273303
महाराजगंजः नगर में घंटो लगा रहा जाम, मौके पर नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस
Nichlaul, Uttar Pradesh:महारजगंज जिले में शाम 5 बजे के बाद से जाम लग जाता है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। जाम को खुलवाने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में राखी के मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी
Dhanbad, Jharkhand:रक्षाबंधन से पहले धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखा और भावनात्मक जागरूकता अभियान चलाया गया है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर केवल उनकी लंबी उम्र की कामना नहीं की, बल्कि उनसे सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने का वचन भी लिया। धनबाद प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से यह विशेष अभियान चलाया गया जिसमें 40 से अधिक स्कूली छात्राएं शामिल थीं। इन छात्रों ने सड़क पर हाथों में राखी, तिलक, फूल-माला और जागरूकता वाले पोस्टर के साथ लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के संदेश दिए। अभियान तीन दिनों तक चलेगा और यदि चालक नियम नहीं मानते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मण्डला NH-30 दुर्घटना: घायलों को समय पर मदद क्यों नहीं मिली?
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला — एनएच-30 पर फूलसागर के पास बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। कार सवारों के भी घायल होने की जानकारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आरोप है कि कई लोग घायलों की मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। घायल करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर तड़पते रहे। सूचना के बाद भी 112 वाहन के समय पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद सामने आई संवेदनहीनता की तस्वीरें भी कई सवाल खड़े कर रही हैं—आखिर गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।0
0
Report
धर्मशाला की तीन खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:एशियन गेम्स में साई धर्मशाला की तीन बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व ज्योति, पुष्पा और भावना का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन, 12 सदस्यीय टीम में धर्मशाला सेंटर की तीन खिलाड़ी धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों ज्योति, पुष्पा और भावना का चयन आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले एशियन गेम्स में ये तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। साई धर्मशाला सेंटर के प्रभारी जेपी साहनी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे केंद्र के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि एक ही सेंटर से तीन खिलाड़ियों का एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों की मेहनत और सेंटर में उपलब्ध वैज्ञानिक सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। पांच खिलाड़ियों ने कैंप में बनाई जगह, तीन अंतिम टीम में जेपी साहनी के अनुसार साई धर्मशाला से सिमरन कंबोज, पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए हुआ था। कैंप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इनमें से तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई। अब ज्योति, पुष्पा और भावना एशियन गेम्स के मंच पर देश के लिए पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। प्लेइंग-7 में भी हिमाचल की बेटियों पर भरोसा 12 सदस्यीय भारतीय महिला कबड्डी टीम में धर्मशाला सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि भारतीय टीम की मुख्य प्लेइंग-7 में भी हिमाचल की इन बेटियों के खेलने की उम्मीद है। इससे भारतीय टीम के प्रदर्शन में धर्मशाला सेंटर और हिमाचल प्रदेश की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। सफलता के बाद बढ़ेंगी सुविधाएं और सीटें जेपी साहनी ने बताया कि साई धर्मशाला में फिलहाल कबड्डी और वॉलीबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कबड्डी में खिलाड़ियों की इस सफलता को देखते हुए भविष्य में प्रशिक्षण के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने और अत्याधुनिक खेल सुविधाओं में विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला सेंटर के खिलाड़ियों ने पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। अब एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर तीन खिलाड़ियों का एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना सेंटर के लिए गौरव का विषय है। हिमाचल की इन तीन बेटियों से एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन और देश के लिए पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।0
0
Report
Advertisement
बीपीएससी अधिकारी भाषा विवाद: निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग के साथ युवाओं का सम्मान
