icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273305
Aditya Nath PatwaAditya Nath PatwaFollow29 Apr 2025, 08:21 am

Mahrajganj- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से नेपाल में भड़का गुस्सा

Thuthibari, Uttar Pradesh:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक नेपाली नागरिक समेत 26 निर्दोष टूरिस्टों पर आतंकी अटैक के बाद पूरे भारत समेत पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी गुस्से का माहौल है। आतंकी हमले के विरोध में नेपाल राष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री देवेंद्र कंडेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने इस्लामिक आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। नेपाल के लोगों ने भारत सरकार से कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और देश विरोधी आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टीकमगढ़ में नकली पैकेजिंग मामले पर साहू ट्रेडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर टीकमगढ़ शहर के बड़े तेल व्यवसायी रविकांत साहू व मठोले साहू की कम्पनी साहू ट्रेडिंग कंपनी पर लोकल कमिश्नर व स्थानीय पुलिस ने नकली पैकेजिंग मामले में बड़ी कार्यवाही की गयी। दरअसल यह पूरा मामला पतंजलि कंपनी के उत्पाद रूचि स्टार तेल से जुड़ा हुआ है, टीकमगढ़ की तेल व्यवसायी कंपनी साहू ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पतंजलि कंपनी के रूचि स्टार तेल के ब्राण्ड से एकदम मिलती जुलती एमटीसी रिद्धि स्टार नाम से नकली पैकेजिंग कर अपना तेल बाजार में लम्बे समय से बेचा जा रहा था; मिलती जुलती पैकिंग के चलते ग्राहक भ्रमित होकर इस तेल को पतंजलि का समझकर खरीद भी रहे थे, जब इस बात की शिकायत लगातार पतंजलि कंपनी को मिली तो उन्होंने दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय में अपने वकील नम्रता जैन व विजय सोनी की मदद से मामला दायर किया, जिससे कोर्ट ने प्रथमदृष्टया मामले को मजबूत मानते हुए एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर पुलिस की मदद से खोज और जाप्ती की अनुमति देते हुए साहू ट्रेडिंग कंपनी टीकमगढ़ पर कार्रवाई का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में आज टीकमगढ़ में उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें रूचि स्टार के नाम से एकदम मिलती जुलती नकली पैकिंग एमटीसी रिद्धि स्टार के तेल से भरे कुप्पे व पैकिंग सामग्री बड़ी मात्रा में मिली है, जिसे जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वही इस पूरे मामले में नियुक्त लोकल कमिश्नर ने इस पूरे मामले में कोर्ट का मामला बताकर कुछ भी बोलने व जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया, वही पतंजलि कंपनी की ओर से नियुक्त वकील ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यवाही में पतंजलि कंपनी के रूचि स्टार से मिलती जुलती पैकेजिंग के तेल के डिब्बे व पैकिंग सामग्री काफी मात्रा में साहू ट्रेडिंग कंपनी से जप्त की गई है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के रंजीत होटल मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के थापरनगर स्थित रंजीत होटल में नरसिंह वाहिनी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक नाबालिग हिन्दू लड़की और एक मुस्लिम युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। आरोपी के मोबाइल से लड़की की आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के थापरनगर इलाके में स्थित रंजीत होटल में आज नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिन्दू की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि होटल के एक कमरे में 16 वर्षीय नाबालिग हिन्दू युवती और घंटाघर निवासी युवक फरदीन को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। सूचना मिलते ही नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी फरदीन के मोबाइल से नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक वीडियो भी मिली है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में थाना मेडिकल क्षेत्र निवासी वादिया की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरदीन पुत्र जब्बार अली निवासी सराय लालदास, थाना देहली गेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं नरसिंह वाहिनी ने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेरठ में नाबालिग के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

