273164
Maharajganj: स्काई होंडा ने SP125 बाइक किया लॉन्च
Sonauli, Uttar Pradesh:स्काई होंडा ने आज एक समारोह में होंडा की नई बाइक एसपी 125 का लॉन्च किया। इस अवसर पर केक काटकर बाइक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप, 13 बच्चे बीमार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप छिपकली युक्त खाना खाने से 13 बच्चे बीमार जेपी अस्पताल में कराया गया भर्ती श्रमोदय आवासीय विद्यालय का मामला कल रात खाना खाते समय भोपाल में गिरी थी छिपकली0
0
Report
हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से कुंभ 2027 के लिए अहम घोषणाओं की संभावना
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार हरिद्वार में कल होगी उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक, सीसीआर भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य。 सुबह 10.25 पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धमी हरकी पैड़ी पर पहुंच कर करेंगे गंगा पूजन, उसके बाद शुरू होगी कैबिनेट की बैठक कुम्भ 2027 को लेकर हो सकती है महत्त्वपूर्ण घोषणाएं चंपावत के बाद अब हरिद्वार में कैबिनेट बैठक, मैदानी क्षेत्रों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर रहेंगी निगाहें。 धार्मिक नगरी हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक को विकास और प्रशासनिक प्राथमिकताओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है。 हरिद्वार के विकास, बुनियादी सुविधाओं और कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना。 बैठक में गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 21 से 24 अक्टूबर तक सत्र आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव。 पर्वतीय क्षेत्र चंपावत में बैठक के बाद हरिद्वार में मंत्रिमंडल का जमावड़ा, शासन की प्राथमिकताओं और फैसलों पर रहेगी सबकी नजर।0
0
Report
CBSE ने कक्षा 3–8 के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया; अजमेर में कार्यशाला
Ajmer, Rajasthan:जीवनशैली के साथ साथ आचार विचार को प्रभावित कर रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा अधिकृत रूप से शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहुंच बना रहा है...स्कूली बच्चों में तार्किक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ नई तकनीक के सकारात्मक उपयोग के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में इसे विषय के रूप में शामिल किया है.. कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विकसित करने और उनके उपयोग से विषय के अनुरूप समस्याओं को हल करने के गुर सिखाने के लिए सीबीएसई स्कूलों के प्रदेश भर से आए लगभग 300 विषय विशेषज्ञों की अजमेर में कार्यशाला आयोजित की गई.. इस कार्यशाला में बच्चों के भविष्य में आने वाली चुनौतियों से सफलता के साथ सामना करने के गुण को विकसित करने का पथ तैयार करने पर चर्चा की गई.. इस कार्यशाला के दौरान एआई के प्रभाव और दुष्परिणामों पर भी विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए... एक दिवसीय कार्यशाल में डिजिटल व्यवहार,इंटरेक्टिव पैनल और विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत एआई के व्यावहारिक मॉडल्स को साझा किया गया.. कार्यशाला में दिल्ली,नोएडा,चण्डीगढ़,जयपुर सहित अनेक क्षेत्रों से शिक्षाविदों ने भाग लिया..0
0
Report
Advertisement
विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में ही रहने वाले, संजना जाटव ने अफवाह को महज़ बहस बताया
Alwar, Rajasthan:विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे: सांसद संजना जाटव ने पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को बताया अफवाह अलवर। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बयानों और कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वेंद्र सिंह को अपने लिए बेहद आदरणीय बताते हुए उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया। संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विश्वेंद्र सिंह ने उनके लिए काफी मेहनत की और संघर्ष किया था। उनके इस योगदान को वह हमेशा याद रखेंगी। सांसद ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं और उनका सम्मान करते आए हैं। संजना जाटव ने स्पष्ट कहा कि विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे उनके पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर ध्यान न दें। विश्वेंद्र सिंह को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों के बीच संजना जाटव के इस बयान को कांग्रेस की ओर से स्थिति स्पष्ट करने और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
अमिताभ बच्चन 84 के, मुंबई में उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): FANS GATHER OUTSIDE AMITABH BACHCHAN'S RESIDENCE AS THE LEGENDARY ACTOR TURNS 840
0
Report
