icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
33007
VKVishal Kumar RauniyarFollow20 Dec 2024, 07:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईओडब्ल्यू ने इंदौर के स्टोरकीपर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया

Indore, Madhya Pradesh:ईओडब्ल्यू ने इंदौर के मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह उनके निवास पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने सुबह से ही राकेश गोरखे के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। वृंदावन गार्डन स्थित उनका तीन मंजिला मकान सहित शहर के कई इलाकों में संपत्तियों का पता चला है। सूचनाओं के अनुसार ईओडब्ल्यू की जांच में अलग-अलग स्थानों पर राकेश गोरखे या उनसे जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियां सामने आई हैं। टीम इन संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राकेश गोरखे की संपत्तियां अधिक हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारी बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, निवेश, नकदी और अन्य वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रहे हैं। साथ ही सभी संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्यांकन किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बाइट - अधिकारी ईओडब्ल्यू
0
0
Report

उज्जैन: काल भैरव मंदिर से बिछड़ा 87 वर्षीय श्रद्धालु सुरक्षित परिजनों के पास पहुँचा

Ujjain, Madhya Pradesh:काल भैरव मंदिर में परिवार से बिछड़े 87 वर्षीय श्रद्धालु को उज्जैन पुलिस ने मिलाया, परिजनों की आंखें हुई नम नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति की तत्परता से कुछ ही देर में बुजुर्ग सुरक्षित परिवार तक पहुंचे उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए राजस्थान के जयपुर निवासी 87 वर्षीय राधा कृष्ण अपने परिजनों से बिछड़ गए। अचानक बुजुर्ग के लापता होने से परिवार घबरा गया और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। परिजनों ने घटना की जानकारी भैरवगढ़ पुलिस को दी। इसी दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (जीवाजीगंज) पुष्पा प्रजापति को पुलिस ग्रुप में एक बुजुर्ग का फोटो और जानकारी मिली। फोटो देखकर उन्हें संदेह हुआ कि यह वही बुजुर्ग हो सकते हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बिना देर किए संबंधित लोगों से संपर्क किया। जानकारी मिली कि बुजुर्ग इंदिरा गांधी चौराहे पर सुरक्षित मिले हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी प्रजापति स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्ग से आत्मीयता से बातचीत कर उनकी पहचान की और फिर उनके परिजनों से संपर्क किया। जरूरी पुष्टि के बाद बुजुर्ग को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बुजुर्ग सदस्य को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो गए और उज्जैन पुलिस व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति का दिल से आभार जताया। उन्होंने पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय व्यवहार की सराहना की। उज्जैन पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मंदिरों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति रास्ता भटक जाए या किसी संकट में दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
0
0
Report

कोंच रेलवे स्टेशन पर जीएम समेत अफसरों ने निरीक्षण किया, सुविधाओं का जायजा

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का रेलवे जीएम ने किया निरीक्षण, निरीक्षण यान से डीआरएम झांसी के साथ कोंच रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक प्रयागराज, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक नरेन्द्र पाल सिंह, रेलवे स्टेशन, सेफ्टी सुरक्षा, गोदाम और कोंच-एट रेलवे ट्रैक का बारीकी से किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर कोंच स्टेशन की रेलवे टीम को 20 हजार पुरुस्कार देने की घोषणा की, कोंच रेलवे लाइन पर लागू हुआ एब्सोल्यूट ब्लॉक सिस्टम, करीब तीन महीने में बनकर तैयार होगा गुड शेड, बारिश के मौसम के बाद निर्माण कार्य होगा तेज, रेल सुरक्षा और विकास को लेकर बड़ा कदम, मोक्ष धाम गेट की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन, ट्रेन आते ही गेट बंद रखने की कही बात, जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे रेलवे महाप्रबंधक。
0
0
Report
Advertisement

पुष्कर से कांवड़ लौट रहे दो भाइयों के हादसे में बड़े भाई की मौत

Ajmer, Rajasthan:अजमेर किशनगढ़ हाईवे से एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पुष्कर से कांवड़ लेकर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई ने सड़क पर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। किशनगढ़ निवासी 18 वर्षीय शुभम राव और उसका 15 वर्षीय छोटा भाई प्रदीप, दोस्तों के साथ पुष्कर से पवित्र कांवड़ लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सीमेंट के कट्टों से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शुभम राव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छोटे भाई प्रदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क पर छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं। हादसे से कुछ घंटे पहले का दोनों भाइयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे हंसते-खिलखिलाते मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया। सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

