273304
Maharajganj - ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी,लोगों में फैली दहशत
Koharwal, Uttar Pradesh:चोरों के हौसले बुलंद,ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बीती रात दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे थे,सोने-चांदी के आभूषणों समेत लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवनी बाजार का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन से पहले लाठीचार्ज, भीड़ अंदर घुसी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन से पहले लाठी चार्ज, मेले के साथ भारी भीड़ अंदर घुसी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा, वीडियो वायरल। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बन्नादेवी थाना इलाके के नुमाइश ग्राउंड का मामला।0
0
Report
बहराइच में पुरानी रंजिश पर दबंगों का हमला, दामाद और सास गंभीर घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के दबंगो ने किया हमला, लाठी, डंडों से हमला कर दबंगो ने 50 वर्सीय सास, व 26 वर्सीय दामाद को बुरी तरह पीटा, दबंगों के हमले में दामाद सुभान अली, व उसकी सास बुरी तरह हुई घायल, गंभीर हालत में घायलों का मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज, नफीस,निसार,और वसीम पर लगा हमला करने का आरोप, थाना दरगाह क्षेत्र के आलिया बुलबुल का मामला, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
बहराइच में चूल्हे पर पेट्रोल डालने से आग लगने से महिला झुलसी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर: खाना बनाते समय 55 वर्षीय महिला कृष्णा बुरी तरह झुलसी। पैर में गहरी चोट लगने पर राहत के लिए घायल के ज़ख्म पर पेट्रोल लगा रही थी। अचानक चूल्हे की आग से पेट्रोल में भड़की आग। आग की लपटों से जलकर महिला बुरी तरह झुलसी। गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती। थाना पयागपुर क्षेत्र के गंगापुर की घटना। पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
Advertisement
शिवपुरी में दशहरा उत्सव: 45 फीट रावण का दहन, भारी भीड़ के बीच
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में पंजाबी परिषद द्वारा दशहरा उत्सव आयोजित सिद्धेश्वर मैदान में हुआ 45 फीट ऊंचे रावण का दहन शिवपुरी: विजयदशमी के पर्व पर शहर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर मैदान में पंजाबी परिषद शिवपुरी के तत्वावधान में दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुराई के प्रतीक 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम मे कलेक्टर अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुश्री यांगचेन डोलकर भुटिया मौजूद रही। रावण दहन से पूर्व मैदान में आकर्षक आतिशबाजी की गई।0
0
Report
मंडला में सूने घर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच जारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में सूने घर में लाखों की चोरी मंडला - महाराजपुर थाना क्षेत्र के कारिकोंन में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना। करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत। 20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले उड़े चोर। वारदात से इलाके में हड़कंप, महाराजपुर पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
छतरपुर में विजयादशमी: रावण दहन और रामलीला, सुरक्षा व्यवस्था का दावा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे विजयादशमी पर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रामलीला का मंचन किया गया इसके बाद रात 11 बजे 65 फुट के राशण का दहन किया गया ,जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अहंकार और बुराइयों का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे。0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में दशहरा ट्रैक्टर पलटा, दर्जनभर घायल, चार की हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:दशहरा महोत्सव देखकर घर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटा. हादसे में दर्जन भर लोग घायल जिनमें 4 की हालत गंभीर. हादसे के समय ट्रेक्टर में सवार थे 40 से अधिक लोग. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में घायलों का चल रहा है इलाज. मरीजों को नहीं मिल पाया बेड सीट. नायाब तहसीलदार और थाना प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद. नवागढ़ थाना क्षेत्र के साल्हेघोरी की घटना.0
0
Report
मधेपुरा के बंगाली दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा का उल्लास, सुरक्षा के साथ मेला उत्साह
Madanpur, Bihar:जिले में दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महानवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ देर रात तक मेला पहुंचते रहे और मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मधेपुरा स्थित बंगाली दुर्गा मंदिर परिसर की छटा देखते ही बन रही थी। पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। बंगाली दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। विभिन्न वर्गों के लोग हाथों में पूजा की थाली और धूप लेकर मां दुर्गा की आराधना करते दिखे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां की प्रतिमा की एक झलक पाने और पूजा करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से उत्सवी माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में दंडाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह समेत जिले के वरीय अधिकारी विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लेते नजर आए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। प्रशासन की सतर्कता के बीच देर रात तक श्रद्धालु विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचते रहे और माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन-पूजन करते रहे। वर्ष 1901 से बंगाली दुर्गा मंदिर में हो रही पूजा बंगाली दुर्गा पूजा समिति के प्रदीप घोष ने बताया कि मधेपुरा के बंगाली दुर्गा मंदिर में वर्ष 1901 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाली समाज के लोगों ने जमीन दान कर मंदिर का निर्माण कराया था। इसके बाद से यहां हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी इस परंपरा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। हर साल दुर्गापूजा के अवसर पर यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं के उत्साह ने दुर्गापूजा की रौनक को और बढ़ा दिया।0