लखनऊ ठाकुरगंज: घैला पुल से गोमती नदी में युवक-युवती ने लगाई छलांग, तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घैला पुल से गोमती नदी में युवक-युवती के कूदने से हड़कंप सूचना पर पहुंची थाना ठाकुरगंज पुलिस, मौके पर जमा स्थानीय लोगों की भारी भीड़, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले युवक और उसके बाद युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग, दोनों के नाम-पता और हुलिए के बारे में नहीं मिल सकी स्पष्ट जानकारी. पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से संभावित स्थानों पर चलाया तलाशी अभियान, फिलहाल दोनों का नहीं चल सका कोई पता मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन जारी, गोमती नदी में तलाश में जुटी टीमें पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही, युवक-युवती के कूदने के कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटी ठाकुरगंज पुलिस0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: माल क्षेत्र में DCM ने साइकिल सवार बच्चों को टक्कर, एक मौत, घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना माल क्षेत्र में तेज रफ्तार DCM ने साइकिल सवार दो बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल. यूको तिराहा कस्बा माल के सामने की घटना. DCM संख्या UP 30 BT 3261 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मारी टक्कर 12 वर्षीय कुंज गुप्ता की मौत 10 वर्षीय प्रीत घायल , घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. सूचना पर पहुंची थाना माल पुलिस ने DCM को कब्जे में लिया, हादसे के बाद चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस* मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजनों में कोहराम थाना माल क्षेत्र की घटना0
0
Report
माखननगर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जुआरी नाव से नदी पार भागे
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के माखननगर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआरी नाव के जरिए नदी के रास्ते फरार हो गए। मौके पर मिले टेंट और दरी को पुलिस ने आग लगाकर नष्ट कर दिया। कार्रवाई में एक नाव जब्त की गई, जबकि चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 12 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र की सीमावर्ती नदी के आसपास अवैध जुआ गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग नाव से नदी के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने जुए के लिए लगाए गए टेंट और दरी को नष्ट कर दिया, ताकि वहां दोबारा ऐसी गतिविधियां संचालित न हो सकें। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, जुआरियों को नाव और ट्रैक्टर से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 12 लोगों को नोटिस जारी कर ऐसी गतिविधियों में सहयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है。0
0
Report
जमुई में सड़क हादसे में युवक गुड्डू दास की मौत, परिवार में पसरा मातम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी संजय दास के पुत्र गुड्डू कुमार दास के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, गुड्डू कुमार दास बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही अपने घर आया था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर थाना के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहनपुर थाना की पुलिस ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया था। जहां शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुड्डू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के घर लौटने से परिवार में खुशियां थीं, उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या: संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के तालकटोरा थाना छेत्र मे स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे वांछित आरोपी संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद किया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर हुई गिरफ्तारी।पुलिस कों आरोपी मे पूछताछ के फ़ौरान बताया की वो निजी कम्पनी मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बीती 6 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी करके वापस आते समय कुत्तों के उसका पीछा किए जाने पर उसने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी, जिससे कुत्ते की मृत्यु हो गई थी0
0
Report
खरगापुर में किराना दुकानदार के साथ मारपीट, CCTV में कैद घटना
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के खरगापुर कस्बे में एक किराना दुकान संचालक को ग्राहकों को समान नहीं देना पड़ा महंगा, तीन ग्राहकों ने दुकानदार के साथ जमकर की मारपीट, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कैद, वही पीड़ित दुकान संचालक गोलू तोमर ने पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला सहित तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, मारपीट की घटना के बाद दुकान संचालक शिकायत लेकर खरगापुर थाने पहुंचा, जहां पीड़ित ने थाना प्रभारी पर आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।0
