icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow7 Jan 2025, 05:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौशाम्बी में सनातन सेना अध्यक्ष देव रस्तोगी पर फायरिंग, जांच जारी

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले में मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी की कार पर कथित तौर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली कार के पिछले गेट में लगी। घटना के बाद उन्होंने सरायअकिल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार रात तिल्हापुर मेले से लौट रहे थे देव रस्तोगी, हर्रायपुर ग्राम प्रधान को छोड़कर वापस लौटते समय विकास हॉस्पिटल और डीपी मेमोरियल स्कूल के बीच फायरिंग का आरोप लगाया है, देव रस्तोगी के मुताबिक, पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर गोली चलाई। गोली उनकी कार के पिछले गेट में लगी। घटना के बाद उन्होंने सरायअकिल थाने पहुंचकर तहरीर दी है, वहीं पुलिस शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कह रही है।
0
0
Report

मंदसौर में नींव खोदते समय 100 साल पुराने सिक्के मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा कमलिया में मकान की नींव की खुदाई के दौरान 100 साल से ज्यादा पुराने चांदी और पुरातत्व महत्व के सिक्के निकले। खुदाई में निकले इन सिक्कों को जमीन के मालिक और मजदूरों ने आपस में बांट लिया, लेकिन पुरातत्व महत्व के सिक्के होने की वजह से सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और सिक्के व नकदी बरामद किए। थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज कर ₹2,38,000 एवं सिक्के जब्त किए हैं। भानपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ी में घर में काम करते समय कारीगरों को चांदी के सिक्के मिलने का मामला जैसे ही बाजारों में गर्म हुआ, तरह-तरह की चर्चाएं सामने आने लगीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भानपुरा तहसील के गांव बरखेड़ी में घर की नींव खोदते समय कार्य कर रहे मजदूरों को चांदी के सिक्के मिले, जिसे मजदूर लेकर रफूचक्कर हो गए। सिक्कों की आपसी बंदरबांट के बीच कम सिक्के मिलने वाले एक नाबालिग युवक ने जानकारी उजागर कर दी और खबर मिलते ही तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं। जब यह बात मजदूरों को पची नहीं, तो शराब के नशे में उन्होंने उन सिक्कों के बारे में स्थानीय लोगों से चर्चा कर दी और बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यह भी जानकारी सामने आई है कि भानपुरा में भी सिक्के बेचे गए हैं। भानपुरा पुलिस द्वारा लगातार घटनाक्रम में शामिल विधि-विरुद्ध बालकों एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिक्के कहां ले जाए गए, किन-किन दुकानदारों को दिए गए और सिक्कों को बेचकर कितना पैसा किस दुकानदार से और कहां से लाया गया है, यह सभी जांच का विषय है। थाना प्रभारी विनय बुंदेला ने चर्चा में बताया कि भानपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ी में चांदी के सिक्के मजदूरों को मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिस पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए मामले की पिछले 24 घंटे से गहन जांच की जा रही है। मामले में संलिप्त विधि-विरुद्ध बालकों एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है एवं अलग-अलग तथ्यों पर कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार सिक्के जब्त किए जा रहे हैं। साथ ही, एक नाबालिग बालक से ₹2,38,000 भी जब्त हुए हैं, जो सिक्कों को बेचकर लाए गए हो सकते हैं। मामले में लगातार उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में सघन जांच की जा रही है, और जांच सामने आने के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी विनय बुंदेला ने बताया कि ग्राम बरखेड़ी कमलिया के ग्राम चौकीदार घनश्याम बैरागी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि मकान निर्माण में नींव खोदने के दौरान कुछ चांदी के सिक्के कुछ लोगों को मिले हैं। इसके संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके उपरांत, इसमें दो विधि-विरुद्ध बालकों एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें से अभी विधि-विरुद्ध बालकों से पूछताछ की जा रही है और सिक्कों की रिकवरी की जा रही है। अभी जांच में इस प्रकार के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं कि सिक्के किसी सुनार के यहां बेचे गए हैं या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। यह घटना 26 तारीख की बताई जा रही है। कुछ विधि-विरुद्ध बालक और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। नींव की खुदाई का काम कर रहे व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि जानकारी होने के बावजूद भी उसने शासन या सरकार को इसकी सूचना नहीं दी थी। इसके तहत प्रेम सिंह भाटी को भी आरोपी बनाया गया है। बाइट - विनय कुमार बुंदेला, थाना प्रभारी भानपुरा
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में राजेश्वर सिंह ने मतदान किया, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।लोकतंत्र के महापर्व में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निभाया अपना फर्ज। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने किया मतदानम पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त。 वार्ड नंबर-30 में अपने मताधिकार का किया प्रयोग。 खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में डाला वोट。 वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में दर्ज कराई सहभागिता。 मतदान के बाद सेल्फी पॉइंट पर पहुंचे राजेश्वर सिंह。 पत्नी के साथ सेल्फी पॉइंट पर दिखाया अमिट स्याही का निशान。 वोट के बाद ‘रिव्यू वॉल’ पर भी दिया लोकतंत्र का संदेश。 पहले EVM पर बटन, फिर रिव्यू वॉल पर संदेश。 जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में जारी है मतदान。 शहर की सरकार चुनने के लिए बूथों पर पहुंच रहे मतदाता।
0
0
Report

