icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow20 Dec 2024, 11:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

23 सितम्बर को सूर्य विषुव पर, दिन-रात बराबर; आगे दक्षिण की ओर बढ़ेंगे दिन

Ujjain, Madhya Pradesh:आज 23 सितंबर को दिन-रात होंगे बराबर, दक्षिण की ओर बढ़ेगा सूर्य जीवाजी वेधशाला में यंत्रों के जरिए देखी गई खगोलीय घटना, now धीरे-धीरे छोटे होंगे day आज 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर है। इस वजह से आज दिन और रात लगभग बराबर होते हैं। अब सूर्य धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को यंत्रों के जरिए देखा गया। वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने बताया कि 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा यानी भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर लंबवत रहता है। इसी वजह से इस दिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर रहती है। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है, जिसके कारण हमें सूर्य की स्थिति सालभर कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच बदलती हुई दिखाई देती है। साल में दो बार—21 मार्च और 23 सितंबर के आसपास—सूर्य विषुवत रेखा के ऊपर आता है। 23 सितंबर के बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणी गोलार्ध की ओर बढ़ेगा। इसका असर उत्तरी गोलार्ध पर भी दिखाई देगा। यहां दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें लंबी होने लगेंगी। सूर्य की किरणों की तीव्रता में भी कमी आएगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होने लगेगा। यह बदलाव 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा के ऊपर होगा और उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को विशेष यंत्रों के माध्यम से देखा और समझा गया। खास बात यह है कि विषुव के समय भूमध्य रेखा पर दोपहर के समय सूर्य लगभग सिर के ठीक ऊपर दिखाई देता है, जिससे वहां उस समय परछाई बेहद छोटी हो जाती है। बाइट -वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त
0
0
Report

बेमेतरा के स्कूलों की जर्जर हालत के बीच त्रैमासिक परीक्षाएं जारी: जलभराव और खराब सुविधाएं चिंता का विषय

Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे संदिग्ध नजर आ रहे हैं, क्योंकि ग्राम बैजी की शासकीय प्राथमिक शाला और लोलेसरा के हाई स्कूल में भवन, किचन शेड और शौचालय की स्थिति बेहद जर्जर है. कमजोर दीवारें, झड़ता प्लास्टर और बारिश में टपकती छत के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी है. बारिश के दौरान स्कूल परिसर और खेल मैदान में जलभराव रहता है, जिसके कारण बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर स्कूल आना पड़ता है. ऐसे में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठते हैं. स्कूल के किचन शेड और शौचालय भी खराब हैं; रसोइयों के अनुसार बारिश में छत से पानी टपकने की समस्या थी, जिसे रिपेयरिंग कर कुछ समय के लिए ठीक किया गया है. त्रैमासिक परीक्षाएं अभी चल रही थीं, और कक्षा आठवीं तक के बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जा रही थी, जिसे मौजूदा शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों की तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है. कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि जिले में बालिका शौचालयों की स्वीकृति जारी है और वीबीजी रामजी योजना के तहत कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं. जनपद आरईएस और बीईओ के संयुक्त सर्वे के अनुसार अति जर्जर, भवनविहीन और अतिरिक्त कक्षों की जरूरत वाले स्कूल चिन्हित किए गए हैं, जिनके लिए बजट प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं और स्वीकृति मिलते ही आगे कदम उठाए जाएंगे.
0
0
Report

धमतरी: 300 आवेदन; कांग्रेस सरकार पर कानून की जानकारी गलत पहुंचाने का आरोप

Begun, Rajasthan:धमतरी में प्रार्थना सभा के लिए 300 लोगों के आवेदन पर कांग्रेस का बयान कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- 300 लोगों ने प्रार्थना सभा के लिए आवेदन दिया.. आवेदन करने वाले लोग मिशनरी समाज से नहीं है.. मिशनरी समाज की ओर से कहा जा रहा- हमारे समाज से बाहर के लोग चर्च न आएं.. उन्होंने कहा- प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू है.. सरकार लोगों तक कानून की जानकारी सही ढंग से नहीं पहुंचा पा रही.. भाजपा और आरएसएस पर भय का माहौल बनाने का लगाया आरोप.. सरकार को आवेदकों से बातचीत करनी चाहिए, आवेदकों की काउंसलिंग कराने की मांग.. दबाव में आवेदन हो रहे हैं तो यह सरकार की विफलता है
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर में दबंगों के बुलडोजर से ध्वस्त दुकानों पर राजभर का जीरो टॉलरेंस संकेत

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में दबंगों के बुलडोजर से ध्वस्त दुकानों पर राजभर का जीरो टॉलरेंस संकेत. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई करेगा. घटना की जानकारी DM-SP के साथ साझा की गई और प्रभावितों से बातचीत कर उन्हें ढाढस बंधाया गया. कहा गया कि नुकसान वाले लोगों को बैंक से बिना ब्याज और गारंटी के लोन दिए जाएंगे ताकि वे अपना काम फिर से शुरू कर सकें. जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी और विभागीय जांच बैठा दी गई है. रात के अंधेरे में हुई तोड़फोड़ में लापरवाही के आरोप में अकबरपुर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हल्का दरोगा अजय कुमार और क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों समेत स्थानीय लेखपाल को निलंबित किया गया है. घटना के आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस दबिश दे रही है और सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
0
0
Report

