Maharajganj: SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकते हुए सामान जब्त किया
Thuthibari, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले में 22वीं वाहिनी SSB के जवानों ने .बड़ी कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव के रास्ते नेपाल ले जाए जा रहे पीतल-तांबे के बर्तन और अवैध खाद्यान्न सामग्री जब्त कर ली। बरामद सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा: 50-50 मुकदमों में वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: 50-50 मुकदमों में वांछित बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली आरोपी सलमान पर 49 मुकदमे पहले से है दर्ज आरोपी तनवीर पहले से 45 मुकदमे है दर्ज 2 लाख 19 हजार रुपए कैश,दो पिस्टल कारतूस बरामदग नोएडा NCR में 100 से अधिक घटनाएँ कर चुके आरोपी सेक्टर 39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट
बाईट : अभय कुमार मिश्र ( एडीसीपी , नोएडा )
महराजगंज: परतावल में मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर स्थित रामपुर मोड़ पर मां दुर्गा प्रोफेशनल मेकअप ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। यह प्रतिष्ठान धनगड़ा निवासी दुखरन सिंह की पुत्री द्वारा संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों के खुलने से क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सौंदर्य प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने मां भगवती से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, कौशल मिश्रा, रवि मिश्रा, मंजेश शुक्ला, दुर्गा दत्त यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।चंदौली: चलाया जन जागरुकता अभियान, गंगा को साफ रखने के लिए दिलाई कसम
Khuchama, Uttar Pradesh:जलीय जन्तुओ की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य ह़ै चहनिया (चंदौली) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे शुक्रवार क़ो बलुआ मे नमामि गंगे के तहत वन विभाग चहनिया द्वारा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी ।इस दौरान वाल्मीकि इंटर कालेज बलुआ के छात्रों के द्वारा गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी विद्यालय से बाजार होते हुए गंगा तट पर पहुंचकर पर गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि डाल्फ़िन व मनुष्य दोनों स्तनधारी हैं, जो हवा में सांस लेते हैं, बच्चे पैदा करते हैं और गर्म खून वाले होते हैं लेकिन डाल्फ़िन पानी में रहती हैं, उनके पास ब्लोहोल होता है । वे सामाजिक और बुद्धिमान होती हैं। और इंसानों से अलग कई शारीरिक, संवेदी क्षमताएं रखती हैं, जबकि मनुष्य जमीन पर रहते हैं और जटिल भाषा ,संस्कृति विकसित कर चुके हैं। दोनों के बीच समानताएं (बुद्धि, भावनाएं) और अंतर (पर्यावास, शारीरिक संरचना) हैं । डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं। वहीं संचालन कर रहे वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने लोगों को गंगा स्वच्छ की शपथ भी दिलाया ।इस अवसर पर वन विभाग के दरोगा फिरोज गांधी, वनरक्षक जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव विश्वनाथ, विजय लाल, तेजबली पांडेय राजेश साहनी,जुगनू पासवान, एवं मुहम्मद शकील आदि लोग उपस्थित रहे।औरैया अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लाख अनुमानित कीमत के कोकीन और मादक पदार्थ जप्त
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने 20 लख रुपए अनुमानित कीमत की कुकिंग वी एमडीएम टैबलेट्स और मीठा फेटामाइन पाउडर समेत एक अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार , पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत जहां से भेजा गया जेल । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औरैया कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कोकीन व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में फफूद रोड नहर पर खड़ा है , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा , पकड़े गए अंतर राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुनीत प्रताप को कोकीन और MDMA टैबलेट्स और मेथमफेटामैन पाउडर जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है । अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर का नाम पुनीत प्रताप सिंह है जोकि औरैया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है , इसके पास से कोकीन (लगभग 44.55ग्राम ) ,MDMA टैबलेट्स (4.32 ग्राम ) और मेथामफेटामैन ( 2.92 ग्राम ) बरामद हुई , तस्कर यह मॉल गाजियाबाद से लाता था और उसे नशे के आदि लोगों को बेचता था ।
बाइट - आलोक मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया
हाथरस: सिकंदराराऊ में छात्रा रश्मि बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की पहल, जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदराराऊ, हाथरस। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सिकंदराराऊ में अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदराराऊ की कक्षा आठ की छात्रा कु. रश्मि को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रश्मि ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई गई तथा आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा को जनसुनवाई की प्रक्रिया, शिकायतों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लेने की अपील की।संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया गांव में घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बृहस्पतिवार रात घर के अंदर उनका शव पड़ा मिला वृद्धा के शरीर पर मौजूद गहने गायब होने की बात सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बोझिया गांव निवासी बुद्धिमती 70 पत्नी रामवृक्ष के पति के करीब 5 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं दोनों बेटे परिवार सहित बाहर रहते हैं बुद्ध मां गांव में अपने घर पर अकेले रहती थी बृहस्पतिवार रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी पहुंचे उन्होंने बुद्धिमती को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला इस पर वह घर के अंदर झांक कर देखा तो वृद्ध पड़ी मिली जिसकी सूचना गांव के लोगों को दी ग्रामीणों के पहुंचने पर उनकी मौत होने की जानकारी हुई इस दौरान वृद्ध के शरीर पर मौजूद कुछ गहने गायब होने की बात सामने आई है ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके बेटे दिनेश को दी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे दिनेश नें मां की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया मुर्तिहा थाना अध्यक्ष यतिद्र सिंह ने बताया कि पुत्र ने मां की मौत को संदिग्ध मानते हुए शिकायत की है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।जालौन में मिट्टी खनन, रामपुरा में हो रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर ड्राइवर की मौत