मानसा जिले ने पंजाब भर में सर्वोच्च वोटिंग रिकॉर्ड दिखाकर अव्वल स्थान पाया

Mansa, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਐਸਆਈਆਰ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਵੱਲ ਆਉਣ ਤੇ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਕੰਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮਾਨਸਾ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਬੀ ਐਲੋਜ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਵੋਟਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ 96.31 ਫਾਰਮ ਡੀਜੀਟਲਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਅਵਲ ਆਇਆ ਹੈ。 ਵੀਓ : ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਐਸਆਈਆਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੰਮ ਜਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਅਵਲ ਆਇਆ ਹੈ ਇਸਦੇ ਲਈ ਜਿਲੇ ਦੇ ਬੀਐਲੋਜ ਏਆਰਓਜ ਅਤੇ ਜਿਲੇ ਦੇ ਸਮੂਹ ਵੋਟਰਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਸਹਿਯੋਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੁੱਢਲਾਡਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 117 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਬੁਢਲਾਡਾ ਪਹਿਲੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਆਇਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਰ ਤੋਂ ਘਰ ਜਾਣ ਦੇ ਲਈ 25 ਜੂਨ ਤੋਂ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਚੱਲੇ ਸਰਵੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਵੋਟਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਵੱਡਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ 645 ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਸਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਪੰਜ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਹੋਰ ਵੱਧ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰੇ ਚਾਰ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਰਦੂਲਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਵਧਣ ਦੇ ਕਾਰਨ 650 ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੰਮ ਜਿਲਾ ਚੋਣ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 13 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਡਰਾਫਟ ਵੋਟਰ ਸੂੱਚੀ ਦੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ ਕੀਤੀ jਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੋਟਰ ਆਪਣਾ ਫਾਰਮ ਭਰਨ ਤੋਂ ਵਾਂਝਾ ਰਹਿ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ 13 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 12 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਫਾਰਮ ਭਰੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਨੇ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਇਤਰਾਜ਼ ਹੈ ਤਾਂ 6 ਨੰਬਰ ਫਾਰਮ ਭਰ ਕੇ ਆਪਣਾ ਵੋਟ ਦਰੁਸਤ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ 5 ਲੱਖ 94 ਹਜਾਰ ਵੋਟਰ ਨੇ ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋ 21000 ਹਜ਼ਾਰ ਵਾਂਝੇ ਨੇ ਜਾਂ ਤਾਂ ਆਪਣਾ ਐਡਰੈਸ ਬਦਲ ਗਏ ਹਨ ਜਾਂ ਫਿਰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਡੈਥ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement

