273303
MAHARAJGANJ-जलवायु परिवर्तन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज।मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जलवायु परिवर्तन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू, यात्री संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि
Greater Noida, Uttar Pradesh:जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।एयरपोर्ट पर महज 21 दिनों में 40 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। 15 जून को यात्री सेवाएं शुरू होने के बाद से 5 जुलाई तक यात्रियों की संख्या में 84% तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जो कि अपने आप में बहुत बड़ी प्रवृत्ति माना जा रहा है,नई उड़ानों और बढ़ती कनेक्टिविटी का सीधा असर पैसजर ट्रैफिक पर दिखाई दे रहा है। 15 जून से इंडिगो ने लखनऊ बेंगलुरु हैदराबाद और अमृतસર के लिए उड़ाने शुरू की थी।इसके बाद 16 जून से अकासा एयर ने जम्मू बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए सेवाएं शुरू की थी। वहीं 1 जुलाई से 9 नई शहरों के लिए उड़ाने शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ।एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या अब तक 40060 तक पहुंच चुकी है,पहले दिन 1427 यात्रियों ने सफर किया था जबकि 5 जुलाई तक यह संख्या बढ़कर 2636 हो गई। वही नोएडा एयरपोर्ट से अब श्रीनगर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। देश के विभिन्न शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने के कारण एयरपोर्ट पर यात्री संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है,एयरपोर्ट पर ट्रांसफर यात्रियों की संख्या 658 और ट्रांजिट यात्रियों की संख्या 310 तक पहुंच गई है जो शुरुआती दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में एयरपोर्ट से और अधिक शहरों के लिए उड़ाने शुरू होने की संभावना है।इससे यात्रियों की संख्या में और तेजी से बढ़ोतरी होगी उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और नई उड़ानों के चलते नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है。0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का बड़ा बयान: FIR या ट्रस्ट भंग पर विचार
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान。 ट्रस्ट भांग करो FIR करो या ना करो- शंकराचार्य शंकराचार्य ने बृजभूषण शरण सिंह की तारीफ की बृजभूषण ने मंदिर को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखा। राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा हुआ व्यक्ति इतने पास रहकर दर्शन करने नहीं गया कहीं ना कहीं उनके मन में लंबे समय से पीड़ा- शंकराचार्य टीनू यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव के व्हाट्सएप चैट के पर बोले अगर यह बात है तो यह सब एक दूसरे से मिले हुए हैं तो बहुत महत्वपूर्ण बात है की चंपत राय अखिलेश यादव से मिला है और चंपत राय खुद चोरी करके प्रधानमंत्री जी को फसाना चाह रहा है。0
0
Report
फुटबॉल जीत के बदले हत्या: बरुईपुर में 17 वर्षीय लड़के की गला रेतकर हत्या
Noida, Uttar Pradesh:बरुईपुर में फुटबॉल मैच जीतने के बदले बेरहमी से हत्या के आरोपों से सनसनी फैल गई है। मरने वाले लड़के की पहचान प्रोसेनजीत बिस्वास (17) के तौर पर हुई है। आरोप है कि फुटबॉल मैच जीतने का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने धारदार हथियार से प्रोसेनजीत का गला रेत दिया। घटना के बाद, प्रोसेनजीत को गंभीर रूप से घायल हालत में बरुईपुर उपजिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बरुईपुर उपजिला हॉस्पिटल के सामने सड़क जाम कर दी और विरोध प्रदर्शन किया। इससे माहौल गरमा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब उन्हें भी इलाज के लिए बरुईपुर उपजिला हॉस्पिटल लाया गया, तो गुस्साई भीड़ ने हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि विरोध के दौरान अस्पताल के पुलिस कैंप में भी तोड़फोड़ की गई। हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बरुईपुर पुलिस स्टेशन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे फुटबॉल मैच को लेकर कोई पुरानी दुश्मनी है या कोई और वजह।0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा 2026: पुलिस की सुरक्षा व मानवीय सहायता पर यात्राियों ने जताई आभार
Aram Pora, Ganderbal, Shri Amarnath ji Yatra 2026: Yatris expressed gratitude for security & humanitarian care by Police during their journey to the Holy Cave.0
0
Report