Patna, Bihar:हम स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि परीक्षा नियंत्रक अपने आपत्तिजनक शब्दों को तत्काल वापस लें और बिहार के लाखों अभ्यर्थियों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें। अधिकारियों को यह समझना होगा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी कोई अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और करियर के लिए संघर्ष कर रहे युवा हैं। इसलिए सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम मुख्यमंत्री और BPSC के अध्यक्ष से मांग करते हैं कि अभ्यर्थियों के प्रति ऐसी अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले परीक्षा नियंत्रक को अविलंब उनके पद से मुक्त किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके संरक्षण या सहमति से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया। क्या परीक्षा नियंत्रक को किसी का राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? अगर नहीं, तो इतने गंभीर बयान के बाद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अभ्यर्थियों का सम्मान और उनकी बात सुनना सरकार और आयोग की जिम्मेदारी है। अधिकारी पद की गरिमा के साथ-साथ अभ्यर्थियों की गरिमा का भी सम्मान करें। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी भाषा की पुनरावृत्ति न हो。 हमारी सरकार युवाओं, छात्रों और अभ्यर्थियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। सरकार उनकी समस्याओं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुनती है। जहाँ तक बीपीएससी के एक अधिकारी द्वारा अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का सवाल है, तो मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अधिकारी को युवाओं, छात्रों या किसी भी नागरिक की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हम असहमति का सम्मान करते हैं, सवाल पूछने के अधिकार का सम्मान करते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का भी सम्मान करते हैं। लेकिन साथ ही प्रशासनिक पद पर बैठे हर व्यक्ति से भी मर्यादा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है। अगर किसी अधिकारी के बयान से अभ्यर्थियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सरकार का स्पष्ट संदेश है—युवाओं की बात सुनी जाएगी, उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा और किसी की गरिमा के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।0
0
Report
UPSTF ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:UPSTF को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य व जनपद झॉसी से 50,000 रुपये के इनामिया को किया गिरफ्तार। STF ने अभियुक्त यूसुफ अंसारी उर्फ आसिफ को बदायूं- बरेली नेशनल हाईवे, चांदपुर बल्लिया रोड तिराहे पर थाना क्षेत्र भमौरा, जनपद बरेली से गिरफ्तार।0
0
Report
धनबाद में नए पुलिस कार्यालय और हरित वाटिका से प्रशासनिक कामकाज में सुधार
Dhanbad, Jharkhand:उतरी छोटानागपुर पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा धनबाद पहुँचे।समाहरणालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद एसएसपी के नवनिर्मित कार्यालय और धनबाद थाना परिसर में हरित वाटिका पार्क का उद्घाटन किया गया।मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार,ग्रामीण व सिटी एसपी सहित डीएसपी धनबाद, बैंक मोड़ थाना प्रभारी उपस्थित रहे।धनबाद एसएसपी के उत्कृष्ट कार्य के लिये देश के 100 आईपीएस की सूची में शामिल होने पर बधाई दी गयी। आईजी ने कहा कि नई सुविधाओं से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यस्थल को बेहतर और सुविधाजनक बनाना भी जरूरी है। नवनिर्मित कार्यालय के शुरू होने से पुलिस प्रशासन के कामकाज को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।थाना परिसर में हरित वाटिका पार्क तैयार किए जाने से पुलिसकर्मियों और आम लोगों के लिए भी एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।धनबाद थाना परिसर में विकसित हरित वाटिका पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को भी मजबूत करती है।पुलिस परिसर में हरियाली बढ़ाने की यह पहल पुलिस कर्मियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।एसएसपी कार्यालय आज अपने नए स्वरूप में है और यह एसएसपी प्रभात कुमार और उनकी टीम की अच्छी सोच का परिचायक है।धनबाद थाना परिसर में तैयार किया गया पार्क यहाँ के पुलिस पदाधिकारियों को उनके कामकाज में अच्छा वातावरण देगा साथ ही थाना आनेवाले लोगों को भी एक शांति की अनुभूति देगा।एसएसपी प्रभात कुमार ने भी नई सुविधाओं को पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण से पुलिसकर्मियों को काम करने में सहूलियत मिलेगी।नए कार्यालय और हरित वाटिका को पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के नहर में 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के पास नहर में 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। गोताखोर परगट सिंह ने नहर से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के पास नहर से करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है और आशंका है कि महिला आसपास के किसी इलाके की रहने वाली हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाईट:- गोताखोर प्रगट सिंह0
0
Report
मेरठ में यूट्यूब के सीक्रेट हाउस गेम से लापता बच्चे बरामद
मेरठ में यूट्यूब पर सीक्रेट हाउस गेम देखकर दो बच्चे लापता हो गए, जिससे परिजनों और पुलिस के पसीने छूट गए। जेन अल्फा जनरेशन पर मोबाइल के बुरे असर का यह एक और उदाहरण सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कई घंटे तक मशक्कत की। आखिरकार, मिशन शक्ति की टीम ने बच्चों को बरामद कर लिया। यह घटना थाना हस्तिनापुर क्षेत्र की है। दोनों बच्चे मोबाइल एडिक्टेड थे। उन्होंने एक ईंट भट्ठे के पास जाकर सीक्रेट हाउस बनाया था और उसमें 24 घंटे तक छिपने का चैलेंज लिया था। थाना हस्तिनापुर और मवाना सर्कल की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले ।लोगों से पूछताछ की और उसके बाद यह मिशन सक्सेसफुल हो सका। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो बच्चों के मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया जिसके चलते दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया है。 पुलिस और डॉक्टर ने परिजनों को बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से कहा है कि बच्चों को मोबाइल केवल परिजनों की देखरेख में ही दिया जाना चाहिए।0
