273162
Maharajganj -महाकुंभ को लेकर भारत नेपाल की सुरक्षा का जायजा लेने को पहुंचे एसएसबी के डीजी
Devpur, Uttar Pradesh:प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहा है महाकुंभ को लेकर भारत नेपाल की सुरक्षा का जायजा लेने को पहुंचे एसएसबी के डीजी ,नेपाल के अधिकारियों के साथ की बैठक ,कहा सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आसींद तिलोली: 8 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:आसींद तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलोली में राजस्व विभाग ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 8 बीघा भूमि से कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई तहसीलदार आसींद के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम तिलोली की आराजी संख्या 2705 एवं 2667 पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91 के तहत तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की गई थी। न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ बेदखली एवं शास्ति के आदेश जारी किए गए थे। आदेश की पालना में बुधवार को तहसीलदार जय सिंह के निर्देशन में भू-अभिलेख निरीक्षक भगवत सिंह राजपूत, पटवारी हंसराज सहित राजस्व टीम एवं पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से भूमि पर किए गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण हटाए गए। राजस्व विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 8 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद मौके की रिपोर्ट एवं पंचनामा तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
दनकौर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, यात्रियों की जान बचाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा --तत्परता और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस का हुआ सम्मान ,बदमाशों को सबक सिखाने पर योगी फोर्स का हुआ सम्मान,गाड़ी में लोगों को सवारी के रूप में बिठाकर और उन्हें बंधक बनाकर लूट करने वाले दो बदमाशों को दनकौर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया था गिरफ्तार,इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी से दो सवारियों को भी छुड़ाया,जो राजस्थान जाने के लिए उनकी गाड़ी में बैठे थे,सूचना मिलते हो पुलिस के द्वारा की गई थी त्वरित कार्रवाई,त्वरित कार्रवाई के लिए अपराध नियंत्रण एवं मानव अधिकार संघ ने दनकौर कोतवाल मनोज सिंह चौहान और उनकी पूरी टीम को किया सम्मानित, फूल माला पहनाकर और श्री राम परिवार की तस्वीर देकर किया गया सम्मानित,उन्होंने कहा कि दनकौर पुलिस की तत्परता के चलते ही गाड़ी में बैठे लोगों की बच सकी जान。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट अवैध खनन रोकथाम के लिए सरकार से जवाब माँगेगा; 10 सितम्बर अगली सुनवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सुकड़ी नदी क्षेत्र और आसपास की ग्राम पंचायतों में कथित अवैध खनन के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि अवैध खनन रोकने के लिए सहायक खनन अभियंता ने अब तक क्या कार्रवाई की है।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने गंगा सिंह की याचिका पर आवश्यक निर्देश दिए है। याचिका में आरोप लगाया गया कि सुकड़ी नदी क्षेत्र के अलावा अकोली, नून, दुदासी और साथू ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस संबंध में कई शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को जवाब दाखिल करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई पर कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा पेश करने को कहा है। कोर्ट ने विशेष रूप से अवैध खनन के मामलों में हुई गिरफ्तारी, अवैध खनन की अनुमानित राशि, जब्त किए गए ट्रकों और दर्ज प्रकरणों की जानकारी मांगी है। खंडपीठ ने अधिकारियों की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब 10 सितंबर को सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले जवाब और आंकड़ों के आधार पर मामले में आगे सुनवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने वन मैन कमीशन नियुक्ति रद्द की; संपत्तियों की अटैचमेंट पर स्थिति स्थिर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की विवादित संपत्तियों से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना को वन मैन कमीशन नियुक्त करने संबंधी आदेश रद्द कर दिया। हालांकि कोर्ट ने संपत्तियों पर जारी अटैचमेंट और स्टेटस-क्वो के अंतरिम आदेशों में हस्तक्षेप नहीं किया है। कोर्ट ने कहा कि विवाद का अंतिम निस्तारण लंबित रिट याचिकाओं में एकलपीठ द्वारा ही किया जाएगा। जस्टिस मुन्नुरी लक्ष्मण और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने मेघा टाक और अन्य की विशेष अपीलों पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। इन अपीलकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि कुछ संपत्तियां तीसरे पक्ष की हैं और लिक्विडेटर को उन्हें अटैच करने का अधिकार नहीं है। इसके समर्थन में कला चौहान बनाम राजस्थान सरकार मामले के निर्णय का भी हवाला दिया गया। वहीं केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है और संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए स्टेटस-क्वो बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को पक्षकारों की सहमति से हुआ आदेश बताया। खंडपीठ ने पाया कि 28 जुलाई के आदेश में सेवानिवृत्त सीजेआई को विवादों के निस्तारण के लिए नियुक्त करने के संबंध में पक्षकारों के बीच किसी विशिष्ट सहमति का उल्लेख नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट, 2002 में विवादों के निस्तारण की वैधानिक व्यवस्था निर्धारित है। कोर्ट ने अटैचमेंट की वैधता पर इस स्तर पर कोई अंतिम राय देने से इनकार किया, क्योंकि यह मुद्दा पहले से एकलपीठ के समक्षLength लंबित है। हालांकि संपत्तियों की सुरक्षा के लिए 9 जुलाई 2026 की स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया। लिक्विडेटर को अंतरिम आदेश के जरिए संपत्तियों के मालिक के नाम में बदलाव करने से भी रोका गया है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने अकाली दल के पक्ष में फैसला दिया, बरसी की अनुमति