आगरा मॉल आतिशबाजी धमाके से हड़कम्प: नाबालिग चार गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग लड़की के सामने टशन दिखाने को युवकों का कारनामा आगरा के मॉल में आतिशबाजी के धमाके से मची अफरा-तफरी कार सवार चार सवारो पर पटाखा फोड़ने का आरोप धमाके से ग्राहक और कर्मचारी दहशत में आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों पकड़े गए कार की डिक्की से भारी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री मिलने का दावा वाहन की तलाशी का वीडियो पुलिस ने किया रिकॉर्ड मॉल प्रबंधन ने पुलिस को सौंपे सीसीटीवी फुटेज युवती सहित चारों ही बताए जा रहे नाबालिग न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सर्व ओमेक्स माल का मामला0
0
Report
यूपी में मानसिक अस्वस्थ युवक को 8 महीनों तक बंधक बनाकर काम कराने वाला किसान गिरफ्तार? details here
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मानसिक रूप से बीमार एक युवक को किसान द्वारा 8 महीने तक बंधक बनाकर जबरन काम कराए जाने और यातनाएं दिए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरसअल सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक मानसिक रूप से बीमार युवक 8 महीने पूर्व घर से लापता हो गया था। जिसको परिजनों द्वारा उस समय सभी जगह तलाश करने पर उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन 8 महीने बाद रविवार को अचानक प्रदीप के परिवार को पुलिस से सूचना मिली कि वह बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ है। जिसके शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी है। जिसके चलते परिजनों ने पुलिस मदद से प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं प्रदीप के परिवार का आरोप है कि होश में आने के बाद प्रदीप ने उन्हें बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी किसान प्रमोद उर्फ जयपाल उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता था और खेत में काम भी कराया जाता था। आरोप है कि इस दौरान प्रदीप के साथ मारपीट भी की जाती थी जिसके चलते उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद है। इस मामले को लेकर पीड़ित प्रदीप के भाई का कहना है कि उसके भाई के साथ अत्याचार किया गया है इसलिए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज को ये पता लग सके कि उन्होंने किस तरह उसके भाई के साथ अत्याचार किया है। बरहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि पीडीत युवक प्रदीप रेलवे स्टेशन पर किसान के चंगुल से छुटकारा कैसे पहुंचा था। आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पीड़ित प्रदीप शर्मा के भाई गौरव शर्मा का जहां आरोप है कि गौरव शर्मा, सर क्या हुआ। कि इसकी स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। इलाज वगैरह चल रहा था। मानसिक स्थिति ये 7,8 महीने पहले नवंबर से घर से लापता हो गया। तो हमने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाने पर और हमने बहुत प्रयास किया। तो यह कल सुबह हमे रेलवे स्टेशन पर मिला है। जो हमें पीआरबी भी द्वारा सूचित किया गया था। फिर हम गए मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर वहां पर हम देख या काफी घायल अवस्था में था। वहां से उठाकर यहां अस्पताल में लेकर आए जैसे ही यहां पर ट्रीटमेंट वगैरह हुआ है। तो उसकी पूरी एक बैक साइड की हड्डी टूटी पड़ी है। और कमर पर भारी काफी घाव के निशान है। हमने फिर से शांति से हो थोड़ा रिलैक्स होकर पूछा तो इतने दिन कहां थे। ऐसे लापता हो गया। तो उसने बताया कि ग्राम दौलतपुर पड़ता है। वहां मंसूरपुर के पास वहां पर कोई प्रमोद जयपाल के नाम से व्यक्ति है। वह ऐसे काम के बहाने लेकर चला गया। ले जाने के बाद इसी को मतलब दो-तीन दिन का काम कर देना मेरा ले जाने के बहाने और फिर बंधक बना लिया। इसको घर का खेती-बाड़ी का और मारपीट करता था। मतलब एक तरीके से जैसे बंदी टाइप हो जाता है। तो उसके साथ बहुत गलत किया। हाँ गुमशुदगी दी थी। हाँ निर्धारित रिपोर्ट दी थी। ऐसे लोगों पर सर कुछ टाइम पहले हमारे मुजफ्फरनगर में भी कैसे हुआ था। एक 12 13 बंदे निकले थे। कितना अत्याचार किया था। उनके साथ कार्रवाई होनी चाहिए। कम से कम उन्हें समाज का पता तो लगना चाहिए। समाज में किस तरह के लोग हैं। और तुम इस तरह से अत्याचार कर रहे हो। क्या मतलब है। इस चीज का वह थोड़ा बोलकर गए हैं। कि हाँ एक्सेप्ट करके गए हैं। हम थोड़ा गलती मानते हैं। इस चीज की हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। और जो भी है। और जो भी इसका ट्रीटमेंट वगैरह का बात कर गए हैं। लेकिन अभी देखते हैं। तो वही एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा की माने तो आज थाना सिविल लाइन पुलिस को एक महिला सुधाशर्मा निवासी इंद्रपुरी ने एक सूचना दी। प्रार्थना पत्र दिया। कि उनका पुत्र जो एक 7,8 महीने से लापता था Nov 2025 से लापता था। वह रेलवे स्टेशन पर मिला है। कुछ चोटे लगी है। उस सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा उस घायल व्यक्ति का चिकित्सा प्रबंधन किया गया। उसके साथ ही एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। अब