icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संत नाराज़गी: AI वीडियो पर समाजवादी पार्टी को संतों की चेतावनी

Haridwar, Uttarakhand:उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए कथित पोस्टर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े AI वीडियो को लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” और जब किसी पार्टी का नाश होना होता है, तो वह इसी तरह के काम करती है। रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों, ब्राह्मणों और बटुकों को श्राप देने के बजाय ऐसे कृत्यों पर आत्ममंथन और प्रायश्चित होना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर भी बड़ा बयान दिया और वहां भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। वहीं AI वीडियो को लेकर संत करौली शंकर दास जी महाराज ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AI जैसी तकनीक का इस्तेमाल बुद्धि और सकारात्मक सोच के साथ होना चाहिए। किसी की निंदा, अपमान या मान-मर्दन के लिए AI वीडियो बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल लोक-कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
0
0
Report

हरिद्वार में बुजुर्ग को डूबने से बचाया, गोताखोरों की साहसिक कोशिश वायरल

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार। हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में हाथी पुल के पास गंगा में बहे एक बुजुर्ग को स्थानीय गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। अपनी जान पर खेलकर युवकों ने बुजुर्ग तो बचा लिया और वायरल वीडियो में युवकों के साहस की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हर की पैड़ी के आसपास कुछ गोताखोर गंगा से सिक्के निकालने और श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए जाने वाले नारियल पकड़ने का काम करते हैं। बीते सोमवार की शाम को भी युवक और बच्चे यही काम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर गंगा में बह रहे एक बुजुर्ग पर पड़ी। पानी का तेज बहाव होने के कारण बुजुर्ग बहता चला जा रहा था और गंगा में कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा था। बुजुर्ग को बहता देख हाथी पुल के पास स्थानीय दो गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग को बाहर निकालने की घटना को घाट पर ही मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुजुर्ग तेज पानी में रहता चला जा रहा है और जब लोगों की नजर उसे पर पड़ती है तो एकदम से पानी के नीचे बैठने लगता है। गहरे पानी से और तेज धारा के बीच बुजुर्ग को बचना आसान नहीं था लेकिन दोनों युवकों ने अपनी जान पर गेम कर उसे डूबने से बचा लिया। गंगा में कूदने के दौरान एक युवक तो घाट पर लगी रेलिंग पैर फिसल भी गया था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सीधा गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ज को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र करीब 70 वर्ष थी, जिसको सुरक्षित निकालने के बाद उनकी हालत सामान्य और वह स्वस्थ हैं। स्थानीय ढाबा संचालक कमल खड़का ने बताया कि घाट पर सिक्के और नारियल पकड़ने वाले युवक अच्छे तैराक और गोताखोर होते हैं। इसी तरह वो लोगों को डूबने से बचाते हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

राजस्थान के युवक ने होटल में बिहार की युवती पर चाकू हमला, खून लथपथ

Noida, Uttar Pradesh:जानकारी के मुताबिक राजस्थान के रहने वाला एक युवक और बिहार की रहने वाली युवती ने बुधवार की शाम को होटल में चेक इन किया, बीती रात युवक वोमेट करता हुआ कमरे से बाहर निकला. स्टाफ ने उसे सम्भाला और जैसे ही कमरे में गए उन्हें लड़की खून से लथपथ नज़र आई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. युवक फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है. पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की चाकू मारकर हत्या की फिर कुछ जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी की कोशिश की. मामले की जांच जारी. लड़की का नाम शिवानी है बिहार की रहने वाली है. लड़की के लड़के का नाम प्रकाश है
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

कैथल में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, दो छात्राओं की मौत

Kaithal, Haryana:सीवन में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी—दो छात्राओं की मौके पर मौत सीवन बस अड्डे के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो छात्राओं की दर्दनाक मौत कैथल के ब्लॉक सीवन में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सीवन के गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सीवन बस अड्डे के पास उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माण्डी निवासी शरणदीप कौर और गुरदीप कौर के रूप में हुई है। शरणदीप कौर 10वीं कक्षा, जबकि गुरदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद के मोरहर नदी के तेज बहाव से गोनावां-आमैन क्षेत्र जलमग्न, धान फसल डूबे