0
Report
मधुबनी की नवविवाहिता की हत्या: प्रेमी पर चाकू से प्रहार, जांच जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में नवविवाहिता की चाकू घोंपकर की हत्या,परिजनों ने ग्रामीण विपुल चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव की है। 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। महिला की हत्या की बारदात से गांव में तनाव है।बताया जा रहा है काजल लोहना पंचायत के सर्वसीमा गांव की निवासी थी।उसके पिता की मृत्यु 2002 में हो गयी थी। मां सुनीता देवी ने दोनों पुत्री काजल और पूजा का भरण-पोषण किया।परिजनों की माने तो विपुल चौधरी उर्फ जतिन के साथ काजल का पहले प्रेम-प्रसंग था,बाद में दोनों का संबंध टूट गया। काजल ने शिवम राय से तीन माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया और दरभंगा में रहता था।बताया जा रहा है विपुल ने काजल की मां सुनीता देवी के साथ मारपीट की थी. इसकी सूचना मिलने पर काजल मायके पहुंची और मां को लेकर भैरवस्थान थाना गयी। थाना में शिकायत दर्ज कर लौटने के समय चाची के घर के पास चापानल पर पानी पीने लगी ,उसी समय विपुल चौधरी उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। विपुल ने ही मोबाइल से उसके पति को हत्या की सूचना भी दिया ।भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस प्रेम प्रसंग, पैसे की लेन देन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।पुलिस ने शीघ्र मामले के उद्भेदन का दावा किया है और हत्या के आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।बहरहाल महिला की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।0
0
Report
Advertisement
चतरा के इटखोरी में 51 फीट रावण दहन के साथ विजय दशमी की धूम
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: इटखोरी के परोका कला गांव में विजय दशमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस पर्व पर गांव में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा इलाका 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रही।0
0
Report
करगहर में रावण वध से दशहरा उत्साह, विवेक कुमार पांडे और सोनू पांडे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ आज करगहर में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। करगहर के दूगा मंदिर के पास रावण वध के दौरान "जय श्री राम" के भी नारे लगाए गए। बता दे कि प्रत्येक वर्ष दशहरा पर यहां रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलती है। इस बार भी करगहर के समाजसेवी विवेक कुमार पांडे और सोनू पांडे के द्वारा रावण वध किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। रावण वध कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका देखी गई। बता दे कि इसके अलावा भी जिला में अलग-अलग जगहो पर रावण वध किया गया।0
0
Report
27 लीटर शराब के साथ GRP-हाजीपुर जवान गिरफ्तार, बिहार शराबबंदी पर सवाल
Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी है और शराब पकड़ने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है वही अगर शराब छुपाने लगे तो क्या होगा। ऐसा ही मामला हाजीपुर जंक्शन से सामने आया है जहां GRP के एक हवलदार और महिला होमगार्ड जवान को 27 लीटर अंग्रेजी शराब छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल मामला 20 अक्टूबर 2026 का है। दिल्ली से आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में GRP हाजीपुर में तैनात हवलदार नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड जवान अ Archana Kumari की पेट्रोलिंग ड्यूटी लगी थी। ट्रेन में चेकिंग के दौरान 4 बैग में करीब 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। नियम के मुताबिक इसकी जानकारी सीनियर अफसरों को देनी थी, केस दर्ज करना था। लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना किसी को नहीं दी और 4 बैग शराब को छुपा लिया। जब मामले की भनक रेल SP और GRP प्रभारी को लगी तो जांच शुरू हुई। हाजीपुर स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले गए। CCTV में साफ दिखा कि दोनों जवान बैग लेकर ट्रेन से उतर रहे हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि बैग में शराब थी। इसके बाद जीआरपी हाजीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हाजीपुर GRP की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वो खाकी पहनने वाला ही क्यों न हो। अब सवाल है कि इस घटना में शामिल शराब तस्कर कौन थे और 4 बैग शराब ट्रेन में लाया कौन था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, प्रभु पार्क में हुआ रावण दहन
Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रभु पार्क में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और अन्य पात्रों की मौजूदगी में रामलीला के प्रसंगों का मंचन किया गया।0
0
Report
गोंडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डूबे एक का शव बरामद तीन की तलाश जारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डूबे एक का शव बरामद तीन की तलाश जारी मूर्ति विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए जिसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि तरबगंज क्षेत्र में घोघरा नदी के नाले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबने लगे जिनमें दो को जीवित एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो की तलाश जारी है पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक दवाच्चा ने बताया धानेपुर थाना क्षेत्र के कुवानो नदी के भैंसहवा घाट पर विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबने लगे जिन्हें बचाने के दौरान एक व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया जबकि तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया,बहने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।0
0
Report
उलुबेड़िया जिले की शीर्ष पूजा परिक्रमाम, बाजारपाड़ा का सार्वजानिक दुर्गोत्सव 60वें वर्ष में; धबलगिरी की शैली में मंडप बना
Howrah, West Bengal:উলুবেড়িয়া জেলা সেরা পুজা পরিক্রমা। 3)বাজারপাড়া সার্বজনীন দুর্গোৎসব । ৬০ তম বর্ষ। উড়িষ্যার ধবলগিরির আদলে মন্ডপ তৈরি হয়েছে0
0
Report
Advertisement