શ્રી સદન–17 ખાતે 80મા સ્વતંત્રતા દિવસની ઉત્સાહભેર ઉજવણી

Hardik SolankiHardik SolankiFollow17m ago
Ahmedabad, Gujarat:શ્રી સદન–17, સાઉથ વાસણા વોર્ડ, અમદાવાદ ખાતે 80મા સ્વતંત્રતા દિવસની ઉજવણી દેશભક્તિ, એકતા અને સામાજિક સૌહાર્દના ભાવ સાથે કરવામાં આવી હતી. નાના બાળકોથી લઈને વડીલો સુધીના રહિશોએ ઉત્સાહપૂર્વક ભાગ લીધો હતો. કાર્યક્રમની શરૂઆત સવારે 9:00 વાગ્યે ગણેશ વંદના અને દેશભક્તિના ગીતોથી થઈ હતી. સવારે 9:30 વાગ્યે સાઉથ વાસણા વોર્ડના કોર્પોરેટરો શ્રી મેહુલભાઈ શાહ, શ્રી પ્રતાપભાઈ રાણા, શ્રીમતી કિંજલબેન શાહ અને શ્રીમતી ભગવતીબેન ભરવાડની ઉપસ્થિતિમાં ધ્વજવંદન કરવામાં આવ્યું. ત્યારબાદ રાષ્ટ્રગાન સાથે સ્વાતંત્ર્ય સેનાનીઓને શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરવામાં આવી. આ પ્રસંગે બાળકો અને રહિશોએ દેશભક્તિ ગીતો, નૃત્ય અને વક્તૃત્વ જેવી સાંસ્કૃતિક રજૂઆતો કરી હતી. દિવસ દરમિયાન લિમ્બુ-ચમચી, લોટમાંથી મિન્ટ શોધવાની રમત, અંધનો ગોળીબાર, સંગીત ખુરશી અને ત્રણ પગી દોડ સહિતની વિવિધ મનોરંજક સ્પર્ધાઓ યોજાઈ હતી. રાત્રે ઇનામ વિતરણ સમારોહમાં વિવિધ સ્પર્ધાના વિજેતાઓને સન્માનિત કરવામાં આવ્યા બાદ હાઉસીનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. સમગ્ર કાર્યક્રમ ઉત્સાહપૂર્ણ વાતાવરણમાં સફળતાપૂર્વક સંપન્ન થયો અને રહિશોમાં દેશપ્રેમ, એકતા તથા ગૌરવની લાગણી વધુ મજબૂત બની.
0
0
Report
Advertisement

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुष्प वर्षा और जलपान से किया बाइक कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत,

FKFirasat KhanFollow22m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर -सावन के पवित्र तीसरे सोमवार को पूरनपुर नगर में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित भव्य बाइक कावड़ यात्रा का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सेवा भावना की एक बड़ी प्रेरणा बन कर उभरा है।यात्रा की शुरुआत नगर के ऐतिहासिक धनाराघाट स्थित मां शारदे धाम से हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने पवित्र जल भरा। इसके बाद बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ युवाओं की भव्य बाइक कावड़ यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।कावड़ यात्रा जब नगर के सुप्रसिद्ध सीता राम मंदिर के पास पहुंची, तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। व्यापार मंडल के द्वारा पूरी यात्रा और शिवभक्तों पर जोरदार पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारियों ने कावड़ियों के लिए उत्तम जलपान की व्यवस्था की थी, जिससे यात्रियों को नई ऊर्जा मिली। इस प्रेरणादायक और आत्मीय स्वागत से गदगद होकर कावड़ यात्रा आगे बढ़ी और मैजिक स्टैंड स्थित चुंगी वाले प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंची। वहां सभी भक्तों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक किया । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इस कदम की पूरे नगर में सराहना हो रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार सिर्फ लाभ कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि समाज के हर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। व्यापारियों द्वारा किया गया यह निस्वार्थ स्वागत समाज को संदेश देता है कि जब हम मिलकर एक-दूसरे के आनंद और आस्था का सम्मान करते हैं, तो राष्ट्र और समाज की नींव मजबूत होती है।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितीश अग्रवाल ,महामंत्री विकास गुप्ता, युवा अध्यक्ष संजीव यादव ,उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ,विपिन पांडे व भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में बिजली के करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohammad RajaMohammad RajaFollow23m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर कस्बे में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पुरदिलनगर के तकिया मोहल्ला निवासी सारिक कुरैशी (24) पुत्र शाकिर कुरैशी एक निजी गोदाम में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मृतक के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि सारिक परिवार के मेहनती और जिम्मेदार सदस्य थे। उनकी असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही
0
0
Report