SSB ने जंगल से तीन हथियार बरामद कर नक्सल गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई

Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के घने जंगल में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल और दो देसी कट्टा शामिल हैं। मामले की पुष्टि 16वीं वाहिनी SSB के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है। दरअसल, 10 सितंबर को SSB की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि बथनावरण, कासासकरी घोटारी और नूनतारा के समीप घने जंगल में हल्दिया झरना के आसपास नक्सलियों द्वारा पूर्व में हथियार, गोला-बारूद या अन्य आपत्तिजनक सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के बाद द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी के नेतृत्व में 11 सितंबर की मध्य रात्रि के बाद क्षेत्र प्रभुत्व और डी-माइनिंग अभियान शुरू किया गया。 अभियान में सिमुलतल्ला के ‘बी’ समवाय के 34 जवान, प्रशिक्षित खोजी श्वान जूली और फेंटा, DSMD तथा स्थानीय पुलिस के जवान शामिल रहे। संयुक्त टीम ने करीब 6-7 घंटे तक घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया。 तलाशी के दौरान करीब 11 बजे हल्दिया झरना से लगभग 200 मीटर पश्चिम दिशा में बड़े पत्थरों के बीच सुरंगनुमा स्थान मिला। इसी जगह संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई थी। तलाशी लेने पर वहां से एक देसी राइफल और दो देसी कट्टा बरामद किए गए。 लिहाजा, SSB ने बरामद हथियारों को विधिवत जब्त कर लिया है। हथियारों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सिमुलतल्ला थाना पुलिस को सौंपा जा रहा है। बहरहाल, सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। SSB के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आसूचना आधारित अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。
0
0
Report

गिरिडीह के जमुआ में शव मिलने से सनसनी, तेजाब हत्या की आशंका

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड में एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह से जला हुआ और गल गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेजाब डालकर हत्या की गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत जमुआ थाना पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने और मामले की जांच की तैयारी में है।
0
0
Report
Advertisement

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के नाम बदले पर राय दी: जल्दबाजी न हो

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *बिहार में नाम बदलने की राजनीति पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान* बिहार में जगहों के नाम बदलने को लेकर जारी सियासत के बीच कुशवाहा ने कहा है कि ऐसे गंभीर विषयों पर चलते-चलते राय देना उचित नहीं है। लोगों की भावना, आकांक्षा और तमाम पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही इस तरह के फैसले होने चाहिए। बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग पर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा की ओर से कहा गया कि यह मांग रखने वालों की अपनी राय है। राह चलते किसी विषय पर टिप्पणी करना मुनासिब नहीं है। वहीं JDU का नाम बदलकर जनता दल किए जाने की चर्चा पर कुशवाहा ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। कहा गया कि JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस विषय पर अपनी इच्छा के अनुसार पार्टी के भीतर निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन इस मुद्दे पर तत्काल कोई राय देना उचित नहीं होगा। वही बाढ़ की स्थिति पर कुशवाहा ने कहा बिहार में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से पैदा हुई परेशानियों पर कुशवाहा ने कहा कि सरकार पूरी तरह गंभीर और तत्पर है। प्राकृतिक आपदा के कारण कई ऐसी परिस्थितियां होती हैं जो इंसान के नियंत्रण से बाहर होती हैं। सरकार ने माना कि कहीं-कहीं लोगों को परेशानी या कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सरकार अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है।
0
0
Report

हांसी में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से सेवाएं ठप; सरकार से मांग तेज