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली मोरहर नदी में आये तेज बहाव ने सदर प्रखंड के गोनावाँ एवं अमैन पंचायत में भारी तबाही मचा दी है। नदी के बढ़े जलस्तर से दोनों पंचायत के दर्जनों गांव और खेतों में पानी फैल जाने से हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। हालात ऐसी है कि नदी का पानी गांव के चारों ओर फैल गया है। सड़कों पर भी पानी का तेज जारी है जिससे इलाके के ग्रामीण चिंतित एवं परेशान हैं। ये तस्वीरें सदर प्रखंड की हैं, जहाँ मोरहर, बलदैया और दरधा नदियों का पानी एक साथ कहर बरपा रहा है। आलमपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर पानी का तेज बहाव है जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़कों पर जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीण अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। घरों के चारों तरफ पानी भर जाने से विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। गोनावाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर, सहवाजपुर और अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर तथा तुरकौल गांव पूरी तरह जलभराव की چपेट में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी में अचानक आयी बाढ़ के पानी से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। हालात ऐसी हैं कि गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है। गांव के कुछ घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे गांव से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव के लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं। गांव में पानी घुसने से जीव-जंतु जैसे सांप-बिच्छू भी आने लगे हैं। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। महीनों की मेहनत और भारी लागत लगाकर किसानों ने धान की रोपाई की थी, लेकिन अब हजारों एकड़ में फैली फसल पानी के नीचे समा चुकी है। किसानों के सामने न सिर्फ फसल गंवाने का गम है, बल्कि अब भारी आर्थिक संकट भी मंडरा रहा है। मोरहर, बलदैया एवं दरधा नदी में आये बाาढ़ के पानी से गोनवाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर और सहवाजपुर सहित अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर और तुरकौल गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोरहर, बलदैया और दरधा नदी का पानी एक साथ क्षेत्र में फैल जाने से हालात विकराल हो गए हैं। कड़ी मेहनत और भारी लागत से की गई धान की रोपाई पूरी तरह पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। अब ग्रामीणों और किसानों की नजरें जिला प्रशासन की ओर टिकी हैं और वे जल्द से जल्द राहत एवं क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं.
0
0
Report

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ नियुक्ति पर संतोष कुमार का फंड घोटाला आरोप

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति और पैसों के हेर-फेर के आरोपों पर CPI सांसद पी. संतोष कुमार कहते हैं, "सवाल यह है कि इस फंड घोटाले का क्या? राम के नाम पर, RSS-BJP के कंट्रोल वाले ट्रस्ट से करोड़ों रुपये का गबन किया गया और चोरी की गई। उनके पास क्या सफाई है? RSS प्रमुख दुनिया भर में कैंपेन कर रहे हैं, और अपनी स्थापना के सौ सालों में, RSS ने राम भक्तों से बहुत सारा पैसा लिया, और BJP ने शायद इस पैसे का इस्तेमाल अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सांसदों को खरीदने के लिए किया होगा। तो, यह कैसी स्थिति है?... इन लोगों ने भगवान के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया। यह एक गंभीर अपराध और बहुत गंभीर मुद्दा है, और आज तक प्रधानमंत्री की तरफ से कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं आया है।"
0
0
Report
Advertisement

पानीपत में उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का एक्शन प्लान

Panipat, Haryana:इंडस्ट्रियल एसोसिएशनों की नाराजगी के बाद हरकत में प्रशासन कई समस्याओं पर तत्काल एक्शन प्रशासन का एक्शन प्लान, सड़क-सीवर और बिजली की समस्याएं होंगी दूर 9 सितंबर को जिमखाना क्लब में सेमिनार से ऑन द स्पॉट एक्शन पानीपत。 शहर की करीब 20 औद्योगिक संगठनों की ओर से उद्योगों के संचालन में आ रहीं समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक का असर अब दिखाई देने लगा है। 29 अगस्त को हुई बैठक में उद्योगपतियों ने सड़क, सीवर, सफाई, कचरा प्रबंधन, बिजली की ट्रिपिंग और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा की अगुवाई में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ, नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग रखी। प्रशासन ने कई समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। वहीं, उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का अधिकतम लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 9 सितंबर को शाम 4 बजे जिमखाना क्लब में विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम, बिजली विभाग, उद्योग विभाग, एक्सपोर्ट डिवीजन, एलडीएम और बैंकों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे। तीन साल से अटकी सड़क का काम होगा शुरू हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने बताया कि उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर 29 अगस्त को सभी औद्योगिक संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कई समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इंडो फार्म के आगे पिछले करीब तीन साल से लंबित सड़क के निर्माण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। डेज होटल के सामने रोडिंग-अनरोडिंग की समस्या के समाधान के लिए भी आदेश दिए गए हैं। वहीं फ्लोरा चौक के पास झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में सड़क पर छोड़ी गई सीवर पाइपलाइन को हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर ने दिए हैं। बिजली ट्रिपिंग पर भी हुआ एक्शन उद्योगपतियों की ओर से बार-बार बिजली की ट्रिपिंग की समस्या भी उठाई गई थी। धमीजा के अनुसार कई बार एक घंटे में तीन-तीन बार बिजली कट जाती थी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है और ट्रिपिंग की समस्या भी काफी हद तक दूर हुई है। परधाना में आत्मनिर्भर नीति के तहत लगाए गए कुछ यूनिटों को लोड नहीं मिलने के कारण बिजली कनेक्शन की समस्या थी। इस मामले में भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन जारी करने की कार्रवाई की है。 औद्योगिक कचरे के लिए बनेगा नया सिस्टम औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा उठाने की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत पर नगर निगम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव के अनुसार सभी औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। प्रत्येक फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे की मात्रा का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर औद्योगिक क्षेत्रों से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे के संग्रहण और निस्तारण के लिए नया टेंडर तैयार कर फ्लोट किया जाएगा। इंडो फार्म में सीवर लाइन की क्षमता होगी दोगुनी इंडो फार्म वाली गली में सीवर लाइन चौक होने की समस्या को लेकर निगम कमिश्नर ने बताया कि यह क्षेत्र काफी घनी आबादी वाला है। यहां कई इमारतों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जिसके कारण सीवर लाइन पर अधिक दबाव है। उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पहले से चल रही है और सीवर लाइन की क्षमता को दोगुना करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लोरा चौक से हटेंगे कब्जे फ्लोरा चौक के आसपास अवैध कब्जों और सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा भी उद्योगपतियों ने उठाया था। निगम की ओर से इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। निगम कमिश्नर के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में कब्जे हटाने के साथ सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई की जाएगी。 दुर्घटना के मामलों में पहले होगी सुनवाई उद्योगपतियों ने पुलिस कार्रवाई से जुड़ी समस्या भी एसपी के सामने रखी। धमीजा के अनुसार औद्योगिक इकाइयों में किसी हादसे के बाद सीधे गंभीर धाराओं में कार्रवाई किए जाने को लेकर उद्योगपतियों ने चिंता जताई थी। एसपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी मामले में पहले तथ्यों और परिस्थितियों की सुनवाई की जाएगी और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। गलत तरीके से दर्ज एफआईआर पाए जाने पर उसे रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। 9 सितंबर को एक मंच पर होंगे उद्योगपति और अधिकारी उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं। अब 9 सितंबर को शाम 4 बजे जिमखाना क्लब में बड़ा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी संबंधित विभागों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एक ही मंच पर होंगे。 सेमिनार में उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय लाभ और सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी। एलडीएम और बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, ताकि उद्योगों को मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को दूर किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पानी, बिजली या अन्य किसी समस्या पर प्रशासन त्वरित संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित करेगा। बाइट विनोद धमीजा चेयरमैन हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(ब्राउन शर्ट वाले) बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त(जिनके पीछे तिरंगा लगा हुआ है) बाइट डॉ पंकज यादव कमिश्नर निगम(सफेद शर्ट वाले) औद्योगिक संगठनों की सामूहिक पहल के बाद प्रशासन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अब 9 सितंबर का सेमिनार महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां उद्योगपतियों और अधिकारियों के आमने-सामने बैठकर समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशने की उम्मीद है।
0
0
Report

