icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदीप पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय अपराधी का आरोप लगाया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी पर सियासत..* कांग्रेस ने कहा - अंतरराष्ट्रीय अपराधी को उम्मीदवार बनाकर प्रदेश की जनता के साथ धोखा क्यों..? राज्यसभा सांसद बोले - सिख दंगों की आरोपी कांग्रेस को सिखों से नफरत, सोनिया ने मनमोहन का किया था अपमान? कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का बयान मध्य प्रदेश की जनता के साथ बीजेपी अपराध कर रही है.. ऐसा उम्मीदवार बनाया जो बच्चियों के शारीरिक शोषण, तस्करी मामले में इंटरनेशनल अपराधी रहा है.. पर्दे क्यों है..क्या कारण हैं कि उम्मीदवार बनाया..क्या छुपा रही है बीजेपी.. अमेरिका की दलाली से तय हो गई है.. मध्य प्रदेश के साथ धोखा कर रही है बीजेपी.. हरदीप पुरी उनकी गिरफ्तारियां की जांच होनी चाहिए.. हर स्तर पर कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी.. *मामले पर बोले राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल..* हरदीप पुरी को प्रत्याशी बनाया है..जीतेंगे भी..कांग्रेस को सिखों से सरदारों से नफरत क्यों है..1984 के दंगों में इनमें योगदान था..तब जलते हुए टायर डालकर सिखों की हत्या करने वाले कौन थे..कांग्रेस ही थी..जो कैबिनेट मंत्री हैं उनके विषय में अपमानजनक बयान देने वाले कांग्रेसी क्या चाहते हैं.. सिख सरदारों के लिए पंजाब की जनता उनसे पूछ रही है.. आखिर इतनी नफरत क्यों.. आने वाले विधानसभा में पंजाब समेत अन्य राज्यों के चुनाव में सिख समुदाय हिसाब किताब करेगा..बिना किसी तथ्य के, तर्क के सिर्फ जलन और नफरत के कारण राजनीति कर रही है कांग्रेस.. इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को सोनिया गांधी ने पल-पल अपमानित करने का काम किया..
0
0
Report

कर्नाटक में कांग्रेस की चकनाचूर हार, भाजपा का वर्चस्व कायम

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - MLC चुनाव परिणाम पर बोले बीजेपी राज्यसभा सांसद MLC के चुनाव चार राज्यों में हुए...हम जीते भी हैं आगे भी हुए भी हैं लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस चकनाचूर है...जहां हमारा पहले हार थी वहां फिर से हार है...लेकिन कांग्रेस कहां है कैसी है कांग्रेस की दुर्दशा वैलेट पेपर से भी हुई है कांग्रेस का अब नारा है पेपर हटाओ,कुछ दिन में कहेंगे चुनाव हटाओ,हमें ज़िताओ घमंड में लगातार व्यवहार करने वाले यह खानदान परिवार इस प्रकार से उनके तमाम प्रकार के इनकी राजनीति भ्रष्ट हो रही है,चक्र हो रही है वह एक बार फिर एक्सपोज हो गए इस देश में लोकतंत्र को लेकर परंपराएं हैं मान्यताएं हैं इस देश को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है लोकतंत्र से नफरत करने वाले कांग्रेस गांधी परिवार और नेता इसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कांग्रेस जो एक बार फिर एक्सपोज हुई है वह सबके सामने उजागर है
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी MLC चुनाव: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

Nidaura, Uttar Pradesh:BJP प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने स्वीकार की हार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सीटों पर सपा का कब्जा मयंक कश्यप/वाराणसी। स्नातक MLC चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा स्नातक MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दो अहम सीटों - वाराणसी (स्नातक) और वाराणसी (शिक्षक) - दोनों पर जीत हासिल कर ली है। जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा चुनाव जीत चुके हैं, हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
0
0
Report

वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही बीजेपी प्रत्याशी ने मान ली हार

SShyamFollow10m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:

वाराणसी में एमएलसी स्नातक प्रत्याशी के काउंटिंग के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी ने मान ली हार।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केदारनाथ सिंह ने समर्थकों व पार्टी का जताया आभार।

 

अभी भी काउंटिंग जारी। 

 

क्‍या ल‍िखा है फेसबुक पोस्‍ट में-

 

आभार, कृतज्ञता एवं जनसेवा का संकल्प। 
वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूँ। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है।
चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूँगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूँगा।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पुनः आप सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं सादर प्रणाम। 
आपका अपना,
केदारनाथ सिंह

 

(जी मीड‍िया ब्‍यूरो) 
 