0
Report
मंडला में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खाई में गिरा, एक दर्जन घायल
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में बड़ा हादसा । नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिरा, एक दर्जन घायल । नवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया , जहाँ से गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तस्वीरें मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र स्थित बसगढ़ी घाट की हैं, जहां नवरात्रि के मौके पर ग्राम डुंगरिया से नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मददगारों की सहायता से सभी घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ऑटो में बच्चों सहित करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा अचानक हादसे में बदल गई। फिलहाल निवास पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कान्हा वन्यजीव में सौ साल बाद जंगली भैंसों की वापसी: मुख्यमंत्री ने रिहा किया
Mandla, Madhya Pradesh:100 साल बाद कान्हा के जंगलों में फिर गूंजेगी जंगली भैंसों की धमक! वाइल्ड बफेलो आसाम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को मिला प्राकृतिक आवास, अब वंशवृद्धि की उम्मीद वीओ-1: तस्वीरें देखिए... ये सिर्फ जंगली भैंसों की रिहाई नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के जंगलों में करीब सौ साल पुरानी वन्यजीव विरासत को फिर से जीवित करने की ऐतिहासिक पहल है। कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आसाम से लाए गए जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा। अब ये विशालकाय वन्यजीव अपने अनुकूल वातावरण में स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे। वीओ-2: दरअसल, कभी मध्यप्रदेश की धरती पर भी जंगली भैंसों की मौजूदगी हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ ये यहां से विलुप्त हो गए। कान्हा की जैव विविधता और अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें फिर से यहां बसाने की योजना बनाई गई। इसी अभियान के तहत 28 अप्रैल को आसाम से आठ जंगली भैंसों को कान्हा लाया गया था। कई महीनों तक अनुकूल वातावरण में रखने के बाद अब इन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कान्हा के जंगलों में इनकी आबादी बढ़ेगी और इनका कुनबा फिर आबाद होगा। बाइट – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश वीओ-3: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जंगली भैंसों को कान्हा में फिर से स्थापित करने का यह अभियान का दूसरा चरण है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में वन्यजीवों को उनके अनुकूल इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। बीते दिनों नौरादेही में चीतों को छोड़ने के बाद अब कान्हा में जंगली भैंसों को खुले वातावरण में विचरण का अवसर देना इसी प्रयास की अगली कड़ी है। वीओ-4: मुख्यमंत्री ने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व की पहचान पूरी दुनिया में है। यहां वन्यजीवों की कई अद्भुत प्रजातियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण और उनके अनुकूल आवास विकसित करने के साथ ही मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। आउट्रो: कुल मिलाकर, कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी मध्यप्रदेश के वन्यजीव संरक्षण अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अनुकूल वातावरण में ये जंगली भैंसे किस तरह यहां अपनी स्थायी बसाहट बनाते हैं और आने वाले समय में इनका कुनबा कितना बढ़ता है।0
0
Report
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में आग, घर में सामान जलकर खाक—दमकल ने काबू पाया
Ranchi, Jharkhand:रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में लगी आग एक घर में लगी आग शिफ्टिंग से पहले ही लगी आग, राजकुमार अग्रवाल के घर में लगी आग आग पर पाया गया काबू, घर के अंदर रखे ज्यादातर सामान जलकर खाक0
0
Report
कानपुर में बेकाबू लोडर ने स्कूटी सवार को घसीटा, भीषण हादसा – वीडियो के साथ
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बेकाबु लोडर का कहर, स्कूटी को कई मीटर तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा एंकर-कानपुर के मुसानगर रोड स्थित नई नगर पालिका मार्केट के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार लोडर ने पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास बेकाबू हो कर कई ठेले व राहगीरों को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया और कई मीटर तक घसीटता ले गया। पीड़ित शुभम पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी जवाहर नगर पश्चिमी ने बताया कि वह हमीरपुर से लौटकर बाजार में सामान खरीदकर घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने किसी तरह बचाया, जिससे जान बच सकी, लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर चालक व लोडर को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
