273162
Maharajganj - भ्रष्टाचार, अनियमता व सरकारी धन के दुरुपयोग पर बोले सपा राष्ट्रीय सचिव
Devpur, Uttar Pradesh:आदर्श नगर पंचायत सोनौली में विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार, अनियमता व सरकारी धन के दुरुपयोग के संदर्भ में सपा के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने सौपा ज्ञापन -देखे0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी की भिड़ंत: एक मौत, पांच घायल — बाइक सवार हादसे का अस्पताल में इलाज जारी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी 2 बाइक आमने सामने की भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल नीमकरोरी बाबा के दर्शन कर बापस लौट रहे थे बाइक सवार पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती 19 वर्षीय मृतक कृष्णा के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी बेवर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद मार्ग की घटना0
0
Report
Capri के पास दो जल-तुफान: क्या इनसे संकेत मिलता है?
Noida, Uttar Pradesh:Before scientific understanding, what must people have thought. It’s a sign? A warning? Incredible twin waterspouts off the Italian Island of Capri.0
0
Report
मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक से सोने की चोरी: आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख के जेवरात बरामद
Vidisha, Madhya Pradesh:मणप्पुरम गोल्ड लोन देने वाले बैंक से एक हितग्राही का सोना चोरी हुआ. सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. 17 लाख रुपए का सोना बरामद हुआ. विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोल्ड लोन देने वाली मण्णापुरम बैंक में एक हितग्राही के सोने के 17 लाख रुपए कीमती जेवर चोरी की घटना सामने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की; कुछ ही समय में पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया. एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से चोर की पहचान की जो इस बैंक में काम करता था; आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात जप्त किए गए.0
0
Report
Advertisement
मनोर में जमीन विवाद से हत्या, ट्रैक्टर हमला; एसपी ने जांच के निर्देश
Vidisha, Madhya Pradesh:ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के मनोरा में जमीन विवाद पर एक युवक की मारपीट कर हुई हत्या. ट्रैक्टर से कुचलना का भी किया गया प्रयास. मेडिकल कॉलेज में कराया पीएम. एसपी में मामले की जांच की दिया आदेश. इस घटना के बारे में ग्राम मनोरा में परिवार के लोगों के बीच जमीन विवाद के कारण नीलेश रघुवंशी खेत पर काम कर रहे थे; सूरज रघुवंशी Hari Singh Raghuvanshi रिश्तेदार बताये जाते हैं, जिन्होंने ट्रैक्टर लाया और नीलेश के साथ मारपीट की. ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर फंस गया और लौटते वक्त उनके ताऊजी खेलन सिंह पर ट्रैक्टर चढ़कर घायल कर दिया. घायल नीलेश को मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर पीएम कराया गया. पुलिस कप्तान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.0
0
Report
जालौन में रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: 500 रूपए की रिश्वत पकड़ी गई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो आया सामने, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 500 रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ सिपाही, थाने में तैनात सिपाही उपेंद्र कुमार का 500 रूपए रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अनुज कुमार के नाम से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किया गया था आवेदन, रिश्वत के रूप में 500 रुपये लेते हुए सिपाही का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, थाने के अंदर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जालौन के नदीगांव थाने का मामला।0
0
Report
चित्रकूट के प्रसिद्ध गधा मेला में बाइक बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट का गधा मेला मध्य प्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी के तट (रामघाट) पर हर साल दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) लगता है। इस मेले की शुरुआत लगभग 300 से 350 साल पहले मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल (लगभग 1670 ईस्वी) में हुई थी। मान्यता है कि युद्ध के दौरान औरंगजेब की सेना के घोड़े और खच्चर बीमार होकर मरने लगे थे, जिसके बाद सेना के लिए गधों और खच्चरों की खरीद-बिक्री हेतु इस बाजार की शुरुआत हुई थी। इस मेले की सबसे अनोखी परंपरा यहां बिकने वाले गधों और खच्चरों के नाम फिल्मी सितारों और चर्चित हस्तियों के नाम पर रखना है। व्यापारियों द्वारा गधों की पहचान अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, और यहां तक कि 'चंकी पांडे' व 'लॉरेंस बिश्नोई' जैसे नामों से कराई जाती है।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के अर्की गांव में हुए जघन्य हत्याकांड मामले में कई दिन बीतने बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के सरधुआ थाना अंतर्गत अर्की गांव में युवक के मिले अधजले शव के मामले में कई दिन बाद भी स्थानीय पुलिस के हाथ खाली हैं । इस जघन्य हत्याकांड में लचर पुलिसिया कार्यवाही से पीड़ित परिवार भी नाराज है |0
