icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

ओरछा के लक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा की मान्यता

Niwari, Madhya Pradesh:देश का एक अनूठा मंदिर जो उल्लू की चोंच एवं श्री यंत्र के आकार में तांत्रिक विधि से बना बताया जाता है, ओरछा रियासत की राजधानी बुंदेलखंड के ओरछा शहर में स्थित है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। जामुनी और बेतवा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक नगर कई सांस्कृतिक धरोहरों को समेटे हुए है, इनमें रामराजा मंदिर, जहांगीर महल, राजा महल, चतुरभुज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रमुख हैं। लक्ष्मीनारायण मंदिर 17वीं सदी की शुरुआत में बना और 1622 ईस्वी में वीर सिंह जूदेव ने बनवाया था; यह ओरछा के पश्चिम में एक पहाड़ी पर बना है। यह मंदिर पिछले 40 सालों से मूर्ति विहीन है और 17वीं तथा 19वीं शताब्दी के चित्र कैद हैं, जिनके चटक रंग जीवंत लगते हैं। रामायण, महाभारत, झांसी की लड़ाई के दृश्य और कृष्ण लीला की आकृतियाँ मंदिर दीर्घाओं में दिखती हैं। यह मंदिर श्रीयंत्र के आकार में उल्लू की चोंच को दर्शाते हुएreti तांत्रिक विधि से बना एक ख़ास मंदिर माना जाता है। दीपावली के दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की पूजा की मान्यता है, और 1983 में मूर्तियाँ चोरी होने के बाद से गर्भगृह का सिंहासन खाली पड़ा है। 17वीं सदी के तथ्यों के अनुसार यह मंदिर धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है; मंदिर में माता की प्रतिमा नहीं होने के बावजूद भक्त पूजा करते हैं और माथा टेककर दर्शन किए बिना लौट जाते हैं। धनतेरस से दीपावली तक हजारों लोग ओरछा पहुँचते हैं। ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात मंदिर परिसर में दीपक प्रज्वलित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
0
0
Report
Advertisement

झाझा में मंत्री के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाकर शेयर करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार

Jamui, Bihar:जमुई में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में झाझा पुलिस ने एक कथित यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नीतीश यादव उर्फ एनपी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से प्रेस लिखा पहचान पत्र, एक माइक, एक कॉलर माइक और मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। दरअसल, इस मामले में जदयू युवा जिलाध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने झाझा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश यादव ने परिवहन मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया था। वीडियो प्रसारित करने से पहले उसने 10 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है。 शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित खुद को पत्रकार बताकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रसारित करता था। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेस का पहचान पत्र भी लगाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाझा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपित पेशे से ऑटो चालक है। वह सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी से वीडियो प्रसारित करता था। बहरहाल, पुलिस ने बरामद प्रेस कार्ड, माइक और मोबाइल को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रेस लिखा पहचान पत्र, माइक और मोबाइल बरामद किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर बाजारों में रौनक, दीपावली की खरीदारी तेज

Ujjain, Madhya Pradesh:धनतेरस पर बाजारों में रौनक, दीपावली की खरीदारी के लिए घरों से निकले लोग दीपक, रंगोली, फूलों और सजावट के सामान की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहल, बाजार में दिख रहा उत्साह उज्जैन। धनतेरस और दीपावली के पर्व को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में अब रौनक नजर आने लगी है। लोग भी घरों से निकलकर दीपावली की तैयारियों के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी हुई है और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दे रही है। दीपावली को लेकर बाजार में हर तरह का सामान उपलब्ध है। दीपक, रंगोली, फूलों और सजावट के सामान की दुकानों पर विशेष रौनक है। इसके साथ ही लोग घरों में पूजा की तैयारी के लिए पूजन सामग्री भी खरीद रहे हैं। कोई घर को सजाने के लिए सामान ले रहा है तो कोई दीपावली की पूजा के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में जुटा है。 बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार दीपावली महीने की शुरुआत में पड़ रही है। ऐसे में लोगों के पास खरीदारी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा。 कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही बाजार में दीपावली का उत्साह साफ दिखाई देने लगा है। दुकानों की सजावट से लेकर ग्राहकों की चहल-पहल तक, हर तरफ त्योहार का माहौल नजर आ रहा है。
0
0
Report

शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, विकलांग 65 वर्षीय महिला की मौत