TVK के पीएम पिच पर कांग्रेस के आरोप, तमिलनाडु में नेतृत्व के सवाल उठे

Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): C R KESAVAN (BJP) ON VIJAY PM CANDIDATE REMARKS/ CONGRESS REACTION ON TVK'S PM PITCH/ CONGRESS-TVK POLITICAL EQUATION AHEAD OF ASSEMBLY ELECTIONS चेन्नई - बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केसवन कहते हैं, "कांग्रेस मंत्रियों की इस्तीफ़े की धमकी के बावजूद, TVK राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व को मानने से साफ़ इनकार करती है। कांग्रेस पार्टी दबी ज़बान में कहती है? कि TVK के मंत्री और विधायक 'फ़ैन क्लब मोड' में हैं। लेकिन असलियत यह है? कि तमिलनाडु के लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी 'कमज़ोर और रीढ़-विहीन मोड' में क्यों है? और कांग्रेस पार्टी कब 'आत्म-सम्मान वाले मोड' में आएगी? TVK द्वारा राहुल गांधी के नाकाम नेतृत्व को बार-बार और कड़े शब्दों में नकारे जाने के बाद भी, कांग्रेस पार्टी कैबिनेट में बनी हुई है... कांग्रेस का दावा है? कि TVK सरकार कांग्रेस विधायकों के समर्थन से चल रही है। TVK द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व का बार-बार अपमान किए जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी TVK सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं ले सकती? वजह यह है? कि कांग्रेस पार्टी के लिए न तो सिद्धांतों की और न ही लोगों की भलाई की कभी कोई अहमियत रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए एकमात्र सबसे बड़ी प्राथमिकता राजनीतिक सत्ता है, और इसीलिए कांग्रेस पार्टी 'कमज़ोर और रीढ़-विहीन मोड' में बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

इचाक में सेवाने नदी के तेज बहाव में 18 वर्षीय युवक डूबा, खोज जारी

Hazaribagh, Jharkhand:इचाक थाना क्षेत्र के सेवाने नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की पहचान इचाक निवासी पिंटू मेहता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पिंटू मेहता कोर्रा साइड के घाट की ओर से सेवाने नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है。 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सेवाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
0
0
Report

CM योगी फतेहगढ़ पहुंचेंगे; बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत किट और आवास योजना

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचेंगे. CM के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन मैदान में मंच तैयार. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात. बड़ी संख्या में लोग CM योगी को सुनने के लिए पहुंच रहे. मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित. 1,000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करेंगे. 65 से अधिक गाँव है बाढ़ प्रभावित. बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और आवास निर्माण के लिए सहायता राशि देंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top