Noida, Uttar Pradesh:Shiromani Akali Dal ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮਿਹਰ ਸਦਕਾ 'ਆਪ' ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪੱਖ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਸੁਣਾਉਂਦਿਆਂ ਅਮਰ ਸ਼ਹੀਦ ਸੰਤ ਹਰਚੰ ਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਲੋਂਗੋਵਾਲ ਦੇ ਬਰਸੀ ਸਮਾਗਮ ਲਈ ਸ਼ੈੱਡ ਨੰਬਰ 3 ਅਲਾਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਰਾਜਨੀਤੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਸੰਤਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਬਰਸੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਵਾਂਗੇ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੈਂਪ ਲਈ ਵੀ ਵਾਟਰਪਰੂਫ ਟੈਂਟ ਦਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕਰ ਕੇ ਦੇਵਾਂਗੇ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਰ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦਾ ਜਵਾਬ ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ ਨਾਲ ਦਿੰਦਾ ਰਹੇਗਾ - ਸ. ਬਿਨਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ, ਬਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਨਾਮ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ0
0
Report
सीतापुर के नाले में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत; दूसरा भी डूबा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। नाले में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत। नाला पार करते समय पैर फिसलने से गिरा बालक। बचाने के लिए पानी कूदे चचेरे भाई की भी डूबने से हुई मौत। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकाला गया बाहर। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर। परिजनों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
मामूली विवाद ने बुजुर्ग ससुर की मौत कर दी, बहू के खिलाफ दायर मुकदमा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक परिवार में मातम पसर गया। घर में बांस का बाड़ा हटाने को लेकर ससुर और बहू के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि बहू के धक्के से 70 वर्षीय ससुर पीछे की तरफ गिरे और उनका सिर चौखट से जा टकराया। चोट इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी बहु के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बहू को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। मामला उरुवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर उर्फ खटकपुरा गांव का है। यहां 70 वर्षीय रामराज यादव ने घर के बगल में जानवरों की रोकथाम के लिए बांस का बाड़ा लगाया था। मंगलवार दोपहर किसी काम के लिए उनकी बहू राजमती और पोते ने बांस का बाड़ा हटाकर दिया। इसी बात को लेकर रामराज और उनकी बहू के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान बहू ने रामराज को धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से रामराज पीछे की तरफ गिरे और उनका सिर चौखट से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची उरुवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर बहू राजमती को जेल भेज दिया है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर एक मामूली घरेलू विवाद कैसे बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया? पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मौत की पूरी तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
हापुड़ के बहादुरगढ़ में मामूली विवाद ने ले लिया विकराल रूप, 5 घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पूरा इलाका दहल उठा. इस झड़प में महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के बाद दोनों तरफ से लोग हथियारों और डंडों के साथ आमने-सामने आ गए. मारपीट के दौरान कई लोगों के सिर फट गए और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े. घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोग एक-दूसरे पर बेरहमी से लाठियों से वार करते और चीख-पुकार मचाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. उधर, विवाद की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में जुट गई है.0
0
Report
गोरखपुर में पेड़ गिरने से मजदूर की मौत, जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सागौन का पेड़ काटते समय अचानक मजदूर के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना झंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत के ओझवा टोले की है। बेलवा निवासी 56 वर्षीय रामभजन मजदूरी करने पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे मशीन से सागौन का पेड़ काटा जा रहा था। रामभजन पेड़ में बंधी रस्सी को पकड़कर खड़े थे। इसी दौरान कटा हुआ पेड़ अचानक उनकी ओर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गए। हादसे में रामभजन की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। बताया गया कि मृतक की पत्नी की भी तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है。0