0
Report
सोनभद्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, निष्पक्ष जांच की मांग
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सिरसोती के टोला पुनर्वास में 22 वर्षीय खुशबू ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि खुशबू करीब 8 माह की गर्भवती थी और कुछ ही दिनों में उसके बच्चे का जन्म होने वाला था। घटना के समय उसका पति सोनू कुमार भारती बाजार गया हुआ था। पति के बाजार जाने के बाद खुशबू ने घर के बंद कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की मौत की परिस्थितियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती टोला पुनर्वास का है।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में इस्लामी झंडों के विवाद पर ओपन-एंड-क्लोज पीटीसी वायरल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया वायरल इस्लामी झंडों के विवाद पर ओपन-एंड-क्लोज पीटीसी वायरल0
0
Report
प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर तीखे आरोप लगाए
Ranchi, Jharkhand:आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सरकार हिटलर और नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है और सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण आंदोलन का अधिकार देता है, लेकिन सरकार ने प्रदर्शन के लिए अनुमति की व्यवस्था लागू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी निगरानी और सरकार के खिलाफ पोस्ट करने वालों को नोटिस देने का आरोप लगाया। उन्होंने छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 1000 छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए और गंभीर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की ताकत को कम करके आंक रही है। प्रतुल शाहदेव ने हाई कोर्ट में सरकार की पैरवी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कमजोर तरीके से कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार को इतिहास से सीखना चाहिए और तानाशाही रवैया छोड़ना चाहिए。 बाइट: प्रतुल शाहदेव, बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
झारखंड में भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा: 24 जिलों में भ्रष्टाचार रोकने का संकल्प
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:झारखंड | छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य छात्रों ने रामगढ़ से 24 जिलों की JPSC-JSSC 'भर्ती प्रणाली सुधार यात्रा' शुरू करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के गांव नेमरा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामगढ़, झारखंड | छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हमने सभी ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया... हम 24 जिलों का दौरा शुरू कर रहे हैं। यह 24 जिलों, 24 संकल्पों और एक आवाज़ का अभियान भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए आवाज़ उठाएगा। हम इस आवाज़ को हर गाँव तक पहुँचाएँगे और इस अभियान से गाँवों और शहरों को जोड़ने का काम करेंगे... यहाँ की व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा, पेपर लीक को रोकना होगा और सरकार को भविष्य की सभी परीक्षाओं पर कार्रवाई करनी होगी। 45 विवादित परीक्षाओं पर लिया गया फ़ैसला कायम रहना चाहिए। चाहे यह मामला हाईकोर्ट जाए या कहीं और, यह आदेश लागू रहना चाहिए... हम खाना-पीना छोड़कर यह लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, सरकार गारंटी दे कि कोई पेपर लीक न हो, कोई धांधली न हो और लॉबिंग के ज़रिए कोई नौकरी न मिले।0
0
Report
Advertisement
कुंभ मेळे के करोड़ों खर्च पर शिक्षा बजट का टिका, 100-150 मराठी शालाएं संकट में
Dhule, Maharashtra:कुंभमेळा कॉरिडॉर के लिए हजारों करोड़ों के तरतुदी में से अगर कुछ राशि शालाओं पर खर्च की जाती तो राज्य के 100 से 150 मराठी शालाएं बंद नहीं होतीं। दिल्ली के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति प्रसन्ना वराले ने राज्य में बंद हुई मराठी शालाओं तथा आश्रम शालाओं में जमीन पर सोती लड़कियों की मौत और आर्थिक संकल्पाओं में शिक्षा के लिए वृद्धि नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन कुंभ मेळावा, कॉरिडोर आदि विकास कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपए की तरतूद कर रहा है, पर शालाओं के लिए शून्य दशमलव एक प्रतिशत खर्च भी किया जाता तो 100-150 शालाएं चालू होतीं। वराले की भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि एकीकडे सरकार कई निधि दे रही है, पर शिक्षा के लिए बजट में कमी से यह स्थिति है।0
0
Report
रतनपुर के महामाया मंदिर गेट पर दो पक्षों में मारपीट-थाने पहुंची शिकायतें
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट के पास पुराने चोरी के विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराने चोरी के मामले को लेकर पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है। वहीं दूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी थाने में शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रत्नागिरी नगर परिषद के तहत अतिक्रमण हटाव मुहिम शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी रत्नागिरीत नगर परिषदेमार्फत अतिक्रमण हटाव मोहिम आज सकाळी साळवी स्टॉप येथून करण्यात आली अतिक्रमण हटाव मोहिमेला सुरुवात पोलीस बंदोबस्तात रत्नागिरीत अतिक्रमण हटाव मोहीम नगर परिषदेचे कर्मचारी व अधिकारी या मोहिमेत सहभागी0
0
Report
Advertisement