HRMN 99 सेब: 40-45°C में भी फल देने वाला हिमाचली हुनर

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर के हरिमन शर्मा बने बागवानों के लिए आदर्श, निचले पहाड़ी इलाकों में सेब, चीकू व कॉफ़ी लगाकर कमा रहे सालाना लाखों रुपये की आमदनी, HRMN 99 के नाम से पेटेंट सेब की है देशभर में खास डिमांड तो पद्मश्री अवॉर्ड से हो चुके है सम्मानित, प्रदेश के युवाओं से नौकरी के लिए भटकने की बजाय बागवानी अपनाकर घर पर ही अच्छी आमदनी कमाने की हरिमन देते है सलाह. बिलासपुर जिला घुमारवीं उपमंडल के तहत पनयाला गांव से सम्बंध रखने वाले हरिमन शर्मा एक प्रगतिशील बागवान है और वर्ष 1995 से बागवानी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. सेब की एक अलग किस्म को पैदा कर हरिमन शर्मा ने इसे HRMN 99 के नाम से पेटेंट भी करवा है. इस सेब नस्ल के पौधे की खासियत यह है कि यह 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक गर्म तापमान वाले इलाकों में भी आसानी से फल देता है और बर्फीले इलाकों के सेब की तरह ही मीठा होता है. गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में कोहरे की मार की वजह से आम, पपीता, आंवला के पौधे नष्ट हो जाते है ऐसे में सेब का पौधा सुप्त अवस्था में होता है और कोहरे को सहन कर लेता है. वहीं एक बीज से सेब का पौधा तैयार कर पहले प्लम पर ग्राफ्टिंग की जाती है और इसकी सफलता के बाद श्रीनगर से लाये गए सेब पर ग्राफ्टिंग कर इसे आकार, गुणवत्ता व स्वाद प्रदान किया जाता है जिससे सेब का पेड़ गर्म तापमान में भी फल देने में कामयाब रहता है. हरिमन शर्मा की इस शोध के बाद देश के विभिन्न राज्यों से HRMN 99 सेब की डिमांड आने लगी और आज 29 राज्यों में 14 लाख से अधिक सेब के पौधे भेज चुके जहां सेब की अच्छी पैदावार भी हो रही है. वहीं हरिमन शर्मा ने बागवानी के क्षेत्र का विकास कर जहां सेब के साथ साथ चीकू व कॉफी की पैदावार भी शुरू की है तो साथ ही कई लोगों को बागवानी के क्षेत्र से जोड़कर उन्हें अच्छी आमदनी उपलब्ध करवाने का भी काम कर रहे हैं. वहीं हरिमन शर्मा का कहना है कि बागवानी के क्षेत्र में वह सालाना 34 से 35 लाख रुपये कमा रहे है और आज की युवा पीढ़ी भी बागवानी को अपना कर एक अच्छी आमदनी कमा सकती हैं. हरिमन शर्मा की इस शानदार उपलब्धि को देखते हुए उन्हें 29 राष्ट्रीय व 33 राज्य व जिलास्तरीय अवार्डों से सम्मानित किया गया है तो साथ ही वर्ष 2025 में हरिमन शर्मा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया है।
0
0
Report

झांसी में ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास चार लुटेरे गिरफ्तार, 12 हजार समेत हथियार बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के कानपुर बाईपास स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास से पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों के कब्जे से लूट के 7,780 रुपये, घटना में इस्तेमाल किया ऑटो, तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है. 27 जुलाई को दोपहर को चौथान गाँव निवासी सियाराम मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ग्रामीण बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे. तभी मेडिकल कॉलेज के बाहर से चार युवकों ने उनको ऑटो में बैठा लिया. फिर मेडिकल गेट नंबर-3 के पास तमंचा दिखाकर उनसे 12 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे. पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी, और ऑटो के नंबर से बदमाशों का पता चल गया. पुलिस ने कानपुर बाईपास के पास बने ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पास से चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए बदमाशों के नाम चांद खां, विक्की रजक, जगमोहन और नसीम खां हैं. चारों के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है.
0
0
Report
Advertisement

श्रीनगर और कश्मीर में आर्टिकल 370 सालगिरह पर सुरक्षा कड़ी, सिक्योरिटी चेकपॉइंट बढ़ाए गए

Srinagar, Uttarakhand:आर्टिकल 370 हटने की सालगिरह पर होने वाले राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए श्रीनगर और पूरे कश्मीर इलाके में कई लेयर वाली ग्रिड, सील की गई सड़कों और गाड़ियों की चेकिंग बढ़ाकर सिक्योरिटी बहुत बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने कई लेयर वाली सिक्योरिटी चेकपॉइंट बनाए और गाड़ियों की रैंडम चेकिंग बढ़ा दी। नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP हेडक्वार्टर समेत बड़ी राजनीतिक पार्टियों के ऑफिस जाने वाली सड़कें सील कर दी गईं। लाल चौक जैसी सेंसिटिव जगहों के पास ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए।
0
0
Report
Advertisement

तराना, उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष; आठ घायल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के तराना में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल आठ लोग घायल, बच्चों के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप उज्जैन। जिले के तराना थाना क्षेत्र के छावनी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से चार-चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार उज्जैन के चरक भवन स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला सलोनी तोमर का आरोप है कि पड़ोसी पिछले दो दिनों से शराब के नशे में उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत वापस नहीं लेने पर रविवार रात पड़ोसी उनके घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के घायल प्रताप का कहना है कि दो दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई थी। उनके मुताबिक, जब वह दुकान पर सामान लेने जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट हुई, जिससे उनके पक्ष के भी चार लोग घायल हो गए। फिलहाल तराना पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों, बयानों और वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top