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं ठप, मांगे नहीं मानी तो बढ़ेगी हड़ताल हांसी में यूनियन का गठन नहीं होने से कर्मचारी हिसार में जुटे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते hांसी समेत कई जगहों पर बैंकों में ताले लटके रहे और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। हांसी के नया जिला बनने के बाद यहां यूनियन का गठन नहीं होने के कारण बैंक कर्मचारी हिसार में एकत्रित हुए और वहां प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की。 बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना, पीएलआई में विसंगतियां दूर करना, पेंशन अपडेट करना और बैंकों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इनका समाधान नहीं किया गया。 हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज बंद रहा, जिससे बैंकों में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्राहक बैंक पहुंचने के बाद बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हुए。 भूपेंद्र राठौड़ ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। अगर सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में هड़ताल की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

फैसलबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं को रोककर आस्था पर हमला किया

New Delhi, Delhi:श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर आ रहे हमारे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलबाद एयरपोर्ट पर रोकना और एनओसी के नाम पर उनके सफर में रोड़े अटकाना, वहां की सरकार की घिनौनी मानसिकता और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का एक और शर्मनाक सबूत है। अपने गुरु के दरबार में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं को रोकना सीधे तौर पर उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार है。 पाकिस्तान सरकार की यह फितरत साफ दिखाती है कि वह नहीं चाहती कि सिख श्रद्धालु अपने गुरु के चरणों में पहुंचकर अरदास कर सकें। ऐसी ओछी हरकतों से वह हमारी आस्था को नहीं डिगा सकती। पाकिस्तान सरकार तुरंत अपनी इस घटिया हरकत के लिए माफी मांगे और बिना किसी देरी के सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित भारत आने की अनुमति दे, ताकि वे श्री हेमकुंड साहिब में हाजिरी लगाकर मत्था टेक सकें। पाकिस्तान याद रखे - धर्म की राह पर दीवारें खड़ी करने से आस्था नहीं रुकती। खालसा पंथ और सिख संगत इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगी!
0
0
Report

कटनी में देर रात से रुक-रुक कर बारिश, नदी-नालों उफान पर

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कटनी जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कटनी की जीवनदायिनी कही जाने वाली कटाएघाट नदी भी तेज बहाव के साथ उफान पर बह रही है। लंबे समय बाद हो रही इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और आम लोगों को भी बारिश से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश होने से जमीन में नमी बढ़ने के साथ-साथ जलस्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।
0
0
Report

भोपाल मास्टर प्लान पर सियासी घमासान, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल मास्टर प्लान को लेकर सियासी घमासान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर बैठें सुबह 10 बजे से भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का उपवास पर बैठे हैं भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठें पीसी शर्मा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी धरने पर बैठे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान सरकार सो रही है जल्द से जल्द मास्टर प्लान लागू करना चाहिए अगर सीलिंग की कार्रवाई करनी है तो बीजेपी के ऑफिस पर होने चाहिए वह रहवासी क्षेत्र में है 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं बाइट- पीसी शर्मा पूर्व मंत्री बाइट जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में बीजेपी सेवा संकल्प पर सियासत, विपक्ष गर्म चर्चा में

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान पर सियासत पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बयान प्रधानमंत्री को बधाई पिछले 25 साल में सब कुछ के दाम बढ़े बिजली से लेकर के हर चीज हुई महंगी कांग्रेस के साथ बीजेपी का कोई तुलना नहीं कांग्रेस शासन काल में IIT , IIM, AIIMS जैसे संस्थान खुले पंडित जवाहीर लाल नेहरू ने यह सब खुलवाए थे शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले आखिर सागर में इतना बड़ा कांड हुआ कैसे जो भी लोग हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए मंत्री गोविंद राजपूत के संबंध के लोगों के भी नाम है इनके कई नेताओं के नाम अपराधियों के साथ जुड़े हैं
0
0
Report

बड़ौत में हत्या: पति-पत्नी ने ब्लैकमेलिंग के चलते दीपेंद्र की हत्या की

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में पड़ोसी दुकान पर काम करने वाले दीपेंद्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी राहुल और सोनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों मार्केट में चाय की दुकान चलाते हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतक दीपेंद्र और सोनिया के बीच पहले संबंध थे. आरोप है कि दीपेंद्र ने सोनिया की अश्लील वीडियो बना ली थी और बाद में उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसी से परेशान होकर पति-पत्नी ने दीपेंद्र की हत्या की साजिश रची और हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. मामले में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है. बड़ौत पुलिस ने 9 सितंबर को हुई हत्या का खुलासा किया है. सीओ बड़ौत अंशु जैन ने पूरे मामले की जानकारी दी है, सुनिए सीओ ने क्या कहा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top