273155
Maharajganj - सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से बने मस्जिद को बुलडोजर ने मिनटों में किया ध्वस्त
Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज में बुलडोजर एक्शन जारी, सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से बने मस्जिद को बुलडोजर ने मिनटों में किया जमींदोज, 5 वर्षों से सरकारी बंजर की भूमि पर मस्जिद बनाकर किया गया था कब्जा, बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम, महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में हुई कार्रवाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर देहात में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अजय प्रताप की सड़क हादसे में मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कानपुर देहात 2020 बैच के कांस्टेबल अजय प्रताप की सड़क दुर्घटना में मौत यूपी 112 पुलिस में तैनात थे कांस्टेबल अजय प्रताप फिरोजाबाद जिले के रहने वाले थे कांस्टेबल अजय प्रताप ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल अजय प्रताप हुए थे गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी रसूलाबाद में कराया भर्ती डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद मृत घोषित किया रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विषधन मार्ग पर हुआ हादसा。0
0
Report
संभल में दसवीं छात्रा को अश्लील वीडियो-मैसेज भेजने वाले शिक्षक गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में दसवीं की स्टूडेंट को मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो और मेसेज भेजने के आरोप में इंटर कालेज का शिक्षक गिरफ्तार. आरोपी शिक्षक महेश यादव ने दसवीं छात्रा को परीक्षा में अच्छे मार्क्स से पास कराने का झांसा देकर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने का आरोप. पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेजा. संस्थान: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के इंटर कालेज का मामला.0
0
Report
इस छोटे संसार के निर्माण में 1.2 मिलियन घंटे और लगभग 49 मिलियन डॉलर की लागत
Noida, Uttar Pradesh:This tiny world took over 1.2 million hours to build and cost more than $49 million (45 million euros).0
0
Report
Advertisement
रातू घटना: युवती से दुष्कर्म के तीन गिरफ्तार, CCTV से खुला राज
Ranchi, Jharkhand:रातू में युवती से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पंकज लोहारा, अंशु राणा सहित एक नाबालिक भी शामिल... रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 7 नवंबर को हुई थी घटना। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। रातू में युवती से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज। ट्यूशन से वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने सुनसान जगह पर दिया था सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम.... रांची SSP के निर्देश पर बनी डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT ने की कार्रवाई...घटना में शामिल आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...0
0
Report
अयोध्या में धुंध-कोहरे से दृश्यता घटी, वाहनों की गति धीमी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ जाती है। कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।0
0
Report
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में बीड़ा उठाने का संकेत
Jagdalpur, Chhattisgarh:वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अपना अभियान तेज कर दिया है, इसी कड़ी में नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे जगदलपुर स्थित राजीव भवन पहुंचे, यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विकास ठाकरे का जोरदार स्वागत किया, मीडिया से चर्चा करते हुए विकास ठाकरे ने बताया कि 1 नवंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की गई है, इसी अभियान के तहत वे छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का दौरा कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करना और यह पता लगाना है कि किन बूथों पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं, अगले 15 दिनों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घूम घूम कर इसकी जांच करने इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा विधायक की बेटी की शादी: 25-30 हजार मेहमान घी के पकवानों से रौशन
Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा के भाजपा विधायक की बेटी की शादी में शाही इंतजाम : पूरे हलके को मुनादी करवाकर भेजा न्योता, 25 से 30 हजार मेहमानों के लिए देसी घी के पकवान आज पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रीतिभोज, सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री और विपक्षी नेता भी होंगे शामिल बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी 21 नवंबर को हिसार के डॉ. गोविंद के साथ होगी 4 एकड़ में लगा भव्य टेंट, 10 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था; 9 नवंबर से जुटे हैं 70 हलवाई और 500 कारीगरों की टीम पारिवारिक समारोह किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, और किसान नेता शिरकत करेंगे।0
0
Report
प्रतापगढ़ में पीपलखूंट का फ्लैग मार्च: शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट कस्बे में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। एंकर/इंट्रो में कहा गया कि आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। फ्लैग मार्च उपखंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से इस फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।0
0
Report
बेगूसराय सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन एक सप्ताह से खराब, मरीज बेहाल
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लगातार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है, जहां हाईटेक सुविधाओं से लैस अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। जिसके कारण दूर-दराज से इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। इसको लेकर मरीजों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की शिकायत विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आपको बताते चले कि बेगूसराय सदर अस्पताल की हैं, जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के सरकारी दावों के बीच मरीजों को बुनियादी जांच के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।दरअसल, सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोई दूर-दराज के गांव से इलाज कराने पहुंचा है, तो कोई दुर्घटना में घायल होने के बाद एक्स-रे कराने आया है। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर जब मरीजों को पता चलता है कि एक्स-रे मशीन खराब है, तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।