0
Report
यमुना दावों के बीच रार, कालिंदी कुंज से छठ घाट तक भाजपा-आम आदमी पार्टी भिड़े
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व नजदीक है और ऐसे में यमुना पर अब राजनीत तेज हो गई है आज आम आदमी पार्टी से विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार यमुना की बदहाली को दिखाने के लिए कालिंदी कुंज यमुना घाट पर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहां है कि जहां यमुना दिल्ली में साफ है वहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता यमुना को साफ करने का दावा कर रहे हैं लेकिन जहां यमुना गंदी है वहां उनके नेता आना भी पसंद नहीं कर रहे इसलिए आज हम लोग कालिंदी कुंज यमुना नदी पहुंचे हैं। कालिंदी कुंज यमुना घाट पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उसे जगह पर स्विमिंग किए हैं जहां यमुना साफ है आज वहां पर क्रूज शुरू किया गया जहां यमुना पहले से ही साफ है मगर जहां यमुना गंदी है बदहाल है वहां पर भारतीय जनता पार्टी के कोई भी नेता नहीं पहुंच रहे हैं जबकि हमने मनोज तिवारी को यह चैलेंज दिया था कि वह कालिंदी कुंज यमुना नदी में तैर कर दिखाएं लेकिन वह नहीं पहुंचे हैं इसलिए आज हम लोगों ने मनोज तिवारी का पुतला यमुना नदी पर लेकर आए हैं और उनके पुतले को कालिंदी कुंज यमुना नदी में स्विमिंग कराया है। अगर वह यहां एक बार आकर इस पानी में तैर कर दिखाएं मुझे नहीं लगता कि वह यहां से चलकर जाएंगे बल्कि सीधा एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचेंगे। वही आम आदमी पार्टी से विधायक कुलदीप कुमार ने बताया कि एक तरफ जहां यमुना में आज के दिन क्रूज शुरू किया गया है वहां से दिल्ली से मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा यमुना को साफ दिखा रहे हैं लेकिन यह लोग झूठ बहुत बोलते हैं आज कालिंदी कुंज यमुना का हाल बदहाल है गंदगी का अंबार यमुना पर पसरा हुआ है यहां पर छठ घाट तैयार किया जा रहा है जहां महापर्व छठ के श्रद्धालु पहुंचेंगे क्या दिल्ली सरकार इस महापर्व के व्रतियों को इस गंदी नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। देश के प्रधानमंत्री के लिए फिर क्या कोई और नदी तैयार किया जाएगा जहां वह आस्था की डुबकी लगाएंगे। हम एक बार भाजपा नेताओं को कहना चाहेंगे कि कालिंदी कुंज यमुना नदी आकर आप इसकी बदहाली को देखें झूठ बोलकर दिल्ली के लोगों को झूठा सपना यमुना नदी साफ करने का ना दिखाएं। फिलहाल दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी पर पानी का स्तर कम हो गया है और जाग न बन पानी पर इसके लिए दिल्ली सरकार के द्वारा कर्मचारियों को नाव के जरिए पानी पर झाग खत्म करने के लिए डिफॉमींग का प्रयोग कराया जा रहा है। फिलहाल यमुना पर राजनीति तेज हो गया है और आरोप प्रत्यारोप का खेल चालू है।0
0
Report
मांडौठी गोलीकांड: जोगेंद्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के गांव मांडौठी गोलीकांड में घायल युवक जोगेंद्र की हुई मौत। उपचार के दौरान तोड़ा दम। पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। महिला समेत 7 लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआर। पुरानी रंजिश और कहासुनी के कारण हुई वारदात। मांडौठी गौशाला के प्रधान रहे बल्लू के बेटे की हालत नाजुक। संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा उपचार। 9 नवंबर की रात को दो युवकों पर चलाई थी गोलियां। गौशाला के प्रधान रहे बल्लू के बेटे हरदीप और जोगेंद्र को लगी थी गोलियां। गंभीर हालत में हॉस्पिटल में करवाया था भर्ती0
0
Report
Advertisement
यमुना में युवक ने कूद दिया: ND(R)F-DDMA तलाश जारी
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी में एक 29 वर्षीय युवक के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। वही इस घटना के बाद दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी पर एनडीआरएफ की टीम और DDMA की टीम मौके पर पहुंच डूबे युवक की तलाश करने में लगी है। यमुना में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान 29 वर्षीय रंजीत के रूप में हुआ है जो नोएडा का रहने वाला था आज मंगलवार सुबह 4:30 बजे के आसपास वह यमुना में छलांग लगा देता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही DDMA के डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार सिन्हा जो लाजपत नगर में कार्यरत है उन्होंने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के रहने वाले एक युवक ने यमुना में छलांग लगा लिया है जिसकी सूचना आज सुबह 5:00 के आसपास DDMA को मिला है इसके बाद से एनडीआरएफ की टीम और DDMA के टीम के द्वारा लगातार युवक की तलाश यमुना नदी में किया जा रहा है नोएडा से छलांग लगाने वाले युवक के परिवार भी पहुंचे हैं जिसके भाई ने बताया कि मेरा भाई सुबह 4:30 के आसपास कालिंदी कुंज यमुना पहुंचता है और गाड़ी खड़ा करके यमुना में छलांग लगा दिया, जब तक मैं उसे पकड़ता तब तक वह कूद चुका था। छलांग लगाने वाले युवक की पहचान 29 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है। हालांकि अभी किसी भी कारण का पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार युवक ने यमुना में छलांग क्यों लगाई। फिलहाल डूबे हुए युवक की तलाश जारी है एनडीआरएफ की टीम तब तक तलाश करेगी जब तक की युवक मिल नहीं जाता। वही हम आपको बता दे फिलहाल एनडीआरएफ की टीम के द्वारा यमुना में छलांग लगाए युवक की तलाश की जा रही है। इस दौरान लाजपत नगर एसडीएम की टीम भी मौके पर मौजूद है वही हम आपको बता दे कई बार कालिंदी कुंज यमुना नदी में युवक और युवतियों के यमुना में छलांग लगाए जाने की खबर सामने आती है हालांकि ब्रिज पर सुरक्षा को देखते हुए रेलिंग भी ऊंची बनाई गई है इसके बावजूद लोग रेलिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास करते रहते हैं।0
