकलित करते हुए सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है. बाइट - दीपांशु, पीड़ित बाइट - क्रिश, पीड़ित युवक बाइट - विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़0
0
Report
Advertisement
