273155
Maharajganj: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SSB MRT SDRF ने मेरठ के गौरव त्यागी को होश में लाकर कैंप पहुँचाया
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRT, with SDRF, swiftly rescued Gaurav Tyagi (46), Meerut, near ZMode after he lost consciousness. After immediate PHT, he was safely evacuated to the nearest Medical Camp.0
0
Report
दुमका के वाटर स्टैंड: रखरखाव की कमी से पेयजल समस्या भारी
Dumka, Jharkhand:दुमका नगर परिषद द्वारा राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लाखों रुपये की लागत से वाटर स्टैंड पोस्ट बनाए गए थे। लेकिन रखरखाव के अभाव में अब ये योजना अपनी उपयोगिता खोती नजर आ रही है। कई स्टैंड पोस्ट पर नल नहीं होने से पानी लगातार बह जाता है, जबकि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर में नगर परिषद ने फूलोझानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सीधो कान्हू चौक समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर करीब पांच वाटर स्टैंड पोस्ट स्थापित किए थे, जिससे राहगीरों को आसानी से पेयजल मिल सके। लेकिन वर्षों बाद इन स्टैंड पोस्ट की स्थिति बदहाल हो चुकी है। वाटर स्टैंड पोस्ट की स्थिति यह है कि अधिकांश वाटर स्टैंड पोस्ट से नल गायब हैं। इसके कारण पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा है। एक ओर जल संरक्षण की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर रखरखाव की कमी के कारण हर दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने और सीधो कान्हू चौक के पास बने वाटर स्टैंड पोस्ट की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहाँ आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को पीने का पानी नहीं मिल पाता, जबकि शहरी जलापूर्ति से मिलने वाला पानी लगातार बह जाता है। नगर परिषद को जल्द से जल्द इन वाटर स्टैंड पोस्ट की मरम्मत करानी चाहिए। नल लगाकर पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए ताकि राहगीरों को भी स्वच्छ पेयजल मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद यदि समय-समय पर इन स्टैंड पोस्ट का रखरखाव कराए, तो न केवल पानी की बर्बादी रुकेगी बल्कि आम लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। अब देखना होगा कि नगर परिषद इन बदहाल वाटर स्ट Stand पोस्ट की मरम्मत और रखरखाव को लेकर कब तक कदम उठाती है। फिलहाल लाखों रुपये की लागत से बनी यह योजना रखरखाव के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही है।0
0
Report
झारखंड में वित्त मंत्री-डीजीपी विवाद से सियासी घमासान तेज
Ranchi, Jharkhand:इन दिनों झारखंड के वित्त मंत्री सत्ता के गलियारों से लेकर आम और खास के बीच चर्चा में हैं।।उन्होंने अपनी सुरक्षा तो। लौटाई ही है इसके साथ ही डीजीपी को पत्र लिख कर सिस्टम से जुड़े सवाल भी उठाएं हैं, इन सब के बीच बीजेपी , कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है कि , कांग्रेस पार्टी सत्ता से चिपके रहने के लिए किसी हद तक जा सकती है और इसी लिए वित्त मंत्री को अपनी पार्टी के ही नेताओं का साथ नहीं मिल रहा है। वित्त मंत्री प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ताAshok बड़ाईक ने कहा झारखंड में डीजीपी और वित्त मंत्री का मामला जिस तरह से सामने आया है पूरा राज्य देख रहा किस तरह मंत्री और डीजीपी की लड़ाई चल रही है।एक कांग्रेस के सीनियर लीडर और सरकार में नंबर दो की भूमिका रखने वाले मंत्री वित्त मंत्री हैं और कांग्रेस पार्टी से आते हैं।।उनके पक्ष में एक भी कांग्रेस नेता का बयान नहीं आना बताता है कि सत्ता लोलोलुपता के कारण कांग्रेस इतनी गिर गई है , कि अपनी पार्टी के senior नेता को भी दरकिनार करने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस किसी भी तरह सत्ता से चिपके रहना चाहती है। झामुमो के नेता हो बड़े अधिकारी ,कांग्रेस के नेता विधायक मंत्री को कितना भी ,उनके स्वाभिमान को ठेंस पहुंचाये ,कांग्रेस की मजबूरी है पिछलग्गू बने रहना, सत्ता से चिपके रहना आदत है。 जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, पार्टी वित्त मंत्री के साथ है, वित्त मंत्री ने व्यवस्था के ऊपर पत्र लिखा है, महागठबंधन सरकार और सीएम की भी प्राथमिकता है कि जनता या कोई मंत्री हो यानी आम हो या खास ,किसी की भी सुरक्षा में कोई चूक नाइंसाफी है। वित्त मंत्री का पत्र राज्य के डीजीपी को गंभीरता से लेना चाहिए। एक मंत्री अपने अंग रक्षकों के हित की बात कर रहा हो तो उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संवेदनशीलता इसी को कहते हैं।संवेदनशीलता नहीं रहेगी तो इस प्रकार के प्रश्न उठेगें। इस राज्य में महागठबंधन की सरकार संजीदा है। सीएम भी संजीदा हैं, अधिकारियों को भी संजीदगी के साथ काम करना होगा। वित्त मंत्री के पत्र पर डीजीपी को अविलंब संज्ञान लेना चाहिए。 बाइट ... राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस जबकि कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा ये चीजें चलती रहती है जल्दी इसका पटाक्षेप होगा। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा, इस मामले पर वित्त मंत्री ही बतायेगें, उनके पूछिए。 बाइट ... के राजू, प्रदेश प्रभारी, झारखंड कांग्रेस इस मामले पर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। हमारी बात है, हमारे गठबन्धन की बात है उनके भी सीएम , हेमंत सोरेन हैं । कुछ सिस्टम पर सवाल उठाया है वो शॉर्ट आउट होगा ,ये कौन सी बड़ी बात है। वित्त मंत्री ने भी कहा है सीएम से मिल कर अपनी बातों से अवगत करवाएंगे, ये तो अच्छी बात है। बीजेपी हमारी पार्टी, हमारे गठबन्धन और हमारे सरकार की चिंता करना छोड़ दे। अपना देखे, चंदा चोरी पर क्या कार्रवाई हुइ हुई। क्या परिस्थिति बन रही, झारखंड में भी उनके खिलाफ माहौल जा रहा है。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
Advertisement
धोल की धुन ने लोगों का ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भोपाल रेलवे स्टेशन की छत से पानी टपका, यात्री परेशान, वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में तेज बारिश का असर भोपाल रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह बहा पानी यात्री होते रहे परेशान यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया प्लेटफॉर्म की छत से तेज धार के रूप में पानी गिरता हुआ दिखाई दे रहा प्लेटफॉर्म पर पानी जमा होने से कई यात्री बचते-बचाते निकलते नजर आए स्थिति सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर भी उठ रहे सवाल0
0
Report
जशपुर में घने कोहरे से दृश्यता घटकर 5-10 मीटर, सड़कें धुंधली हैं
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर- जिले में बारिश के बाद कई जगहों पर छाया घना कोहरा, जिले के पठारी क्षेत्रो में छाया घना कोहरा, सन्ना पंडरापाठ मनोरा समेत कई इलाकों में घना कोहरा, कोहरे की वजह से विजीबिलिटी 5 से 10 मीटर, सड़को पर वाहनों के लाईट जलाकर चल रहे लोग।0
0
Report
Advertisement
घर की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार से ग्रामीण की मौत
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, घर की मरम्मत के दौरान हाईटेंसन तार की चपेट में आया ग्रामीण, परिजन घायल अवस्था में ग्रामीण को लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने ग्रामीण को किया मृत घोषित, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी, पत्थलगांव थाने के गाला की घटना।0
0
Report
अंबिकापुर में पहली बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में हुई पहली बारिश ने नगर निगम के व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। पानी निकासी के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। आपको बता दे कि अंबिकापुर शहर के नगर निगम क्षेत्र में बरसात से पहले ड्रेनेज की समस्या को देखते हुए तमाम दावे किए गए थे। लेकिन उन दावों की पोल खोलती हुई एक तस्वीर शहर के गांधीनगर क्षेत्र के रेणुका गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्टेट हाईवे सड़क पर जल भराव की स्थिति देखने को मिला। जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक की जल भराव होने से सड़क भी नजर नही आ रही थी। पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल भले ही खोल दी हो, लेकिन देखना होगा कि नगर निगम आगे ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए क्या व्यापक की इंतजाम किए जाते हैं..?0
0
Report
ED ने शराब गड़बड़ी मामले में रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया
Ranchi, Jharkhand:रांची शराब गड़बड़ी से जुड़े मामले में ईडी ने आज कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव को ईडी कार्यालय पूछ ताछ के लिए बुलाया है। 6 जुलाई को उनके बेटे रोहित उरांव से पूछ ताछ हुई थी।।रोहित उरांव लगभग 10 घंटे तक ईडी कार्यालय में रहे थे।आज रामेश्वर उरांव को सम्मन भेज कर बुलाया गया है।0
0
Report
Advertisement
रanchi समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची राजधानी रांची सहित झारखंड के अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज और कल रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है. रांची में सुबह से बारिश हो रही है.0
0
Report
नालंदा में 162 प्रशिक्षु जवानों की दीक्षांत परेड, आईजी ने शपथ दिलाई
Nalanda, Bihar:नालंदा पुलिस लाइन में मंगलवार को 162 प्रशिक्षु पुलिस जवानों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मगध प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा ने जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल पोशाक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और जनता के विश्वास का प्रतीक है। साथ ही साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार खुद को अपडेट रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जवानों को कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध, हथियार संचालन, ड्रिल, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक पुलिसिंग सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया है। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