Todaraisingh में बहु-विकास: कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक बस स्टैंड और 40 आवास पट्टे

Tonk, Rajasthan:राज्य के पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के गृह नगर टोडारायसिंह में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार बेनीवाल के कुशल प्रबंधन एवं निर्देशन में बहु-आयामी विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है । नगरपालिका क्षेत्र में 6.61 करोड़ का जिला स्तरीय कन्वेंशन सेंटर तथा साढे 4 करोड रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं युक्त बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है ‌। नगरपालिका क्षेत्र में इंटरनेट बेस सिस्टम द्वारा कचरा संग्रहण हेतु आगामी 5 वर्ष के लिए 6 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जा रही है । इसमें ऑनलाइन सूचना एवं शिकायत पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण की डिजीटल व्यवस्था शुरू की जा रही है। नगरपालिका क्षेत्र शामिल खालका ढाबा कॉलोनी में आजादी के बाद पहली बार करीबन 40 परिवारों को आवासीय पट्टे जारी कर उल्लेखनीय कार्य किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

दूनी नगर पालिका में विकास कार्यों को गति, सफाई और बगीचे में सुधार

Noida, Uttar Pradesh:दूनी नगर पालिका में विकास कार्यों को मिली गति दूनी नगर पालिका में विकास कार्यों को मिली गति नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर के निर्देशन में दूनी नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ रुपयो के विकास कार्य प्रगति पर हैं। आबादी क्षेत्रों में जगह-जगह सीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। इसके साथ ही नगर पालिका में स्ट्रीट हाई मास्क लाइटें लगाई गई | पालिका द्वारा नियमित रूप से सफाई कार्य भी करवाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा एक नर्सरी भी तैयार की गई है, जिसके माध्यम से 7000 पौधो का लक्ष्य पूर्ण किया जा रहा है। नगर पालिका के इन प्रयासों से शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी सुलभ हो रही हैं।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के कथित दुरुपयोग पर जवाब मांगे

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज जमीनों और परिसंपत्तियों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सरकारी और निजी संपत्तियों को वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किए जाने की शिकायतों पर संबंधित विभागों को पूरी प्रक्रिया और दावों की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट की सहायता कर रहे अमाइकस क्यूरी मोती सिंह और अभिषेक मेहता ने कहा कि वक्फ कानून में वर्ष 2025 में किए गए संशोधनों का उद्देश्य पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधार लाना है, लेकिन यूएमईईडी पोर्टल पर संपत्तियों के कथित रूप से मनमाने और अपारदर्शी समावेश से लोगों में चिंता उत्पन्न हो रही है। सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से एएजी राजेश पंवार ने बताया कि जिला प्रशासन ने संबंधित खसरा नंबरों का विस्तृत সার्वे कराया है। सर्वे में वक्फ संपत्तियों के दावों और उनके भौतिक अस्तित्व को लेकर कई विसंगतियां सामने आई हैं। इस संबंध में नगर निगम की ओर से विस्तृत जवाबी शपथ पत्र दाखिल किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के सीईओ एवं अल्पसंख्यक मामलों के अतिरिक्त निदेशक अबू सुफियान चौहान ने कोर्ट को बताया कि पोर्टल पर संपत्तियों का विवरण दर्ज करने के लिए मेकर, चेकर और अप्रूवर की तीन स्तरीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वर्ष 1962 के रजिस्टर और उसके आधार पर किए गए सर्वे को प्रक्रिया का आधार बताया गया। पहले चरण में अधिकृत व्यक्ति संपत्ति का विवरण दर्ज करता है। इसके बाद चेकर टाइटल, कब्जे और अन्य तथ्यों की जांच करता है। अंतिम स्तर पर सक्षम अधिकारी रिकॉर्ड और संपत्ति के वक्फ को समर्पित किए जाने सहित अन्य पहलुओं की समीक्षा कर मंजूरी देता है। बोर्ड के अनुसार कुल 19,044 संपत्तियाँ विचाराधीन थीं, लेकिन जांच की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17,500 संपत्तियां ही उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गईं। सुनवाई में गीता भवन, स्कूल-कॉलेज, मंदिरों तथा सरकारी और निजी जमीनों का भी उल्लेख हुआ। विशेष रूप से खसरा नंबर 490 से जुड़ी खबरों पर वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ऐसी संपत्तियां वक्फ संपत्ति नहीं हैं और बोर्ड ने इन्हें पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। कोर्ट ने उम्मीद पोर्टल पर अपलोड वक्फ संपत्तियों की सूची स्थानीय स्वशासन और राजस्व विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों विभाग सूची की जांच कर अगली सुनवाई पर अपना पक्ष रखेंगे। खंडपीठ ने राज्य की उन संपत्तियों के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है, जिनके वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज होने पर सरकार अथवा निजी पक्ष ने आपत्ति जताई है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को इन आपत्तियों के समाधान की प्रक्रिया स्पष्ट करने को कहा है。
0
0
Report