लखनऊ में डिस्ट्रिक्ट लेवल महिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन, 6 टीमों के साथ शुरू

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी की राजधानी लखनऊ देश का पहला शहर बन गया है जहां पर דיס्ट्रिक्ट लेवल पर विमेंस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की तरफ से लखनऊ के सेज क्रिकेट ग्राउंड में आज से लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई जिसमें टीम 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला केडी सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि इतना बड़ा मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है यहां से निकल कर एक दिन भारत के लिए जरूर खेलेंगे। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री व भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी प्रियंका शैली ने बताया कि ऑर्गेनाइज्ड तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है हर खिलाड़ी का ऑक्शन हुआ दिन के साथ ही नाइट मैच भी खेले जाएंगे आगे चलकर स्टेट लेवल पर भी महिला क्रिकेट होगा。
0
0
Report

लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ तीनों का दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद इलाके के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। और देखते ही देखते 5 महीने बीत गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे प्रकरण में मामला दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 महीने पूर्व उसकी पुत्री गन्ने के खेत में साँच के लिए गई थी। वहीं पहले से मौजूद तीन आरोपियों जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर बताई जा रही है उन लोगों ने किशोरी को खेत में खींच लिया और तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और किशोरी को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के दबाव में लोक लाज के मारे डरी सहमी किशोरी ने पूरी बात घर पर नहीं बताई। लेकिन जब उसे यह पता चला कि वह 5 महीने से गर्भवती है तो उसने पूरी बात घर वालों को बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पर जाकर पूरे मामले में शिकायत की।
0
0
Report
Advertisement

दान पेटी में अर्जी: मां दन्तेश्वरी के दरबार से लंबित सड़क पूरी कराने की मांग

Dantewada, Chhattisgarh:बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के मंदिर में दान पेटी खोली गई तो श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नकदी और अन्य सामग्री के साथ एक ऐसी अर्जी भी मिली, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। यह अर्जी दंतेवाड़ा शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर डेंंगलरास गांव तक सड़क बनवाने के लिए लगाई गई थी। 21 साल से अधूरी पड़ी करीब 4 किलोमीटर सड़क को पूरा कराने की मांग को लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने अब मां दन्तेश्वरी के दरबार में गुहार लगाई है। कतियाररास से डेंंगलरास तक बनने वाली यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जानी थी। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का काम फेस-वन में डब्ल्यूबीएम स्तर तक हुआ, लेकिन इसके बाद पक्का निर्माण नहीं हो सका। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे गांव तक आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण जरूरी सामान लाने से लेकर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने तक काफी परेशानी होती है। खास बात यह है कि करीब एक महीने पहले ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत नेताओं के पोस्टर लेकर ग्रामीण पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे थे और अधिकारियों से सड़क पूरी कराने की मांग की थी। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक जब सरकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, तो आखिरकार उन्होंने मां दन्तेश्वरी के दरबार में अर्जी लगाई और इसे दान पेटी में डाल दिया। मंदिर समिति ने अर्जी पढ़ने के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार उसे नदी में विसर्जित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

गंगरार में 70वीं जिला स्तरीय हॉकी-शतरंज प्रतियोगिता का चार दिवसीय उद्घाटन

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की हॉकी एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का चार दिवसीय आगाज हुआ। स्टर्लिंग एकेडेमी गंगरार में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 59 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें शतरंज की 42 और हॉकी की 17 टीमें शामिल हैं। सांसद सीपी जोशी ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद खेल ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख भेरूसिंह चौहान ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। सांसद सीपी जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभा प्रदर्शन का आह्वान किया।
0
0
Report

CBN ने 156.650 किलो डोडा चूरा के साथ गुजरात नंबर की कार पकड़ी

Begun, Rajasthan:मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। CBN टीम ने कपासन तहसील के टाना गांव में भिंडर-रामगढ़ रोड पर एक होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई के دوران कार से अवैध डोडा चूरा के 9 बैग बरामद हुए, जिनका कुल वजन 156.650 किलोग्राम है। CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर की कार से मंगलवाड़ क्षेत्र से बालोतरा की ओर डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। कार रुकने के बाद चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार और डोडा चूरा जब्त कर आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया-लौरिया मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत

Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना लौरिया बेतिया मुख्यमार्ग की है जरिया बंगाली माई के स्थान के समीप यह बड़ा हादसा हुआ है बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई तीनों युवक एक ही गांव के बताए जा रहे है तीनों युवक लखनपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के रहने वाले थे तीनों युवक बेतिया जा रहे थे तीनों मृत युवकों का नाम साहिल आलम सुंदर कुमार और याकूब आलम बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्म के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top