273302
महाराजगंज-पुलिस अधीक्षक ने दो थाने का किया औचक निरीक्षण
Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीाणा के द्वारा थाना घुघली व कोठीभार का किया गया औचक निरीक्षण, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष,व सी.सी.टी.एन.एस कक्ष तथा मेस व थाना परिसर की चेकिंग के साथ-साथ थाने परिसर की साफ सफाई इत्यादि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र में निरंतर पीकेट व पैदल गश्त लगाने एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के सरकारी शराब दुकानों से 17 लाख 23 हजार का गबन, सुपरवाइजर गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कुसमी और वाड्रफनगर के सरकारी विदेशी शराब दुकान में 17 लाख 23 हजार के गबन का मामला सामने आया है..और ऑडिट से हुये खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही शराब दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया है..दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजर पुलिस गिरफ्त से बाहर है..वही विभाग की माने तो प्लेसमेंट एजेंसी से गबन की गई राशि की भरपाई की जाएगी!..जिले के वाड्रफनगर और कुसमी सरकारी शराब दुकान में गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है..दरअसल मई और जून महीने के ऑडिट में कुसमी शराब दुकान से 9 लाख 64 हजार,वाड्रफनगर शराब दुकान से 7 लाख 59 हजार के गबन का खुलासा हुआ है..और दोनों ही मामलों में दुकानों के सुपरवाइजरों को दोषी पाया गया है..जिसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध कुसमी और वाड्रफनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है..वही आबकारी अधिकारी का कहना है की शराब दुकानों में गबन की गई राशि की भरपाई संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी से की जाएगी..बता दे की सरकारी शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत भर्ती किये गये कर्मचारी कार्यरत है..और जिले में मुंबई की टीम एचआर नाम की प्लेसमेंट एजेंसी ने कर्मचारी उपलब्ध कराया है..हालांकि विभाग ने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अवसर दिये जाने और पुलिस वेरीफिकेशन के बाद कर्मचारी रखने की रणनीति बनाई है!..आपको बता दे कि शराब दुकाने प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा शाशकीय राशि के गबन का ये कोई पहला मामला नहीं है,,वर्ष 2022 -23 में ईगल हंटर प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा वाड्रफनगर सरकारी शराब दुकान से करीब 20 लाख रुपये की हेराफेरी करके फरार हो गए थे जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था ,,,इसके बाद भी आबकारी विभाग द्वारा घटना से सबक नही लिया गया और प्लेसमेंट एजेंसी तो बदली लेकिन कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नही किया गया और पुराने कर्मचारियों को ही काम पर रख लिया गया नतीजन अब फिर टीम एचआरए प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने सरकारी राशि का गबन करके फरार हो गए है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।0
0
Report
भाजपा नेता का मामन खान पर तीखा हमला: मानसिक संतुलन ठीक नहीं कहा गया
Nuh, Haryana:भाजपा नेता नसीम अहमद का कांग्रेस विधायक मामन खान पर तीखा हमला, बोले— मानसिक संतुलन ठीक नहीं। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विवाद अब और गहराता जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा नेता नसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। नसीम अहमद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना होता है, क्योंकि जनता उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए चुनकर भेजती है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत हितों के मुद्दे उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जिस जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत विधायक मामन खान कर रहे थे, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि वह अधिकारी उनकी विधानसभा में कार्यरत है या नहीं। नसीम अहमद ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक को या तो होश नहीं रहता या फिर वे नशे की हालत में रहते हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कथित तौर पर कांग्रेस विधायक को कमीशन नहीं देते, इसलिए वह लगातार विभाग के अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामन खान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दावा किया कि उन्होंने 20 जुलाई 2026 को संबंधित एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी, जबकि उस एसडीओ की पोस्टिंग ही 22 जुलाई 2026 को फिरोजपुर झिरका में हुई थी। ऐसे में उनकी शिकायत तथ्यों से मेल नहीं खाती। नसीम अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में 263 करोड़ रुपये की रेनीवेल परियोजना को मंजूरी मिली थी, जिसका उद्देश्य फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के 80 गांवों तक पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया है। पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बड़ी संख्या में संचालित मीट फैक्ट्रियों से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन विधायक इस मुद्दे को कभी नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि विधायक मीट फैक्ट्रियों से पैसे लेते हैं, इसलिए उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाते। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। नसीम अहमद ने आगे कहा कि मामन खान अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम करते हैं और उनके कथित करीबी ठेकेदार घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान भाजपा नेता नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान के बीच जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दे पर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है。0
0
Report
Sajid Rashidi से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
राजस्थान आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शुरू, चुनाव रणनीति पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शुरू पीसीसी मुख्यालय में हो रही है बैठक。 आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित पदाधिकारी मौजूद。 बैठक में संगठन विस्तार और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की रणनीति पर मंथन。0
0
Report
Sajid Rashidi के बारे में आज का अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रतलाम की बेकरी: बाहर से सुनहरी पैकेजिंग, अंदर गंदगी का सच उजागर
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में जी मीडिया की टीम ने एक स्थानीय बेकरी का रियलिटी चेक किया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। बाहर से आकर्षक पैकेजिंग में बिकने वाली ब्रेड, टोस्ट और क्रीम रोल देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा सके कि इन्हें किन परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा है। धीरज शाह नगर मे संचालित विनस नाम की यह बेक़री काफ़ी पुरानी थी, फैक्ट्री के अंदर रोशनी बेहद कम थी और वर्षों पुरानी छत काली पड़ चुकी थी। बेकिंग में इस्तेमाल होने वाले कई बर्तन पुराने और गंदे नजर आए, जबकि कई स्थानों पर साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। कर्मचारियों के पास भी दस्ताने, हेड कैप या अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं थे, जिससे स्वच्छता और हाइजीन को लेकर सवाल खड़े होते हैं। परिसर में पुरानी भट्टी अब भी मौजूद थी, जिसके आसपास गंदगी और मकड़ी के जाले दिखाई दिए। वहीं, ठीक पास में इलेक्ट्रिक ओवन में बेकिंग का काम जारी था。0
0
Report
Advertisement
जींद क्लॉथ मार्केट में शॉर्ट सर्किट से दो दुकाने आग में जलकर राख
Jhanj Kalan, Haryana:जींद क्लॉथ मार्केट में मंगलवार रात करीब दो बजे बिज़ली शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानें सदाबहार क्लॉथ हाउस और विजय बागड़ी टेलर लेस की हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की घटना के बाद बाजार में दुकानदार और व्यापारी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और जिला प्रशासन तथा जींद के डिप्टी स्पीकर से आर्थिक मदद की मांग की। जींद जिला व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने जिला प्रशासन और डिप्टी स्पीकर से अपील की है कि आग से हुए नुकसान का उचित मुआवजा सरकार द्वारा दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय अचानक लगी आग से दोनों दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सारा कपड़ा और लेस का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। पीड़ित दुकानदार जगदीश और विजय बागड़ी ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान का सारा सामान जल गया। दुकानदारों ने कहा कि क्लॉथ मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली की नियमित जांच की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित दुकानदारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। सुबह दुकानदारों ने नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया और आगे किसी दुर्घटना की आशंका नहीं बताई। जींद क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है। प्रभावित दोनों दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र मदद की उम्मीद जताई है।0
0
Report
दौसा में बीएसएनएल कार्यालय पर मॉक ड्रिल, पूरी सुरक्षा व्यवस्था जाँच गई