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: यूपी मिट्टी खनन माफिया द्वारा नगर पंचायत रामपुरा में हो रहा है अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर हुई ड्राइवर की मौत दुःखद घटना और इस घटना का जिम्मेदार और कोई नहीं जिला प्रशासन जालौन है नगर पंचायत रामपुरा के अंतर्गत अघोरी बाबा के पास यह सड़क मिट्टी खनन माफिया और जिला प्रशासन की मिली भगत से लगातार मिट्टी की खुदाई कार्य धड़ल्ले से चल रहा है यह सड़क रामपुरा से नगरा हनुमान गढ़ी को जाती है इस सड़क से नगरा और हनुमान गढ़ी के सैकड़ों छोटे छोटे बच्चे स्कूल रामपुरा जाते हैं और मिट्टी खनन माफिया के ट्रैक्टरों की वजह से बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कई बार बच्चों बाल बाल बचना पड़ा था और इसकी शिकायत कई बार मैने जिला प्रशासन को ट्वीटर के माध्यम से दी और रामपुरा थाने में लिखित पत्र दिया था लेकिन जिला प्रशासन को मिट्टी खनन माफिया मोटी मोटी रकम देते थे और अधिकारी मस्त थे लेकिन आज आखिर बड़ी घटना हो ही गई
गोंडा: बारिश में मकान गिरने से बेघर हुआ परिवार, पात्र होने पर भी महिला को नहीं मिला आवास का लाभ
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। यूपी के गोंडा जिले में विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारासराय के मजरा गांव चित्ताटांडी में मिथिलेश नाम की महिला जर्जर और टूटे मकान में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहने को मजबूर है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जबकि वह इसकी पात्र है।महिला का आरोप है,कि करीब एक साल पहले बरसात में उसका मकान भरभराकर गिर गया।अब ठंड, बरसात और तेज धूप में परिवार के लिए टूटी दीवारों के बीच रहना मुश्किल हो गया है। मिथिलेश ने बताया कि उसका परिवार पीढियों से इसी जमीन पर रह रहा है।वह ब्लॉक के जिम्मेदारों से पीएम आवास के लिए कई बार गुहार लगाकर थक चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।महिला ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उसने कहा, कि उसे आवास योजना का लाभ दिलाकर उसका टूटा घर बनवाया जाए। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने नियमों का हवाला देते हुए कहा, कि तहसील प्रशासन से पीडित महिला को आपदा कोष से सहायता मिलने के बाद ही आवास दिया जा सकता है। मामले को लेकर हल्का लेखपाल राजवंत कुमार से दूरभाष पर कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
भाकियू कार्यकर्ताओं के नाम से ब्याज मुक्त करने को लेकर हाईकोर्ट मे रिट, किसानों में आक्रोश
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग.... भाकियू का आगाज ....शामली. जनपद में एक और गन्ने के बकाया भुगतान और भुगतान पर ब्याज लेने को लेकर भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहा था वहीं भारतीय किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं के नाम लेकर सहित13 किसानों द्वारा हाईकोर्ट में गन्ने के बकाए पर ब्याज के पैसे न लेने को रिट डालने को लेकर जनपद में बवाल मच गया है ।वही भाकियू जिला अध्यक्ष आशीष लाठियाँन ने दोनो किसानों को बुलाकर मीडिया के सामने खंडन किया तो वहीं हाई कोर्ट में रीट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। .... आपको बता दे।कि शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा गन्ने के बकाया भुगतान और गन्ने के भुगतान पर देरी से मिलने वाले पर ब्याज की भी मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। वही इस बीच दो दिन पहले किसी सतीश मिश्रा व्यक्ति के द्वारा 13 किसानों का नाम लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गन्ने के बकाया भुगतान पर ब्याज न लेने को लेकर रीट डाली गई है। जिसका पता लगते ही दोनो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष आशीष के पास पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल मीडिया के सामने दोनों किसानों को पेश करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में डाली गई रीट का खंडन किया और कार्रवाई की मांग की है।वही इस बारे में भाकियू जिला अध्यक्ष व पीड़ित किसान का कहना है , कि हमारे किसानों का धरना चल रहा था और हमारे कार्यकर्ता के द्वारा जो रेट डाली गई है उसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है और हम लोगों ने अभी दो-तीन दिन तक लगातार गन्ने के बकाया भुगतान और उसे पर लगे ब्याज को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।जवकि रीट डालने वाले सतीश मिश्रा के खिलाफ हम लोग जिलाधिकारी और शामली एसपी से मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे क्योंकि यह प्रदेश के 50 लाख किसानों से जुड़ा हुआ मामला है हालांकि पीड़ित किसान का कहना है कि इस मामले का उजागर होते ही मेरे घर पर लोगों का ताता लगा हुआ है और मुझे फोन पर शिकायत की जा रही है जिस कमपुर जो और विरोध करते हैं हमारे द्वारा ना तो कोई एफिडेविट और ना ही किसी तरीके से कोई शिकायती पत्र दिया गया हम लोग इस पर कार्रवाई चाहते हैं।पीलीभीत: पूर्व मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समर्थकों संग सपा में शामिल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की 127 विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में 'घर वापसी' कर ली है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाने अली और उनके समर्थकों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता शाने अली के साथ पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू पांडे(पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),हसनैन सैयद, अंजुम साहब, अफसर खान, सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव राहुल कश्यप, अनुराग बाजपेई समेत पीलीभीत से आए तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