0
0
Report

करवा चौथ पर राजस्थानी रंग में सुहागिनें पार्लर में मेकअप और मेहंदी से सजीं

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर करवा चौथ पर राजस्थानी रंग में रंगी सुहागिनें, सजने-संवरने के लिए पार्लर्स में उमड़ी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रख रही हैं निर्जला व्रत राजस्थानी पारंपरिक पोशाक, रंग-बिरंगे परिधान और सोलह शृंगार में दिख रही संस्कृति की खूबसूरत झलक पार्लर्स में मेकअप और हाथों में मेहंदी लगवाने का दौर, महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह सुबह से घरों में पूजा-पाठ और करवा चौथ की तैयारियां शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देंगी महिलाएं, पति के हाथों खोलेंगी व्रत बाजारों में भी रौनक, पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की बढ़ी मांग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नोएडा में 5100 रुपये बोनस के भ्रामक पोस्ट पर पुलिस ने केस दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में 5100 रुपये बोनस को लेकर वायरल पोस्ट निकली फर्जी सुप्रीम कोर्ट के कथित आदेश के नाम पर सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रामक संदेश पोस्ट बनाने और वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पोस्ट में 5 नवंबर तक कर्मचारियों के खातों में वेतन और बोनस भेजने का किया गया था दावा नोएडा पुलिस ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया, पुलिस ने किया स्पष्ट फर्जी पोस्ट तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला आया सामने पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने लोगों से बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को शेयर नहीं करने की अपील की भ्रामक सूचनाएं फैलाकर औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दिखाई मानवता, वृद्ध दिव्यांग को अपने हाथों से दी ट्राई साइकिल

MKMOHAMMAD KHALIDFollow55m ago
Gazipur, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोण्डा बभनजोत ब्लॉक में आज मानवता और जनसेवा की मिसाल देखने को मिली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने एक जरूरतमंद वृद्ध दिव्यांग को अपने हाथों से ट्राई साइकिल भेंट की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का एक बुजुर्ग व्यक्ति लंबे समय से दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ था। उसे आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बात की जानकारी जब ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को हुई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए ट्राई साइकिल की व्यवस्था कराई। आज उन्होंने ब्लॉक में अपने हाथों से ट्राई साइकिल सौंपी। ट्राई साइकिल पाकर वृद्ध के चेहरे पर खुशी छलक उठी और उसने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि *"जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मेरे ब्लॉक का कोई भी दिव्यांग, गरीब, असहाय परेशान न हो, इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।"*
0
0
Report

रेजीम चेंज आंदोलन में शामिल लोगों को सरकारी नौकरियां न मिलेंगी: सुरेश खन्ना

Lucknow, Uttar Pradesh:दिल्ली में रेजीम चेंज आंदोलन में शामिल हुए लोगों को अब आगे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी इसको लेकर यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सिर्फ सरकारी नौकरी ही क्यों उनके बिना कोई भी सुविधा नहीं मिलनी चाहिए जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह बोलते हैं बांग्लादेश बनाने की बात करते हैं उनके खिलाफ और भी सख्त कानून होने चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस के सभी सीटों पर एमएलसी चुनाव हारने प्रधानमंत्री मोदी के तंज और कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा चुनाव बैलट पेपर से कराए जाने वाले बयान पर सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जीरो करने के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही काफी है।
0
0
Report

रवि सिंह चंदेल जल्द बीजेपी में शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ता साथ होंगे

Jamshedpur, Jharkhand:छात्र नेता रवि सिंह चंदेल जल्द बीजेपी मे होंगे शामिल, सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ बीजेपी का दामन थामेंगे, जमशेदपुर छात्र नेता रहे रवि सिंह चंदेल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ जल्द बीजेपी मे शामिल होंगे, रवि सिंह चंदेल कई वर्षो से छात्र नेता के रूप मे शहर मे अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है, छात्र राजनीति के अलावा वे बजरंग दल जैसे राष्ट्रीय संगठन में भी अपना योगदान दे चुके हैं आपको बताते चले की भी जमशेदपुर की कई महत्वपूर्ण संस्था में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं छात्र युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है जमशेदपुर एवं पूरे कोल्हान क्षेत्र में, अब वे बीजेपी मे शामिल होने की तैयारी मे है, रवि सिंह चंदेल फिलहाल बीजेपी के कई बड़े नेताओं सर सम्पर्क मे है, विधायक पूर्णिमा दास साहू, सहित बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सह युवा मोर्चा एवं ओबीसी के प्रभारी पूर्व मंत्री अमर बाउरी सहित बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनका मिलना हो रहा है, जल्द रवि सिंह चंदेल भाजपा का दामन थामेंगे, इतना ही नहीं वे अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ बीजेपी मे शामिल होंगे, छात्र नेता रहें रवि सिंह चंदेल छात्र हितो के लिए कई आंदोलन किए और आंदोलन मे सफलता भी हाशिल किए, अब उनका बीजेपी मे जाना राजनीती गलियारों मे चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन जो जानकारी है उसके मुताबिक रवि सिंह चंदेल जल्द भाजपा मे शामिल होने की तैयारी पूरी कर लिए है, अगले सप्ताह वे अपने कार्यकर्ताओ के साथ बीजेपी मे शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top