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बीएसएनएल ऑफिस को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर दमकल ओर एंबुलेंस सहित अन्य विभाग भी पहुंचे एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, एएसपी शंकर लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे मौके पर पहुंचने पर मामला निकला मॉक ड्रिल तो सभी सभी ने ली राहत की सांस दौसा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कम्प मच गया तत्काल मौके पर एएसपी शंकर लाल मीणा , एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी दमकल , एम्बुलेंस सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पता लगा आंतरिक सुरक्षा जांच के लिए यह एक मmock ड्रिल थी तो सभी ने राहत की सांस ली एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने कहा समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल की जाती है ताकि सिस्टम चुस्त और दुरुस्त रह सके वहीं एएसपी शंकर लाल मीणा ने कहा इसके जरिए सभी विभागों की सतर्कता की जांच होती है ताकि कभी कोई ऐसी स्थिति बने तो तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके ।0
0
Report
इनपुट सिर्फ बुलेटिन के लिए है – कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में ओबीसी सर्वे: 83,460 परिवारों की पहचान, आरक्षण आधार बनेगा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। सर्वे के बाद जिले में कुल 83,460 ओबीसी परिवारों की पहचान की गई है, जो पहले के अनुमान से करीब 16,000 अधिक हैं। यह सर्वे आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। सर्वे के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 76,259 तथा शहरी क्षेत्रों में 7,201 ओबीसी परिवार दर्ज किए गए हैं। प्रारम्भिक आंकड़ों के मुताबिक ओबीसी वर्ग में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि राज्य सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट जारी होने के बाद होगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी के लिए 21 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद जिन वार्डों, ग्राम पंचायतों और निकाय क्षेत्रों में ओबीसी आबादी अधिक होगी, वहां आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा। यही व्यवस्था जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर निकायों में जिला प्रमुख, प्रधान और सभापति जैसे पदों पर भी लागू होगी। सर्वे रिपोर्ट का अब एसडीएम स्तर पर सत्यापन और प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट जयपुर भेजी जाएगी, जहां राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तय होगी। ऐसे में जैसलमेर का यह सर्वे स्थानीय चुनावों के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला अहम दस्तावेज माना जा रहा है। जैसलमेर सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र मेघवल ने बताया कि जिले में सर्वेक्षण का कार्य 10 जुलाई से 23 जुलाई तक निर्धारित था, जिसे राज्य सरकार द्वारा तीन दिन का अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद 26 जुलाई तक पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट जिले के चार उपखंड—जैसलमेर, भणियाना, फतेहगढ़ और पोकरण तथा दो नगरीय निकाय—जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगरपालिका सहित कुल छह क्षेत्रीय प्रभागों से प्राप्त हुई है। इन रिपोर्टों के अनुसार जिले में कुल 83,460 परिवारों का डेटा संकलित किया गया है, जिसमें 76,259 ग्रामीण और 7,201 शहरी परिवार शामिल हैं।0
0
Report
नागौर JLN अस्पताल में पीएमओ पदभार डॉ रामावतार जाखड़ ने ग्रहण किया
Nagaur, Rajasthan:नागौर ज़िला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में पिछले लंबे समय से अव्यवस्थाओ का दौर चल रहता था । जिसके चलते ओप्रेशन थिएटर में भी अव्यवस्था होने की वजह से घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य ओप्रेशन नहीं हो रहे थे । वहीं अब राज्य सरकार की और से नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट के लिए डॉ रामावतार जाखड को नियुक्त किया गया । और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। वहीं आज डॉ जाखड़ ने नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नागौर जेएलएन अस्पताल के स्टाफ व चिकित्सा अधिकारियों ने नवनियुक्त पीएमओ डॉ रामावतार जाखड का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ रामावतार जाखड ने बताया कि राज्य सरकार ने मुझे नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट देकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है जिस पर मैं खरा उतरूंगा । और राज्य सरकार की और से चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को यहां आने वाले प्रत्येक मरीज़ तक उनका लाभ पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी । और नागौर के जेएलएन अस्पताल में जो भी समस्या है उन समस्याओं को जल्द ही दूर किया जायेगा और यहां की व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से चलाया जायेगा । साथ ही ओप्रेशन थिएटर सहित अन्य ब्लॉको में भी जो भी कमियां होगी वो भी एक दो सप्ताह में दूर कर दी जायेगी । वहीं नागौर जेएलएन अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार को समस्या नहीं आने दी जायेगी ।0