बिहार के 30 शहरों में PPP मॉडल से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय बस डिपो-टर्मिनल बनेगें
Patna, Bihar:बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के 30 से अधिक शहरों में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक बस डिपो और बस टर्मिनल बनाए जाएंगे। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने विभिन्न जिलों में सरकारी जमीन चिन्हित कर ली है। सभी परियोजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। पटना में करीब पांच एकड़ भूमि पर नया आधुनिक बस डिपो बनाया जाएगा। वहीं पालीगंज, मोकामा और नौबतपुर में भी नए बस डिपो विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गया, जमुई, नवादा, बिहारशरीफ, पूर्णिया, दरभंगा और मुंगेर के तारापुर सहित कई शहरों में भी आधुनिक बस टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। इन बस टर्मिनलों को पांच मंजिला बनाया जाएगा, जहां बस पार्किंग, आधुनिक वर्कशॉप, एसी और नॉन-एसी वेटिंग हॉल, कैफेटेरिया, दुकानें, डॉर्मेटरी, गेस्ट रूम, महिलाओं के लिए फीडिंग रूम, बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट जोन, होटल और शॉपिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही इन टर्मिनलों को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में बस सहित अन्य परिवहन सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना, सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाना और राज्य के प्रमुख शहरों में आधुनिक परिवहन ढांचा विकसित करना है। साथ ही बस टर्मिनलों के साथ बनने वाले व्यावसायिक परिसर, होटल और दुकानों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना बिहार के शहरी विकास और परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोंडागांव नगरपालिका की योजना असफल, ठेले-खोमचे से शहर में अराजकता
Kondagaon, Chhattisgarh:नगर पालिका परिषद कोंडागांव ने अच्छी सोच के साथ सुंदर शहर बनाने की एक प्रयास की थी जो असफल नजर आ रही है ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे व्यवसाय चाय ठेले सब्जी व्यापारी छोटे होटल इन छोटे व्यापारियों को सुव्यवस्थित ढंग से व्यापार करने के लिए छोटी-छोटी दुकान तैयार की गई थी एक चौपाटी तैयार किया गया था मगर अब या तो यह असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है और कुछ जंग खा रही है। जनता का पैसा करोड रुपए खर्च करने के बाद भी आखिरकार शहर को व्यवस्थित पालिका क्यों नहीं कर पा रही है आलम यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे हुए फुटपाथ पर यह ठेले खोमचे और सब्जी व्यापारी अपना व्यवसाय कर रहे हैं और यहां दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती हैं राह चलते लोगों को भी इसे तकलीफ होती है वही बढ़ते यातायात दबाव से दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकज हाल में ही स्थानांतरित होकर आए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता का कहना है कि बहुत जल्द ही पालिका इन खामियों और कमियों को दूर करेगी, छोटे व्यवसाईयों के लिए जिन दुकानों को तैयार की गई है उनमें इन्हे लाकर बसाया जाएगा और शहर को सुंदर रूप दिया जाएगा ताकि शहर सुंदर भी लगे और दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके।0
0
Report
अनंतनाग पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान खोया बैग लौटाकर यात्री की मदद की
Aram Pora, Ganderbal, In yet another instance of prompt response and dedicated public service during the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra, Anantnag Police successfully recovered and returned a lost bag containing valuable belongings to a pilgrim. A lady pilgrim, Mrs. Gagan Thakur, wife of Mr. Makhan Lal Thakur, a resident of C-37, Jeevan Park, Pankha Road, Uttam Nagar West, Delhi, reported at Police Post Nunwan that her luggage containing valuable items had gone missing after she deboarded at the Nunwan Frisking Point. Acting swiftly on the complaint, Anantnag Police, with the assistance of the CCTV Control Room and the Security Wing of J&K Police, traced and recovered the lost luggage. After due verification, the recovered luggage was handed over to its rightful owner. Mrs. Gagan Thakur expressed her heartfelt gratitude to Anantnag Police for their prompt response, professionalism, and timely assistance. Anantnag Police remains committed to ensuring a safe, secure, and hassle-free Shri Amarnath Ji Yatra by extending timely assistance and support to every pilgrim.0
0
Report
स्काईडाइविंग ने नया रिकॉर्ड बनाया: चौंकाने वाली उड़ान खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