तक कुछ बातें सामने आई है जिसमें से उस बच्चे ने मुख्त बताया है कि उसके साथ उसको एक घर में रखा गया। और काम कराएगा। किसी के यहां रखा गया और लगभग बंधक की तरह उस काम कराया है इसके आगे की जांच की जा रही है। गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कारवाही की जाएगी। अभी कुछ चोटे पाई गई हैं। अभी इस चीज की पुष्टि नहीं है कि अभी चोटे किस वजह से लगी है और कहां से लगे हैं। हो सकता है किसी ने मारा हो अगर कुछ पाया जाता है तो संबंधित धाराओं को जोड़ा जाएगा। और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जी यह भी मालूम हुआ है मेडिकल रिपोर्ट हमने उसकी देखी है चोटे लगी है उसी हिसाब से आगे कार्रवाई हो रही है। उन लोगों की भी जानकारी हुई है लेकिन एक बार पुष्टि पुलिस अपनी तरफ से करना चाहती है सबसे पूछताछ कर रही है और उसी के आधार पर जितने भी लोग इस काम में पाए जाते है जिन्होंने आरोप किया है उन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
पंढरपूर आषाढीवारी सुरक्षा के लिए सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने गुंडाराज पर लगाम
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ग्रामीण पुलिसकडून गुंडाराजला देण्यात आला दम, 81 जणांची परेड घेत 2 हजार जणांकडून लिहून घेण्यात आले हमीपत्र - पंढरपूर आषाढीवारी सुरक्षित और स्मार्ट करने के लिए सोलापूर ग्रामीण पोलीस एक्शन मोड पर - पंढरी की सुरक्षा के लिए 81 गुंडाराजची परेड तर 2 हजार जणांकडून लिखिल्ह हमीपत्र - सण, उत्सव काळामध्ये गुन्हेगारांवर 24 तास नजर - मुख्य प्रवाहात येणाऱ्या गुन्हेगारांसाठी रोजगार देण्याचीही पोलीस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी यांची घोषणा0
0
Report
देवरिया गैस सिलेंडर रिसाव से झोपड़ी जलकर राख, परिवार सुरक्षित बचा
Deoria, Uttar Pradesh:एंकर:--देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना और उसमें रखा लाखो का सामान जलकर खाक हो गया । यह हादसा बीती रात हुआ जब गैस सिलेंडर रिसाव के बाद झोपड़ी में आग लग गयी और कुछ ही देर में सिलेंडर फटने से पूरा घर जलकर राख हो गया। राहत की बात रही कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी पीड़ित परिवार अब प्रशासन से राहत और आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है। बाईट-राम अवध साहनी... पीड़ित0
0
Report
रायबरेली में तेज रफ्तार बस-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर, 3 घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: तेज रफ्तार रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर। हादसे में बस चालक समेत तीन घायल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया डलमऊ सीएचसी। बस चालक की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया राहत एवं बचाव कार्य रोडवेज बस लखनऊ से सवारियां लेकर जा रही थी फतेहपुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदा टीकर गांव में देर रात की घटना।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर: आम के पेड़ से लटका युवक, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक शव....... भठिया गांव के सिवान में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक...... मृतक युवक ध्रुव यादव पुत्र हरिराम सेमराहना के टोला भठिया गांव का निवासी....... मृतक युवक की मां ने हत्या का लगाया आरोप....... कुछ दिन पहले मुंबई से कमा कर लौटा था युवक....... सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची उसका बाजार थाना की पुलिस। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी....... उसका बाजार थाना क्षेत्र के भठिया गाँव का मामला।।0
0
Report
संभल पिशाच मोचन तीर्थ स्थल के लिंटर के ढहने से निर्माण कार्य में हड़कंप
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में खोजे गये पौराणिक पिशाच मोचन तीर्थ स्थल के जीर्णोद्वार के कार्य में बड़ी लापरवाही । निर्माणाधीन पिशाच मोचन तीर्थ स्थल का लिंटर ढहा .. 3 मजदूर दवे ,लिंटर के मलवे में दबने से मज़दूर घायल । 1.9 करोड़ की धनराशि के बजट से निर्माणाधीन पिशाच मोचन तीर्थ स्थल के लिंटर के ढहने से पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा । पालिका प्रशासन ने आनन फानन में घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया । तीर्थ स्थल का लिंटर ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे ... जबकि डीएम अंकित खंडेलवाल ने संभल में खोजे गये पौराणिक तीर्थस्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता के अफसरों को सख्त निर्देश जारी किये है मामले को दबाने में जुटे पालिका के अफसर ... नगर पालिका परिषद की देखरेख में कराया जा रहा है पिशाच मोचन तीर्थ स्थल का निर्माण कार्य । संभल नगर पालिका क्षेत्र के शहज़ादी सराय इलाके में निर्माणाधीन पौराणिक पिशाच मोचन तीर्थ स्थल के जीरोंद्वार का मामला।0