0
Report
दिल्ली में लगातार बारिश से जलभराव, CP के दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONTINUOUS RAIN TRIGGERS WATERLOGGING /VISUALS FROM CP (VISUAL TIME:1:30 PM)0
0
Report
Advertisement
दमोह में एंबुलेंस देर से न पहुंचने से गर्भवती रास्ते में प्रसव, नवजात मौत
Damoh, Madhya Pradesh:फिर नहीं मिली गर्भवती को एंबुलेंस, प्रायवेट गाड़ी में रास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत.. दरअसल दमोह जिले के पटेरा ब्लाक के पिपरिया मिश्र गांव की 22 साल की गर्भवती महिला रोशनी को बीती रात तेज दर्द हुआ और परिजन समझ गए कि ये प्रसव पीड़ा है, परिजन उसे हटा अस्पताल ले जाना चाह रहे थे एंबुलेंस को काल किया और एक नहीं कई बार काल किया लेकिन न तो 108 एंबुलेंस आई और न ही जननी एक्सप्रेस आई करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद मजबूरन महिला के परिजन उसे एक निजी वाहन से हटा सिविल अस्पताल ले जाने निकले लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्ची को जन्म दिया इस गाड़ी के महिलाएं भी थी तो उन्होंने महिला को संभाल लिया लेकिन मां की कोख से जन्मी फीमेल मासूम चंद मिनिटो तक दुनिया में नहीं रह पाई और उसने दम तोड़ दिया। जैसे तैसे लोग महिला और नवजात को हटा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने नवजात की मृत घोषित किया और गंभीर हालत में मां यानि रोशनी को एडमिट किया गया है। नवजात को खोने का गम परिवार को है लेकिन गुस्सा और मलाल इस बात का है कि समय पर एंबुलेंस नहीं आई दो घंटे तक जो इंतजार हुआ और दूसरे वाहन का इंतजाम किया वो समय शायद नवजात की ज़िदगी बचाने का काम कर जाता, हटा सिविल अस्पताल जब परिजन पहुंचे तो यहां दो दो एंबुलेंस खड़ी थी और पता किया तो दोनों कईं घंटों से यहां थी लेकिन सिस्टम उन्हें इस महिला के पास तक नहीं पहुंचा सका। इस घटनाक्रम से लोगों के आक्रोश है वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है और जिसका दोष होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। दमोह में अभी कुछ दिन पहले ही जबेरा ब्लाक के बनवार में एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस नहीं मिली उसे ई रिक्शा से अस्पताल लाया जा रहा था और रास्ते में ई रिक्शा की बैट्री खत्म हो गई तो महिला ने गांव के बस अड्डे पर बने यात्री प्रतिक्षालय में बच्चे को जन्म दिया अच्छी बात ये रही कि मां और उसका बेटा स्वस्थ्य थे। इस मामले ने सुर्खियाँ बटोरी सिस्टम के सामने सवाल हुए तो कलेक्टर ने जांच कराई एंबुलेंस सेवा में कमी पाई गई और सरकार को कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा गया तो एंबुलेंस सेवा एजेंसी पर दो लाख 32 हजार का जुर्माना लगाया गया ये जिले में पहली कार्यवाही थीं और उम्मीद जागी कि शायद अब व्यवस्था सही होगी लेकिन महीना भर पूरा नहीं हुआ और एक और घटनाक्रम सामने आया है और फिर कई सवाल सिस्टम के सामने खड़े हो है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी से डॉ. अर्चना गुप्ता की मुलाकात, हरियाणा भाजपा को लेकर चर्चाएं
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉ. अर्चना गुप्ता की मुलाकात हरियाणा भाजपा संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी कर चुकी हैं मुलाकात0
0
Report
सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर चेन चोरी का मामला
Ukhdand, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार सदस्य आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिए गए। मीरजापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मोबाइल, पीली धातु की दो अंगूठी, तीन सफेद धातु के पायले और नकद बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं; गैंग के 150 सदस्य ट्रेनों में 7-8 के ग्रुप में घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं, जीआरपी उपाधीक्षक ने खुलासा किया। जीआरपी और आरपीएफ ने बताया कि ट्रेन राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में सांसी गैंग के सदस्य سفر कर रहे थे; सूचना मिलते ही कोच की घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 2 अंगूठियां, 3 पायल और 4900 रुपए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका 7-8 सदस्यीय गैंग है और वे यात्रियों के बैग की चेन खोलकर चोरी कर लेते थे, चोरी के बाद चेन बंद कर देते थे ताकि सूचना न हो सके।0
0
Report
Advertisement