0
Report
Advertisement
खजनी की कंबल फैक्ट्री में चौकीदार पर गोली, लूट की आशंका सामने
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खजनी में कंबल फैक्ट्री के चौकीदार रोहन सिंह को गोली लगने की वारदात से सनसनी फैल गई। खजनी थाना क्षेत्र के छताई पुल के पास 26 वर्षीय सिक्युरिटी गार्ड रोहन सिंह के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल रोहन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल रोहन सिंह शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी का रहने वाला है। वारदात के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सिक्युरिटी गार्ड को गोली किसने मारी? गोली चलने की वजह क्या थी? क्या फैक्ट्री में लूट की कोशिश हुई थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। लूट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।0
0
Report
13 फाटक खुले कनहर बांध के तेज पानी के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए मौजूदा जानकारी के मुताबिक 13 फाटक खोल दिए गए हैं। खास बात यह है कि कनहर बांध में कुल 16 फाटक हैं। फाटक खुलते ही बांध से निकलती पानी की तेज धार और दूधिया फुहारों का अद्भुत नजारा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन इस रोमांचक नजारे के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। दुद्धी तहसील के अमवार में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना का बांध लगातार बारिश के चलते लबालब हो गया है। जलग्रहण क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बढ़ने के बाद बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए फाटकों से पानी की निकासी शुरू की गई है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक बांध के कुल 16 फाटकों में से 13 फाटक खोले गए हैं, जिनसे तेज रफ्तार में पानी कनहर नदी में छोड़ा जा रहा है। फाटक खुलते ही पानी की विशाल सफेद फुहारें और तेज बहाव लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। कनहर बांध का यह नजारा देखने के लिए आसपास के इलाकों के साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बांध से निकलती पानी की गर्जना और फुहारों को लोग अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। लेकिन इस खूबसूरत नजारे के बीच सबसे बड़ा सवाल लोगों की सुरक्षा को लेकर है। बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए बांध के बेहद करीब और खतरनाक ढलानों तक पहुंच रहे हैं। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पानी के तेज बहाव के बीच किसी भी तरह की चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कनहर बांध में कुल 16 फाटक हैं और मौजूदा जानकारी के अनुसार 13 फाटक खोले गए हैं। बांध से निकलता पानी जहां लोगों के लिए रोमांच का केंद्र बना हुआ है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए और लोगों को खतरनाक स्थानों तक जाने से रोके।0
0
Report
चमोली के नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों के आतंक के चलते चार दिन स्कूल बंद
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। क्षेत्र के स्कूलों में 20 अगस्त से 23 अगस्त तक चार दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। बीते दो दिनों में आवारा कुत्तों ने छह से अधिक छात्रों पर हमला कर उन्हें घायल किया है। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। अवकाश के दौरान छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। कुत्तों को पकड़ने तक स्कूलों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
दार्जीलिंग के तिब्बती समुदाय ने चीन के विरोध में 2 दिन का भूख हड़ताल शुरू की
Darjeeling, West Bengal:Two days hunger strike by Tibetan community in Mall against China - Tomorrow Dharan in Kolkata Tibetan community of Darjeeling today held a 2 day long hunger strike at Chowrasta Square in the honour of Late Lobga Rinzen who had set fire to himself and died at the UN office in the USA and protested against Chinese government atrocities and occupation of Tibetan land. Commemorating the 49th day since his death, they have organized the hunger strike. On the first day, 16 participants included. The peaceful hunger strike will end tomorrow at 04:00 pm, informed the community representative.0
0
Report
मुंग्पू रोड पर मां के साथ काला तेंदुआ के बच्चे दिखे
Darjeeling, West Bengal:Yesterday evening in Mungpoo Road (Bich Kaman) two black leopard cubs along with their mother were captured on camera. Black leopards are rare. This is not the first time a black leopard has been seen in this area; last month a black leopard was seen and captured on a phone. Nowadays wild animals are seen in hillside village areas and even on roadways. People inform the forest department after seeing any wild animal in their area or on the roadside.0
0
Report
चोरों की पुलिस मुखिया को सीधी चुनौती।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी_ पुलिस मुखिया कार्यालय से सामने से ई रिक्शा हुआ चोरी। दिनदहाड़े चोरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया चोरी की घटना को अंजाम। डीएम एसपी कार्यालयों तक पहुंचे चोर। जब इतना वीआईपी इलाका सुरक्षित नहीं तो अन्य इलाको क्या हाल होगा बना बड़ा सवाल। कोतवाली पुलिस को दी गई मामले की जानकारी ।0
0
Report
Advertisement