Bareilly, Uttar Pradesh:शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, जिंदा जलकर विकلांग महिला की मौत बरेली। थाना आंवला क्षेत्र के गांव रहटुइआ में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में अकेली मौजूद 65 वर्षीय विकलांग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांव रहटुइआ निवासी दीनदयाल कश्यप की कस्बा आंवला में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दुकान पर थे, जबकि दीनदयाल की 65 वर्षीय पत्नी द्रौपदी कश्यप घर में अकेली थीं। इसी दौरान शाम को अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। पैरों से विकलांग होने के कारण द्रपदी चलने-फिरने में असमर्थ थीं। ऐसे में वह आग से बाहर नहीं निकल सकीं और उसकी चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फोन कर परिजनों को दी। परिजन जब तक घर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, आग में घर का करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
0
0
Report

जेडीए का अंडरपास प्रोजेक्ट: चार चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल फ्री

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेडीए से बड़ी खबर जेडीए ने अंडरपास बनाने का काम किया शुरू महल रोड पर अंडरपास बनाने का काम किया शुरू अक्षयपात्र चौराहे पर अंडरपास बनाने का काम शुरू पैदल यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है यह अंडरपास पैदल चलने वालों को नहीं गुजरना होगा वाहनों के बीच मात्र डेढ़ मीटर गहरे अंडरपास से जा सकेंगे दूसरी तरफ इस अंडरपास की खासियत है इसका कम गहरा होना पैदल यात्री को चढ़ना-उतरना होगा कुछ की सीढ़ियों से इस सड़क को जेडीए कर रहा है ट्रैफिक सिग्नल फ्री अक्षयपात्र चौराहे से द्रव्यवती नदी तक हो चुका है काम चार चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने का हो चुका काम शेष तीन चौराहों को लेकर चल रहा है काम
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी तेज, ऑफर और दाम घटें

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे धनतेरस की धूम देखते ही बन रही है, जहाँ धनतेरस की खरीदारी मे लोग रहे हुए है, लोग अपने घरों से निकल कर बाजारों का रुख कर चुके है, आज के दिन झाड़ू से लेकर सोना चांदी की खरीदारी होती है, जहाँ शहर के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहाँ भी सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही है, शहर के सभी सोने चांदी की दुकानों मे लोग पहुँच कर खरीदारी कर रहें है, जहाँ सर्राफा बाजार मे भी दुकानदार द्वारा तरह तरह के ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे लोग उनके दुकान मे पहुँच कर अच्छी खरीदारी करें, साथ ही इस बार सोना का दाम भी कुछ कम हुआ है, साथ ही दुकानदार भी हल्के वजन वाले सोने और चांदी के जेवरात रखे है, ताकि सभी वर्ग के लोग भी सोने और चांदी के सामान खरीद सके।
0
0
Report

जे.डी.ए. चार चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल-फ्री अंडरपास शुरू करवाता है

Jaipur, Rajasthan:अभिषेक श्रीवास्तव बिग फोनोजयपुर- JDA ने अंडरपास बनाने का काम किया शुरू महल रोड पर अंडरपास बनाने का काम किया शुरू अक्षयपात्र चौराहे पर अंडरपास बनाने का काम शुरू पैदल यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है यह अंडरपास पैदल चलने वालों को नहीं गुजरना होगा वाहनों के बीच मात्र डेढ़ मीटर गहरे अंडरपास से जा सकेंगे दूसरी तरफ इस अंडरपास की खासियत है इसका कम गहरा होना पैदल यात्री को चढ़ना-उतरना होगा कुछ की सीढ़ियों से इस सड़क को जेडीए कर रहा है ट्रैफिक सिग्नल फ्री अक्षयपात्र चौराहे से द्रव्यवती नदी तक हो चुका है काम चार चौराहों को ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने का हो चुका काम शेष तीन चौराहों को लेकर चल रहा है काम
0
0
Report

जमशेदपुर धनतेरस: विधायक पूर्णिमा दास साहू लोकल फॉर वोकल जोर, कुम्हारों के सामान खरीदी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में सुबह से ही धनतेरस बाजार में रौनक देखने को मिल रही है, वहीं भाजपा की विधायक पूर्णिमा दास साहू धनतेरस बाजार की खरीदारी करने बाजार में पहुंची, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अपील लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए, मिट्टी के दिए मिट्टी से बने दिवाली घर और झाड़ू और पूजा सामग्री दुकानदारों से खरीदी थी नजर आई, विधायक ने जमशेदपुर वासियों से अपील की है कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए, कुम्हार द्वारा बनाए गए सामानों का उपयोग करें, जिससे दीपावली के दिन आपके घर के साथ कुम्हार के घर भी रोशन हो सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top