जोधपुर उम्मेद उद्यान का कायाकल्प, हाई कोर्ट ने 150 पार्कों के लिए योजना मांगी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान में स्लज डाले जाने और हरियाली प्रभावित होने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शहरी हरित क्षेत्रों का संरक्षण केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, विरासत और जनहित से जुड़ा विषय है। कोर्ट ने उम्मेद उद्यान के साथ शहर के करीब 150 नगर निगम पार्कों के विकास और रखरखाव के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने पूनमचंद कटारिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर चिंता जाहिर की। हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया गया कि वर्ष 1935 में स्थापित उम्मेद उद्यान करीब 82 एकड़ में फैला हुआ है। पार्क में सरदार राजकीय संग्रहालय, सरदार पब्लिक लाइब्रेरी और ऐतिहासिक नवलखा बावड़ी सहित कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि शहर के छोटे तालाबों और झीलों से निकाला गया स्लज पार्क में डाला जा रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और पार्क की मिट्टी तथा हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है। पार्क की खराब स्थिति के बावजूद इसके संरक्षण और पुनर्विकास के लिए कोई समग्र योजना नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। याचिका में स्लज हटाने, मिट्टी सुधार, लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, रास्तों, जलस्रोतों, प्रकाश और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के सुझाव दिए गए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम ने उम्मेद उद्यान के कायाकल्प की योजना पेश की। निगम ने बताया कि स्लज हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और करीब 200 डंपर स्लज हटाया जा चुका है। इसके बाद पार्क को समतल किया जाएगा। प्रस्तावित योजना में विरासत आधारित लैंडस्केपिंग, सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था, साइकिल ट्रैक, विजिटर सुविधाएं, फव्वारों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार, आंतरिक रास्तों तथा हरित क्षेत्रों का विकास शामिल है। कोर्ट ने पूरे शहर के पार्कों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निगम के अधीन करीब 150 पार्क हैं और इनके विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की जाएगी। कोर्ट ने नगर निगम को सभी पार्कों के रखरखाव और विकास के लिए जिम्मेदारी तथा समयसीमा निर्धारित करते हुए एक्शन प्लान पेश करने को कहा है। मामले में जोधपुर विकास प्राधिकरण और वन विभाग को भी पक्षकार बनाया गया है। उम्मेद उद्यान के 82 एकड़ क्षेत्र का बेसलाइन आकलन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मिट्टी, पेड़-पौधों, हरियाली, रास्तों, जलस्रोतों, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति दर्ज कर जियो-टैग्ड फोटो और वीडियो कोर्ट में पेश करने होंगे। कोर्ट ने मामले की लगातार निगरानी का निर्णय लिया है। अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी। उस दिन जेडीए आयुक्त, नगर निगम आयुक्त और उप वन संरक्षक को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना होगा। स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव और संबंधित निदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top