273303
महराजगंजः यातायात विभाग ने एनसीसी छात्रों के साथ निकाली सड़क सुरक्षा रैली
Maharajganj, Uttar Pradesh:यातायात विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राम मनोहर लोहिया पार्क से जागरूकता रैली निकाली । एआरटीओ विनय कुमार और यातायात प्रभारी अरुणेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट के छात्र मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंगल के राजा बनने की कोशिश करता शिशु शेर, माँ ने कहा—सोने का समय
Noida, Uttar Pradesh:Little lion trying to act like the King of the Jungle… until Mom shows up and says it’s nap time.0
0
Report
गाजियाबाद पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या: पुलिस ने नीचे ड्रामा नहीं किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पैरा एथलीट्स चिराग त्यागी की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। उसका शव साईं उपवन के पास पुलिस को मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अक्टूबर में जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए चिराग ने क्वालीफाई किया था। चिराग मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली का रहने वाला था और चिराग त्यागी ने दो दिन पहले बेंगलुरु में आयोजित हुई नेशनल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं पुलिस चिराग की हत्या का खुलासा करने में लगी हुई है。0
0
Report
दिल्ली नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के अधिकारी: 5-6 लोग अभी भी फंसे, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के उप मुख्य वार्डन धर्मवीर सेजवाल ने कहा, \"मेरे सभी वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद हैं। अभी भी 5 से 6 लोग फंसे हुए हैं... बचाव कार्य जारी है... यह एक व्यावसायिक क्षेत्र है... कोई गलती हुई है।\" Delhi: Deputy Chief Warden Headquarters Civil Defence, Dharamvir Sejwal says, \"All of my seniors are here. 5 to 6 people are still trapped... Rescue work is underway... This is a commercial area... A mistake has been made.\"0
0
Report
Advertisement
चुनाव विकास नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं: भाजपा विधायक का बयान वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई: विकास से नहीं, तिकड़म से जीता जाता है चुनाव...भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का बयान हरदोई के टड़ियावां विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर आयोजित सम्मान समारोह में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के एक बयान ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। मंच से प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने खुलेआम कहा कि चुनाव विकास के भरोसे नहीं, बल्कि तिकड़म से जीता जाता है। उन्होंने अपने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत विकास कार्य कराए हैं, लेकिन जिन-जिन गांवों में उन्होंने सड़कें बनवाईं, वहां मतदान के बाद बक्से से वोट ही नहीं निकले। इसलिए विकास से कोई वोट नहीं मिलता। आगामी चुनावों को लेकर ग्राम प्रधानों को 'जीत का मंत्र' देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि अगले चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उन्होंने मंच से नसीहत दी कि आने वाले ६ साल और १ महीने के कार्यकाल में साम, दाम, दंड, भेद... जो भी तिकड़म लगाना हो लगा देना, लेकिन अगला चुनाव हर हाल में फिर से जीतना है। विधायक ने साफ किया कि सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों पर विश्वास जताकर ही उनके पक्ष में यह निर्णय लिया है, इसलिए इस भरोसे को कायम रखना बेहद जरूरी है। भाषण के दौरान विधायक श्याम प्रकाश ने बाबा खड़ग सिंह और डाकू की प्रसिद्ध कहानी का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह धोखे से घोड़ा छीनने के बाद बाबा ने डाकू से कहा था कि यह बात किसी को मत बताना वरना गरीबों से लोगों का विश्वास उठ जाएगा, ठीक वैसे ही प्रधानों को भी कोई ऐसा गलत काम नहीं करना चाहिए जिससे सरकार की नजरों में उनकी साख गिरे। बहरहाल, विधायक जी का यह 'प्रैक्टिकल ज्ञान' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय राजनीति में 'विकास बनाम तिकड़म' की एक नई बहस छेड़ दी है। बाइट -- श्यामप्रकाश भाजपा विधायक विधानसभा गोपामऊ0
0
Report
सिरोही के भारजा-डेलदर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से भीषण आग, दमकल के प्रयास जारी
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के भारजा-देलदर रोड क्षेत्र में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आंकलन भी अभी नहीं हो सका है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
Mehrauli पुलिस थाना क्षेत्र में पाँच मंजिला इमारत ढह गई, लोग फंसे, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:FIVE-STOREY BUILDING COLLAPSES IN MEHRAULI POLICE STATION AREA, SEVERAL FEARED TRAPPED, RESCUE OPERATION UNDERWAY / VISUALS0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में विवाहिता मौत: दहेज हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मामला कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चांदिपुर गांव का है, जहां 25 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ नेहा पत्नी विजय निषाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले पर निशान पाए गए और शव घर में रखा हुआ था। तहसीलदार कैम्पियरगंज की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की मां कुसुम देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चार वर्ष पहले दिनांक 18-05-2022 को हिन्दू रीति-रिवाज से बेटी नेहा की शादी विजय निषाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मेरी पुत्री से पांच लाख रुपये नकद और सोने की चेन व अंगूठी की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर नेहा के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि 28 मई की रात ससुराल वालों ने मिलकर नेहो की हत्या कर दी। जिसकी सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग रात में ही उसके ससुराल पहुंच गए। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। कैम्पियरगंज पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र नाथ ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत आत्महत्या है या फिर दहेज हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और महिलाओं के उत्पीड़न जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