मशीन खराब रहने के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की परेशानी साफ तौर पर देखने को मिली। मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वे काफी उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां जांच की सुविधा ही बंद पड़ी है।वहीं, अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने आए, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।बहरहाल, बेगूसराय सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब रहने का मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। एक तरफ सरकार बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ सदर अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे जैसी जरूरी जांच के लिए भी भटकना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस समस्या को कब तक दूर कर पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय केकेआरके मैदान पर छठ पूजा सामग्री दुकानें विस्तारित, भीड़ उमड़ी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर शहर का केआरके मैदान एक बार फिर गुलजार हो गया है. छठ महापर्व की शुरुआत के साथ मैदान में पूजा से जुड़ी विविध सामग्रियाँ दुकानें सज गई हैं. सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक ही स्थान पर पूजा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध हैं. केआरके मैदान में बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, मिट्टी के बर्तन, नारियल, गन्ना, केला सहित विभिन्न प्रकार के फल-फूल की दुकानें लगाई गई हैं. इसके अलावा पान के पत्ते, केसली, पूजन सामग्री और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं की भी बिक्री हो रही है. बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को एक ही जगह पर पूजा की अधिकांश सामग्री उपलब्ध हो रही है. इससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को अलग-अलग बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है.0
0
Report
खगड़िया के 251 से अधिक घाटों पर छठ पूजा के लिए SDRF टीम तैनात, सुरक्षा कड़ी
Khagaria, Bihar:खगङिया में 251 से अधिक घाट पर छठवर्ती अर्घ्य देंगें जिसको लेकर खगड़िया जिला प्रशासन लगातार तैयारी में जुटी है। खगड़िया डीएम और एसपी लगातार सभी घाटो पर देर शाम तक तैयारी का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान डीएम ने कहा की 15 से अधिक अतिसंवेदनशील घाट है जहां पर छठपूजा के अर्घ्य देने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आठ SDRF टीम की भी तैनाती घाट पर की गयी है। खगड़िया की आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील किया है की छोटे छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे डूबने की घटना नही हो।0
0
Report
उधम सिंह नगर में हत्या के मुख्य आरोपी विकास कुमार की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने जिला अस्पताल में एक युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते जगतपुरा में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई थी। बाद में जिला अस्पताल में दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया था, जिसमें राजकुमार उर्फ नितेश की चाकू लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलभट्टा क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विकास के पैर में गोली लगी है।0
0
Report
Advertisement
नाता विवाह की रंजिश में ईश्वरलाल मीणा की हत्या, पति लक्ष्मण व राजमल गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में नाता विवाह की रंजिश को लेकर ईश्वरलाल मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लट्ठ और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। धोलीमगरी निवासी ईश्वरलाल मीणा ने करीब तीन महीने पहले मेरियाखेड़ी निवासी रकमा के साथ नाता विवाह किया था। दोनों साथ रह रहे थे। 7 नवंबर की रात ईश्वरलाल और रकमा उटाखेड़ा बावजी दर्शन के लिए गए थे। इसके बाद वे रकमा के पिता के घर पहुंचे। आरोप है कि रात करीब 10 से 11 बजे रकमा का पूर्व पति लक्ष्मण मीणा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और नाता विवाह की रंजिश को लेकर ईश्वरलाल पर लट्ठों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तलाश के दौरान मुख्य आरोपी लक्ष्मण मीणा को मेरियाखेड़ी के जंगलों के पास से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लट्ठ और मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसके साथी राजमल मीणा को 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
पाकुड़ में छठ पूजा के लिए घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ शहर के प्रमुख छठ घाटों पर छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं...झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने अलग अलग समय में घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पहले कालीभाषाण छठ घाट, टीन बांग्ला पोखर एवं साधु पोखर, शिव शीतला मन्दिर का निरीक्षण किया। पूजा समितियों के सदस्यों ने बुके भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया और घाटों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और सांसद विजय हांसदा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। انھوں ने बताया कि प्रत्येक छठ घाट पर चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं, घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी छठ पूजा समितियों से समन्वय एवं सहयोग के साथ तैयारियां पूरी करने की अपील की, ताकि पाकुड़ में छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।0
0
Report
चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा हमला, मोदी के क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास
Hajipur, Bihar:केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने शहर के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में हजारो छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि डोले डालने का काम विपक्ष ने हमेशा किया है और यह सिर्फ कयास नहीं है बल्कि अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए विपक्ष ऐसा करता है। चिराग ने साफ साफ कहा कि इंडी यलायेन्स हमेशा से यह चाहता है कि कैसे फुट डाल कर सत्ता हासिल कर ले लेकिन अपनी अपनी विचारधारा को त्याग कर सब एक मंच पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए आ गए है।ये लोग बंगाल भूल जाते है जहाँ एक दूसरे छीन छीन कर सत्ता हासिल करते रहे है ऐसे में अगर इनकी विचारधारा मायने नहीं रखती तो लोग इनसे जुड़ते नहीं है।वहीं चिराग पासवान ने कहा कि मेरे प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए में कभी कुछ नहीं हो सकता है विपक्ष चाहे लाख डोरे डाल लें।इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मेरे लोकसभा क्षेत्र में आने वाले है जहाँ वह विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