0
Report
सतना के निजी अस्पताल में मरीज परिजनों से मारपीट के आरोप
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के उमरी क्षेत्र स्थित निजी हॉस्पिटल में सोमवार शाम इलाज के दौरान डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पूजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ पर आरोप है कि उन्होंने मरीज के परिजन से जमकर मारपीट की जिससे शर्ट फट गई। मारपीट का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उमरी निवासी एवं सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रबंधक आर.बी. सिंह को न्यूरो संबंधी समस्या होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ. नितिन कुलश्रेष्ठ के पास लेकर पहुंचे थे। परिजन राहुल सिंह ने बताया कि मरीज को काफी देर तक बिना समुचित जांच के अस्पताल में रखा गया। इसके बाद बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। जब परिजनों ने इस पर असहमति जताई तो मरीज को रेफर करने की बात कह दी गई। इस बात पर आपत्ति जताने पर मेरे साथ अस्पताल में मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान शर्ट तक फट गई। घटना के बाद परिजन मरीज को बेहतर इलाज के लिए नागपुर लेकर रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा हमला, 5 अवैध भट्टियां ध्वस्त
Hajipur, Bihar:बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाया नदी किनारे संचालित पांच अवैध देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ, तैयार शराब और शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए।मामला बेलसर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाया नदी के किनारे घनी झाड़ियों के बीच बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी नदी और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच अवैध शराब भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मौके पर ड्रमों में रखा करीब दो हजार लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट कर दिया गया। वहीं प्लास्टिक की पिपियों में रखी करीब 50 लीटर तैयार देशी शराब भी बहाकर नष्ट कर दी गई। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, टीन के बर्तन, रबर पाइप, प्लास्टिक कंटेनर समेत अन्य उपकरण जब्त कर मौके पर ही जला दिए गए।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि बेलसर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बेगूसराय में एक किलो स्मैक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, DIU की बड़ी कार्रवाई
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक किलो स्मैक के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, पांच मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर स्मैक के मुख्य रिसीवर को भी दबोच लिया गया। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में मटिहानी थाना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 927 ग्राम स्मैक के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में स्मैक की बड़ी खेप सिहमा ढाला की ओर से लाई जा रही है। सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस ने सिहमा ढाला के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। कुछ ही देर बाद DIU की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से कुल 927 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन, 1300 रुपये नकद और स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। मौके से कार में सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि स्मैक की यह खेप छितरौर निवासी छोटू कुमार को पहुंचाई जानी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मुख्य रिसीवर छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटिहानी निवासी कन्हैया कुमार, विशाल उर्फ शिवम कुमार, सुदर्शन कुमार, सिहमा निवासी प्रशांत कुमार, छितरौर निवासी छोटू कुमार और समस्तीपुर जिले के नरहन निवासी कुंदन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
बihar में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
Patna, Bihar:बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में काले बादल छाए हैं और कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में अत्यधिक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। 9 और 10 जुलाई को उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सक्रिय मॉनसूनी ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में मानसून मजबूत हुआ है। लगातार बारिश से राज्य के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है और पूरे जुलाई महीने रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है。0
0
Report
Advertisement