सहारनपुर पुलिस डायल 112 से नागरिकों को मौसम अलर्ट पर सतर्क कर रही जागरूकता
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहारनपुर पुलिस ने जनपद भर में व्यापक जागरूकताअभियान शुरू किया है। डायल 112 की पीआरवी गाड़ियां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रही हैं।पुलिस कर्मी नागरिकों को तेज आंधी, तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के दौरान घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने, पेड़ों, जर्जर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। किसानों और मजदूरों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा बच्चों व बुजर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है。 पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया जा सके। यह अभियान मौसम सामान्य होने तक जारी रहेगा。0
0
Report
बाराबंकी में प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम प्रधान के बीच सड़क पर बवाल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- शादी का झांसा, गर्भपात और धोखाधड़ी, बाराबंकी में प्रेम प्रसंग पर बवाल, महिला ने ग्राम प्रधान की बीच सड़क की धुनाई LIVE बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के कंपनी बाग इलाके में शनिवार शाम उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रेम प्रसंग और कथित धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर एक महिला ने समाजवादी पार्टी से जुड़े ग्राम प्रधान को बीच सड़क पर रोककर जमकर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने ग्राम प्रधान की कथित तौर पर थप्पड़ और घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कराया। जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी मंजू ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसौंजा के प्रधान अनिल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अनिल यादव पहले से विवाहित होने के बावजूद उन्हें प्रेमजाल में फंसाते रहे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और काफी समय तक वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। मंजू का आरोप है कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थीं, लेकिन अनिल यादव ने उन पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। महिला के अनुसार, जब उन्होंने विवाह की बात की तो प्रधान उनसे दूरी बनाने लगे और विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं। महिला ने बताया कि उनका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। वह आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं और अपने 9 वर्षीय बेटे तथा वृद्ध मां का भरण-पोषण स्वयं कर रही हैं। मंजू को सूचना मिली कि अनिल यादव कंपनी बाग क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि महिला को देखते ही प्रधान अपनी कार से वहां से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन मंजू ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने बीच सड़क पर ग्राम प्रधान को थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर हुए इस हाईप्रोफाइल विवाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और प्रारम्भिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के मेला में आंधी-तूफान से भगदड़, आयोजकों पर लापरवाही के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर में तेज आंधी तूफान और बारिश का कहर आदर्श विद्या मंदिर में इन दिनों चल रहा है एक मेला भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे मेला देखने आयोजको की बड़ी लापरवाही आई सामने पूर्व में सूचना के बावजूद नहीं ली गई सुध निर्धारित समय पर आंधी तूफान आने से मची भगदड़ भागने लगी महिलाएं और बच्चे0
0
Report
दार्जीलिंग के मिरिक में सप्ताहांत में पर्यटन प्रवाह बढ़ा, गर्मी से राहत
Noida, Uttar Pradesh:MIRIK, DARJEELING (WEST BENGAL): TOURIST INFLOW RISES IN HILLY REGIONS DURING WEEKENDS AS PEOPLE SEEK RESPITE FROM NORTHERN HEAT WAVE0
0
Report
जयपुर में 2 IPS के तबादले: ज्ञानचन्द्र यादव और डॉ प्यारेलाल शिवरान नई पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।2 IPS के तबादले। ज्ञान चन्द्र यादव-एसपी, पुलिस मुख्यालय, सिविल राइट्स。 डॉ. प्यारेलाल शिवरान-एसपी, डीडवाना-कुचामन。 कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाजाम
Greater Noida, Uttar Pradesh:तिलपता चौक ke पास महा जाम। पानी भरने से लगा जाम। प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान। घंटों लोग सड़क पर रहे0
0
Report
दौंड में Census ड्यूटी से इनकार पर तीन शिक्षकों के खिलाफ FIR
Noida, Uttar Pradesh:पुणे (महाराष्ट्र): वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख कहते हैं, "फिलहाल, हर जगह राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम चल रहा है, और इसके लिए शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। यावत तहसीل में, तीन जिला परिषद शिक्षकों को नियुक्त किया गया है, लेकिन तीन ने यह काम करने से इनकार कर दिया है और वे अपने काम पर उपस्थित भी नहीं हुए हैं। इस वजह से, परगाँव के संभागीय मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है... यह शिकायत राष्ट्रीय जनगणना अधिनियम, धारा 1948, और BNS के तहत दर्ज की गई है... इस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की जाएगी, और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहारनपुर में गाड़ी विवाद पर दबंगों का हमला, दो घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित मिगलानी बिल्डिंग निवासी सरफराज पर गाड़ी विवाद को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरफराज और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सरफराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
