Maharajganj - “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” की थीम पर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
कोल्हुई क्षेत्र में स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया. इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’ है, जो अक्षय ऊर्जा की तत्काल आवश्यकता पर बल देती है. छात्र-छात्राओं ने अपने भाषण तथा नाटक के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने तथा वृक्षों को काटने से रोकने का संदेश दिया. विद्यालय के प्रबंधक इं. समीर अधमी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|