0
Report
अशोक गहलोत किशनगढ़ में दिवंगत गोपाल कृष्ण खंडेलवाल को श्रद्धांजलि
Kishanganj, Bihar:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पार्षद मोहित खंडेलवाल के आवास पर पहुंचकर उनके पिता दिवंगत गोपाल कृष्ण खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गहलोत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर दिवंगत गोपाल कृष्ण खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गहलोत के किशनगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर विधायक विकास चौधरी आर के मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी सहित कांग्रेस के पार्षद, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुछ देर मोहित खंडेलवाल के आवास पर रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
लंदन के साउथॉल में घना कोहरा, दृश्यता घटने से यात्रा प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Dense fog and a thick haze are now blanketing Southall, London, significantly reducing visibility and potentially disrupting travel.0
0
Report
Advertisement
104.14 किलो गांजा जब्त, 52 लाख रुपये कीमत, एक गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:104 किलो गांजा जब्त ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करारिया चौराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 ग्राम ब्योची में घर के सामने बनी सार से 104.14 किलो गांजा बरामद。 52 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार。 विदिशा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करारिया चौराहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ब्योची में दबिश देकर 104 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी जितेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी0
0
Report
मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; 348 पाव शराब बरामद
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अंजनिया चौकी क्षेत्र के ग्राम झिंगराघाट में पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान 348 पाव, यानी 62 लीटर से अधिक शराब जब्त करते हुए 54 वर्षीय आरोपी नकुल पटेल को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर बम्हनी थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापा मारा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान सात पेटियों में रखी 348 पाव शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार 600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
सरकारी नौकरी के विवाद में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प, एक महिला की मौत
Basti, Uttar Pradesh:सरकारी नौकरी की शिकायत पुरानी रंजिश और फिर खूनी संघर्ष, बस्ती में एक शिकायत ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि दो परिवारों के बीच छिड़ी जंग में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आरोपों के घेरे में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी हैं, जिन पर 51 वर्षीय सुधा यादव के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। लाठी-डंडे और चाकू से किए गए हमले में सुधा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रहीं, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया। अब सवाल है कि नौकरी की शिकायत इतनी बड़ी दुश्मनी में कैसे बदल गई आखिर एक महिला की मौत का जिम्मेदार कौन है फिलहाल गांव में तनाव है और पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। खूनी संघर्ष की यह वारदात बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव की है। जहां मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सरकारी नौकरी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की रहने वाली सुधा यादव फैजाबाद के एक सरकारी विद्यालय में नौकरी करती थीं। बताया जा रहा है कि गांव की ही लक्ष्मी देवी ने उनकी नौकरी पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि सुधा फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर সরকারি नौकरी कर रही हैं। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।मंगलवार सुबह यही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मृतका के बेटे अखिलेश यादव का आरोप है कि लक्ष्मी देवी, आलोक और प्रेमचंद ने उनकी मां सुधा यादव पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई सकी।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे 51 वर्षीय सुधा यादव ने दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, उसी ने अब एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया है। बताय जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, हमले में शामिल लोगों और विवाद की वजहों की पड़ताल में जुटी है। बाइट1 बृजेश सिंह, सीओ बाइट2 मृतिका का बेटा बाइट3 मृतिका की बेटी0
0
Report
Advertisement
